Month: October 2024

  • दानोघाट विद्यालय में किया गया बाल मेले का आयोजन

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोघाट अर्की में बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें दानोघाट के अंतर्गत आने वाले कोलका और कड्‌याह के छात्रों और अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य पवन वर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में ईश्वर दास,निषाद और रविन्द्र ने शिरकत की। बाल मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिनमें नाटी,नृत्य,समूह गान,चित्रकला,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी शामिल रहे। छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए इन कार्यक्रमों में भाग लिया।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें सम्पुर्ण राशिफल

    राशिफल(भार्गव)

    मेष
    26-10-2024

    ♈ मेष :

    मेष राशि के सितारे बताते हैं कि आज सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। अधिकारियों के नरम व्यवहार के कारण आपके लिए आज अपना काम निकालना आसान होगा। दिन का पहला भाग अनावश्यक भागदौड़ में अवश्य व्यतीत होगा, लेकिन दोपहर के बाद सार्थक परिणाम मिलने से आप संतुष्ट और आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कर्ज लेने या धन संबंधी अन्य कार्यों के लिए भी दिन उपयुक्त है। कार्यस्थल पर आज किसी नई समस्या के कारण कुछ समय के लिए परेशानी होगी लेकिन जल्द ही इसका समाधान भी हो जाएगा। पारिवारिक माहौल आज खुशनुमा रहेगा लेकिन भाइयों की वजह से मानसिक परेशानी होगी। अपने मन के रहस्य किसी से साझा न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

    शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    शुभ रंग : हरा

    वृष
    26-10-2024

    ♉ वृषभ :

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आपके आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रगति के योग बने हुए हैं, धर्म कर्म और गूढ विषयों में आपकी गहरी रुचि रहेगी। आज परोपकार की भावना भी आपमें प्रबल रहेगी। आप अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन याद रखें कि बहुत अधिक सहानुभूति भी पारिवारिक कलह का कारण बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों से जल्दबाजी में गलती होने की संभावना है, सतर्क रहें अन्यथा अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ के लिए दिन भर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और इसके लिए लापरवाही और आलस्य से बचना होगा। घर का माहौल शांत रहेगा लेकिन आपसी तालमेल की कमी के कारण किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मिथुन
    26-10-2024

    ♊ मिथुन :

    आज मिथुन राशि के जातक भावुक रहेंगे। दिन की शुरुआत से लेकर मध्य तक आपकी दिनचर्या आज व्यवस्थित रहेगी और लाभ की आशा भी बनी रहेगी। लेकिन दोपहर बाद स्वास्थ्य में नरमी के कारण स्थिति बिल्कुल उलट जाएगी और बनाई गई योजनाएं लटक सकती है। वात-कफ संबंधी शिकायत रहेगी और शरीर ढीला होने के कारण काम में मन नहीं लगेगा। आज दोपहर तक ही काम-धंधे में आशा रहेगी, उसके बाद का समय उदासीन रहेगा। इसलिए आपको आज जो भी जरूरी काम है उसे दिन के पहले भाग ही आपको पूरा कर लेना चाहिए। दिन आपको खर्चीला रहेगा, कुछ ऐसे खर्चे होंगे जो जिसे चाहकर भी आप टाल नहीं पाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कर्क
    26-10-2024

    ♋ कर्क :

    सितारे बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज दोपहर तक लाभ की स्थिति रहेगी। इसके बाद का समय घरेलू या व्यावसायिक समस्याओं से की वजह से उलझन भरा रहेगा ऐसे में जो भी महत्वपूर्ण कार्य है उसे दोपहर से पहले कर लें, उसके बाद सफलता संदिग्ध रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में बेहद सतर्क रहना होगा। आपकी छोटी सी लापरवाही बड़ी गड़बड़ी पैदा कर सकती है। व्यापारी वर्ग को आज आर्थिक लाभ उम्मीद के मुताबिक नहीं होने से निराशा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी की स्थिति बन सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    26-10-2024

    ♌ सिंह :

    सितारे बताते हैं कि आज सिंह राशि में वृद्धि कारक योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर शारीरिक रूप से फिट रहने से आप सक्रिय रहकर काम पर फोकस कर पाएंगे जिससे लाभ होगा। कार्यस्थल पर आज प्रतिस्पर्धा अधिक रह सकती है, फिर भी आपके लाभ को कोई नहीं रोक पाएगा। धन का आगमन समय पर और आवश्यकता से अधिक होगा, फिर भी आज वित्तीय मामलों में यह स्पष्ट रहना जरूरी है कि लेनदेन में कोई गलती ना हो। उधार लेनदेन से आपको बचना चाहिए। इसकी वजह से विवाद होने की आशंका हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कन्या
    26-10-2024

    ♍ कन्या :

    आज का दिन मिश्रित फल देगा। दोपहर के बाद आपके स्वभाव में विवेक जागृत होगा। पूर्व में किए गए गलत आचरण का अपराध मन में रहेगा, लेकिन आप चाहकर भी आज बुरे काम नहीं कर पाएंगे। कार्यस्थल पर भी घरेलू उलझनें आपको परेशान करेंगी। मानसिक बेचैनी आपको खुलकर निर्णय नहीं लेने देगी, जिसके परिणामस्वरूप आज आपको केवल आश्वासनों पर ही काम करना पड़ेगा। धन का आगमन सामान्य रहेगा। मजबूरी में आप उधार लेने के बारे में भी सोचेंगे। हो सके तो आज उधार न लें, कल स्थिति आज से बेहतर होगी। आज किसी के सामने अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन न करें। कुछ समय तक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    तुला
    26-10-2024

    ♎ तुला

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। दिन की शुरुआत से ही घर या बाहर कलह की स्थिति बन सकती है इसलिए संयम से काम लें। आपके गर्म स्वभाव के कारण आप छोटी-छोटी और हास्यप्रद बातों को भी गलत नजरिए से देखेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपसी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए रिश्तेदारों का जमावड़ा होगा, लेकिन ध्यान रखें कि थोड़ी सी भी अधीरता माहौल को प्रदूषित कर सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    वृश्चिक
    26-10-2024

    ♏ वृश्चिक :

    आज का दिन आर्थिक लाभ का है, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी के कारण आप लापरवाह रहेंगे और परिणाम स्वरूप उचित लाभ से वंचित रह सकते हैं। स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी, लेकिन स्वार्थ भी रहेगा, स्वार्थपूर्ण कार्यों को आप मना नहीं करेंगे और व्यर्थ कार्यों में रुचि नहीं लेंगे। कार्य व्यवसाय में लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन जोड़-तोड़ की नीति के कारण सीमित लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

    धनु
    26-10-2024

    ♐ धनु :

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन दोपहर तक बेचैनी भरा रहेगा। दोपहर तक आपको अधिक शारीरिक और मानसिक परेशानी रह सकती है। यदि आप लापरवाह हैं, तो आप अपने भविष्य के लाभों को खो देंगे। आज आर्थिक लाभ अवश्य होगा, लेकिन यह आपको उत्साहित नहीं करेगा क्योंकि यह असामयिक है। बिजनस से जुड़े लोगों को नई योजना की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए, उस पर जल्द ही काम करना होगा. आज किसी व्यावसायिक यात्रा को स्थगित करना आशाजनक नहीं रहेगा और उल्टा खर्च करना पड़ेगा। छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़कर स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मकर
    26-10-2024

    ♑ मकर :

    मकर राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि, कार्यक्षेत्र हो या घर, आप आज किसी को गुस्सा होने का मौका नहीं देंगे और अपने मजाकिया अंदाज से नाराज लोगों को भी हंसने पर मजबूर कर देंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, फिर भी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन आसानी से कमा लेंगे। कारोबारी लोग दिन के मध्य में किसी प्रोजेक्ट के पूरा होने से आर्थिक लाभ को लेकर उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक माहौल में कुछ खटास रह सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    कुंभ
    26-10-2024

    ♒ कुंभ :

    आज का दिन आर्थिक और करियर के मामले में लाभप्रद रहेगा। दोपहर के बाद किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आपका आत्मविश्वास भी आज चरम पर होगा। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कुछ नई जिम्मेदारी आज मिल सकती है। लेकिन बड़े फैसले आज जल्दबाजी में लेने से बचें। पारिवारिक सदस्य आर्थिक अथवा अन्य निजी कारणों से विरोध करेंगे लेकिन आप उन्हें समझाने में सफल होंगे, बस धैर्य से काम लें। वैसे आज सितारे बताते हैं कि आपको आर्थिक मामलों में भाग्य़ का साथ मिलता रहेगा। और धन संचय में भी सफल होंगे

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मीन
    26-10-2024

    ♓ मीन :

    मीन राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि से धन के साथ-साथ मान सम्मान भी प्राप्त करेंगे। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्रों पर आपके विचारों को लोग पसंद करेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। लेकिन मेहनत के अनुरूप लाभ मिल जाने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। घर का वातावरण शुभ रहेगा और पूजा-पाठ व अन्य धार्मिक कार्यक्रम में आपका मन लगेगा। आज परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से मन खिन्न होगा लेकिन आप मन को शांत रखकर स्थिति को सामान्य बनाए रखने की कोशिश करेंगे। आपके लिए सलाह है कि मन को शांतचित्त रखें और वैचारिक उलझनों में उलझने से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़यांच में प्राइमरी व अपर प्राइमरी के स्कूल स्तरीय बाल मेले का किया गया आयोजन

    हिमाचल आजतक

    अर्की
    प्राइमरी स्तर पर सात विद्यालयों व अपर प्राइमरी के चार स्कूलों ने लिया भाग
    जिला सोलन के अर्की उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के बाल मेले का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदेव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया इस अवसर पर केंद्र अध्यक्ष राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला घड़याच मोहनलाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे इस अवसर पर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के लिए निर्धारित सभी 8-8 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया प्राथमिक वर्ग की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पंजपीपलू प्रथम व धेणा द्वितीय स्थान पर रहे ड्राइंग प्रतियोगिता में जघून प्रथम व झुण्डला द्वितीय स्थान पर रहे सोलो सॉन्ग में झुंडला प्रथम व धेणा द्वितीय स्थान पर रहे एकल नृत्य में सिमलटा प्रथम व जघून द्वितीय स्थान पर रहे समूह गान में जघूंन प्रथम वह झुण्डला द्वितीय स्थान पर रहे समूह नृत्य में जघून प्रथम व धेना द्वितीय स्थान पर रहे प्रश्नोत्तरी में धेना प्रथम व जघून द्वितीय स्थान पर रहे जबकि फन गेम म्यूजिकल चेयर में धेना प्रथम स्थान पर रही उच्च प्राथमिक वर्ग में प्रश्नोत्तरी में जघून प्रथम व लड़ोग द्वितीय स्थान पर रहा भाषण प्रतियोगिता में घड़याच प्रथम व लढ़ोग द्वितीय स्थान पर रहा जबकि म्यूजिकल चेयर में लड़ोग प्रथम व जघुन द्वितीय स्थान पर रहा मंच संचालन सुनीता वर्मा प्रवक्ता हिंदी व शीला देवी प्रवक्ता अंग्रेजी द्वारा किया गया कार्यक्रम का समापन मुख्य अध्यापिका राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग मनोरमा चड्ढा द्वारा किया गया उन्होंने अपने संबोधन में बाल मेले के सफल आयोजन के लिए प्रबंधन समिति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच को बधाई दी प्रधानाचार्य अमरदेव शर्मा ने इस आयोजन के सफल होने में सहयोग देने के लिए सभी विद्यालयों से आए अध्यापक व स्थानीय एसएमसी कमेटी व सभी अभिभावको सहित सभी कर्मचारी वर्ग का धन्यवाद किया इस अवसर पर सभी के लिए भोजन का भी प्रबंध किया गया था कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया

  • आंखों की रोशनी बढ़ाकर, शरीर की दुर्बलता कम करनी है तो घी के ये नुस्खे पढ़ें

    आयुर्वेदिक नुस्खे व उपचार(भार्गव)

    घी के इन नुस्खों को अपनाकर कई सेहत समस्याओं में राहत पाया जा सकता है। आइए, आपको बताते हैं कि आंखों की ज्योति बढ़ाना हो, हड्डियों को मजबूत बनाना हो, शरीर की दुर्बलता कम करनी हो, तो घी को कैसे इस्तेमाल करना चाहिए –
    1 एक चम्मच शुद्ध घी, एक चम्मच पिसी शकर, चौथाई चम्मच पिसी कालीमिर्च तीनों को मिलाकर सुबह खाली पेट और रात को सोते समय चाटकर गर्म मीठा दूध पीने से आंखों की ज्योति बढ़ती है।
    2 रात को सोते समय एक गिलास मीठे दूध में एक चम्मच घी डालकर पीने से शरीर की खुश्की और दुर्बलता दूर होती है, नींद गहरी आती है, हड्डी बलवान होती है और सुबह शौच साफ आता है।
    3 शीतकाल के दिनों में यह प्रयोग करने से शरीर में बलवीर्य बढ़ता है और दुबलापन दूर होता है।
    4 घी, छिलका सहित पिसा हुआ काला चना और पिसी शकर (बूरा) तीनों को समान मात्रा में मिलाकर लड्डू बांध लें। प्रातः खाली पेट एक लड्डू खूब चबा-चबाकर खाते हुए एक गिलास मीठा कुनकुना दूध घूंट-घूंट करके पीने से स्त्रियों के प्रदर रोग में आराम होता है, पुरुषों का शरीर मोटा ताजा यानी सुडौल और बलवान बनता है।

  • चंडी (अर्की) विद्यालय ने मनाया क्लस्टर लेवल पर बाल मेला।

    हिमाचल आजतक

    अर्की

    पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय चंडी (अर्की) ने अपना क्लस्टर लेवल पर बाल मेला अधीनस्थ पाठशालाओं के साथ धूमधाम से मनाया। बाल मेले में राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय चंडी (अर्की ), राजकीय उच्च विद्यालय पकौटी व कशलोग, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सोहरा कनेता ने भाग लिया। इस समारोह के मुख्य अतिथि वेद ठाकुर एसएमसी सदस्य रहे। बाल मेले में टी एल एम प्रदर्शनी में सक्षम ने पहला स्थान, म्यूजिकल चेयर लड़कों में ओमकार व लड़कियों में कुसुम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जलेबी दौड़ में इंद्र, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लकी और कुसुम, एकल गीत में पूजा, समूह गीत में कुसुम व लकी एकल नृत्य में मोनिशा, समूह नृत्य में निवेदिता एवं सहेलियां, फेस पेंटिंग में लक्ष्य प्रथम स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि वेद ठाकुर ने कहा कि बाल मेले जैसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलता है। विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या अमिता कौशल ने मुख्य अतिथि, एसएमसी सदस्यों, अभिभावकों व अधीनस्थ विद्यालयों से आए अध्यापकों का धन्यवाद किया। मंच संचालन शान्ता देवी व राकेश रघुवंशी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

  • एसवीएन विद्यालय कुनिहार में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    हिमाचल आजतक
    कुनिहार
    एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन भव्य रूप से किया गया, जिसमें छात्रों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। समारोह मे राजकीय वरिष्ठ पाठशाला अर्की के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातीथी भाग लिया। विद्यालय के अध्यक्ष  टी सी गर्ग ने उद्घाटन समारोह में सभी छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया, और खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों ने उत्साहपूर्वक दौड़, जलेबी रेस, स्पून रेस, खो खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और टीम खेलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए। स्कूल प्रधानाचार्य पदम नाभम ने सभी अतिथियों का धन्यवाद् किया और खेल दिवस में सभी को एकजुट होकर खेलने और एक-दूसरे का सम्मान करने का संदेश दिया।

  • गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार में विश्व व्यावसायिक चिकित्सा दिवस का आयोजन

    हिमाचल आजतक
    कुनिहार
    समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र, सुंदरनगर के सौजन्य से कुनिहार स्थित गणपति शैक्षिक सोसाइटी में ‘विश्व व्यावसायिक चिकित्सा दिवस ’का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के लाभार्थी, उनके अभिभावक,कर्मचारियों तथा समाज के प्रतिष्ठित लोगों सहित 111 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में उल्लास पूर्वक भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में सी0आर0सी0 के पुनर्वास अधिकारी, डॉ0 प्रियदर्शी मिश्र ने इस दिवस की महत्ता एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्त्रोत व्यक्ति के रूप में बोलते हुए सी0आर0सी0 के पार -दिव्यांगता शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र के भौतिक चिकित्सक सोनू ठाकुर ने इस दिवस के बारे में उपस्थिति प्रतिभागियों को सविस्तार बताया। गणपति शैक्षिक सोसाइटी के निदेशक डॉ रोशन लाल शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया।मुख्य अतिथि के रूप में जिला कल्याण अधिकारी,सोलन जी एस नेगी ने अपने उद्बोधन में सी आर सी सुन्दरनगर एवं गणपति शैक्षिक सोसाइटी, कुनिहार के प्रयासों की सराहना की एवं विशेष बच्चों के अभिभावकों के धैर्य एवं सहयोग की भी सराहना की। समारोह में समाजसेवी वीरेंद्र मेहता एवं उनकी धर्मपत्नी (दोनों बौनापन दिव्यांगता से ग्रसित हैं), विशेष ओलिंपिक्स में भारतीय बास्केट बॉल टीम के कोच राजेंदर पाल एवं जून 2023, बर्लिन में संपन्न विशेष ओलिंपिक्स खेलों में बास्केट बॉल टीम के कप्तान अविनाश कौण्डल सहित अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के द्वारा बनाये गए दीपावली सम्बंधित सामग्रियों के प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया एवं समस्त अतिथियों को इन बच्चों द्वारा बनाये डिज़ाइनर मोमबत्ती उपहार सहित भेंट किये गए। मुस्कान,करण सहित अन्य विशेष बच्चों ने अपने रंगारंग कार्यक्रमों से लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर 5 बच्चों ने अपनी सफलता की कहानी उपस्थित लोगों के साथ साझा की।

    वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट (WFOT) ऑक्यूपेशनल थेरेपी पेशे की अंतरराष्ट्रीय आवाज़ है, जिसमें वैश्विक स्तर पर 111 राष्ट्रीय ऑक्यूपेशनल थेरेपी पेशेवर संगठन शामिल हैं। विश्व ऑक्यूपेशनल थेरेपी दिवस पेशे के विकास कार्यों की दृश्यता को बढ़ाने और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर WFOT की गतिविधियों को बढ़ावा देने का अवसर है। व्यावसायिक चिकित्सा दिवस पहली बार 27 अक्टूबर 2010 को शुरू किया गया था। इस वर्ष का विषय ” सभी के लिए व्यावसायिक चिकित्सा ” है।

  • सलाम मुंबई के मार्गदर्शन में तंबाकूमुक्त स्वास्थ्य के अंतर्गत कशलोग विद्यालय में मौखिक जांच शिविर का आयोजन

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट ने सलाम मुंबई फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन में तंबाकूमुक्त स्वस्थ्य विद्यालय कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में मौखिक जांच शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू से संबंधित रोगों की पहचान करना और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रेषित करना है। मुख्य निर्माण अधिकारी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड मुकेश सक्सेना ने कहा कि शैक्षणिक स्तर पर तंबाकू के दुष्प्रभावों पर कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय है। क्षेत्रीय प्रबंधक अंबुजा फाउंडेशन भूपेंदर गांधी ने कहा कि स्वस्थ जीवन की शुरुआत स्वच्छ मुख से होती है। स्वस्थ्य कार्यक्रम समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में 49 विद्यालयों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों,आंगनवाड़ी केंद्रों,स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न विद्यालयों के छात्रों का सहयोग से यह कार्यक्रम संचालित हो रहे है। इस दौरान डॉ कुलभूषण शर्मा द्वारा मौखिक जांच शिविर में परामर्श और जांच करके कार्यक्रम से विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली और आदतों का विकास होगा।इस मौके पर मुख्याध्यापक सुशील शर्मा,सुनीता देवी,सावित्री बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।

  • दाड़लाघाट के छात्रों ने किया बाल मेले में शानदार प्रदर्शन

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित बाल मेले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मेले में लगभग 25 विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। इसमें अंडर-14 वर्ग में वॉलीबॉल और रेसिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट के छात्र-छात्राओं ने वॉलीबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि लंबी दौड़ में राधिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। शारीरिक शिक्षक जयपाल के मार्गदर्शन में बच्चों ने यह परिणाम हासिल किए। विद्यालय प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने प्रतिभागी बच्चों और उनके मार्गदर्शन शिक्षकों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसी उपलब्धियों की आशा व्यक्त की।

  • राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में “स्वदेशी जागरण मंच” द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के तहत जैविक उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में “स्वदेशी जागरण मंच” द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के तहत जैविक उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जसवंत ने डोंट बी जॉब सीकर, बी जॉब प्रोवाइडर का नारा दिया। हिमांशु शर्मा ने बताया कि 15-35 वर्ष के युवाओं को केंद्र में रखकर स्वावलंबी भारत अभियान चलाया जा रहा है। कैरियर काउंसिलिंग प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से परिचित करवाने के लिए महाविद्यालय में समय-समय पर प्लेसमेंट सेल रोजगार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में कैरियर काउंसिलिंग प्लेसमेंट सेल सह प्रभारी सहायक आचार्य पुनीत ठाकुर,रचना तनवर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।