March 4, 2026 11:50 am

प्रदेश के कर्मचारियों का उच्च वेतनमान वापस लेना निंदनीय फैसला ।अपनी तनख्वाह बड़ाते है आमजन की सुविधाएं घटातें है

[adsforwp id="60"]


जैसे की हिमाचल प्रदेश की सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारीयो के खिलाफ अधिसूचना जारी की! जिसमें कर्मचारियों को दिया जाने वाला उच्च वेतनमान वापस लिया गया !
जिससे प्रत्येक कर्मचारी को 10 से ₹20000 का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा !
आपको याद है की अभी हाल ही में जब प्रदेश में भाजपा कांग्रेस के 68 विधायकों ने अपनी गरीबी का रोना रोकर अपनी तनख्वाह में बढ़ोतरी की, उनकी तनख्वाह में बढ़ोतरी के लिए किसी भी प्रकार का कोई पे कमीशन नहीं है। यह अपनी तनख्वाह सिर्फ बढ़ाते हैं, आमजन की सुविधा घटाते हैं, कर्मचारियों की तनख्वाह में कटौती करते हैं, और इन 68 विधायकों के खिलाफ कोई कुछ कहता नहीं है।

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी प्रदेश के कर्मचारी वर्ग के साथ है ,अगर कर्मचारियों की तनख्वाह में कटौती के लिए पे कमीशन है, तो 68 विधायकों की तनख्वाह की भी कटौती की जानी चाहिए और उन पर पे कमिशन लागू किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी पूरी तरह से कर्मचारी के साथ खड़ी है और उनकी आवाज में आवाज मिलाएगी,
क्योंकि भाजपा ही कांग्रेस है कांग्रेस ही भाजपा है।

Leave a Reply