जिला सिरमौर के चणडोग के मितानस को हिमाचल आज तक परिवार की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Month: January 2025
-
जन्मदिन बधाई संदेश
बुघार घाट के लखविंदर सिंघ को हिमाचल आज तक परिवार की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
-
सुबाथू में न्यू ईयर सेलिब्रेशन ने छुए सैन्य परिवारों के दिल-पहली बार हुई सेलिब्रेशन में गीत संगीत से सजी रात, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध-श्रुति, दीपक व ललित भारद्वाज के गीतों पर थिरके दर्शक
पवन कुमार(सुबाथू)
सुबाथू में इस वर्ष पहली बार आयोजित न्यू ईयर सेलिब्रेशन ने स्थानीय निवासियों और सेना परिवारों के दिलों को छू लिया। यह भव्य आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भावनात्मक क्षणों और मनोरंजन का अनूठा संगम रहा। कार्यक्रम का आरंभ दीपक के मधुर गीत “एक अजनबी हसीना यूं मुलाकात हो गई” से हुआ, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद “रात कली एक ख्वाब में आई” जैसे गीतों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। हिमाचली सिंगर श्रुति शर्मा ने भी अपने गीत “चुरा लिया है तुमने जो दिल को” से शुरुआत करते हुए “बांहों में चले आ” और “ये रातें ये मौसम” जैसे सुपरहिट गानों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसवीएन स्कूल कुनिहार के प्रिंसिपल टीसी गर्ग बतौर मुख्यातिथि व उनके सपुत्र लूपिनगर्ग सहित जलशक्ति विभाग के एसडीओ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति हुए। कार्यक्रम में चार चाँद उस वक़्त लगे ज़ब 14 जीटीसी (गोरखा ट्रेनिंग सेंटर) के तीन पूर्व एसएम शीतल प्रसाद पुन (सेना मेडल प्राप्त), जीएसएम सेबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन धन बहादुर गुरुंग, और सेंटर एसएम सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट फत्ता बहादुर गुरुंग गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में उपस्थित हुए। इस म्यूजिकल नाईट में रुद्राक्ष बैंड ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में जोश भर दिया। बैंड के जोशीले गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। मशहूर सिंगर ललित भारद्वाज ने भी हिंदी पंजाबी गीतों का तड़का लगाया। फन पॉइंट पूल की ओर से आयोजित इस न्यू ईयर सेलिब्रेशन के आयोजक नवीन थापा ने भी अपनी गायकी का जलवा दिखा कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के बीच मंच संचालन कर रहे जोगिंन्द्र कुमार ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माहौल भावुक कर दिया। उपस्थित लोगों ने वीर सपूतों की कुर्बानियों को याद कर उन्हें नमन किया। सुबाथू के इस पहले न्यू ईयर सेलिब्रेशन ने स्थानीय समुदाय के लिए एक नई परंपरा की नींव रखी। लोगों ने इसे एक शानदार आयोजन बताया और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की उम्मीद जताई। इस न्यू ईयर सेलिब्रेशन ने जहां एक ओर लोगों का मनोरंजन किया, वहीं दूसरी ओर शहीदों की याद दिला देशभक्ति का संदेश भी दिया। इस अवसर पर आयोजक कपिल गुप्ता, देव दत्त शर्मा भी मौजूद रहे।
-
नेशनल गेम्स के लिए हिमाचल प्रदेशअंडर -14 गर्ल्स व बॉयज़ टीम के खिलाड़ी कुनिहार में बहा रहे खूब पसीना ।10 से 13 जनवरी तक महाराष्ट्र कोल्हापुर में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश के खिलाड़ी दिखायेंगे दम ।
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
10 से 13 जनवरी 2025 तक खो खो बॉयज़ व गर्ल्स अंडर 14 राष्ट्रीय स्पर्धा महाराष्ट्र कोल्हापुर में आयोजित होगी ,जिसके लिए बॉयज़ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में हिमाचल प्रदेश की बॉयज़ व गर्ल्स अंडर -14 टीम के 24 खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हुए प्रदेश के कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खूब पसीना बहा रहे है।
महेंद्र सिंह ठाकुर एडीपीओ सोलन के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में बॉयज़ वर्ग में चंबा से कोच महेंद्र व गर्ल्स वर्ग में मंडी से कोच राकेश सकलानी ,नीना शर्मा ,किशोर ,अजय व मैनेजर लता खिलाड़ियों को खो खो खेल का प्रशिक्षण सहित खेल संबंधित हर एक गतिविधि को बखूबी समझा रहे है ।
खेल प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बातचीत में बताया ,कि गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा की अगुवाई में खिलाड़ियों के रहने वि ख़ान पान की अच्छी व्यवस्था की गई है ,तो वहीं छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के खूबसूरत मैदान में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना हुनर दिखाने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए प्रदेश के कुशल कोचों के मार्गदर्शन में खूब पसीना बहा रहे है ।ठाकुर ने बताया ,कि प्रदेश सरकार खिलाड़ी बच्चों के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने उम्मीद जताते हुए कहा ,कि महाराष्ट्र कोल्हापुर में होने वाली राष्ट्रीय खो खो खेल स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश की बॉयज़ व गर्ल्स टीम के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन करेंगे । -
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना सम्पुर्ण राशिफ़ल
राशिफ़ल(भार्गव)
मेष
03-01-2025♈ मेष :
मेष राशि के लिए आज का दिन खर्चीला लेकिन आनंद से भरपूर रहेगा। जो लोग बीमार चल ररे हैं उनकी सेहत में सुधार होगा लेकिन फिर भी सर्दी से बचने के प्रयास जरूरी हैं। करियर के क्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। बेहतर होगा कि आप अपने काम से काम रखें और दूसरों के काम में दखल न दें। यात्रा पर जा रहे हैं तो सतर्कता और सावधानी का ख्याल रखना जरूरी है। आपके प्रिय से रिश्ते खराब हो सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। संतान संबंधी चिंताएं कम होंगी। स्वाभाविक सोच में बदलाव आएगा। प्रयास करने पर रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।
शुभ दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 9
शुभ रंग : ग्रे
वृष
03-01-2025♉ वृषभ :
आज वृषभ राशि वालों के लिए आय के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि आज बुधवार के दिन आपके परिवार में भी प्रेम और तालमेल बढ़ेगा लेकिन दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कुछ उलझन की स्थिति रहेगी। प्यार के मामले में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए, आपका गुप्त प्यार सबके सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन मिलाजुला रहेगा, काम में रुचि कम रहेगी। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आप जितना भी काम करेंगे उसका पूरा प्रतिफल आपको प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा एवं शत्रुता के कारण परेशानी संभव है, सतर्क रहें।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: पीला रंग
मिथुन
03-01-2025♊ मिथुन :
मिथुन राशि के सितारे कहते हैं कि, कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप आज तन और मन से अपने कार्यक्षेत्र में बने रहेंगे जिससे आपको पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा। जरूरी कार्यों पर आज धन भी खर्च होगा जिससे थोड़े चिंतित हो सकते हैं। लेकिन कमाई बनी रहेगी जिससे आप अधिक लोड नहीं लेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा, लव लाइफ में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। घर पर मित्रों और अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जोखिम भरे कार्यों से लेकिन आपको बचना चाहिए। योजनाओं और कार्य के प्रति समर्पण से आपको आज फायदा मिल सकता है।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग
कर्क
03-01-2025♋ कर्क :
आज कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि, दिन की शुरुआत आज अच्छी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में नए अवसरों की खोज करेंगे। आज आपको अपना बायोडाटा कहीं भेजने का फायदा मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा, अहित नहीं कर पाएंगे। किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। वरिष्ठ लोगों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। कानूनी कार्यों में समय-सीमा का ध्यान रखें। कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
सिंह
03-01-2025♌ सिंह :
आज आपको सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इतना ही नहीं शिक्षा में भी व्यवधान आएगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन कुछ चुनौती लेकर आएगा। अपने किसी भी दोस्त को अपनी लव लाइफ में दखल न देने दें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, हालांकि जो लोग शादीशुदा हैं उनका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बन सकती है। यात्रा के दौरान अपना सामान सुरक्षित रखें। पैतृक संपत्ति के क्षेत्रों में प्रगति होगी।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 4
भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग
कन्या
03-01-2025♍ कन्या :
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने जीवनसाथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। अपने मन में चल रही परेशानियों का भी आपको हल मिलेगा। दांपत्य जीवन बेहतर बनेगा। आज व्यवसाय में प्रगति का दिन है। आपकी कई योजनाएं सफल होंगी, इससे आपको भी खुशी मिलेगी। आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है जिससे मन परेशान हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में आपको आज सफलता मिलेगी। लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। भाई-बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: चाँदी रंग
तुला
03-01-2025♎ तुला
सितारे बताते हैं कि आज तुला राशि वालों का दिन खर्चीला रहेगा। आर्थिक विषयों को लेकर मन उलझन में रहेगा। अपने भोजन में अधिक मसालों का प्रयोग न करें। माता से सुख सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। भाई-बहनों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे मन विचलित हो सकता है। यात्रा में परेशानी हो सकती है, अगर संभव हो तो यात्रा टाल दें। लाइव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी सरप्राइज पार्टी का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा लेकिन व्यस्तता बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग
वृश्चिक
03-01-2025♏ वृश्चिक :
वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। लव लाइफ भी आपकी सफल और सुखद रहेगी। लेकिन वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, यहां परेशानी होने की आशंका है। खान-पान पर भी ध्यान दें, उदर संबंधी परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन आपका सामान्य रहेगा, काम का दबाव बना रहेगा लेकिन दोस्तों के साथ बातचीत से माहौल बोझिल नहीं होगा। आकस्मिक खर्च अधिक हो सकता। आज आप तनावग्रस्त और थकान भी महसूस करेंगे जिससे आज आप अपनी कुछ योजनाओं को टाल भी सकते है। सलाह है कि जोखिम न लें और धैर्य से काम लें।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: चंदन रंग
धनु
03-01-2025♐ धनु :
धनु राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको अपने परिवार से अपेक्षित और पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपके हर काम में परिवार के लोग साथ खड़े होंगे। कार्यक्षेत्र में दोस्तों और सहकर्मियों के सहयोग से दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना होगा यहां थोड़ी परेशानी होने की आशंका है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज उन्हें अपने परिवार से मिलवाने का बेहतर दिन है, आपके रिश्ते में गहराई आएगी और विश्वास बढेगा।। आज रुचकर भोजन और पकवानों का आनंद लेंगे। आपकी योजना सफल होगी। काम की सराहना होगी और आय में वृद्धि होगी। घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च करेंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: नीला रंग
मकर
03-01-2025
♑ मकर :
मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल और सुखद रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल और लाभदायक रहेगी। ख़र्चे बहुत ज़्यादा होंगे, इसलिए अपना बजट पहले से ही तय कर लें और इन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। किसी नवीन कार्य योजना के सफल होने से आप मन से प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ के मामले में दिन आपका उलझन वाला रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। आज धन लाभ के अवसर भी आप प्राप्त करेंगे। मान सम्मान से आपका मन आज उत्साहित रहेगा। कारोबार में सोच-समझकर निर्णय लेने पर अपेक्षित लाभ होने की संभावना है।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 4
भाग्यशाली रंग: चंदन रंग
कुंभ
03-01-2025♒ कुंभ :
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ है। आज आप पकवानों और मिठाइयों का आनंद लेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी और कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। खर्चे बढ़ेंगे लेकिन आज आपके हाथ कोई ऐसी योजना लग जाएगी जो आपको मालामाल कर देगी। कुंभ राशि वालों के लिए शेयर बाजार में निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में आपको संयम और धैर्य से काम लेना होगा यहां थोड़ी परेशानी की आशंका है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आज आप किसी भी तरह का जोखिम न लें और जल्दबाजी से कोई काम न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: भूरा रंग
मीन
03-01-2025♓ मीन :
सितारे कहते हैं कि आज मीन राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। आप आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आप हर कार्य को बेहतर तरीके से पूरा कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा और आपसी रिश्ता मजबूत बनेगा। खुशियों में बढ़ोतरी होगी और कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी। वैसे आज चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। जोखिमपूर्ण एवं जोखिम भरे कार्यों से बचें। आज आपको बुरी संगति से भी बचना चाहिए। आज की अच्छी बात यह रहेगी कि कार्यक्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने से मानसिक संतुष्टि महसूस करेंगे।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग
-
अर्की:-सानन स्कूल के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने चंडीगढ़ का किया एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण।
हिमाचल आज तक (ब्यूरो ): राजकीय माध्यमिक पाठशाला सानण के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने चंडीगढ़ का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया ।इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ के कई ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थानों का भ्रमण किया। विद्यालय के अध्यापक हेमराज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम विद्यालय के प्राइमरी स्कूल व मिडल के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया जिसमें 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस दौरान विद्यार्थियों को छतबीर चिड़ियाघर के साथ साथ अन्य ऐतिहासिक स्थानों का भी भ्रमण करवाया गया। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण का खूब आनंद उठाया और बहुत कुछ सीखा। इस दौरान विद्यालय की मुख्याध्यापिका ( रा० कें० प्रा० पा० सानण ) रीनू शर्मा , मुख्याध्यापक ( रा० मा० पा० सानण ) तिलक राज शर्मा व हेम राज शर्मा सहित लता शर्मा मौजूद रहे। -
देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा 11 जनवरी को कुनिहार में मनायेगा स्थापना दिवस ।
कुनिहार
11 जनवरी को देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा का स्थापना दिवस कुनिहार में मनाया जाएगा,जिसमें प्रादेशिक बैठक भी आयोजित होगी, साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए , ग्राम पंचायत मण्डल, विधानसभा, जिला, प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी के साथ नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। प्रदेश में सवर्ण समाज को एकजुट करने और अन्य मुख्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रदेश में सत्ता पक्ष और विपक्ष से जनता परेशान है इस समय पर संगठन जनता की आवाज कैसे बन सकता है, इस विषय पर रणनीति तय करेंगे।आप सभी सादर आमंत्रित हैं समाज और प्रदेश को नई दशा व दिशा देने के लिए।
आपकी उपस्थिति प्रदेश और समाज को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका अदा करेगी। मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कृपया अपना कीमती समय निकालकर 11 जनवरी को सुबह 11 बजे होटल दावत कुनिहार प्रादेशिक बैठक एवं स्थापना दिवस में अवश्य पधारे यही समय की मांग है।
पूरे प्रदेश में अपने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने के लिए अहम रणनीति बनाई जाएगी।
आप साथ देंगे तो ये लड़ाई अपनी मंज़िल तक जरूर पहुंच जाएंगी। -
सामाजिक संस्था करगी बद्दी मे वस्त्रों का वितरण
पवन कुमार
सामाजिक संस्थाये मिलकर बद्दी मे करेगी वस्त्र वितरण
श्री दुर्गा माता सेवा ट्रस्ट हाऊसिंग बोर्ड फेस 3 की अगुवाई में श्रीमती विद्या देवी मानव सेवा ट्रस्ट सूरजपुर,रैजिडैन्टस वैलफेयर एसोसिएशन फेस 3,हिम जन कल्याण समिति फेस 3,श्री हरिओम योगा सोसायटी बद्दी और गौ सेवा समिति बिलांवाली लवाणा के सदस्य 5 जनवरी दिन रविवार को सांय 3 बजे बद्दी की झुग्गी-बस्तियों में सर्दियों के कपड़े बांटेंगे उपरोक्त सामाजिक संस्थाओं के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी रविवार को 3 बजे हिमुडा परिसर सामने दशहरा ग्राउंड में एकत्रित होंगे वहां से झुग्गी झोपड़ियों में चलेंगे और जरूरतमंद लोगों को सर्दियों के कपड़े बांटने चलेंगे डा० श्रीकांत शर्मा ने इसकी जानकारी दी और संस्था के साथ जुड़े लोगो से साथ चलने का आग्रह किया -
आर्थिक संकट में घिरी प्रदेश सरकार द्वारा ट्रिब्यूनल खोलने पर पेंशनरों ने उठाए सवाल
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
भारी आर्थिक संकट से घिरी प्रदेश की सरकार प्रदेश के लाखों कर्मचारियों, पेंशनरो, अनुबंध, आउट सोर्स, व दैनिक श्रमिकों के भारी विरोध के बाद भी प्रदेश मे ट्रिबियूनल को खोलने जा रही है जिस पर अनावश्यक रूप से हर महीनों करोडो रुपए खर्च होंगे ।यहाँ आयोजित प्रेस वार्ता मे भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंद्र पाल शर्मा ने सरकार पर जबरदस्ती प्रशासनिक ट्रिब्यूनल खोले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी व अन्य सम्बन्धित सभी वर्गों के हितों के लिए ये उचित नहीं है। शर्मा ने कहा कि उच्च न्यायालय मे इन वर्गों के हित मे आरहे निर्णयो को रोकने, उन्हे प्रभावित व अपनी सुविधा अनुसार फैसले करवाने के लिए ये सब किया जा रहा है,क्यूंकि प्रशासनिक ट्रिब्यूनल मे सरकार चेहते प्रशासनिक अधिकारियों को इसका मेंबर नियुक्त करेगी,जिससे कर्मचारी वर्ग के केस प्रभावित होंगे तथा न्याय मिलने मे भी देर होगी। महासंघ ने सरकार से इस पर पुन विचार कर कर्मचारियों, व प्रदेश हित मे इसको न खोले जाने की मांग की है। महासंघ सरकार से पेंशनरो की सभी बकाया राशि महगाई राहत की किस्तो तथा करोडो रुपए के पेंडिंग मेडिकल बिलो का तुरंत भुगतान करने की भी मांग करता है। इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग, राजेश जोशी, आर पी, जोशी गोपाल कृष्ण, जगदीश चंदेल, व भवानी शंकर उपस्थिति रहे। -
बी एल स्कूल कुनिहार के शिवम् भारद्वाज राष्ट्रीय खेलों में करेगा हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व
कुनिहार
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार का छात्र शिवम् भारद्वाज राँची ( झारखंड )में U-19 राष्ट्रिय स्तर की खेलों शॉट पुट में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेगा I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की हमे यह बड़े गर्व की बात है की शिवम् का राष्ट्रिय स्तर अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता जो की राँची में 5 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित होने वाली शॉट पुट प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहा हे I उन्होंने बताया की शिवम् ने राज्य स्तर खेलों में शॉट पुट में सिल्वर मैडल हासिल किया था जिससे इसका चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद सपर्धा के लिए हुआ है I विद्यालय अध्यक्ष ने शिवम् और इनके अभिभावकों को राष्ट्रिय स्तर की खेलों में भाग लेने के लिए शुभकामनाये दी है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की शिवम् 31 दिसम्बर से रा० व्० मा ० विद्यालय हमीरपुर में आयोजित कोचिंग कैंप में भाग लेने के बाद राँची के लिए रवाना हो गये हैं I उन्होंने बताया की इस स्पर्धा के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश व् प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश के मार्ग से आयोजित राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने अपना परचम लहराया है I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के उच्च उप शिक्षा निदेशक सोलन, प्रारम्भिक उपशिक्षा निदेशक सोलन, अशोक चौहान एडिपीओ उच्च खेल अधिकारी जिला सोलन , शारीरिक शिक्षक अमर देव, अरुणा शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया है और कहा की इनके मार्ग दर्शन से हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व कर विद्यालय का, इलाके का और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगी I विद्यालय प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापिका ने भी शिवम् भारद्वाज को राष्ट्रिय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया व् शुभकामनाये दी I