Month: October 2024

  • कैसा रहेगा आज का दिन पढ़ें सम्पुर्ण राशिफल

    राशिफल(भार्गव)

    मेष
    23-10-2024

    ♈ मेष :

    व्यापार करने वाले जातकों को आज शाम तक कोई लाभदायक डील मिल जाएगी। आपकी राशि में आज चंद्रमा के गोचर से आप भावुक हो सकते हैं। आपको आज कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ और सम्मान मिलता नजर आ रहा है। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति के योग बने हुए हैं। आज आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे सामाजिक क्षेत्र में आपकी परिचय का दायरा बढेगा। आपको बच्चों को आज कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

    शुभ दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 3

    शुभ रंग : नारंगी

    वृष
    23-10-2024

    ♉ वृषभ :

    वृषभ राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपके दफ्तर का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा और आपको सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार करने वाले लोग आज नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं जो भविष्य में उनको लाभ प्रदान करेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसमें सफलता मिलेगी। पति और ससुरजी से आपको आज लाभ और सहयोग मिल सकता है। आज शाम तक आपको उलझनों से मुक्ति मिलेगी, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: चंदन रंग

    मिथुन
    23-10-2024

    ♊ मिथुन :

    आज आप अपने व्यवसाय के लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको आज कुछ घरेलू जिम्मेदारियों की वजह से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज वो काम करने को मिलेगा जो उन्हें पसंद होगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आपको सभी कार्यों में परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, वे आपके साथ हर स्थिति में वह खड़े नजर आएंगे। लव लाइफ में आप आज प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कर्क
    23-10-2024

    ♋ कर्क :

    आज कर्क राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज रोचक और रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। आपके शत्रु आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे क्योंकि आज आपका प्रभाव और आत्मविश्वास बढा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे उसका फल आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आप आज अपने बिजनेस के विस्तार के लिए योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। शाम का समय आप दोस्तों के साथ मनोविनोद में बिताएंगे। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आप आनंद ले सकते है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    23-10-2024

    ♌ सिंह :

    व्यस्तता के बीच आप अपने वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे आपका जीवनसाथी खुश नजर आएगा। आप अपनी लव लाइफ को भी आज बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे और आपका रिश्ता प्रगाढ बनेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आज आपके काम से प्रसन्न होंगे और आपको प्रोत्साहन मिलेगा। रात के समय आप अपने माता-पिता के साथ किसी पारिवारिक विषय पर चर्चा कर सकते है

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कन्या
    23-10-2024

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि के लिए आज सितारें बताते हैं कि आपके परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही है तो आज बात बन सकती है। पिता की सलाह और सहयोग से आपको आज किसी समस्या से निकलने में मदद मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे। यदि आज किसी मित्र को पैसा उधार देना पड़े तो सोच-समझकर ही दे क्योंकि गया धन वापस मिलने की उम्मीद कम ही है। आज आपको अपने व्यवहार में संयम और सावधानी बरतने की भी जरूरत है। सलाह है कि आज आप बिना मांगे किसी को भी कोई सलाह नहीं दें, नहीं तो लोग आपकी बातों की कदर नहीं करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    तुला
    23-10-2024

    ♎ तुला

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई चाहत पूरी होने से आप आज प्रसन्न रहेंगे। संतान की उन्नति और व्यवहार से आपको आज खुशी मिलेगी। आपके कार्य व्यवहार से जुड़े विवाद आज खत्म हो सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। यदि लंबे समय से आपके परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा जिससे आप राहत की सांस लेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी अथवा प्रेमी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    वृश्चिक
    23-10-2024

    ♏ वृश्चिक :

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज अपनी योजना का लाभ मिलेगा। आपकी कोई चली आ रही चिंता का भी समाधान होगा। जिन जातकों का पैसा काफी समय से फंसा हुआ है आज उनको अपना फंसा धन भी मिल सकता है। आज आप घरेलू जरूरतों और घर की व्यवस्था को लेकर धन खर्च कर सकते हैं। साथ ही जो लोग मकान बदलने का प्रयास कर रहे हैं उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन मे आज आपकी तालमेल और सहयोग बना रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

    धनु
    23-10-2024

    ♐ धनु :

    आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी और विरोधियो की चाल आज असफल रहेगी। आप आज आर्थिक लाभ के लिए जोखिम भरा फैसला भी ले सकते हैं। आज आपको अपने किसी करीबी की मदद से फायदा होगा। व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे जो आपको भविष्य में लाभ दिलाएगे। घर परिवार के मामले में सितारे कहते हैं कि आपको आज माता से स्नेह मिलेगा लेकिन पिता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मकर
    23-10-2024

    ♑ मकर :

    आज मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की बातों और भावनाओं को समझना होगा नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं तो आज इसमें आपको साझेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके ऊपर आज कई तरह के काम का दबाव भी रहेगा जिससे मानसिक भटकाव महसूस करेगे, बेहतर होगा कि आप आज योजना बनाकर काम पर ध्यान दें। आपके सितारे यह भी कहते है कि आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति आज सजग रहना होगा, उनकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    कुंभ
    23-10-2024

    ♒ कुंभ :

    आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन सेहत के प्रति आपको सतर्क और सजग रहना चाहिए। आज लाभ के नए अवसर मिलेंगे जिससे आपकी कमाई में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज अपने प्रयास में कामयाबी मिलेगी। इस राशि के छात्रों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी प्रसिद्धि बढेगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य में आप भाग ले सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: सफेद रंग

    मीन
    23-10-2024

    ♓ मीन :

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार में भाग्य लाभ दिलाएगा। चंद्रमा आज आपकी राशि से जाते हुए लाभ का सृजन करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन आज सुखद रहेगा। संतान से संबंधित किसी समस्या का आज समाधान होगा। भाइयों से आपको सहयोग मिलेगा। महिलाओं को आज मायके की ओर से आनंददायक खबर मिलेगी। जिन जातकों के विवाह की बात चल रही है उनकी बात आज आगे बढेगी। आपके लिए सलाह है कि किसी की बातों में आकर कोई भी आर्थिक फैसला न लें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

  • हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के क्या क्या रहे निर्णय

    हिमाचल आजतक

    धीरज

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में वन विभाग में 2,061 वन मित्रों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई, इसमें 10 अंकों के व्यक्तिगत साक्षात्कार की शर्त को समाप्त कर दिया गया है।
    बैठक में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, हमीरपुर में 150 नर्सिंग कर्मियों के पद सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, मंत्रिमंडल ने चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपैडिक्स, एनेस्थीसिया और रेडियोलॉजी विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर के छह पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 10 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
    मंत्रिमंडल ने जिला हमीरपुर के नादौन में एक नया उप-मंडल पुलिस अधिकारी कार्यालय खोलने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों में पांच पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की।
    बैठक में कांगड़ा जिला के इंदौरा में एक नई अग्निशमन चौकी की स्थापना को मंजूरी दी गई। इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 13 पद सृजित कर भरने को भी मंजूरी प्रदान गई।
    मंत्रिमंडल ने लाहौल-स्पीति जिला के केलांग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शिंकुला में एक नई पुलिस चौकी की स्थापना के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों में छह पदों को सृजित कर भरने को भी मंजूरी दी।
    मंत्रिमंडल ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का प्रशासनिक नियंत्रण अतिरिक्त महानिदेशक (होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा) को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया, जिससे आपदाओं और आपातकालीन स्थितियों के दौरान एसडीआरएफ और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने में सक्षम होगा। इसके अतिरिक्त, एसडीआरएफ का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकतम दो वर्षों की अवधि के लिए होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति को भी मंजूरी दी।
    इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने और जीवाश्म ईंधन वाहनों पर निर्भरता को कम करने के लिए, मंत्रिमंडल ने राज्य के छह ग्रीन कॉरिडोर्ज के साथ ईवी चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क को विस्तार प्रदान करने के लिए निजी हितधारकों को शामिल करने को स्वीकृति प्रदान की। वर्तमान में, ग्रीन कॉरिडोर्ज पर 77 ईवी चार्जिंग स्टेशन पहले से ही कार्यशील हैं।
    मंत्रिमंडल ने वाहन फिटनेस आकलन के लिए स्वचलित परीक्षण स्टेशन की स्थापना को भी मंजूरी दी, जिसमें उन्नत स्वचलित उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य के नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए पांच ऐसे स्टेशन स्थापित करना है।
    बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में 450 मेगावॉट शोंगटोंग कड़छम विद्युत परियोजना के संबंध में मंत्रिमंडल उप-समिति की सिफारिशों को स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसमें कम्पनी को वित्त वर्ष 2026-27 तक परियोजना को पूरा करना सुनिश्चित करने के निर्देश शामिल हैं।
    मंत्रिमंडल ने शिमला शहर में पीपीपी मॉडल के अन्तर्गत संचालित पार्किंग सुविधाओं के संचालन की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल उप-समिति के गठन को मंजूरी प्रदान की। समिति की अध्यक्षता राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी इस समिति के सदस्य होंगे। शिमला के विधायक हरीश जनारथा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। यह समिति लिफ्ट पार्किंग, छोटा शिमला पार्किंग, संजौली पार्किंग, न्यू बस स्टैंड पार्किंग और टुटीकंडी पार्किंग की समीक्षा करेगी।
    बैठक में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) 2023 में हाल ही में किए गए संशोधन के अनुरूप ईको टूरिज्म नीति-2017 में संशोधन करने का भी निर्णय लिया, जिसका उद्देश्य राज्य में ईको टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ावा देना और उनका विकास करना है।

  • राजकीय प्राथमिक पाठशाला लड़ोग के छात्रों ने किया बाल मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन

    हिमाचल आजतक

    अर्की

    राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला सरयांज में केंद्र मुख्य शिक्षक मोहन सिंह की अध्यक्षता में विभागीय आदेशानुसार बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र पाठशाला सरयाँज के अंतर्गत आने वाली छः पाठशालाओं लड़ोग,सरहेच,गरुड़नाग, पम्बड, धारठ और सरयांज के छात्रों ने भाग लिया। बाल मेले के मुख्य अतिथि राकेश सोनी (सेवानिवृत्त केंद्र मुख्य शिक्षक) रहें । इस मेले में राजकीय प्राथमिक पाठशाला लड़ोग के बच्चों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पुरस्कार प्राप्त किए।
    पेंटिंग प्रतियोगिता में रूबल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    तो स्पून रेस में तुषारीका ने प्रथम और कुशाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
    वहीं बोरी रेस में अमृता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    व क्विज में रूबल और अमृता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    साथ मे सामूहिक नृत्य में पाठशाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
    व एकल नृत्य में तुषारीका एवं शौर्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक होंगे। अंत में उन्होंने सभी बच्चों व केंद्राध्यक्ष मोहन सिंह जी एवं सभी अध्यापकों को बधाई दी। प्रतिभागी छात्रों के प्राथमिक पाठशाला लड़ोग में पहुंचने पर क्लस्टर हेड मुख्याध्यापिका मनोरमा चढ्ढा ने बच्चों और मुख्य शिक्षक अरुण शर्मा एवं पूर्ण चन्द चौधरी को बधाई दी

  • जेएनवी बनिया देवी कुनिहार बैगलेसडे गतिविधियों का किया गया आयोजन

    हिमाचल आजतक
    कुनिहार
    विद्यालय के प्राचार्य के.के.यादव की देखरेख में आज बैगलेसडे और मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र व्यावहारिक अनुभव के साथ बर्तन बनाने में भाग लेते हैं या हम कह सकते हैं कि काम करके सीखते हैं।
    प्राचार्य ने विद्यार्थियों को लोकल फॉर वोकल का मार्गदर्शन किया। जिसमें छात्रों को इस दिवाली के लिए मिट्टी के दीपक बनाने और इसे बाजार से न खरीदने के लिए उत्सव के रूप में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

  • अर्की में थ्रो बॉल की जिला स्तरीय टीम का हुआ ट्रायल।

    हिमाचल आजतक

    ब्यूरो रिपोर्ट

    जिला स्तरीय थ्रो बॉल हिमाचल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन में रविवार को जिला स्तरीय हिमाचल टीम का ट्रायल आयोजित किया गया इस ट्रायल में जिला के बहुत से खिलाड़ियों ने भाग लिया मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य श्री बी आर वर्मा मौजूद रहे उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल प्रतिभा से जोड़कर नशे से दूर रखा जा सकता है। हर जिले से एक टीम का चयन किया जा रहा है जो आगामी नेशनल प्रतियोगिता जो मध्य प्रदेश में होनी है उसके लिए राज्य स्तरीय टीम का भी चयन किया जाना है। इस मौके पर थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ़ सोलन के अध्यक्ष मनोहर लाल , सचिव हरेंद्र वर्मा , सदस्य नरेंद्र सिंह और अन्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षक पूर्ण चंद शर्मा ने बताया कि हिमाचल टीम के लिए 15 सदस्य टीम का चयन किया जाता है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार सोलन जिला से कई खिलाड़ी इस टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब होंगे। सचिव हरेंद्र वर्मा ने जानकारी दी की पिछले कई वर्षों से सोलन के बच्चे हिमाचल टीम में अपना भागीदारी दे रहे हैं। इस बार भी उन्हें अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

  • गमले में बंद गोभी उगाना एक सरल प्रक्रिया

    किसानी ओर बागबानी

    गमले में बंद गोभी उगाना एक सरल और मज़ेदार प्रक्रिया हो सकती है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप गमले में आसानी से बंद गोभी उगा सकते हैं:

    1. बीज का चुनाव और तैयारी:

    अच्छी गुणवत्ता वाले बंद गोभी के बीज चुनें। आप बीजों को नर्सरी या ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

    बीजों को रोपने से पहले उन्हें 6-8 घंटे पानी में भिगो लें ताकि वे जल्दी अंकुरित हो सकें।

    1. गमले का चुनाव:

    कम से कम 12 इंच गहरा और चौड़ा गमला चुनें ताकि बंद गोभी की जड़ें अच्छी तरह फैल सकें।

    गमले के तल में जल निकासी के लिए छेद होना चाहिए ताकि पानी ठहरे नहीं और जड़ें सड़ने से बची रहें।

    1. मिट्टी की तैयारी:

    बंद गोभी के लिए हल्की, समृद्ध और अच्छे जल निकासी वाली मिट्टी उपयुक्त होती है।

    मिट्टी में जैविक खाद, वर्मीकम्पोस्ट या सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाएं। इससे मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी और बंद गोभी अच्छी तरह विकसित होगी।

    1. बीज बोना:

    बीजों को लगभग 1/2 इंच गहराई में बोएं और हल्की मिट्टी से ढक दें।

    गमले को ऐसी जगह रखें जहाँ धूप पर्याप्त हो, क्योंकि बंद गोभी को प्रतिदिन 6-8 घंटे की धूप की आवश्यकता होती है।

    1. पानी देना:

    मिट्टी को हमेशा नमी बनाए रखें, लेकिन ज्यादा पानी न दें जिससे पानी जमा हो जाए। सुबह-सुबह या शाम को हल्का पानी दें।

    1. निराई और खाद:

    जैसे-जैसे पौधा बढ़ता है, बीच-बीच में खरपतवार निकालते रहें ताकि पौधे को पोषण की कमी न हो।

    हर 15-20 दिन में जैविक खाद या तरल खाद दें ताकि पौधे को पोषक तत्व मिलते रहें।

    1. कीट और रोग नियंत्रण:

    बंद गोभी के पौधों पर कीड़े जैसे कि कैटरपिलर और एफिड्स (तैलिय कीड़े) हमला कर सकते हैं। इनसे बचने के लिए जैविक कीटनाशक या नीम का तेल उपयोग करें।

    1. फसल कटाई:

    70-100 दिन बाद आपकी बंद गोभी कटाई के लिए तैयार हो जाएगी।

    गोभी का सिरा (हेड) जब पूरी तरह से विकसित और सख्त हो जाए, तब इसे काट लें।

    महत्वपूर्ण सुझाव:

    ठंडी जलवायु में बंद गोभी बेहतर उगती है, इसलिए इसे सर्दियों के मौसम में उगाना आदर्श होता है।

    अधिक धूप और नियमित देखभाल से बंद गोभी का आकार और गुणवत्ता बेहतर होगी।

    इस विधि का पालन करके आप आसानी से गमले में बंद गोभी उगा सकते हैं।

  • कैसा रहेगा आज का दिन पढ़ें अपना राशिफल

    राशिफल(भार्गव)

    राशिफल (22-10-2024)

    मेष
    22-10-2024

    ♈ मेष :

    इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपने काम पर ध्यान देकर आप अच्छे दिन की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन फिर भी मन में असंतुष्टि रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन मान सुख से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है।

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 8

    शुभ रंग : नीला

    वृष
    22-10-2024

    ♉ वृषभ :

    भाग्य की प्रबलता के चलते कामों में सफलता मिलेगी फिर भी मन अशांत रहेगा। किसी बात को लेकर बेचैन रहेंगे। हल्के खर्चे भी रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव और शक बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बर्ताव से बड़ा दुखी हो सकते हैं।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 7

    शुभ रंग : नीला

    मिथुन
    22-10-2024

    ♊ मिथुन :

    आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। सर्दी खांसी या छाती में जकड़न परेशान कर सकती है। मानसिक रूप से भी तनावग्रस्त रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन मान अच्छा रहेगा। आपसी समझदारी से दिन को अच्छा बनाएंगे प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए बढ़िया है। ढेरों बातचीत करेंगे जिससे मन हर्षित होगा।

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 6

    शुभ रंग : हल्का नीला

    कर्क
    22-10-2024

    ♋ कर्क :

    आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें और उनसे किसी बात को लेकर झगड़ा ना करें। वे मानसिक रूप से भी थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में आपका दिन मजबूत है और सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग : युवा पीला

    सिंह
    22-10-2024

    ♌ सिंह :

    आपके लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ेंगी। मानसिक दबाव महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान आज थोड़ा भावुक रहेगा। किसी बात को लेकर उदास हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत खूबसूरत रहेगा और अपने प्रिय का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कन्या
    22-10-2024

    ♍ कन्या :

    आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। स्वयं ईगो में आकर किसी को दुखी ना करें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बिगड़ते हुए स्वास्थ्य या उनके मानसिक तनाव से परेशान होंगे। उनका साथ दें। काम के सिलसिले में दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। बस मेहनत पर ध्यान दें। इनकम अच्छी होगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    तुला
    22-10-2024

    ♎ तुला

    आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। आपकी मां जी की सेहत बिगड़ सकती है उनका ध्यान रखें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। सुदूर क्षेत्रों से अच्छे संबंध बनेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी लेकिन खर्चे भी साथ-साथ रहेंगे। काम पर ध्यान देना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी किसी बात को लेकर काफी आशान्वित होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    वृश्चिक
    22-10-2024

    ♏ वृश्चिक :

    क‍िसी शुभ कार्य की योजना बनाने में आपकी भी राय ली जाएगी। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    धनु
    22-10-2024

    ♐ धनु :

    कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। आज एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ का भी अवसर म‍िलेगा। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मकर
    22-10-2024

    ♑ मकर :

    आपके लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। खुद पर भरोसा बनाए रखना जरूरी होगा नहीं तो आप अवसाद में आ सकते हैं। अकेलेपन से बचें। परिवार वालों के साथ वक्त बिताएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में भी दिन में मजबूती मिलेगी। भाग्य प्रबल रहेगा। बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज अपने प्रिय के साथ काफी खुशी महसूस करेंगे।

    शुभ दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 8

    शुभ रंग : चंदन

    कुंभ
    22-10-2024

    ♒ कुंभ :

    आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। मानसिक रूप से तनाव आप पर हावी रहेगा और सेहत को लेकर खर्चे भी हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। प्यार को महसूस करेंगे और अपने प्रिय से विवाह की बात कर सकते हैं। काम के सिलसिले में मेहनत करने का दिन है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    मीन

    22-10-2024

    ♓ मीन :

    पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत होगी। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। परिश्रम की आवश्यकता है, इससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। व्यय भार बढ़ेगा। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: गुलाब रंग

  • सीमेंट प्लांट से प्रदूषण पानी व पशु चारा प्रभावित लोगों की जिंदगी मुश्किल में

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    बागा में स्थापित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट से निकलने वाले प्रदूषण ने स्थानीय लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है।बाबूराम,सुखराम,अमरचंद,संध्या नेगी,हिरुराम और दीप चंद ने एक संयुक्त प्रेस बयान में बताया कि प्रदूषण की वजह से पानी,पशुओं का चारा और फसलें सभी को नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने प्रदूषण विभाग को कई बार इस समस्या के बारे में सूचित किया,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोग सरकार और प्रशासन से मांग की है कि वे प्रदूषण फैलाने वाली कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। इससे उनका जीवन बीमारियों से बच सकेगा। यह मांग स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

  • एस वी एन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में सोमवार से सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

    हिमाचल आजतक

    कुनिहार

    एस वी एन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में सोमवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ ।जिसमे विद्यालय अध्यक्ष  टी सी गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में शुरू की गई राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में काफी सार्थक साबित हो रही है। इस योजना के तहत बच्चों में समाज सेवा के साथ-साथ आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और देशभक्ति की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदार, सत्यनिष्ठ और निष्ठावान बनकर देश और समाज की सेवा करने का आह्वान किया। शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उन्हे अवसर प्रदान करने का धन्यवाद किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने अपने दैनिक जीवन में उपयोगी बातों को अमल में लाने की शपथ भी ली। स्कूल के प्रधानाचार्य पदम् नाभम ने शिविर के लिए सभी अतिथियों और स्कूल के सभी अध्यापकों व अन्य स्टाफ को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बनाया गया। इस बार शिविर का मुख्य उददेश्य
    यूथ फ़ॉर माई भारत और यूथ फ़ॉर डिजिटल लिटरेसी है जिस्के द्वारा छात्र आगामी सात दिनो मे आस पास के गाँव मे इसका प्रचार करेंगे। स्वागतभाषण मे स्कूल एन एस एस प्रभारी , दीक्षा भार्गव, राकेश कुमार गुर्प्रीत बाज्वा, रामेश्वर ठाकुर ,सुमन आदी उपाथित रहे

  • नवम्बर में है धनिया लगाने का सही समय

    किसानी बागवानी

    नवम्बर में धनिया को बहुत आसानी से अपने घर पर उगा सकते हैं। सबसे पहले खड़ा धनिया लीजिए, फिर इसे हल्के हाथों से दो भागों में तोड़ दीजिए। इसके बाद इन बीजों को एक ग्लास पानी में डालकर रातभर के लिए रख दीजिए ताकि धनिया के बीज अच्छे से फुल जाए। धनिया को बोने के लिए 60% मिट्टी और 40% गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट लीजिए, फिर दोनों को अच्छे से मिक्स करके प्लास्टिक की टोकरी या ग्रो बैग में भर लीजिए। इसके बाद धनिया के बीजों को पानी में से निकालकर, मिट्टी के ऊपर चारों तरफ अच्छे से बिखेर दीजिए। फिर मिट्टी की पतली सी लेयर से इन बीजों को अच्छे से ढ़क दीजिए और पानी डालकर टोकरी या ग्रो बैग को ऐसे जगह पर रखिए, जहां सुबह की 5-6 घंटे की हल्की धूप आती हो। लगभग 5 से 7 दिन बाद बीज अंकुरित होने लगेंगे। धनिया के पौधे की मिट्टी में हल्की नमी बनाकर रखिए लेकिन मिट्टी को ज्यादा गीला ना करिये, नहीं तो धनिया का पौधा गल भी सकता हैं। लगभग 30 से 35 दिन बाद धनिया खाने योग्य हो जायेगा