February 14, 2026 4:03 am

जयनगर के साथ लगते गांव कल्याणा में कली राम के घर में रसोई गैस सिलेंडर से आग लगी

[adsforwp id="60"]

अर्की उपमंडल से लगभग 46 किलोमीटर दूर
जयनगर के साथ लगते गांव कल्याणा में कली राम के घर में रसोई गैस सिलेंडर से आग लग गई, जिससे रसोई और एक कमरा जलकर राख हो गया। अर्की फायर चौकी प्रभारी अशोक पंवर ने बताया कि आग सुबह गैस सिलेंडर के कारण लगी, जिससे रसोई के साथ वाली दीवार में लगी एलईडी भी जल गई और लगभग 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निश्मन विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Recent News

Advertisement