February 17, 2026 11:07 am

बागा में पेयजल समस्या को लेकर जताई गई  चिंता

[adsforwp id="60"]

ग्राम पंचायत रौडी के महिला मंडल बागा की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें गांव बागा में पेयजल समस्या को लेकर गंभीर चिंता जताई गई। बैठक में बताया गया कि पेयजल आपूर्ति के लिए गांव में एक स्टोरेज टैंक का निर्माण किया गया है, लेकिन टैंक के एक हिस्से में प्लास्टर नहीं किया गया है। इसके कारण टैंक से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है और कभी भी टैंक के फटने की आशंका बनी हुई है, जिससे प्रदेश सरकार को लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हो सकता है। महिला मंडल ने बताया कि इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत रौडी के प्रधान, उपप्रधान और सचिव को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। सभी ने समस्या को स्वीकार तो किया है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गांववासियों ने निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार से भी अधूरे प्लास्टर कार्य को पूरा करने का आग्रह किया था, जिस पर ठेकेदार ने कार्य शुरू करने की बात कही, लेकिन अब तक कार्य आरंभ नहीं हो पाया है।
बैठक में महिला मंडल बागा ने एक बार फिर संबंधित विभाग और पंचायत प्रशासन से आग्रह किया कि स्टोरेज टैंक के अधूरे प्लास्टर कार्य को शीघ्र पूरा करवाया जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और भविष्य में किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके।

Leave a Reply

Advertisement