अर्की विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 16 जनवरी को मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समन्वयक हिमराल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए जा रहे संशोधनों, मजदूरों के अधिकारों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों में की जा रही कटौती के प्रयासों के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाना एवं शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज करना है। समन्वयक हिमराल ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम जनता से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना गरीब, मजदूर एवं ग्रामीण परिवारों की आजीविका से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसे कमजोर करने का हर प्रयास जनविरोधी है। इसकी रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।




