February 17, 2026 10:49 am

लोहरी उत्सव गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुहनीहार में धूमधाम से मनाया गया।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में लोहरी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लोहरी के महत्व और इसके सांस्कृतिक व सामाजिक संदेश को साझा करते हुए की गई। इसके बाद छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग भांगड़ा प्रदर्शन ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्या श्वेता कोंडल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने लोहरी के पारंपरिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएँ दीं तथा बच्चों को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश दिया।
इसके उपरांत विद्यालय परिसर में पारंपरिक रीतियों के अनुसार अग्नि प्रज्वलित की गई, जिसमें पूरे विद्यालय परिवार ने आहुति डालकर समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के निदेशकों अदिति गर्ग और समीर गर्ग ने भी इस अवसर पर अपने संदेश में सभी छात्रों, अभिभावकों और स्टाफ को लोहरी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने पर्वों के माध्यम से एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के महत्व पर बल दिया।
कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण वातावरण और पारंपरिक लोकधुनों के बीच किया गया।

Leave a Reply