February 16, 2026 3:55 am

नसों की पीड़ा से त्रस्त लोगो के लिए सरस्वती फिजीयोथेरेपी व रिहैबिलिटेशन क्लिनिक खुलने से लोगो मे उत्साह का माहौल

[adsforwp id="60"]

अर्की मुख्यालय पर क्षेत्र के नसों की पीड़ा से त्रस्त लोगो के लिए शहीद कैप्टन विजयंत थापर पार्क के समीप सरस्वती फिजीयोथेरेपी व रिहैबिलिटेशन क्लिनिक खुलने से लोगो मे उत्साह का माहौल है। क्लिनिक का उद्घाटन बार एसोशिएशन अध्य्क्ष वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ नितेश कुमार पंवर व डॉ प्रिया नेगी ने बताया कि अर्की के लोगो को कमर गर्दन, नसों की ब्लॉकेज, कंधों का अकड़ना, लकवा, डिस्क का खिसकना, स्पोर्ट्स इंजरी, मांसपेशियों की जकड़न ऑपरेशन के बाद कि कमजोरी व हाथ पैरों में सूनापन के इलाज के लिए बिलासपुर, सोलन, शिमला जाना पड़ता था जहां समय के साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। परंतु अब काफी सस्ती दर पर इन बीमारियों का इलाज अर्की में ही उपलब्ध किया जाएगा है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज गुप्ता व बार एशोसिएशन अर्की के सदस्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent News

Advertisement