December 15, 2025 10:32 am

दाड़लाघाट में पांच दिनों तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद

[adsforwp id="60"]

प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEBL) के अधीन विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट द्वारा पेड़ों की डालियों की कटाई व 11 केवी लाइनों की सफाई के कार्य हेतु 10 नवम्बर से 14 नवम्बर तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट ई.विमल अत्रि ने बताया कि 10 नवम्बर (सोमवार) को 11 केवी दाड़लाघाट, चंडी, ग्याना, फीडर के तहत कंसवाला, जाबलू, खाली, चलाई, पनियार, कनोह, सेरा, समाना, फुगाना, कोटलू बागा, निचली नौणी, उपरली नौणी, धौबटन, एलब्ल्यूएसएस स्कीम धौबटन–मझेड़ व आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 11 नवम्बर (मंगलवार) को 11 केवी भराड़ीघाट फीडर के तहत भराड़ीघाट, कालर भुरजानी, अली, बैमू, खराौन, कुंड, लहलाना, नलाग, थाच, गथेड, दौन, चनाड़ी, कंदार्याली, दीनन आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 12 नवम्बर (बुधवार) को 11 केवी धुंदन फीडर के तहत मनलोग बडोग, हनुमान बडोग, रनोह, सासन, खालसा, गांधीवाटा, एलब्ल्यूएसएस स्कीम धुंदन, नवां एयर, घरटूरी, तुरू आदि क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 13 नवम्बर (गुरुवार) को 11 केवी नवगांव–कंधर फीडर के तहत कंवराला, डुगनीहार, रनडल, चामला, जावी, पच्छिउर, खाता सर, समलोह, कोठी, डवारू, नवगांव, चांबा, गोधन, बुघार असलू, फ्लोदन, पारनू, ठेरा, घाट पारनू, कोल, भलग, बरेल, बागा, समत्याडी, सकोर, करोग, पडीयार, मटरेच, गेरी, ननयास, बोही, टोरटी, देवीधार, न्यू क्यारी, द्रोबड़, सहनाली व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 14 नवम्बर (शुक्रवार) को 11 केवी दाड़लाघाट, चंडी, ग्याना, फीडर के तहत बरायली, झरना, बाघल होटल, धमोग, पथरागल, शावग दाती ब्राह्मणा, दावटी, खंगर, फंजी, सुखन, कराड़ाघाट, सुझाईला, ग्याना, मांगू, पकोटी, कश्यालू, बंबीरा, मलावन, चमरो, सौरिया, पाटी, मालोगरा, बगोरा नाल, शील बडोग, सेर चक्रू, कून, संघोई, बरसनू, ब्यारल, ट्यामला, मंडप, चांडा, नेओर, बडोग, बंबेली, बनालग, धर रुडाल व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ई.विमल अत्रि ने कहा कि यह कार्य लाइनों की सुरक्षा व सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। मौसम खराब होने या किसी अन्य आपात स्थिति में कार्यक्रम की तिथि एवं समय में बदलाव संभव है।

Leave a Reply