February 16, 2026 3:54 am

मानव कल्याण समिति अर्की की बैठक में अर्की अग्निकांड से प्रभावित दुकानदारों की चरणबद्ध ढंग से आर्थिक सहायता करने का निर्णय

[adsforwp id="60"]

मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक प्रधान राजिंदर गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक की जानकारी देते हुए सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि समिति ने अर्की अग्निकांड से प्रभावित दुकानदारों की चरणबद्ध ढंग से आर्थिक सहायता करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी के प्रथम चरण में फिलहाल तीन दुकानदारों को कुछ राशि प्रदान की गई है।
समिति के संस्थापक डॉ संत लाल शर्मा ने बताया कि समिति अपने सीमित संसाधनों से इस अग्निकांड से प्रभावित दुकानदारों की हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है और शीघ्र ही शेष दुकानदारों की भी मदद की जाएगी।
समिति ने प्रस्ताव पारित कर सरकार से अनुरोध किया है कि अर्की में अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हाइड्रेंट्स स्थापित करने के साथ साथ अन्य ठोस पग उठाएं जाएं।
बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से यह भी अनुरोध किया गया कि अर्की अस्पताल में पार्किंग में आने वाली समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए। फिलहाल अस्पताल के गेट के समीप लोक निर्माण विभाग की भूमि को समतल करके इस समस्या से कुछ हद तक तुरंत राहत हो सकती है।
बैठक में सी०डी०बंसल, देवेन्द्र पाल व रोहित शर्मा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent News

Advertisement