विनोद खाची कुमारसैन
राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में विश्व शांति दिवस का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की रोवर व रेंजर्स इकाई द्वारा विश्व शांति दिवस का थीम ” एक्ट नाओ फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड” रहा। गौर रहे कि विश्व शांति दिवस प्रतिवर्ष 21 सितंबर को विश्व भर में आयोजित होता है। इस अवसर पर रोवर्स व रेंजर्स इकाई के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने विश्व शांति दिवस के मौके पर प्रतिज्ञा तथा शांति पोस्टर भी तैयार किए। शांति प्रतिज्ञा रोवर्स व रेंजर्स इकाई की रेंजर्स लीडर प्रोफेसर लीना शर्मा द्वारा दिलवाई गई। उन्होंने कहा विश्व शांति दिवस का मुख्य मक़सद सभी लोगों, राष्ट्रों और समुदायों के बीच शांति, सदभाव और एकता को बढ़ावा देना है। अहिंसा और संघर्ष विराम के आदर्शों को मज़बूत करने तथा नस्लीय व प्रणालीगत असमानताओं से लड़ने और सभी के लिए एक अधिक न्यायपूर्ण और स्थाई दुनिया बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करता है। विश्व शांति दिवस संघर्षों को बातचीत, तर्क और अंतर्राष्ट्रीय कानून के माध्यम से हल करने के महत्व पर ज़ोर देना मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर प्रोफेसर लीना शर्मा ने व्यक्तियों को दयालुता और करुणा फैलाने का आग्रह किया है। उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व शांति दिवस का उद्देश्य सभी देशों व लोगों के बीच शांति के आदर्शों को मज़बूत करना है। इस मौके पर स्कूल के सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।





