March 4, 2026 9:15 am

दाड़लाघाट में चोरी की आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

पुलिस थाना दाड़लाघाट में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दाड़लाघाट निवासी अमरदीप ने 01 अक्टूबर 2025 को थाना दाड़लाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी दाड़लाघाट स्थित फैशन पॉइंट नामक दुकान से अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की। शिकायत में बताया गया कि 30 सितंबर 2025 को उन्होंने दुकान बंद कर घर चले गए थे। 01 अक्टूबर 2025 की सुबह जब दुकान खोली गई तो साइड शीशा टूटा हुआ पाया गया और दुकान के भीतर से नोटों के हार तथा नकदी चोरी हो चुकी थी। चोरी हुई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच बताई गई है। जांच के दौरान दाड़लाघाट पुलिस टीम ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला चोरी करते हुए दिखाई दी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की। अंततः सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवती उम्र 22 वर्ष, को 19 जनवरी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply