Month: January 2025

  • 2 जनवरी को होगी ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी की मासिक बैठक

    अर्की

    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की मासिक बैठक दिनांक 2 जनवरी 2025 को ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित होगी ! बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह और की में सुबह 11:00 बजे होगी! इस बैठक में अर्की के लोकप्रिय विधायक संजय अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे! बैठक उपरांत वह लोगों की समस्याओं का निपटारा भी करेंगे। सभी पदाधिकारी अग्रणी संगठन और सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है की निश्चित समय अनुसार बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें!

  • राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन


    अर्की
    अर्की में राज्य स्तरीय जूनियर (अंडर 17) बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला सोलन बॉक्सिंग एसोसिएशन और पंचवीर बॉक्सिंग फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से युवा बॉक्सरों ने भाग लिया।
    प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने किया। विशेष अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव एस के शांडिल मौजूद रहे। शांडिल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अर्की में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का दूसरा आयोजन है और इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने और बॉक्सिंग खेल को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों में खेल भावना का विकास होता है और वे स्वस्थ रहते हैं।
    पंचवीर बॉक्सिंग फेडरेशन के सचिव भीम सिंह ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों से 140 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने पंचवीर बॉक्सिंग फेडरेशन अर्की के कोच की तारीफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रशिक्षित छात्र प्रदेश ही नहीं बल्कि राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम उज्जवल कर चुके हैं।
    उन्होन बताया कि अकी क्षेत्र की एक छात्रा अजना ठाकुर राष्ट्रीय स्तर पर अकी क्षेत्र की ‘व अपनी छाप छोड़ चुकी है। साथ ही एक छात्र का चयन खेलो इंडिया में भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि हर अभिभावक को अपने बच्चों को इस कला को सिखाना चाहए। इस अवसर पर एनआइएस कोच मानसिंह ठाकुर, हिमाचल बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव एस के शांडिल प्रधानचार्य राजकुमार गौत्तम, विमला वर्मा,एसएमसी अध्यक्ष दीपक गुप्ता,जुगल किशोर व अन्य गणमान्य मोंजूद रहे।

  • अर्की से एम्स के लिये बस सेवा शुरू कई पंचायतों के लोगो को मिली सुविधा

    अर्की

    अर्की के ग्रामीण क्षेत्रों से ऐम्स के लिए बस सेवा शुरू
    अर्की में लोगों की मांग पर विभाग नें ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ती हुई ऐम्स के लिए बस सेवा शुरू की गई है जिसमें ग्राम पंचायत सानन, बखालग, बसंतपुर, शहरोल, पिछड़ी पंचायत कुंहर, जघून व अर्की क्षेत्र की सबसे दूर की पंचायत सारमा और बिलासपुर की ग्राम पंचायत घ्याल, नम्होल, नियारखन के सेंकड़ों लोगों को इस बस सेवा का लाभ मिलेगा | इस ग्रामीण सड़क में अभी तक बिलासपुर के लिए कोई भी बस सेवा नहीं थी, इस बस के चलने से स्कूली बच्चों, मरीजों व यात्रियों को राहत मिलेगी | बस के आने पर जगह-जगह लोगों नें बस का भव्य स्वागत भी किया और सरकार व विभाग सहित विधायक अर्की संजय अवस्थी का ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए बस सेवा चलाये जाने का आभार व्यक्त किया | इस मौक़े पर विभाग से निरीक्षक कर्मचंद व अशोक सोनी तथा बस के स्वागत के लिए बसंतपुर में वार्ड सदस्य धनीराम के साथ ग्रामीण व जघून में पंचायत प्रधान अमिता ठाकुर, पूर्व उप प्रधान अनंत राम, वार्ड सदस्य लछमन दास के साथ ग्रामीण व सरमा में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे |

  • कैसा रहेगा आज अपका दिन पढ़ें अपना सम्पुर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    02-01-2025

    ♈ मेष :

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधान रहने का है। खर्चे थोड़े बढ़ेंगे, लेकिन धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आप अच्छा काम करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। सर्दी से बचते-बचाते बीमार पड़ने की आशंका है। लव लाइफ के लिए दिन थोड़ा कमजोर है, हालांकि कार्यस्थल पर स्थितियां बेहतर होती जाएंगी और परिजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुख और शांति से भरा रहे। अचानक आय के योग बनेंगे। आज आपको सम्मान मिलेगा और आपके काम सफल होंगे। मकान-वाहन खरीदने के योग बनेंगे। संतान की आजीविका संबंधी चिंता दूर होगी। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी।

    शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    शुभ रंग : हरा

    वृष
    02-01-2025

    ♉ वृषभ :

    वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। बीमारी से राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके प्रेम जीवन में खुशियां आएं। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति बेहतर बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और आप मन से प्रसन्न रहेंगे। आज यात्रा करते समय सावधान रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज बातचीत, व्यवहार और निर्णय गुप्त रखें। संपत्ति संबंधी कोई विवाद आज सुलझ जाएगा। आजीविका में आ रही रुकावट दूर होने के योग हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मिथुन
    02-01-2025

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि वालों के लिए काम के मामले में आज का दिन व्यस्तता भरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। आज विरोधी आपके आभारी रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। मन लगाकर काम करने से कार्यक्षेत्र में स्थितियां बेहतर होंगी। आज आपका पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम पूरे होंगे। आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में लाभदायक कार्य होंगे और योजनाओं में प्रगति होगी। कामकाज में प्रगति की संभावना बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। खर्चे भी थोड़े बड़े होंगे, फिर भी आप अपनी दिनचर्या में सुधार करेंगे और परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कर्क
    02-01-2025

    ♋ कर्क :

    आज का दिन आपकी राशि के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं। आप हर काम में सफल होंगे और मेहनत रंग लाती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कहीं दूर की यात्रा आपके लिए आनंददायक साबित होगी। किसी से अनावश्यक झगड़े में न पड़ें। कर्ज की वसूली होगी। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। आप अपने सोचे हुए कार्यों में सफल होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    02-01-2025

    ♌ सिंह :

    सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उथल-पुथल भरा रहेगा। दिन की शुरुआत में किसी से झगड़ा होने की आशंका है। आज आपका स्वभाव उग्र रहेगा। वाणी की कड़वाहट किसी का दिन दुखाएगी। धैर्य की कमी के कारण पारिवारिक माहौल संभलते हुए भी बिगड़ जाएगा। बिना सोचे-समझे किसी से वादा न करें अन्यथा मुश्किल होगी। कार्य या व्यवसाय से आर्थिक लाभ होगा लेकिन वाद-विवाद के बाद ही। उधार लेने का व्यवहार भी आपको परेशान करेगा। आप अपनी किसी गलती के कारण हंसी का पात्र बनेंगे। यात्रा की योजना बनेगी लेकिन अधिक खर्च करने पर भी आपको शांति नहीं मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कन्या
    02-01-2025

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। दिन के पहले भाग से आप धन संबंधी कार्यों को व्यवस्थित करने में लगे रहेंगे लेकिन दोपहर बाद ही सफलता मिलेगी। काम-धंधे के साथ-साथ अतिरिक्त आय के स्रोत भी बनेंगे। किसी लंबी यात्रा की भी संभावना है, जो अंत तक टल सकती है, फिर भी यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करें। घर में खुशनुमा माहौल रह सकता है। परिवार के सदस्यों की खुशी के लिए बजट से अधिक खर्च करेंगे, लेकिन आर्थिक लाभ होने से आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। आज स्वास्थ्य को नजरअंदाज करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    तुला
    02-01-2025

    ♎ तुला

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधान बरतने का है। खर्चे थोड़े बढ़ेंगे, लेकिन धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप अच्छा काम करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। दैनिक कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। आय सोच के अनुरूप होगी लेकिन चारों ओर आलस्य फैला रहेगा। कार्यक्षेत्र में उथल-पुथल हो सकती है। घरेलू कामकाज के लिए आपको न चाहते हुए भी समय निकालना पड़ेगा। घर में धार्मिक पूजा-पाठ या अन्य मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां होंगी। शाम का समय मौज-मस्ती और मनोरंजन में बीतेगा। हाथ-पैरों में अकड़न या दर्द की शिकायत हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    वृश्चिक
    02-01-2025

    ♏ वृश्चिक :

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आय में वृद्धि होगी। आज आपका स्वभाव चंचल रहेगा, किसी भी निर्णय पर ज्यादा देर तक नहीं रुकेंगे और इसके कारण घर में आपकी उपेक्षा होगी। नौकरी या व्यवसाय में वे पल-पल फैसले बदलकर अपने सहकर्मियों के लिए परेशानी खड़ी करेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक होने पर भी आप अपने विनोदी व्यवहार से लोगों को आकर्षित कर लाभ कमाएंगे। आर्थिक लाभ आवश्यकतानुसार होगा। नौकरीपेशा लोग अनचाहे खर्चों के कारण मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

    धनु
    02-01-2025

    ♐ धनु :

    धनु राशि वालों के लिए काम के मामले में आज का दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के कारण लाभ में हानि हो सकती है। चोरी की भी आशंका है, सतर्क रहें। व्यापार में आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी, फिर भी खर्चों को पूरा करने के लिए पर्याप्त आय होगी। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें क्योंकि चोट लगने का खतरा है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से आपको अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ेगी। मित्र और रिश्तेदार बोझिल रहेंगे, व्यवहार में चतुराई रखें, अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मकर
    02-01-2025

    ♑ मकर :

    आज का दिन आपकी राशि के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप हर काम में सफल होंगे और मेहनत रंग लाएगी। आपके विचार दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे और आपके व्यक्तित्व के बल पर कार्य व्यवसाय भी आगे बढ़ेगा। पैसों की भागदौड़ आज निश्चित रहेगी, थोड़ा और प्रयास करें तो आप अधिक लाभ के हकदार बन सकते हैं। दोपहर के बाद लोग धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे और इन पर खर्च भी होगा। घर-परिवार में कुछ खर्चे होंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी होने पर यह ज्यादा भारी नहीं होंगे। परिवार में शुभ वातावरण रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    कुंभ
    02-01-2025

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि वाले आज घर या कार्यस्थल पर जो भी कार्य करेंगे, उसमें अवश्य सफल होंगे। सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान मिलेगा। स्वभाव में परोपकार की भावना भी रहेगी और जरूरतमंदों की यथासंभव मदद करेंगे। आर्थिक रूप से उन्नति का दिन रहने वाला है लेकिन इसके लिए आपको किसी निर्णय पर दृढ़ रहना होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की कमी रहेगी, जिससे थोड़ी अव्यवस्था रहेगी। आज परिवार में शांति रहेगी और माता पिता की सेवा का अवसर मिलेगा। जरूरी काम के साथ-साथ मनोरंजन पर भी खर्च की कोई कमी नहीं रहेगी। रिश्तेदारों से मिलने की योजना बनेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मीन
    02-01-2025

    ♓ मीन :

    मीन राशि वालों की आज धार्मिक भावनाएं प्रबल रहेंगी। दिन की शुरुआत में आप पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे। आप किसी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी करेंगे। आज आप अपना अधिकांश समय अपने कार्य क्षेत्र में अनिच्छा से व्यतीत करेंगे। किसी पुराने काम से आर्थिक लाभ होगा और नए अनुबंध भी मिल सकते हैं, लेकिन अभी इन्हें लेकर दुविधा बनी रहेगी। आपसी वाद-विवाद के कारण पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है लेकिन स्थिति गंभीर नहीं होगी। दोपहर में बाहर जाने के लिए आप पहले से ही समय आरक्षित कर लेंगे। घरेलू खर्चों के अलावा निजी खर्चे भी अधिक रहेंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने से मन प्रसन्न रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

  • दाड़लाघाट महाविद्यालय में कॉमर्स सोसायटी और इकोहोलिक्स सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान का आयोजन

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में कॉमर्स सोसायटी और इकोहोलिक्स सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान का आयोजन किया। यह व्याख्यान डॉ भूषण आजाद द्वारा “ग्लोबल कॉमर्स ट्रेंड्स” विषय पर ऑनलाइन माध्यम से दिया गया। डॉ भूषण आजाद कुमारसेन महाविद्यालय में सहायक आचार्य वाणिज्य के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है।जानकारी देते सहायक आचार्य पुनीत ठाकुर व सहायक आचार्य अक्षय कुमार ने बताया कि वैश्विक स्तर पर वाणिज्य के बदलते स्वरूप पर विद्यार्थियों को इस व्याख्यान में जानकारी दी गई। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग से डॉ भावना आजाद भी मौजूद रही।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़े अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    01-01-2025

    ♈ मेष :

    साल 2025 का पहला दिन मेष राशि के लिए, सितारे कहते हैं कि, आज आज का दिन आपको सावधानी से व्यतीत करना चाहिए क्योंकि आप अपने या किसी और के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। वैसे सितारे कहते हैं दिन की शुरुआत से ही जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार दिखेगा। आपका ध्यान महत्वपूर्ण कार्यों की बजाय मनोरंजन पर रहेगा। यात्रा के भी योग हैं, हो सके तो टालें, काम में नुकसान के साथ-साथ सेहत भी खराब हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ भावनात्मक संबंध बेहतर होगा और आपसी स्नेह सहयोग बना रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : लाल

    वृष
    01-01-2025

    ♉ वृषभ :

    साल 2025 का पहला दिन वृषभ राशि के लिए सितारे कहते हैं कि, आज आप अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए खरीदारी पर खर्च करेंगे। व्यवसाय में अचानक वृद्धि होने से व्यवसायी वर्ग अधिक व्यस्त रहेगा, आर्थिक लाभ होने से मन आपका आनंदित होगा। सामाजिक जीवन में लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। आज आपके व्यवहार में नरमी के कारण लोग आपकी तारीफ करेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों के आगमन से चहल पहल की स्थिति बनी रहेगी। दोपहर के बाद आप काम से समय निकालकर दोस्तों और परिचितों के साथ खुशी के पल बिताएंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग : सफेद

    मिथुन
    01-01-2025

    ♊ मिथुन :

    साल के पहले दिन मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज उथल पुथल वाला रहेगा। आप आज अपनी कुछ जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आर्थिक लेनदेन और निवेश से आपको लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से कुछ कहासुनी हो सकती है। वैचारिक मतभेद होने की आशंका है। सेहत के मामले में दिन आपका सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में आप संयम से काम लेंगे। कारोबारी वर्ग के जातकों की कमाई अच्छी रहेगी, लेकिन आलस्य आज हावी रहेगा जिससे अवसर का पूरा लाभ नहीं ले पाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक : 1

    भाग्यशाली रंग : लाल

    कर्क
    01-01-2025

    ♋ कर्क :

    आज का दिन आपकी राशि के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं। आप पाएंगे कि भाग्य आपके साथ खड़ा है। आप हर काम में सफल होंगे। मेहनत रंग लाती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। आज खर्चों की अधिकता रहेगी। कहीं दूर की यात्रा आपके लिए आनंददायक साबित होगी। किसी से अनावश्यक झगड़े में न पड़ें। आज कर्ज की वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेंगी। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज आपको चोट और रोग से बचना चाहिए। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। आप अपने सोचे हुए कार्यों में सफल होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    सिंह
    01-01-2025

    ♌ सिंह :

    साल 2025 का पहला दिन सिंह राशि के लिए सितारे कहते हैं कि,आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक और लाभप्रद रहेगा। आप आज जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आज आज परिवार और उन लोगों के साथ समय बिताएंगे जो आपसे प्यार करते हैं। उनके साथ समय बिताने से आपको खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी लेकिन फिर भी आप काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। किसी पुराने रुके हुए काम के पूरा होने से आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आपको बुरी संगति से बचना चाहिए। आपको अनावश्यक खर्च से भी आज बचने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी चिंता समाप्त होगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग : सफेद

    कन्या
    01-01-2025

    ♍ कन्या :

    साल 2025 का पहला दिन कन्या राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। आज आप कार्यक्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। परिवार में कई लोगों का आगमन हो सकता है, मेहमान या मित्र के आगमन से घर का माहौल बेहतर रहेगा। आपकी लव लाइफ में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे और अपने सभी काम उत्साहपूर्वक करेंगे। आज विलासिता पर खर्च होगा। व्यापार में नई योजनाओं का भाग्यशालीारंभ कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग : पीला

    तुला
    01-01-2025

    ♎ तुला

    साल 2025 का पहला दिन तुला राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन प्रेम और सुख पाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी प्रगति का योग बना हुआ है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, सोच समझकर ही कोई जवाब दें। मित्रों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे लेकिन सतर्क रहें आपस में किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है। तुला राशि के कारोबारियों का कारोबार आज अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों और मामलों में रुचि लेंगे। लेकिन संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक : 1

    भाग्यशाली रंग : लाल

    वृश्चिक
    01-01-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज साल का पहला दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए प्रेम और खुशियां लेकर आया है। भाई-बहनों से रिश्ते बेहतर होंगे। पारिवारिक जीवन आपका सुखमय रहेगा। मेहमानों का आगमन हो सकता है। परिवार में कोई पार्टी हो सकती है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रयासों के अनुरूप सफलता मिलेगी। सलाह है कि, वाहन सावधानी से चलाएं। आप पार्टी व पिकनिक का आनंद उठाएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। विरोधियों पर विजय पाएंगे और रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग: नारंगी

    धनु
    01-01-2025

    ♐ धनु :

    साल 2025 का पहला दिन धनु राशि के लिए पारिवारिक स्तर पर काफी बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। हर काम में आपको उनका सहयोग मिलेगा। खर्चे थोड़े बढ़ेंगे, फिर भी आप आज का आनंद उठाएंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से कई नए कार्य पूरे करेंगे, जिससे आपको प्रशंसा मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रह सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    मकर
    01-01-2025

    ♑ मकर :

    साल 2025 का पहला दिन मकर राशि के लिए आय में वृद्धि कराने वाला होगा। आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे और परिवार में भी खुशियां रहेंगी। संपत्ति से लाभ मिल सकता है। आपको अपने ऑफिस के काम से यात्रा का संयोग बन सकता है। इसके अलावा आपको आज लव लाइफ में अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा और वे आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके सभी प्रयास सफल होंगे। आज आपका कारोबार भी अच्छा चलेगा। पैतृक संपत्ति से सुख और लाभ पा सकते हैं। सलाह है कि जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद से बचने के लिए वाणी संयमित रखें।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग : पीला

    कुंभ
    01-01-2025

    ♒ कुंभ :

    साल 2025 का पहला दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता लेकर आया है। किसी बात के लिए आपकी काफी सराहना होगी और आपका प्रभाव एवं रुतबा बढ़ेगा। आय में भी वृद्धि का सुखद संयोग बन रहा है। आज आप विलासिता पर जमकर खर्च करेंगे और सुख पूर्वक जीवन व्यतीत करेंगे। लेकिन किसी बात को लेकर परिवार में कुछ तनाव भी हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आपको भाग्यशाली समाचार मिलेगा। अध्यात्म और विज्ञान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और राजनीति के क्षेत्र में भाग्योदय की संभावना है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग : सफेद

    मीन
    01-01-2025

    ♓ मीन :

    मीन राशि वालों के लिए आज साल का पहला दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे लेकिन थोड़े भावुक भी रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी को स्नेह और प्यार देंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर हो सकता है। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो आपका प्रिय भी आपको ढेर सारी खुशियां देगा। कार्यस्थल पर स्थिति बेहतर होंगी। बच्चों से स्नेह सहयोग पाएंगे। कुल मिलाकर आपका दिन काफी बेहतर रहने वाला है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आर्थिक उन्नति के संबंध में भाग्यशाली समाचार प्राप्त होंगे।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक : 1

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग