Month: October 2024

  • दाड़लाघाट महाविद्यालय में सीएससीए (कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन) की मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सीएससीए (कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन) की मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की विधिवत शुरुआत सरस्वती पूजन और वंदन से हुई। प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने संपूर्ण सीएससीए कार्यकारिणी और अन्य सभी प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। सीएससीए अध्यक्ष के रूप में प्रीति शर्मा को शपथ दिलाई गई। उपाध्यक्ष लक्ष्मी गिरी,सचिव इशिता और सह-सचिव वैभव भाटिया को प्राचार्या द्वारा शपथ दिलाई गई। इसी के साथ कक्षा प्रतिनिधि,कला संकाय,वाणिज्य संकाय,सांस्कृतिक प्रतिनिधि,एनएसएस प्रतिनिधि,रोवर रेंजर्स प्रतिनिधि,खेल प्रतिनिधियों को भी शपथ दिलाई गई। प्राचार्या ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सीएससीए के महत्व को रेखांकित किया और नवगठित कार्यकारिणी को आशीर्वचन से फलीभूत किया। अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन में प्राचार्या और नवगठित कार्यकारिणी का भी धन्यवाद अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

  • धुन्दन विद्यालय में हुआ बाल मेले का आयोजन

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला धुन्दन में बाल मेले का आयोजन हुआ। इसमें चमाकड़ी,ऐर,पसलवाला, घ्याणा-म्याणा और टूयरू के 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बाल मेले में विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं हुईं,जिनमें समूह गीत,नृत्य,एकल गीत,नृत्य,फैंसी ड्रेस,क्विज,म्यूजिकल चेयर और मनोरंजनात्मक खेल शामिल रहे। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त केंद्र मुख्य शिक्षक हरि लाल शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की और आयोजन के लिए बधाई दी। केंद्र मुख्य शिक्षक राकेश कपिला ने कहा कि ऐसे मेले बच्चों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन से प्रतिभागियों और दर्शकों ने आनंद लिया। बाल मेले में राकेश कपिला,रीना,कामिनी,अनुपम,राजेश,दीपिका,धुन्दन केंद्र की पाठशालाओं के एसएमसी अध्यक्ष और सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • हनुमान बड़ोग विद्यालय में दीपावली त्यौहार के पहले विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता का किया आयोजन

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में दीपावली त्यौहार के शुभ अवसर से पहले विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता और रचनात्मक,सृजनात्मक दृष्टिकोण विकास के लिए विद्यालय में एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय के तीनों सदन सावित्रीबाई फुले,दादा अच्छु महाराज और सरदार पटेल के अतिरिक्त केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला हनुमान बड़ोग के चौथी,पांचवी कक्षा के छात्र एवं छात्राओं ने भी भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ फूल,पत्तियां,रंग,प्राकृतिक सौंदर्य,आकर्षक डिजाइन और सांस्कृति का रचनात्मक प्रदर्शन करते हुए बहुत ही आकर्षक व प्रासंगिक रंगोलिया बनाकर सभी का मन मोह लिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय की नर्सरी कक्षा की माताओं ने निर्णायक की भूमिका अदा की और उनके निर्णय के अनुसार प्राथमिक पाठशाला प्रथम स्थान पर,पटेल और दादा आच्छू सदन दूसरे स्थान पर तथा सावित्री बाई फुले सदन तीसरे स्थान पर रहे।
    विद्यालय के सभी अध्यापकों ने इसमें विद्यार्थियों की कला में रुचि और रचनात्मकता की प्रशंसा की। मुख्य अध्यापक पीसी बट्टू ने बताया कि इस रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में अपनी भारतीय संस्कृति के अंतर्गत विभिन्न उत्सवों पर बनाई जाने वाली रंगोली के वैज्ञानिक महत्व को समझते हुए प्राकृतिक का प्रयोग कर पर्यावरण के महत्व को समझा है। अभिभावकों ने भी इस रचनात्मक प्रतियोगिता का आनंद लेते हुए इसकी सराहना की। उच्च विद्यालय के सदन मुख्य समन्वयक नरेंद्र कुमार ने इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया तथा सभी को बधाई दी। इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य अध्यापक रामचंद्र चंदेल,नरेश कुमार,अंजलि,उच्च विद्यालय के पुष्पेंद्र,मनोज कुमार,प्रकाश चंद,धर्मपाल,हेमराज,विनोद कुमार व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • बी एल स्कूल कुनिहार में मनाया गया स्पोर्ट्स डे

    हिमाचल आजतक
    कुनिहार
    बी एल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आज स्पोर्ट्स डे मनाया गया I मंच का संचालन करते हुए शिवानी शर्मा ने स्पोर्ट्स डे के अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल , मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा का सभी अध्यापकों और बच्चों द्वारा स्वागत किया और स्पोर्ट्स कैप पहनकर सम्मानित किया I उसके उपरान्त स्पोर्ट्स डे पर आयोजित की जाने वाली खेलों की शुरुवात की शरिक्षिक शिक्षक अमर देव और शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बताया की इस स्पोर्ट्स दिवस के दौरान कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के सभी सदनों के के बीच बैडमिंटन, , बालीबाल , बास्केट बाल प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमे सभी सदनों के बच्चों में बड चढ़ कर भाग लिया I विद्यालय अध्यक्ष ने सभी बच्चों और अध्यापकों को इस स्पोर्ट्स डे के आयोजन के लिए बधाई दी साथ इन मेचों में विजेता साड़ों के बचों को भी बधाई दी I विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया की स्पोर्ट्स डे के समापन पर सभी सदनों में बैडमिंटन, , बालीबाल में साहा सदन विजेता व् बोस सदन उप विजेता , बास्केटबाल मैच लड़कियों में साहा सदन विजेता , भाभा सदन उप विजेता रहा बास्केटबाल मैच लड़कों में बोस सदन विजेता व् रमन सदन उप विजेता रहा I बैडमिंटन मैच में साहा सदन विजेता और रमन सदन उप विजेता रहा I सभी विजेता सदनों के बच्चों को बधाई दी गई I इन सभी खेलो को लेकर बच्चों में काफी
    उत्साह रहा I

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटी में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    हिमाचल आजतक
    कुनिहार
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटि में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया I जानकारी देते हुए प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया की इस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में राधा देवी प्रधान एस एम् सी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की इनके साथ राजीव ठाकुर उप- प्रधान ग्राम पंचायत जाबल झमरोट, डा० ज्योति चौहान मेडिकल ऑफिसर आयुर्वेद हस्पताल जाबल झमरोट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे I मंच का संचालन करते हुए अध्यापिका नेहा शर्मा व् अध्यापक मुकेश शर्मा ने इस वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि , विशिष्ट अतिथि, सभी अभिभावकों , बच्चो का स्वागत किया अभिनन्दन किया I विद्यालय प्रधानाचार्या उपासना सूद व् प्रवक्ता पूनम गर्ग ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया I उसके उपरान्त विद्यालय प्रधानाचार्या उपासना सूद ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी I विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया की इस वार्षिक वितरण समारोह में बच्चों द्वारा रंग रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हिमाचली नाटी , गिद्दा , एकल गान , एकल नृत्य आदि पेश किये गये जिसका सभी अभिभवकों ने भरपूर आनंद लिया I उसके बाद बच्चों को पारितोषिक वितरित किये गये I प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने मुख्यातिथि , विशिष्ट अतिथि, सभी अभिभावकों का इस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में आने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया I इस समरोह के दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक वर्ग राजेश कुमार, कशोरी लाल संजीव कुमार, पूनम गर्ग, नीना शर्मा, रेखा शर्मा, सोनिया शर्मा, अरुण कुमार, मुकेश कुमार, अमित कुमार, और बच्चे मौजूद रहे I कार्यक्रम के उपरान्त सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी I

  • केडी शर्मा को जिला अध्यक्ष का जिम्मा लगातार छठी बार ।

    हिमाचल आजतक
    कुनिहार
    जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन की कार्यकारिणी का चुनाव धर्मपुर के मनसा माता मंदिर परिसर में के० डी० शर्मा जिला सोलन अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
    जिला कार्यकारिणी के तमाम प्रतिनिधियों तथा 12 यूनिटो के प्रतिनिधियों(डेलीगेट्स) ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। जिला के कार्यकारिणी के चुनाव में प्रदेश कल्याण संघ के माननीय अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
    पेंशनरों को सम्बोधित करते हुए आत्मा राम शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का आभार व्यक्त किया,कि दीपावली त्योहार के मध्यनजर इस माह 28 नवम्बर को पेंशन, साढ़े बाइस प्रतिशत एरियर 75 वर्ष से ऊपर के पेंशनरो को एरियर तथा 4 प्रतिशत महंगाई भते की किश्त जनवरी, 2023 से देने की घोषणा का प्रदेश के तमाम पेंशनरो ने स्वागत किया। आत्मा राम शर्मा ने यह भी कहा कि जनवरी, 2016 से फरवरी 2022 के बीच के पेंशनरो के नए छटे वेतन आयोग का न तो एरियर मिला है और न ही लीव इनकेशमेंट का एरियर, न ही ग्रेज्युटि ओर नाही कम्युयटेशन का एरियर मिला है जिसका पेंशनरो में भारी रोष है।पेंशन पिछले दो महीनों से 9 व 10 तारीख को मिली है।
    आत्मा राम शर्मा ने सरकार से मांग की है कि पेंशनरो के सभी डियूज एक मुश्त दिए जाए। के० डी० शर्मा जिला अध्यक्ष तथा महासचिव जगदीश पंवर ने जिला कार्यकारिणी का लेखा जोखा प्रस्तुत किया और 21 वर्षो से के०डी० शर्मा ने छटी बार प्रधान पद पर चुने जाने का गौरव प्राप्त किया है।
    केडी शर्मा ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया और नए चुनाव करवाने की घोषणा की। केडी शर्मा ने सुरेंद्र सिंह वर्मा सयुक्त सचिव राज्य कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारी नियुक्त कियाऔर चुनाव सविधान प्रक्रिया के तहत सर्व समिति से सम्पन हुए। जिसमे के० डी० शर्मा प्रधान, जी0 आर0 भारद्वाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश पंवर महासचिव, मनसा राम पाठक कोषाध्यक्ष, व नॉमिनेटिट कार्यकारिणी सदस्य उदय राम चौधरी मुख्य सलाहकर,पलक राम कशयप सलाहकार, मनोहर सिंह कंवर उपाध्यक्ष, वेलाराम राठौर उपाधयक्ष, दलीप राणा उपाध्यक्ष, हरिदत्त शर्मा उपाध्यक्ष, रामलाल शर्मा उपाध्यक्ष, अंजना शर्मा उपाध्यक्ष, रेनुका मोहन उपाध्यक्ष, , चेतराम भारद्वाज सयुक्त सचिव, पूर्ण चंद वर्मा , विजय राम ठाकुर सयुक्त सचिव, करन कौंडल संगठन सचिव, डीडी कशयप प्रेस सचिव, रोशन लाल कानूनी सलाहकार, रोशनलाल वर्मा ,सूर्यकांत जोशी व नरेश घई को राज्य प्रतिनिधि चुना गया ।चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह वर्मा ने गोपनीयता की शपत चुने हुए प्रतिनिधियों को दिलाई।

  • छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में बाल मेले का आयोजन ।छोटे बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन ।

    हिमाचल आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में आज क्लस्टर लेवल के बाल मेले का आयोजन किया गया ।इस दोरान स्थानीय विद्यालय सहित नगर श्यावाँ व जुबला स्कूल के बच्चों ने भी बाल मेले में भाग लिया ।कार्यक्रम का आगाज माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई ।
    विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य कमलेश कुमारी ने बताया,कि आज विद्यालय में क्लस्टर लेवल के बाल मेले का आयोजन किया गया ।इस दोरान बच्चों ने साइंस एक्ज़ीबिशन में जंहा विभिन्न मॉडलों के माध्यम से अपने हुनर को प्रदर्शित किया,तो वहीं घर की क्यारियों में उगाई गई सब्जियों सहित पाक कला में अपने द्वारा बनाये गए विभिन्न व्यंजनों को भी एक्ज़ीबिशन में प्रदर्शित किया।इस दोरान खेलकूद में छूट चुके खेलों को शामिल कर उन्हें पुन नये प्रयासों से जीवंत करने का प्रयास किया गया ।क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
    कार्यकारी प्रधानाचार्य कमलेश ने बताया ,कि बाल मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छुपी प्रतिभा को सबके समक्ष लाना व उनके आत्मविश्वास पैदा करना है जोकि उन्हें जीवन में आगे बड़ने का जज्बा व आत्मनिर्भर बनायेगा ।इस दोरान विद्यालय का अध्यापक वर्ग व बच्चे मौजूद रहे ।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में किया गया बाल मेले का आयोजन

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान दीपक गजपति मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में भाषण,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,एकल गान,एकल नृत्य,समूह गान और कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दाड़लाघाट विद्यालय के अलावा चार अन्य विद्यालयों के छात्रों ने भी भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दाड़लाघाट प्रथम,भाषण प्रतियोगिता में दाड़लाघाट प्रथम,एकल गान में जतिन जतिन प्रथम,एकल नृत्य में निधि प्रथम,फेस पेंटिंग में इशिता प्रथम,जलेबी रेस में मनजीत रोड़ी विद्यालय प्रथम रहे। मुख्य अतिथि दीपक गजपति व विद्यालय प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने विजेताओं को इनाम वितरित कर अपना आशीर्वचन प्रदान किया।

  • राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में बाल मेले का किया गया आयोजन

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें चार पाठशालाओं दाड़लाघाट,बरायली,डवारु ओर बरसनु के छात्रों ने मिलकर भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम भाटिया मुख्यातिथि रहे। केंद्र अध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। मेले में बच्चों ने नृत्य,समूह गान,पेंटिंग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,फैंसी ड्रेस,संगीत,कुर्सी,चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सभी अभिभावकों ने भारी संख्या में पहुंचकर बाल मेले की शोभा बढ़ाई। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। बरायली स्कूल के अध्यापक बृजलाल शर्मा ने मंच संचालन कर गतिविधियों का आयोजन करवाया। कार्यक्रम में पंचायत उप प्रधान हेमराज ठाकुर,सुरेंद्र कुमार,मदनलाल,अनु,प्रेमलाल उपस्थित रहे।

  • हंस फाउंडेशन मेडिकल मोबाइल यूनिट अर्की यूनिट दो द्वारा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घड्याच और हाई स्कूल लडोग में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर ।

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    हंस फाउंडेशन की मेडिकल मोबाइल यूनिट अर्की की यूनिट दो ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल घड्याच और हाई स्कूल लडोग में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस दौरान सभी लड़कियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गए और मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी दी गई। इस अवसर पर लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व और सेनेटरी पैड का सही तरीके से उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं। शिविर में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार और डॉ आशीष के अलावा टीम के सभी सदस्यों ने भाग लिया।