कुनिहार
ग्राम पंचायत सौर में युवा मंडली सौर के सोनी से आयोजित स्व० राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हुआ ।स्मापन अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत फूल मलाई से जोरदार स्वागत किया ।प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया ।प्रतियोगिता का खिताब सौर की टीम के नाम रहा व उप विजेता जामली बिलासपुर की टीम रही ।इस दौरान राजेंद्र ठाकुर ने सौर क्षेत्र के साथ लगते गांवों की समस्याओं को सुना व कहा ,कि अब इस क्षेत्र के विकास का समय आ गया है व युवा खेलों के साथ साथ अपने क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाये ।ठाकुर ने विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी व 51 हजार रु की राशि व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व
31 हज़ार रू की राशि देकर पुरस्कृत किया ।इस दौरान उन्होंने आयोजकों को अपनी और से 11 हजार रू दिए ।





