February 17, 2026 10:41 am

दाड़लाघाट के महिला मंडल कोटला नुम्हाल दयोठी की नई कार्यकारिणी हुई घोषित

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

पंचायत दाड़लाघाट के महिला मंडल कोटला नुम्हाल दयोठी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीसी चेयरमैन कुनिहार सोमा कौंडल ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया, जिसे उपस्थित सभी महिलाओं ने अनुमोदित किया। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार महिला मंडल के चुनाव करवाए गए। बीडीसी चेयरमैन सोमा कौंडल की अध्यक्षता में सभी महिलाओं की सहमति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। चुनाव में भावना शुक्ला को महिला मंडल का प्रधान तथा आशा रानी को उपप्रधान चुना गया। वहीं संध्या गौतम को सचिव, अनिता गौतम को सहसचिव और अनुराधा शुक्ला को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस प्रस्ताव की एक प्रति विकास खंड कुनिहार कार्यालय तथा दूसरी प्रति संबंधित बैंक में जमा करवाई जाएगी।

Leave a Reply