February 17, 2026 12:07 pm

पुलिस कर्मियों द्वारा चिट्टा सप्लाई करने पर सख्त से सख्त सजा का हो प्रावधान ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
बड़े ही शर्म की बात है,कि जब समाचार पत्रों में व सोशल मीडिया में हिमाचल प्रदेश के 11 पुलिस कर्मचारियों को चिट्ठा सप्लाई में शामिल पाए जाने के खबर पीड़ने को मिलती है व जिन्हें पुलिस विभाग ने डिसमिस कर दिया गया ऐसे लोगो की यही सजा थी ।
ऐसे लोगों ने तो आज पुलिस विभाग पर एक बदनुमा दाग लगा दिया,जिसकी पूरे समाज में पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है ।
पुलिस विभाग से रिटायर्ड धनी राम तनवर सयोंजक एवं मुख्य सलाहकार पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन सोलन ने रोष व्यक्त करते हुए कहा ,कि अपराध रोकने व कानून व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण कार्यो की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग में भर्ती किया जाता है ,वह आज ऐसे अपराध कर रहे हैं जिन्हें शर्म आनी चाहिए। इंस्पेक्टर रैंक तक के अधिकारी इसमें पाए गए बहुत ही शर्म की बात है। मैं समझता हूं कि पहले कभी भी पुलिस विभाग पर इतना बड़ा दाग नहीं लगा होगा,जो इन्होंने किया है अगर अपराध ही करने थे तो पुलिस में क्यों भर्ती हुए इनके खिलाफ नरमी नहीं बरतनी चाहिए जिनके नाम अब अपराधियों की लिस्ट में आ गए हैं। उनके खिलाफ विभाग व सरकार द्वारा कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए ।

Leave a Reply

Advertisement