Month: October 2024

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें अपना राशिफल

    राशिफल(भार्गव)

    मेष
    25-10-2024

    ♈ मेष :

    संतान के करियर और शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर करने से राहत मिलेगी। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे। अपने कर्म पर अधिक विश्वास रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार में नई पार्टियों और नए लोगों के साथ व्यवहार करते समय हर स्तर पर चर्चा करें। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। कमजोरी और जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग : पीला

    वृष
    25-10-2024

    ♉ वृषभ :

    आज ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। आलस्य छोड़ें और पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ खुद को अपने काम में लगाएं। समय आपकी नई सफलता का निर्माण कर रहा है। आय के स्रोत में भी वृद्धि होगी। बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए कुछ समय उनके साथ बिताएं। पति-पत्नी के साथ मिलकर आप घर की जिम्मेदारियों को ठीक से निभा पाएंगे। जोड़ों के दर्द की शिकायत रह सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग : भूरा

    मिथुन
    25-10-2024

    ♊ मिथुन :

    सफल होने के लिए आपको अपनी ऊर्जा को पूल करने और नई नीतियों के साथ आने की जरूरत है। हालांकि, आप अपने मनोबल से सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। अपना समय गलत गतिविधियों में बर्बाद न करें। अपनी कार्य नीति में बदलाव करना आपके व्यवसाय के लिए सकारात्मक रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे के सहयोग से पारिवारिक माहौल को शांतिपूर्ण बना पाएंगे। तनाव और क्रोध जैसी स्थितियां किसी बिंदु पर प्रबल हो सकती हैं।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक : 4

    भाग्यशाली रंग : पीला

    कर्क
    25-10-2024

    ♋ कर्क :

    आज भाग्य के सितारे प्रबल होंगे और आपके अटके हुए कार्यों को गति देंगे। घर में बड़ों की सलाह और मार्गदर्शन पर ध्यान दें। उनकी सलाह और आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित होगा। कोई भी नया काम या निवेश करने से पहले उसकी अच्छे से जांच कर लें। कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से चली आ रही समस्याएं आज सफल होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : ग्रे

    सिंह
    25-10-2024

    ♌ सिंह :

    सिंह राशि के जातक आज अपने संबंधों को मजबूत बना पाएंगे। प्रेम और स्नेह के बल पर आप घर में आनंद का माहौल बनाए रख सकते हैं। आज आपको कुछ ऐसे काम करना पड़ सकता है जिसे आप दिल से करना नहीं चाहते हैं। आज हो सके तो आपको यात्रा का प्लान टाल देना चाहिए। सितारे बता रहे हैं कि आज भावुकता को अपने पर हावी न होने दें नहीं तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। घर गृहस्थी के मामले में आज दिन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी से सुख सहयोग पाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग: नारंगी

    कन्या
    25-10-2024

    ♍ कन्या :

    समय सकारात्मक स्थिति पैदा कर रहा है। जरूरतमंदों और बड़ों की सेवा और देखभाल करने में भी आपकी विशेष रुचि होगी। विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छे संबंध होने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। इससे माहौल नकारात्मक हो जाएगा। आज आमदनी की स्थिति अच्छी रहेगी। घर में खुशी का माहौल बन सकता है। गैस और कब्ज के कारण दैनिक दिनचर्या बाधित हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : लाल

    तुला
    25-10-2024

    ♎ तुला

    आज आपका समय राजनीति और धार्मिक गतिविधियों में अच्छा बीतेगा। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभकारी संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। युवा अपनी मेहनत का सही परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई से ध्यान हटाकर मौज-मस्ती में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें। परिवार के किसी सदस्य की सफलता से घर में खुशी का माहौल बनेगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद

    वृश्चिक
    25-10-2024

    ♏ वृश्चिक :

    किसी निकट सुधार की समस्या को सुलझाने में आपकी विशेष भूमिका होगी। यह आपके प्रभाव और व्यक्तित्व को बढ़ा सकता है। घर की जरूरत से जुड़ी चीजों की मार्केटिंग में भी समय व्यतीत होगा। किसी समय थकान के कारण कमजोरी का अनुभव हो सकता है। खर्चा वही रह सकता है, इसलिए आपको अपने बजट का ध्यान रखना होगा। पैसों को लेकर कोई समझौता न करें। लंबे समय बाद परिवार के साथ मौज-मस्ती करने में सभी को मजा आएगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग : नीला

    धनु
    25-10-2024

    ♐ धनु :

    आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी से हो सकती है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। उन्नति के नए रास्ते भी प्राप्त हो सकते हैं। संतान की ओर से कोई भाग्यशाली समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कभी-कभी आपको अपने आत्मविश्वास में कमी का अनुभव हो सकता है। इसके लिए योग और ध्यान का सहारा लेने से आपको लाभ होगा। कारोबारी माहौल में अपने सहकर्मियों और कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखें। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके परिवार वालों को परेशान कर सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    मकर
    25-10-2024

    ♑ मकर :

    व्यक्तिगत और आर्थिक पार्टी को मजबूत करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। आज का दिन गृह प्रबंधन और सुधार कार्यों में व्यतीत होगा। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने में आपको खुशी मिल सकती है। व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से अच्छा ऑर्डर मिलना संभव है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो सकता है। सेहत थोड़ी नरम रह सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : हरा

    कुंभ
    25-10-2024

    ♒ कुंभ :

    मानसिक और आध्यात्मिक सुख बना रहेगा। मनचाहे कार्यों को समय पर पूरा करने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप विकसित होना चाहते हैं तो आपको थोड़ा स्वार्थी होने की जरूरत है। जीवन में सब कुछ होते हुए भी थोड़ा अकेलापन महसूस किया जा सकता है। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें और खुद को व्यस्त रखें। घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिवार के सदस्यों के साथ योजना बनेगी। मौसमी बीमारियों के लक्षण मिल सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग : पीला

    मीन
    25-10-2024

    ♓ मीन :

    आज आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। इससे आपको कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आसानी होगी। युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार सही परिणाम मिलेगा। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में बिताएं। कार्यक्षेत्र में कारोबारी गतिविधियां आज थोड़ी धीमी हो सकती हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग : सफेद

  • सरल अधिगम आधारित पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों में आत्म विश्वास से लबरेज क्षमता वि रचनात्मकता झलकती है -लुपिन गर्ग

    हिमाचल आजतक

    कुनिहार
    द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी में मासिक पी टी एम के अवसर पर एग्जीबिशन का आयोजन भी किया गया। इसमें कक्षा पहली से लेकर कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शनी में सभी विषयों अंग्रेजी, हिंदी, गणित ,विज्ञान सामाजिक विज्ञान ,कंप्यूटर से संबंधित विभिन्न मॉडलों व चार्टों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल निदेशक लूपिन गर्ग,पुष्पा गर्ग, सोना गर्ग ने किया। प्रधानाचार्य सागरिका बक्शी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सभी अभिभावक गण भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।अभिभावकों के समक्ष सभी विद्यार्थियों ने स्वयं द्वारा निर्मित मॉडलों की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की। सभी अभिभावकों ने विद्यार्थियों के परिश्रम व अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही प्रधानाचार्य सागरिका बक्शी की अध्यक्षता में दसवीं कक्षा के अभिभावकों के लिए विशेष रूप से ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य जी ने आने वाली बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित निर्देशों व आगामी पुन: अध्ययन प्रणाली से उन्हें परिचित करवाया। निदेशक लूपिन गर्ग ने बातचीत में बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों मे आत्म विश्वास बढ़ाने व सरल अधिगम के लिए गतिविधि आधारित पाठ्यक्रम चलाया जाता है, इस दौरान इन्होंने जितने भी मॉडल व चार्टों का निर्माण किया उनमें से कुछ प्रदर्शनी में शामिल किए गए हैं, जिनके द्वारा विद्यार्थियों की अधिगम क्षमता और रचनात्मक झलकती है। उन्होंने सभी अभिभावकों का स्वागत कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए भी आभार प्रकट किया।

  • पंजपिपलु पाठशाला की दो छात्राओं ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023 में तहसील स्तर पर हासिल किया प्रथम व तृतीय स्थान

    हिमाचल आजतक

    अर्की

    राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजपिपलु की दो छात्राओं ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023 में तहसील स्तर पर प्रथम व तृतीय स्थान लेकर पाठशाला व क्षेत्र को गौरवांवित किया है यह बात राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजपीपलू की मुख्य अध्यापिका अनिता कुमारी ने अपने संबोधन में कही उन्होंने बताया की पाठशाला की दो छात्राओं ने वर्ष 2023 में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में छटी कक्षा की सोनाक्षी ने प्रथम स्थान व सातवी कक्षा की दिव्या ने तहसील स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है जिससे सभी क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है

  • नवगांव पाठशाला में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने धवाली गांव में किया श्रमदान

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने धवाली गांव में श्रमदान किया। उन्होंने गांव के पेयजल स्रोतों की सफाई की,पौधों की निराई-गुड़ाई की,निकास नालियों की सफाई की और कांटेदार झाड़ियों को काटकर रास्ते की मरम्मत की। स्वयंसेवियों ने पेयजल स्रोतों में ब्लीचिंग पाउडर भी डाला ताकि जल स्रोत स्वच्छ और सुरक्षित हो। इसके अलावा उन्होंने गांव में स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य धर्मपाल शुक्ला ने सर्व शिक्षा अभियान,राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और नई शिक्षा नीति पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी कुमारी मीनाक्षी ने बताया कि स्वयंसेवियों ने गांव के लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात किशोर,एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कुमारी मीनाक्षी,अश्विनी कुमार,देवी सिंह,निधि शर्मा और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

  • राजकीय उच्च विद्यालय व केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय हनुमान बड़ोग में बाल मेले का आयोजन

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय हनुमान बड़ोग के साथ मिलकर बाल मेले का आयोजन किया। आयोजन में मानन गांव से सेवानिवृत्ति वरिष्ठ प्रबंधक जेडी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बाल मेले में संगम पाठशालाओं काकड़ा,कोटला और पथेड़ के विद्यार्थियों सहित अध्यापकों ने भी भाग लिया। मेले में विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर मेले को मनोरंजक बना दिया। इस आयोजन में नृत्य प्रतियोगिता,समूह गान,समूह नृत्य,फेस पेंटिंग,एकल गीत,एकल नृत्य,संगीत कुर्सी दौड़,जलेबी दौड़ इत्यादि गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को दिखाया। केंद्रीय मुख्य शिक्षक रामचंद्र चंदेल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और आए हुए सभी अतिथियों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। काकड़ा विद्यालय के अध्यापक श्याम लाल गौतम ने मंच संचालन कर गतिविधियों का आयोजन कुशलता पूर्वक करवाया। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को इनाम वितरण मुख्य अतिथि ने किया। सीएचटी रामचंद्र चंदेल ने उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों के कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से सहायता राशि प्रदान की। उच्च विद्यालय के मुख्य अध्यापक पीसी बट्टू ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए बाल मेले का स्वरुप व इसकी प्रासंगिकता पर बल दिया। सभी छोटे विद्यार्थियो ने इस आयोजन में भाग लेकर इस आयोजन को रोचक बना दिया। उन्होंने बताया कि इस स्तर पर चयनित छात्र एवं छात्राएं कलस्टर स्तर के बाल मेले में अपने-अपने क्लस्टर की आगामी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर एसएमसी के सदस्यों सहित विद्यालय के सभी अध्यापकों ने भाग लिया।

  • कई रोगों से पानी है मुक्ति? तो जानिए गर्म दूध के साथ गुड़ के सेवन के फायदे

    आयुर्वेदिक उपचार(भार्गव)

    1. रोजाना गर्म दूध और गुड़ का सेवन करने से आपके शरीर से अशुद्धियां निकल जाती है। जिससे आपको कोई बीमारी नहीं होगी।
    2. अगर आप दूध के साथ चीनी का इस्तेमाल करते है तो इसकी जगह आप गुड़ का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।
    3. अगर आपको पाचन संबधी कोई भी समस्या है तो गर्म-गर्म दूध और गुड़ का सेवन करने से आपको पेट संबंधी हर समस्या से निजात मिल जाता है।
    4. अगर रोजाना गुड़ का एक छोटा पीस अदरक के साथ मिला कर खाया जाए तो जोड़ों में मजबूती आएगी और दर्द दूर होगा।
    5. गर्म दूध और गुड़ का सेवन करने से आपकी त्वचा मुलायम होने के साथ-साथ त्वचा संबंधी समस्या नहीं होती हैं।
    6. गर्म दूध और गुड़ का सेवन करने से आपके बाल भी हेल्दी रहेंगे।
    7. गर्म दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से आपको पीरियड के समय के दर्द से निजात मिल सकती है।
  • कैसा रहेगा आज का दिन पढ़ें राशिफल

    राशिफल(भार्गव)

    मेष
    24-10-2024

    ♈ मेष :

    आज सितारे बताते हैं कि पारिवारिक जीवन में आपका आज किसी निकट संबंधी के साथ मतभेद हो सकता है। किसी बात को लेकर आपका परिवार में मनमुटाव होना भी संभव है। ऐसे में आपके लिए सलाह है कि धैर्य से काम लें और वाणी पर नियंत्रण रखें। कही सुनी बातों पर ध्यान देंगे तो मानसिक परेशानी होगी। दूर रहने वाले किसी संबंधी की ओर से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। शाम के समय परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 6

    शुभ रंग : गोरा रंग

    वृष
    24-10-2024

    ♉ वृषभ :

    आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को जोखिम वाले काम से सतर्क रहना चाहिए सेहत का ध्यान रखना चाहिए। जल क्षेत्र के आसपास बेहद सतर्क रहें। अगर मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे हैं तो बेहद सजग रहें और जल क्षेत्र के आसपास को लापरवाही न करें। वैसे आज परिवार के सदस्यों से आपको मेलजोल बनाकर रखना चाहिए नहीं तो किसी की बातों से आपका मन आहत हो सकता है। आर्थिक मामलों में दिन मिलाजुला रहेगा। गैर जरूरी खर्चों से आपका बजट प्रभावित होगा। बच्चों की खुशी के लिए उन्हें घुमाने ले सकते हैं, रुचिकर खानपान का आनंद लेंगे।

    शुभ दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    मिथुन
    24-10-2024

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका सुखद लेकिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। दिन के पहले भाग में आप कुछ जरूरी घरेलू काम में व्यस्त रहेंगे। घर के काम के साथ ही साथ आपको कुछ कार्यक्षेत्र से संबंधित कार्यों पर भी फोकस बनाए रखना होगा। वैसे आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता और उपलब्धि मिलेगी। आपके लिए सितारे कहते हैं कि आज बिजनस में बिना झिझक निवेश करें, जल्द ही आपको इसका फायदा मिलेगा। आपके परिवार वालों को आपसे बहुत उम्मीदें होंगी और आप संभवतः उन्हें निराश नहीं करेंगे। महिलाएं आपके मूड को अच्छे से समझेंगी और मददगार साबित होंगी।

    शुभ दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक : 1

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    कर्क
    24-10-2024

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपमें आज अहंकार और जिद्द की भावना अधिक रहेगी जिस पर आपको कंट्रोल करने की जरूरत है। अगर इन पर काबू नहीं करेंगे तो परिवार में किसी के साथ आपका मतभेद हो सकता है। आपके प्रतिकूल व्यवहार से मित्र एवं परिजन आहत होंगे। नौकरी और कारोबार के मामले में आपके लिए सितारे बताते हैं किसी को भी अपने से कमतर समझना आपके लिए हानिकारक होगा इसलिए अपने काम पर फोकस बनाए रखें और लापरवाही से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 3

    शुभ रंग : पीला रंग

    सिंह
    24-10-2024

    ♌ सिंह :

    आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभप्रद और उत्साहवर्धक रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत और कार्यकुशलता का लाभ हर क्षेत्र में प्राप्त होगा। आज आप धन और पारस्परिक संबंधों में तालमेल बनाए रख पाने में सफल रहेंगे। स्वभाव में व्यावहारिक रहने से आप अपना काम पूरा कर लेंगे, सहयोगियों से भी आपको अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग दोपहर तक उदासीन माहौल के कारण निराश रह सकते हैं, लेकिन दोपहर बाद अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में छवि सुधरेगी और लोग पीछे से आपकी प्रशंसा करेंगे। धन का प्रवाह आवश्यकता के अनुसार होगा, लेकिन कुछ विलंब के साथ। परिवार में किसी सदस्य की सेहत नरम होने से स्वास्थ्य संबंधी कारणों पर धन खर्च होगा।

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 5

    शुभ रंग : हरा रंग

    कन्या
    24-10-2024

    ♍ कन्या :

    आज कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहयोगियों और सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखने की जरूरत हैं क्योंकि आज आपको अपने काम सहयोगियों की जरूरत पड़ेगी। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन आय की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद और कहासुनी भी हो सकती है। वैसे आज आपके सितारे बताते हैं कि आपको किसी निकट संबंधी से उपहार मिल सकता है।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग : गोरा रंग

    तुला
    24-10-2024

    ♎ तुला

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम और अनुकूल रहेगा। आपको आज परिश्रम के साथ भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार होने से काम गंभीरता से करेंगे। दोपहर तक व्यापारिक कार्य अव्यवस्थित रहेंगे, इसके बाद किसी का सहयोग मिलने से काम में गति आएगी। आपके लिए सलाह है कि आज छोटी सफलता मिलने पर अहंकार की भावना को अपने ऊपर हावी न होने दें नहीं तो बड़े लाभ से वंचित रह जाएंगे।

    शुभ दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 2

    शुभ रंग : लाल रंग

    वृश्चिक
    24-10-2024

    ♏ वृश्चिक :

    दिन की शुरुआत से ही आप जोड़-तोड़ की नीति से काम करेंगे, लेकिन आपका दुविधापूर्ण व्यवहार सामने वाले को भारी पड़ेगा। जो बात आपको पसंद न हो, उसके बारे में खुलकर न बोलें नही तो यह आपकी छवि को खराब करेगा। आपके लिए आज सलाह है कि आलस और टाल मटोल वाली प्रवृत्ति को आज बचें नहीं तो मिलने वाले लाभ से वंचित रह सकते हैं। व्यापारी वर्ग भी लाभ-हानि की चिंता किए बिना काम करेंगे दैनिक कार्यों के अलावा अतिरिक्त काम से परेशानी रहेगी और बहुत अधिक थकान रहेगी।

    शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 3

    शुभ रंग : चंदन रंग

    धनु
    24-10-2024

    ♐ धनु :

    धनु राशि के जातक आज आनंद और मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। अपनी हाजिर जवाबी से अपने आसपास का माहौल हल्का-फुल्का बना लेंगे। स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा और आप आज रुचिकर खानपान का आनंद ले पांएगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप मनोरंजक पल का आनंद लेंगे। धन कमाने का कोई भी मौका आप हीं जाने देंगे। प्रतिस्पर्धियों को आप मात देंगे और आपका आत्मविश्वास सिर चढ़कर बोलेगा। पिता और वरिष्ठजनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मकर
    24-10-2024

    ♑ मकर :

    मकर राशि के जातकों को आज अपने काम में धैर्य और सहनशीलता बनाए रखने की जरूरत है। नौकरी और कारोबार में जिन लोगों की छुट्टी है वह घर के काम में थोड़े व्यस्त रहेंगे और कुछ तकनीकी समस्या की वजह से मानसिक रूप से परेशान होंगे। आज स्वभाव में चतुराई अधिक रहेगी, फिर भी आप इसका फायदा उठाने में नाकामयाब रह सकते हैं। आपकी अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण आपका कोई काम आज अटक सकता है।

    शुभ दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली अंक : 1

    शुभ रंग : हरा रंग

    कुंभ
    24-10-2024

    ♒ कुंभ :

    आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए उम्मीदों से भरपूर रहेगा। आपको आज अपनी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। आज कारोबारी और नौकरीपेशा लोग नया काम शुरू कर सकते हैं लेकिन निवेश सोच-समझकर ही करें। आज सामाजिक क्षेत्र या अन्य दैनिक गतिविधियों में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ेगा। कड़ी मेहनत के बावजूद धन का आगमन अनिश्चित रहेगा और घरेलू खर्च अधिक होने से बजट बिगड़ सकता है। मित्र और परिचित मीठा बोलकर अपना हित साध सकते हैं, भावुकता से बचें। परिवार के साथ शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा। मनपसंद खान पान से मन आनंदित होगा।

    शुभ दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 3

    शुभ रंग : पीला रंग

    मीन
    24-10-2024

    ♓ मीन :

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल और सुखद रहेगा। आपको आज अपनी कार्ययोजना में सफलता मिलेगी। पूर्व नियोजित योजनाएं फलीभूत होने से आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कामकाज आपका सुचारू रूप से चलेगा और कमाई से मन आनंदित होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे, लेकिन इसके पीछे दिखावे की भावना भी रह सकती है। मान-सम्मान मिलने से अहंकार का भाव आपके अंदर घर कर सकता है। सहकर्मियों या परिवार के सदस्यों की मांगों को पूरा करने में धन खर्च हो सकता है। किसी नई स्वास्थ्य समस्या के प्रति सचेत रहें।s

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

  • हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पांच अलग-अलग पोस्ट कोड के कुल 88 पदों के परिणाम बुधवार को किये घोषित

    हिमाचल आजतक

    धीरज

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पांच अलग-अलग पोस्ट कोड के कुल 88 पदों के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड-903 के 82 पदों का परिणाम घोषित किया गया है। इसके अलावा कॉपी होल्डर पोस्ट कोड-982 के 2 पदों, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (पैटर्न मेकिंग) पोस्ट कोड-992 के 2 पदों और वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (आर्किटेक्चर) पोस्ट कोड-997 के एक पद के लिए परिणाम घोषित कर दिया गया है। डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि साइकोलॉजिस्ट-कम-रिहेबिलिटेशन ऑफिसर पोस्ट कोड-994 के एक पद के लिए कोई भी उम्मीदवार पात्र नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि ये सभी परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए. एचपी. जीओवी. इन पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

  • रितिका ठाकुर  राष्ट्र स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज की छात्रा रितिका ठाकुर ने राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके राष्ट्र स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। रितिका ठाकुर अनिल ठाकुर की पुत्री गांव बुईला की निवासी हैं। उनके इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी हैं। रितिका की इस उपलब्धि ने न केवल अपने स्कूल का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

  • कश्लोग के रठोह गांवों के तरुण वर्मा ने  विंटर वॉरियर्स चैंपियनशिप में आर्म रेसलिंग (राइट कैटेगरी) में जीता स्वर्ण पदक।

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    अर्की उपमण्डल की ग्राम पंचायत कश्लोग के रुठोह गांव के युवा तरुण वर्मा ने राज्य स्तर पर आयोजित विंटर वॉरियर्स चैंपियनशिप में आर्म रेसलिंग (राइट कैटेगरी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता शिमला के टूटीकंडी स्थित वर्कआउट वॉरियर जिम में आयोजित हुई,जिसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। तरुण वर्मा सोलन के एलआर इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में बी.फार्मा 7वें सेमेस्टर के छात्र हैं। उन्होंने 80+ ओपन कैटेगरी में हिस्सा लेते हुए न सिर्फ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, बल्कि चैंपियंस ऑफ चैंपियंस की ट्रॉफी भी जीती। उनकी इस सफलता ने उनके परिवार और गांव को गर्व से भर दिया है। तरुण के पिता राकेश वर्मा ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। वहीं उनके मामा वीरेंद्र ठाकुर,यशपाल ठाकुर, बॉबी,टिंकू और एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर ने भी तरुण की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।