Month: December 2024

  • केसा रहेगा आज आप का दिन पढ़िये अपना राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    02-12-2024

    ♈ मेष :

    आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते है । आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन के मामले में आज आपको मातृपक्ष से लाभ मिलने की संभावना दिखती है।

    शुभ दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 3

    शुभ रंग : हरा

    वृष
    02-12-2024

    ♉ वृषभ :

    आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। आज आपको जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। आप आज किसी संबंधी या मित्र की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    मिथुन
    02-12-2024

    ♊ मिथुन :

    आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी। आज आपके स्वभाव में अहंकार देखने को मिलेगा तथा आप दूसरों की आलोचनाएं करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    कर्क
    02-12-2024

    ♋ कर्क :

    आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर के आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है । आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    सिंह
    02-12-2024

    ♌ सिंह :

    आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा। कार्यक्षेत्र में आपसी सहकर्मियों से मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है इसलिए धेर्य से काम लें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    कन्या
    02-12-2024

    ♍ कन्या :

    आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों । आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का भी सामना करना पड़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    तुला
    02-12-2024

    ♎ तुला

    अपनी मेहनत और समझदारी से आपको अपने जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। संभव है कि आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    वृश्चिक
    02-12-2024

    ♏ वृश्चिक :

    आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    धनु
    02-12-2024

    ♐ धनु :

    आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। आज आप कुछ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपका सामाजिक प्रभाव बढेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मकर
    02-12-2024

    ♑ मकर :

    आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा । आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    कुंभ
    02-12-2024

    ♒ कुंभ :

    आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पडे़गा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं ।आज कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आप के सभी काम सफल रहेंगे। मित्रों और सगे संबंधियों से मेल मुलाकात का संयोग बनेगा। शाम का समय आपका मनोरंजन और मनोविनोद में बीतेगा। व्यापार में आज बड़ों की मदद से आपको लंबे समय से रुके हुए किसी काम में सफलता मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    मीन
    02-12-2024

    ♓ मीन :

    आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है । आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है । संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: मेहरून रंग

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़यांच में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़यांच में स्कूल प्रबंधन समिति की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पाठशाला में चल रही विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। सरकार और विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम स्कूल एडॉप्शन के लिए स्थानीय गांव के प्रख्यात अधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर ने इस पाठशाला को गोद लिया। इसके अलावा सरकार की ओर से नायब तहसीलदार धर्म प्रकाश शर्मा ने भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच को गोद लिया है। स्कूल प्रबंधन समिति ने दोनों अतिथियों का तहे दिल से धन्यवाद किया और उनके लिए पाठशाला में एक छोटा सा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में दोनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति ने विधानसभा क्षेत्र अर्की के विधायक संजय अवस्थी द्वारा पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के अवसर पर घोषित किए गए दो कमरों एवं पुस्तकालय के निर्माण हेतु राशि उपलब्ध करवाने के लिए विधायक का धन्यवाद किया। इस मौके पर विरेन्द्र ठाकुर ने अपनी माता की स्मृति में पाठशाला के लिए एक छात्रवृत्ति योजना शुरू की,जिसमें जमा दो में प्रथम आने पर 10,000, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 7,500 और तृतीय स्थान पर रहने वाले को 5,000 की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति योजना पाठशाला के विद्यार्थियों को प्रेरित करने और उनकी शिक्षा में सुधार करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य,शिक्षकग और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस मनाया गया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस की थीम”टेक द राइटस पाथ : माई हेल्थ माई राइट” रखी गई है, इसी थीम का अनुसरण करते हुए रेड रिबन क्लब और रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता,पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से की गई। कार्यवाहक प्राचार्या मार्गरेट सेबेस्टियन ने मुख्य वक्ता स्वाती गौतम और विनोद वर्मा का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आईटीआई दाड़लाघाट से जीडीए ट्रेनर स्वाति गौतम ने एड्स के फैलाव व रोकथाम के बचाव पर विस्तृत व्याख्यान दिया। जानकारी देते हुए रेड रिबन क्लब की प्रभारी सहायक आचार्य भूवि शर्मा ने बताया कि एड्स जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एड्स से जुड़ी तमाम भ्रांतियों से जागरूक करवाना है। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    01-12-2024

    ♈ मेष :

    सितारे बताते हैं कि आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभप्रद होगा। आपके कारोबार व्यापार में आज कुछ सकारात्मक बदलाव देखें जाएंगे और आप लाभ के अवसर प्राप्त करेंगे। आप अपने मधुर व्यवहार से रिश्तों में प्रेम और सद्भाव बनाए रख पाएंगे। आज शाम के समय आपके जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आपको कुछ पैसे भी खर्च करने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को आज परीक्षा की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषय में आपकी रुचि रहेगी।

    शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    शुभ रंग : हरा

    वृष
    01-12-2024

    ♉ वृषभ :

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं। आज आपको किसी दूर के रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है जिससे आपका मन आनंद विभोर होगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको भाइयों से सहयोग मिलेगा। आज आप शाम के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिसमें आपको कुछ लाभ के नए अवसर भी मिल सकते हैं और परिचय का दायरा भी बढेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मिथुन
    01-12-2024

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि के सितारे बताते हें कि आज आपको पिता और किसी अधिकारी की कृपा का लाभ मिलेगा। आपको कोई ऐसी वस्तु या संपत्ति मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से इच्छा रखते हैं और इससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज सितारे बताते हैं कि आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। जो लोग रोजगार प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं उन्हें अपने संपर्क सूत्र को ढूंढना चाहिए, सफलता मिल सकती है। अगर आपने कोई नया कारोबार शुरू करने के बारे में सोचा है तो आज आपको इसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आज आप अपनी संतान के लिए कहीं निवेश करते हैं तो इसके लिए भी आज का दिन आपके पक्ष में है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कर्क
    01-12-2024

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि के जातकों को आज अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। लाभ और उन्नति से आज आपका मन प्रसन्न होगा। बिजनस में आज तेजी का माहौल रहने से व्यस्तता के साथ कमाई भी बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में आज आपका जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। आपके लिए आज सितारे कहते हैं कि उलझन की स्थिति में पिता का मार्गदर्शन आपके काम आएगा, पिता की सलाह से जो भी काम करेंगे उसमें आज आपको सफलता मिलेगी। शाम का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। यदि आपने लंबे समय से किसी को पैसा उधार दिया है तो आज वह आपको वापस मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    01-12-2024

    ♌ सिंह :

    आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लाभ और सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आज आपको कोई भी फैसला लेना है तो समझदारी और विवेक से लें, किसी के बहकावे में न आएं, नहीं तो यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। जो लोग विदेश से जुड़ा कारोबार कर रहे हैं उन्हें आज धन हानि हो सकती है। लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आने की आशंका है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कन्या
    01-12-2024

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपकी कोई पारिवारिक समस्या का आज समाधान हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की शादी की बात चल रही है तो आज बात आगे बढ़ सकती है। अगर आज आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना है तो बहुत सोच-विचार कर ही दें क्योंकि आपका पैसा डूब जाने का डर बना रहेगा। आज आपके पारिवारिक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो उन्हें नियंत्रित करने पर विचार करें। छात्रों के लिए दिन मानसिक हलचल वाला रहेगा जिससे पढ़ाई लिखाई में रुचि कम होगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    तुला
    01-12-2024

    ♎ तुला

    तुला राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ और उपलब्धि मिल सकती है। जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं उन्हें आज साझेदारों से लाभ और सहयोग मिलेगा। छात्रों को भी आज अपने प्रयास से विशेष उपलब्धि मिल सकती है। यात्रा पर आज जाना है तो आपको सभी तरह की तैयारी करके निकलना चाहिए, अपने सामान का भी आपको ध्यान रखना होगा। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। लव लाइफ में आज आपसी सहयोग और तालमेल बना रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    वृश्चिक
    01-12-2024

    ♏ वृश्चिक :

    वृश्चिक राशि के जातक आज उत्साह और जोश से भरपूर रहेंगे। आपको अपने काम और व्यवहार से सम्मान की प्राप्ति होगी होगी यश एवं कीर्ति का लाभ मिलेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। और इसमें आप सफल भी होंगे। शाम का समय: आज आप दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं और मौज-मस्ती कर सकते हैं। आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी, अन्यथा किसी बाहरी व्यक्ति से आपका मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

    धनु
    ♐ धनु :

    धनु राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप घर परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करेंगे और दिन को आनंददायक तरीके से बीताने की कोशिश करेगे। वैसे आज आप गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखेंगे और आय व्यय में संतुलन बनाए रख पाएंगे। सितारे बताते हैं कि आज आपके जीवनसाथी को आपकी सलाह और सहयोग की जरूरत होगी। अगर आज आप किसी कानूनी मामले में जा रहे हैं तो अपने बड़ों से सलाह लेने में कोई बुराई नहीं है, इसलिए उनकी सलाह सुनें और आज ही उस पर अमल करें। आज आपकी अपने जीजा-साले से कुछ बहस हो सकती है, वाणी व्यवहार संयमित रखें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मकर
    01-12-2024

    ♑ मकर :

    मकर राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूल लाभ देने वाला रहेगा। परिवार में आज आपको तालमेल बनाकर रखना होगा लेकिन किसी योजना विशेष पर काम कर रहे हैं तो किसी से भी अपनी योजना के बारे में नहीं बताएं, नहीं तो वह आपके विचारों को बदलने की कोशिश करेंगे। आज आपको कारोबार और कार्य में अचानक से कोई बदलाव करना पड़ सकता है। यदि जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    कुंभ
    01-12-2024

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का आज अपने अधिकारियों से मतभेद हो सकता है, जिसका फायदा उनके विरोधी और शत्रु उठा सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने काम पर अधिक फोकस करना होगा इससे प्रभाव पर पद का लाभ मिल सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी में धन का निवेश करना चाह रहे हैं तो सभी पक्षों की पहले अच्छे से जांच कर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी करीबी व्यक्ति की सेहत नरम रहने से आप मानसिक तौर पर परेशान होंगे, धन भी खर्च होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मीन
    01-12-2024

    ♓ मीन :

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपनी बचत योजनाओं पर ध्यान देना होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपका बजट प्रभावित हो सकता है। आज धर्म अध्यात्म के काम भी आप कर सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। अगर किसी के साथ वाद-विवाद होता है तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा। मात पिता की ओर से आपको आज लाभ मिल सकता है। शाम के समय रुचिकर खानपान का आयोजन हो सकता है।