Month: April 2025

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    04-04-2025

    ♈ मेष :

    आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। अपने जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। ग़ुस्से को फिर से भड़कने से रोकने के लिए उसकी इजाज़त लें, तो आसानी से इस परेशानी को हल किया जा सकता है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा। काम टालने से कभी किसी का भला नहीं होता। पूरे हफ़्ते बहुत-सा काम इकट्ठा हो गया है, इसलिए अब बिना देरी शुरू हो जाएँ।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    वृष
    04-04-2025

    ♉वृषभ :

    इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, उनको जीवन में खूब सफलता प्राप्त होगी। आपसी समझ आपके दाम्पत्य संबंधों को बेहतर बनायेगी।पारिवारिक जीवन आज हर तरह से मजबूत रहेगा।आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।सेहत के मामले में आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।आज घर पर किसी धार्मिक आयोजन की रुपरेखा निर्मित होगी।दोस्तों से अचानक मुलाकात हो सकती है। देवी माँ को लाल चुनरी चढ़ाएं, रिश्ते बेहतर होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

     

    मिथुन
    04-04-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आप भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। आप भविष्यस्थल पर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करने से आत्मिक शांति मिलेगी। दूसरों को लेकर टेंशन हो सकती है और आप दुखी भी हो सकते हैं। नजदीकी संबंध आपके लिए परेशानी के कारण बन सकते हैं। अकस्मात से बचकर चलिएगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। आज आप आवश्यक कार्यों के निर्णय लेने से पहले अपने खास लोगों से विचार विमर्श कर ले। परिवार का अच्छा सुख प्राप्त होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कर्क
    04-04-2025

    ♋ कर्क :

    प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा। वक़्त का तकाज़ा यह है कि शांति से परेशानी का सामना किया जाए। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    सिंह
    04-04-2025

    ♌ सिंह :

    आज आप अपनी कोई बात दूसरे के सामने खुलकर रख पायेंगे। नवरात्र के शुभ अवसर पर आज आपके जीवन में खुशियों का संचार होगा।आप अपने जीवन में उन्नति करेंगे।इस राशि के सोशल वर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।देवी माँ की कृपा से आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।आपका बिजनेस दूर-दराज तक फैलेगा।स्टूडेंट्स को अभी मेहनत करने की जरूरत है।नौकरीपेशा लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर आपके लिये फायदा देगा।गुस्से से कुछ मामले बिगड़ सकते हैं।आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए।देवी माँ को लौंग अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कन्या
    04-04-2025

    ♍ कन्या :

    आज आपको कोई लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपने काम में पूरी तरह से खरे उतरेगे। पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। आस्था बढ़ेगी। आज आपको किसी से कोई गिफ्ट या फिर पैसे मिल सकते है। धन के नये स्त्रोत जुड़ सकते है। किसी पूर्व नियोजित कार्य अथवा कार्यक्रम में आपको शामिल होना बहुत जरूरी है। यदि आप सच्ची लगन से आज के दिन कोई भी काम करेंगे तो उसमें सफलता निश्चित रूप से आपको मिल जाएगी। आज आपको धन लाभ होने के पुरे पुरे योग बनते नजर आ रहे है। आज आप जो भी कार्य करे अपने दिमाग से सोच समझ कर करे दिल की कम सुने तो अच्छा रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    तुला
    04-04-2025

    ♎ तुला :

    दिन बहुत लाभदायक नहीं है इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे। प्यार-मुहब्बत के मामले में अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। आप अपने जीवनसाथी से कितना भी झगड़ा क्यों न करें, लेकिन यह न भूलें कि आप एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    वृश्चिक
    04-04-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा।दोस्तों के साथ देवी मां के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे।आज बड़े-बुजुर्ग अपने मित्रों से मिल सकते हैं।इस राशि के कंप्यूटर से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार रहेगा।अचानक नए स्रोतों से धन लाभ होगा।जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे।आज आपके आसपास का माहौल बेहतर रहेगा।आज आपके ज्यादातर काम समय पर पूरे होने के योग बन रहे हैं।दुर्गा जी को हलवे का भोग लगाएं, करियर में सफलता मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

     

    धनु
    04-04-2025

    ♑ धनु :

    आज आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह हैं। आज आपको शारीरिक रूप से अस्वस्थता हो सकती है लेकिन फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है। कुछ खरीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आज आपको मदद की जरूरत पड़ी तो आज आपके मित्र व रिश्तेदार पीछे नहीं हटेंगे। आज अपनों के सहयोग से आप अपनी समस्या आसानी से हल कर लेंगे। ये समय उनको ये बताने का भी है कि उनका सहयोग आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

     

    मकर
    04-04-2025

    ♑ मकर :

    कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। परिवार के साथ मिलकर किसी ज़रूरी फ़ैसले को अन्तिम रूप दिया जा सकता है। ऐसा करने के लिए यही सही वक़्त भी है। आगे चलकर यह निर्णय काफ़ी लाभदायक साबित होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कुंभ
    04-04-2025

    ♒ कुंभ :

    आज बड़े-बुजुर्ग पार्क में घूमने जायेंगे।आपकी सेहत में सुधार आयेगा।आज आपको लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे।आपका कोई जरूरी काम समय से पूरा हो जायेगा।दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।पार्टनर के साथ किसी अच्छी ट्रिप पर जाने की योजना बनायेंगे।आज आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं।नवरात्र के शुभ अवसर पर देवी कुष्मांडा आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी करेगी।आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से आप अपनी दिल की बात शेयर करेंगे।माँ दुर्गा के मंदिर जाएं, प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    मीन
    04-04-2025

    ♓ मीन :

    आज मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। कामकाज के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती हैं। पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखें। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। नौकरी-धंधे में लाभ होगा। पैसों के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। शांत होकर व्यवहार करें। घर परिवार की खुशियां बनी रह सकती हैं पर किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने में समय लग सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

  • सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मनलोग कलां (रामशहर) में 6 अप्रैल 2025 को 56वें विशाल भंडारा

    सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मनलोग कलां (रामशहर) में 6 अप्रैल 2025 को 56वें विशाल भंडारा

    चंडी/पवन कुमार सिंघ

    सिद्ध बाबा बालक नाथ जी मनलोग कलां (रामशहर) में 6 अप्रैल 2025 को 56वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। बाबा जी के पुजारी महेन्द्र सिंह जी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सिद्ध जोगी का भंडारा हो रहा है और उन्होंने सभी भगतों से भंडारे में आने का निवेदन किया है।
    महेन्द्र जी ने बताया की भंडारे का आयोजन संक्रांत के बाद पहले रविवार को किया जाता है और इसमें दूर-दूर से लोग आते हैं और बाबा जी से अपनी मनोकामना पूरी करते हैं। स्थानीय सदस्य और रमेश जी ने बताया कि यहां दूर-दूर से लोग आते हैं और सिद्ध जोगी जी का गुणगान करते हैं।

    भंडारे का विवरण:

    – नवरात्रे आरम्भ: रविवार 30 मार्च 2025 से रविवार 6 अप्रैल 2025 तक
    – नवमी भण्डारा आरम्भ: रविवार 6 अप्रैल 2025 दोपहर 1.00 बजे से
    – बाबा जी का गुणगान: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मण्डल मनलोग कलां द्वारा

    आप सभी भक्त जनों से प्रार्थना है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

    संपर्क:
    सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मन्दिर कमेटी
    गुना पर्वत, मनलोग कलाँ, तह. रामशहर (जिला सोलन)
    फोन: 70182-23818

  • चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी को न्याय के लिए भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च

    चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी को न्याय के लिए भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च

    सोलन

    हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में सोलन में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीबीआई जांच और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। भाजपा ज़िला सोलन ने ज़िलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल के नेतृत्व में सोलन लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह से चिल्ड्रन पार्क तक कैंडल मार्च निकाला गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि विमल नेगी की मौत सरकार की अफसरशाही और कर्मचारियों पर बनाए जा रहे दबाव को दर्शा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव सैज़ल ने दुख जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार से मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में एक फॉरेस्ट गार्ड की मौत के मामले की जांच सीबीआई से करवाई गई थी, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार इस मामले में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव सैज़लसंवेदनहीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने सरकार से जांच के साथ मामले में संलिप्त दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

  • माँ चंडी देवी उभरता शक्ति पीठ

    माँ चंडी देवी उभरता शक्ति पीठ

    चंडी/पवन कुमार सिंघ

    हिमाचल प्रदेश में जहां कई शक्ति स्थल है तो वहां कुछ अभी उभरने बाकी है l पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान शिव शक्ति का क्षत-विक्षत शव अपने कंधे पर उठाकर के कैलाश जा रहे थे, तो जहां जहां सती के अंग गिरे वहां वहां वर्तमान में शक्ति स्थल बन गए, कुछ स्थल प्रसिद्ध हो गए, कुछ अभी विश्व के मानचित्र पर उभरने बाकी है l ऐसा ही उभरता हुआ शक्ति स्थल *माँ चंडी देवी का मंदिर* है l *माँ चंडी* का मंदिर हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन , तहसील कसौली क्षेत्र एवं प्राचीन पट्टा *महलोग रियासत* में अपनी ऐतिहासिक एवं धार्मिक विशेषता को संजोए हुए गांव चंडी में स्थित है l यदि *पट्टा महलोग रियासत* के नाम की भनक कान में पड़े तो *माँ चंडी देवी* का नक्शा हमारे मानस पटल पर ऊभर जाता है l चारों ओर से *पर्वतीय शैल मालाओं की हरी* *भरी घाटियों एवं उत्तंग शिखरो* से घिरा हुआ चंडी गांव अपने आप में रमणीय रूप से वर्तमान मे धार्मिक आस्था का केंद्र बन गया है l आज चंडी *मंदिर विकास समिति* की उचित देखरेख में विकास एवं आस्था के नए मील के पत्थर स्थापित कर रहा है lवैसे चंडी *गांव का नामकरण भी माँ चंडी* देवी के नाम से हुआ है l पौराणिक मिथकों के आधार पर *माँ चंडी इस गांव में पिंडी रूप में* प्रकट हुई थी l कहते हैं कि *एक स्थानीय किसान* जब अपने खेत में हल जोत रहा था तो उस दौरान *हल की फाली* के अगले भाग में खून लगा देख कर के वह किसान बहुत अचंभित एवं भयभीत हो गया कि मेरे हल के नुकीले भाग अर्थात फाली से क्या जीव मर गया होगा जो यह खून लगा है l जब वह इस दृश्य को देख कर के बहुत भयभीत एवं आश्चर्यचकित हुआ तो उसने अपनी नजर इधर उधर खेत में घूमाई तो उसने पाया कि यह *खून एक पत्थर* *नुमा पिंडी* के ऊपरी हिस्से से बह रहा है l इस *दैविक दृश्य को* देख कर के वह किसान बहुत आश्चर्यचकित एवं अचंभित रह गया lउसके उपरांत उस किसान ने अपने घर के सदस्यों एवं स्थानीय गांव के लोगों के साथ इस दैविक घटना के विषय पर चर्चा की l इस देविक घटना के उपरांत एक रात को उस *किसान को स्वपन में माँ काली* अर्थात चंडी का साक्षात्कार हुआ l माँ चंडी ने उस किसान से स्वपन में कहा कि मुझे पिंडी रूप में अपने गांव में स्थापित कर , नित्य प्रति इस की पूजा करें l इससे उसका एवं सारे चंडी क्षेत्र का भविष्य में कल्याण होगा l इस के बाद गांव के लोगों ने *माँ चंडी को प्रति स्वरूप उस* *पत्थर नुमा पिंडी को चौकी बना* करके उस पर विधिवत पूजन एवं मंत्रोच्चारण के साथ उसको स्थापित किया l यदि हम इतिहास के पन्ने को खोल कर देखें तो पाते हैं की माँ चंडी देवी का मंदिर पट्टा महलोग रियासत के *तत्कालिक मैनेजर मियां भवानी* *सिंह ने* मां चंडी के प्रति अपनी पूर्ण आस्था एवं अटूट श्रद्धा के चलते सन *1910 में इस* की स्थापना की थी lआज माँ चंडी देवी उभरता हुआ धार्मिक एवं निष्ठा का केंद्र बन गया है l इस मंदिर की पवित्रता और धार्मिक निष्ठा के चलते इस मंदिर का ओर भी महत्व बढ़ जाता है क्योंकि यहां से बहुत ही *नजदीक गुरुजोहड* *जी महाराज जी का* पवित्र स्थान स्थित है l जहां पर हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं सेवक अपनी अटूट आस्था के चलते आते रहते हैं l *इस वर्ष तो जोहड़* *जी महाराज में विशाल मेला* लग रहा हैl जिसमें पर प्रदेश, देश एवं विदेश के बहुत से श्रद्धालु *जोहड़ जी* *महाराज जी के मेले* को जाते समय अवश्य रास्ते में मां चंडी देवी के मंदिर के प्रांगण में भी अपनी अटूट आस्था केचलते मां के मंदिर मे मत्था टेकते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते है l इस जोहड़ जीके मेलों के दौरान दूर से आए हुए श्रद्धालुओं एवं *संगतो की सेवार्थ मंदिर समिति* एवं *स्थानीय लोगों द्वारा* उस दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जाता है l यह पवित्र एवं धार्मिक स्थल सोलन से 45 किलोमीटर , सुबाथू से 21 किलोमीटर , कुनिहार से 18, हरिपुर गुरुद्वारे से केवल 12 किलोमीटर दूरी पर एवं नालागढ़ से 40 किलोमीटर दूरी पर स्थित है l इस धार्मिक स्थल से कसौली, शिमला एवं हिमाचल के बर्फ से ढकी हुई श्रृंखला का नजारा देखने को बनता है l वैसे हिमाचल के सभी शक्ति स्थल पर वर्ष भर मेले लगते हैं *लेकिन चंडी मेले* की अपनी विशेष महत्ता है lयह मेला आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे बड़ा मेला है l स्थानीय लोग उत्सुकता एवं बेसब्री से इस मेले का वर्ष भर इंतजार करते हैं l *इसे चंडी की जातर के* नाम से भी जाना जाता है l यह मेला *पिछले 100 वर्षों से लगता आ* रहा है lयह जिला स्तरीय मेला हर वर्ष *15 एवं16 जेस्ठ* *अर्थात 29,, 30मई को मां* चंडी देवी मंदिर के परिसर के आसपास लगता है l इस *जिला* *स्तरीय मेले में* लोग बहुत दूर-दूर से अपनी पारंपरिक पोशाक पहनकर के मनोकामनाएं पूर्ण होने पर अपनी मनोतियां लेकर के पहुंचते हैं lवैसे भी मां चंडी देवी स्थानीय क्षेत्र के लोगों की *कुलदेवी* भी है , जिससे लोगों की *माँ चंडी के प्रति अगाध* *श्रद्धा एवं अटूट आस्था है* l इस चंडी मेले का आकर्षण इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि लोग तब तक रवि की फसल भी काट चुके होते हैं l वे सभी अपनी नव फसल का पहला हिस्सा मां के चरणों में समर्पित मां चंडी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं l हर वर्ष नवरात्रों में इस मंदिर की भव्यता और बढ़ जाती है l इस दौरान यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन आते हैं *l चंडी मंदिर* *विकास* *समिति के* उचित देखरेख एवं मार्गदर्शन में आज इस मंदिर का *जीर्णोद्धार कर* इस को भव्य रूप प्रदान किया गया है l माँ चंडी देवी मंदिर में विद्यमान गुरु की मंजी एवं चंडी मंदिर से कुछ ही दूर प्राचीन *भुमलेश्वर* *महादेव का प्राचीन मंदिर *एवं* **गोयला के छमकड़ी का* *शिव मंदिर भी* स्थानीय ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत को चार चांद लगा देता है l माँ *चंडी देवी का मंदिर प्राचीन* *सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत* *को संजोए हुए हैं,* पर इसके उपरांत भी आज यह *धार्मिक स्थल प्रचार प्रसार* की छाया से कोसों दूर है, ओर वह दिन भी दूर नहीं जब हिमाचल प्रदेश की पर्यटन विभाग की पैनी दृष्टि इस धार्मिक स्थान पर पड़ेगी और यह *धार्मिक स्थल विश्व मानचित्र* पर एक महत्वपूर्ण एवं शक्ति पीठ के रूप मेउभर कर के सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा

  • चंडी मंदिर में माता के दर्शनों के लिए लग रही भक्तों की भीड़

    चंडी मंदिर में माता के दर्शनों के लिए लग रही भक्तों की भीड़

    चंडी/पवन कुमार सिंघ

    चैत्र नवरात्रों के अवसर पर आजकल विशेष विशेष अवसर पर भक्तों की भीड़ मंदिर में दर्शनों के लिए प्रतिदिन उमड़ रही है l मंदिर कमेटी के प्रधान चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि वैसे तो मंदिर में प्रतिदिन भक्तों का आवागमन रहता है परंतु नवरात्रों में तो यहां आसपास एवं दूरदराज के गांव के लोग कतारबद्ध हो कर के प्रतिदिन प्रातः से शाम तक मां के चरणों में मथा टेकने आ रहे हैं l साथ ही अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए मां का आभार भी प्रकट कर रहे हैं l मंदिर कमेटी भक्तों के सुख सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास कर रही है l प्रातः एवं संध्या आरती -संकीर्तन का विशेष आयोजन किया जा रहा है l उन्होंने बताया कि नवरात्रि पर्व पर माता का आशीर्वाद लेने के लिए दूर दराज के भक्तजन भी मंदिर में पहुंच रहे हैं l अष्टम एवं नवम नवरात्रि के अवसर पर भक्तों की मंदिर परिसर में देखने को हर वर्ष मिलती है l

  • हिमाचल प्रदेश में बीपीएल परिवारों की चयन प्रक्रिया हुई शुरू

    हिमाचल प्रदेश में बीपीएल परिवारों की चयन प्रक्रिया हुई शुरू

    सोलन/पवन कुमार सिंघ

    हिमाचल प्रदेश में बीपीएल परिवारों की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए प्रदेशभर में 1 अप्रैल से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक परिवार जरूरी घोषणा-पत्र के साथ संबंधित ग्राम पंचायत में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जरूरतमंद परिवार 30 अप्रैल तक बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए संबंधित पंचायतों में आवेदन जमा कर सकते हैं।

    इस प्रक्रिया में पहले से बीपीएल सूची में शामिल परिवारों को भी फिर से सूची में शामिल के लिए आवेदन करना होगा। यह इसलिए है ताकि बीपीएल सूची में पात्र परिवारों का ही चयन हो सके और अपात्र परिवार सरकार की ओर से तय मापदंडों में खरा न उतरने पर सूची से बाहर हो जाएंगे।

    इस पूरी प्रक्रिया को इस वर्ष 15 अक्टूबर तक पूरा किया जाएगा। इसके लिए 15 अप्रैल तक त्रिसदस्यीय सत्यापन समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें पंचायत सचिव, पटवारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया जाएगा।

  • 10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका! सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू

    10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका! सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू

    सोलन/पवन कुमार सिंघ

    सोलन जिले में 10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का एक अच्छा मौका है। मैसर्ज एसआईएस लिमिटिड, आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

    *योग्यता और मापदंड:*

    – शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास
    – शारीरिक मापदंड: ऊंचाई 168 सैंटीमीटर, भार 52-92 किलोग्राम
    – आयु: 19 से 40 वर्ष के मध्य

    *आवेदन और इंटरव्यू:*

    – इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्र व दस्तावेज सहित उप रोजगार कार्यालय अर्की जिला सोलन में 5 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
    – आवेदन करने से पूर्व आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
    – कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले आवेदक को कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • राम वनवास प्रसंग (अध्याय 39)

    राम वनवास प्रसंग (अध्याय 39)

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

    राम वनवास प्रसंग

    रघुवंशमणि श्री रामचन्द्रजी ने जाकर देखा कि राजा अत्यन्त ही बुरी हालत में पड़े हैं। गोस्वामी जी कहते हैं रामजी ने आज अपने जीवन में पहली बार यह दुःख देखा, इससे पहले कभी उन्होंने दुःख सुना भी न था। फिर हृदय में धीरज धरकर उन्होंने मीठे वचनों से माता कैकेयी से पूछा-हे माता! मुझे पिताजी के दुःख का कारण कहो।

    कैकई बोली-इन्होंने मुझे दो वरदान देने को कहा था। मुझे जो कुछ अच्छा लगा, वही मैंने माँगा। और साफ़ साफ बोल दिया है, राम! अब तुम्हारा राजतिलक नही होगा। तुम्हारी जगह भरत का राजतिलक होगा और तुमको वन में जाना पड़ेगा। ये महाराज की आज्ञा और आदेश है।

    जब रामजी ने सुना तो भगवान राम रोये नही हैं घबराये नही हैं। और भगवान राम की मुस्कान वैसी ही बनी हुई हैं। मन मुसुकाइ भानुकुल भानू। रामु सहज आनंद निधानू॥

    सुनु जननी सोइ सुतु बड़भागी। जो पितु मातु बचन अनुरागी॥ भगवान कहते हैं माँ-वो संतान तो बड़भागी हैं जो अपने माता-पिता के वचन का अनुशरण करें।

    आज तो मुझे अपने माता पिता के वचन सत्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान राम कहते हैं वन में विशेष रूप से मुनियों का मिलाप होगा, जिसमें मेरा सभी प्रकार से कल्याण है। उसमें भी, फिर पिताजी की आज्ञा और हे जननी! तुम्हारी सम्मति है। और प्राण प्रिय भरत राज्य पावेंगे।

    भगवान कहते हैं माँ यदि ऐसे काम के लिए भी मैं वन को न जाऊँ तो मूर्खों के समाज में सबसे पहले मेरी गिनती करनी चाहिए॥ जौं न जाउँ बन ऐसेहु काजा। प्रथम गनिअ मोहि मूढ़ समाजा॥

    दशरथ जी की मूर्छा दूर हुई है। स्नेह से विकल राजा ने रामजी को हृदय से लगा लिया। और राम को देखते ही रह गए। उनके नेत्रों से आँसुओं की धारा बह चली॥ दशरथ जी परमात्मा से प्रार्थना करते हैं- ये राम मेरे वचन को त्यागकर और शील-स्नेह को छोड़कर घर ही में रह जाएँ।

    जगत में चाहे अपयश हो और सुयश नष्ट हो जाए। चाहे मैं नरक में गिरूँ, अथवा स्वर्ग चला जाए और भी सब प्रकार के दुःसह दुःख आप मुझसे सहन करा लें। पर श्री रामचन्द्र मेरी आँखों से दूर न हों।

    अब रामजी कहते हैं- हे पिताजी! आप किसी भी प्रकार की चिंता मत कीजिये। आपकी आज्ञा पालन करके और जन्म का फल पाकर मैं जल्दी ही लौट आऊँगा, अतः कृपया मुझे जाने की आज्ञा दीजिए।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    03-04-2025

    ♈ मेष :

    नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है। यह न केवल आपकी सहन-शक्ति घटाती है, बल्कि आपके विवेक को भी ज़ंग लगा देती है और रिश्तों में हमेशा के लिए दरार डाल देती है। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। ग़लतफ़हमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफ़ा नसीब होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    वृष
    03-04-2025

    ♉वृषभ :

    आज आपका दिन आपका उत्साह से भरा रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। इस राशि के बेरोजगारों को बड़ी कंपनी से जॉब के ऑफर मिलने के चांस बन रहे है। साथ ही नौकरीपेशा वालों का आज ऑफिस में काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है आज किसी टूरिस्ट प्लेस को घूमने का प्लान बन सकता है।आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

     

    मिथुन
    03-04-2025

    ♊ मिथुन :

    आज वाणी पर संयम रखना अतिआवश्यक है। यह दिन छात्रों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। पढ़ते समय एकाग्रता बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं। निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रेम संबंध वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांस व मनोरंजन में समय बीतेगा, आप एक-दूसरे के और पास आ सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    कर्क
    03-04-2025

    ♋ कर्क :

    आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आज आप अपने चारों तरफ़ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। सेहत के नज़रिेए से गले लगने के अपने फ़ायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

     

    सिंह
    03-04-2025

    ♌ सिंह :

    आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई विदेश में करना चाहते है। अपनी पढ़ाई के मामले में विदेशी यूनिवर्सिटी से बातचीत करने के लिए आज अच्छा दिन है। साथ ही परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरते, हो सकता है आपका थोड़ा नुकसान हो। हनुमान मंदिर में बूंदी का भोग लगाने से आपके घर की सारी परेशनियों का निवारण होगा। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कन्या
    03-04-2025

    ♍ कन्या :

    आज आपका यात्रा करने के लिए अच्छा दिन है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचाएंगी। वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं, कि आपकी निजी और व्यव्सायिक जिंदगी में क्या चल रहा है। आज का दिन अपने जीवन की वर्त्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने और अपनी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर बांटने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता लाभ देने में समर्थ होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। किसी नजदीकी दोस्त से संबंधों में सुधार हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

     

    तुला
    03-04-2025

    ♎ तुला :

    बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। चीज़ें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुज़ारेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    वृश्चिक
    03-04-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुचाने में मदद करेंगे। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। आप विरोधियों का सामना करेंगें। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बना सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से आपकी सारी परेशनियां दूर होंगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    धनु
    03-04-2025

    ♑ धनु :

    आज यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्चों में वृद्धि होगी। लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। आपको अपने समूह से समर्थन मिल सकता है अगर आप आगे बढ़ कर उनके सामने अपने विचार अभिव्यक्त करें। आप खुद ही सब कुछ कर सकते हैं लेकिन अपने काम को अपने साथियों में भी बांट दें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    मकर
    03-04-2025

    ♑ मकर :

    अचानक यात्रा करना थकावट भरा साबित होगा। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

     

    कुंभ
    03-04-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपका शानदार रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। बिलियर्ड्स प्लेयर के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। आज आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरूस्कार मिल सकता है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने साथी से मन की बात कर उन्हें कही घूमने ले जा सकते है। इस राशि के फर्टिलाइजर कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। गाय को हरी घास खिलाने से पढ़ाई के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    मीन
    03-04-2025

    ♓ मीन :

    आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। आपको मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। आज आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती उन्हें नाराज कर सकती है। आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष खयाल रखें और बाहर के खाने-पीने से बचें। जरूरत होने पर फलों का प्रयोग करें। ये दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। कोई बड़ा फायदा भी आपको मिलेगा। स्टूडेंट्स किसी समस्या में उलझे रह सकते हैं। आप बुरे विचारों पर ध्यान न दे तो ही अच्छा रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

  • आर्थिक तंगी से जूझ रही नगर निगम सोलन का सरकारी कार्यालयों में फँसा है करोड़ों रुपया

    आर्थिक तंगी से जूझ रही नगर निगम सोलन का सरकारी कार्यालयों में फँसा है करोड़ों रुपया

    सोलन

    आर्थिक तंगी से जूझ रही नगर निगम सोलन का करोड़ों रुपया सरकारी कार्यालय में फंसा हुआ है। करीब एक करोड़ 10 लख रुपए के पानी के बिल केवल डीसी ऑफिस सहित सरकारी दफ्तरों के ही पेंडिंग पड़े हुए हैं। वही अगर होल्डिंग्स की बात करे तो करोड़ रुपए नगर निगम ने अभी लेने को है । जिस वजह से नगर निगम की वृत्त स्थिति डगमगा रही है ।कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि यदि ऐसी स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में नगर निगम अपने कर्मचारियों को सैलरी देने में असमर्थ हो सकती है भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं नगर निगम सोलन के पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने चिंता जाहिर करते हुए कहा की नगर निगम सोलन का सरकारी दफ्तर से पानी का बिल सहित होल्डिंग लगाने वालों से करोड़ों रुपया लेना बकाया है जिसके चलते नगर निगम सोलन वृत्तीय घाटे में आ रही है उन्होंने कहा कि ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में नगर निगम को अपने कर्मचारियों को सैलरी देने में भी दिक्कत होगी उन्होंने कहा की नगर निगम को इस और कड़ा संज्ञान लेना चाहिए और अपने पेंडिंग पैसे को वापिस लेना चाहिए
    उन्होंने कहा byte शैलेन्द्र गुप्ता