कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
अनादी कालीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में गुफा विकास समिति व शंभू परिवार के सौजन्य से अश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 22-09-25 नवरात्रि प्रारंभ के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष रामरतन तंवर उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व कोषाध्यक्ष गुमान कँवर ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितंबर 2025 को श्रीराम चरित्र मानस कथा का अखंड पाठ आरंभ होगा, जिसका समापन 22 सितंबर 2025 को यज्ञ, हवन व पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
हमारा सभी क्षेत्रवासियों और शंभू प्रेमियों से निवेदन रहेगा की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भोले बाबा का पूजन-अर्चन करे , भजन-कीर्तन संध्या में सहभागी बने और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर अपने जीवन को कृतार्थ करें ।





