February 16, 2026 3:54 am

शिवा तांडव गुफा कुनिहार में हेमंत तनवर ने चालीस हजार लीटर क्षमता का पेयजल टैंक बनवा कर शिव भक्तों को किया समर्पित ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अनादिकाल शिव तांडव गुफा, कुनिहार में जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर ने परिवार संग प्राकृतिक शिवपिंडी के दर्शन कर जलाभिषेक किया व भगवान भोले नाथ का आशीर्वाद लिया ।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तनवर द्वारा 40,000 लीटर क्षमता के जल टैंक का निर्माण करवा कर शिवा भक्तों के लिए लोकार्पण किया ।इस पहल से गुफा परिसर में आने वाले भक्तों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने में विशेष सहायता मिलेगी।
शिवा तांडव गुफा समिति व शम्भू परिवार की और से हेमन्त तनवर जी द्वारा समर्पित से अमूल्य सौगात के लिए आभार प्रकट किया व भगवान भोलेनाथ से उनकी दीर्घायु की कामना की ,ताकि भविष्य में भी क्षेत्र के सामाजिक कार्यो में सहयोग मिलता रहे ।

Leave a Reply

Recent News

Advertisement