February 14, 2026 4:09 am

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में अदाणी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट द्वारा 5एस के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

[adsforwp id="60"]

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में अदाणी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट द्वारा 5एस के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इकाई प्रमुख संदीप कुमार सेरा ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए 5एस की अवधारणा, उसके उद्देश्य और दैनिक जीवन में उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की। जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कर्मचारियों, युवाओं और विद्यार्थियों के बीच 5एस को आत्मसात करने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। चर्चा के दौरान बताया गया कि 5एस के माध्यम से अनुशासन, सुव्यवस्थित कार्यशैली और सकारात्मक सोच का विकास होता है। 5एस के पांच मंत्रों में प्रथम पुनर्व्यवस्थापन द्वारा आवश्यक व अनावश्यक वस्तुओं को अलग करना, द्वितीय सुव्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक वस्तु के लिए स्थान निर्धारित करना, तृतीय सफाई द्वारा कार्यक्षेत्र को स्वच्छ रखना, चतुर्थ मानकीकरण से नियमों को स्थायी बनाना तथा पंचम अनुशासन द्वारा स्वअनुशासन के साथ नियमों का पालन करना शामिल है। संदीप कुमार सेरा ने कहा कि 5एस विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है और यदि विद्यार्थी इसे सही ढंग से अपनाते हैं तो उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent News

Advertisement