Month: April 2025

  • सोलन पुलिस ने 46 ग्राम चीटे के साथ पकड़ा युवक

    सोलन पुलिस ने 46 ग्राम चीटे के साथ पकड़ा युवक

    सोलन/पवन कुमार सिंघ

    हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 46 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर की।

    गिरफ्तार युवक का नाम रवि कुमार है, जो जालंधर के फिल्लौर तहसील के दयारपुर के सैल कियाणा गांव का निवासी है। उसके पास से 46 ग्राम चिट्टा और 8 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और गाड़ी को जब्त कर लिया।

    इस मामले में पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग दर्ज किया गया है। सोलन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही, उसके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और मामले की गहन जांच की जा रही है।

  • बी० एल स्कूल कुनिहार में सेमीनार में अध्यापकों को अध्यात्मिक और डिजिटल तकनिकी का मिला ज्ञान

    बी० एल स्कूल कुनिहार में सेमीनार में अध्यापकों को अध्यात्मिक और डिजिटल तकनिकी का मिला ज्ञान

    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    बी.एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में अध्यापकों के लिए चल रहे तीन दिवसीय सेमिनार के दुसरे दिन की जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की विद्यालय में अध्यापकों के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया है जिसमे 32 अध्यापक व अध्यापिकाएं इस सेमिनार में भाग ले रहे हैं I दिनांक 2 अप्रैल 2025 सुबह के सत्र में हेम राज गौर प्रधानाचार्य राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुमती व् इनके साथ सुमन दीदी प्रभारी ईश्वरीय ब्रह्मकुमारी अर्की श्रोत व्यक्ति के रूप में मौजूद रहे I इन्होने अध्यापकों को ध्यान ,अध्यात्मिक ज्ञान, शान्ति, प्रेम, खुशी, पवित्रता , शक्ति , आत्म विश्लेष्ण आदि सकारातमक विचारों से शिक्षण की गुणवत्ता व् बच्चों के सर्वांगीण विकास सम्बन्धी ज्ञान साँझा किया I सांयकाल सत्र में प्रदीप शर्मा राज्य सतरीय पुरस्कृत राजकीय प्राथमिक पाठशाला शलाह श्रोत व्यक्ति के रूप में मौजूद रहे I उन्होंने सभी शिक्षकों को डिजिटल टेक्नोलॉजी , कंप्यूटर , बच्चों के लिए गतिविधि आधारित शिक्षा, शिक्ष्ण उदेश्य प्राप्ति के लिए पूरी तरह से समर्पित रहना और उसे दृढ़ता से पूर्ण करने की कोशिश करने सबंधित ज्ञान साँझा किया I विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने श्रोत व्यक्ति हेम राज गौर व् श्रोत व्यक्ति सुमन दीदी व् श्रोत व्यक्ति प्रदीप शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया I इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम गुलेरिया ,मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा व् अन्य सभी अध्यापक वर्ग मौजूद रहे I

  • ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की मासिक बैठक हुई ब्लॉक कॉंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित

    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की मासिक बैठक हुई ब्लॉक कॉंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित

    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की मासिक बैठक ब्लॉक कॉंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की जानकारी देते हुए कार्यकारी सचिव कमलेश शर्मा ने बताया कि बैठक में विधान सभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओ ने भाग लिया तथा क्षेत्र की समस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया।

    इस मौके पर सतीश कश्यप ने समस्याओं को सुना तथा विधायक संजय अवस्थी के समक्ष प्रस्तुत कर जल्द ही समाधान करने आश्वसान दिया।

    इससे पूर्व बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा पारित बजट की समस्त कार्यकर्ताओं ने सराहना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बजट से प्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित होगा
    इस मौके पर मोहन ठाकुर, धनी राम रघुवंशी, रतन लाल, नरेश शर्मा, कृष्ण ठाकुर, सूर्यकांत जोशी, विनोद कुमार, राम लाल, नेहरू लाल, लेख राज, बालक राम, रुचिका गुप्ता, हेमलता गौतम, नंद लाल, ओम प्रकाश ,रमेश शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • अर्की के सरली में 06 अप्रैल को नशा मुक्ति पर होगा क्रिकेट मैच।

    अर्की के सरली में 06 अप्रैल को नशा मुक्ति पर होगा क्रिकेट मैच।

    अर्की
    अर्की उपमंडल की सरली में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान पर आहान एनजीओ द्वारा 01 दिवसीय सर्वोदय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
    इस प्रतियोगिता में पुलिस विभाग टीम, प्रैस क्लब अर्की टीम, बीडीओ ब्लॉक कुनिहार टीम, स्थानीय पंचायत की युवा टीम, कुल चार निर्धारित टीमें भाग लेंगी।
    इस खेल प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य आयोजक शशिकांत शर्मा ने बताया कि आजकल युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए ‘नशा मुक्त समाज’ ‘चिट्टा विरोधी जागरूकता अभियान’ के तहत यह एक दिवसीय क्रिकेट मैच प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
    वहीं, आहान एनजीओ सहयोगी मनोज कुमार ने बताया कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए संस्था द्वारा एक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस अभियान में सहयोग करने के लिए पुलिस प्रशासन का विशेष आभार जताया है। इसके साथ ही उन्होंने बीडीओ ब्लॉक कुनिहार, बाघल प्रैस अर्की व स्थानीय पंचायत के युवाओं के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
    शशिकांत शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पंहुचकर इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

  • साइबर विभाग ने घिबली को लेकर किया सतर्क, लोग बरतें सावधानी : मोहित चावला, डीआइजी, साइबर अपराध हिमाचल प्रदेश

    साइबर विभाग ने घिबली को लेकर किया सतर्क, लोग बरतें सावधानी : मोहित चावला, डीआइजी, साइबर अपराध हिमाचल प्रदेश

    ब्यूरो

    एआइ जनित (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई) तस्वीरों के बढ़ते उपयोग से साइबर अपराधों का खतरा बढ़ रहा है। साइबर विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और निजी तस्वीरें या डेटा अनजान प्लेटफार्म पर अपलोड करने से पहले सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने घिवली को लेकर भी सचेत करने को कहा है।

    साइबर विभाग के अधिकारियों के अनुसार एआइ आधारित फोटो एडिटिंग और आर्ट जनरेशन एप उपयोगकर्ताओं के चेहरे की विशेषताओं और अन्य व्यक्तिगत जानकारी को संग्रहित कर सकते हैं। इसके बाद इन डेटा का उपयोग डीपफेक, पहचान की चोरी और साइबर अपराधों के लिए किया जा सकता है। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि लोग प्राइवेसी पालिसी पढ़े बिना ही अपनी तस्वीरें एआइ प्लेटफार्म पर अपलोड कर रहे हैं।

    इन शर्तों में कई बार लिखा होता है कि प्लेटफार्म को आपकी तस्वीरों का व्यावसायिक उपयोग और पुनर्वितरण करने का अधिकार मिलता है, इससे आपकी निजता खतरे में पड़ सकती है।

    लोगों को निजी तस्वीरें या डेटा अनजान प्लेटफार्म पर अपलोड करने से पहले सतर्क रहने की सलाह दी।

    प्रदेश की जनता से आग्रह है कि वह डिजिटल सतर्कता बनाए रखें और अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखें ताकि साइबर अपराधों से बचा जा सके।

    किसी भी एआइआधारित फोटो एडिटिंग एप या वेबसाइट का उपयोग करने से पहले उसकी प्राइवेसी पालिसी अवश्य पढ़ें। अनजान या असत्यापित एप पर संवेदनशील तस्वीरें और डेटा साझा न करें। यदि किसी एआइ प्लेटफार्म पर तस्वीर अपलोड की है तो बाद में उसे डिलीट करने के विकल्प की जांच करें।

  • वी.एस.एल.एम. शिक्षण महाविद्यालय चंडी ने राज्य स्तरीय इंटर बी.एड कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप जीती ।

    वी.एस.एल.एम. शिक्षण महाविद्यालय चंडी ने राज्य स्तरीय इंटर बी.एड कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप जीती ।

    चंडी/पवन कुमार सिंघ

    वी.एस.एल.एम. शिक्षण महाविद्यालय चंडी ने राज्य स्तरीय इंटर बी.एड कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप जीती है। वीएसएलएम शिक्षण महाविद्यालय चंडी की कबड्डी टीम ने शिवा बी.एड कॉलेज, घुमारवीं द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय इंटर बी.एड कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप (बालक वर्ग) में शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

    इस जीत से पूरे कॉलेज और क्षेत्र का मान बढ़ा है। वीएसएलएम टीम ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपने शानदार खेल, अनुशासन और टीम वर्क के बल पर जीत हासिल की। यह सफलता खिलाड़ियों, कोचों और संकाय सदस्यों की मेहनत, निरंतर अभ्यास और उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम रही।

    वीएसएलएम कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री राजमणि शर्मा एवं डीएलएड विभागाध्यक्ष श्री हीरा दत्त शर्मा ने इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह न केवल खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने टीम को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में और भी उत्कृष्टता की कामना की।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    02-04-2025

    ♈ मेष :

    आप खुश रहेंगे और खुद को भाग्यशाली भी महसूस कर सकते हैं। करियर में कुछ नए मौके आपको जल्दी मिल सकते हैं। नौकरी बदलते हैं, तो यह आपके ही फेवर में साबित होगा। बिजनेस करते हैं, तो कोई अच्छा सौदा आपको मिल सकता है। लव लाइफ में चल रहे पुराने टेंशन खत्म होने के योग बन हैं। वर्क प्लेस पर माहौल सुधरेगा। खर्चे पर नियंत्रण अपने आप हो जाएगा। भावनात्मक तौर पर महसूस होती कमजोरी खत्म हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    वृष
    02-04-2025

    ♉वृषभ :

    आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेज़ी-से बढ़ेंगे। ऐसी हर चीज़ से परहेज़ करें, जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। दोस्त आपको तारीफ़ से सराबोर कर देंगे, क्योंकि आप बहुत कठिन काम पूरा करने में क़ामयाब रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

     

    मिथुन
    02-04-2025

    ♊ मिथुन :

    आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में दोस्त से मुलाकात होगी, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। कपड़ा व्यापारियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अच्छी सेहत के लिए नियमित योग करें। नया फर्नीचर खरीदने के लिए दिन उत्तम है। तिल के तेल का दान करें, रूके काम बनेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

     

    कर्क
    02-04-2025

    ♋ कर्क :

    आज कार्यस्थल पर पदोन्नति के आसार हैं। लेकिन आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद पैदा होने की संभावनाएं भी प्रबल हैं। आज आर्थिक प्रयास असफल हो सकते हैं। काम के शॉर्ट कट से बचें। नींद की कमी थकान बढ़ा सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य इस समय अचानक आपके लिये मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है। परिवार की बातों को सबसे साझा न करें। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेगा। अनुजों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी। अविवाहित लोगों को विवाह का कोई प्रस्ताव अचानक मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    सिंह
    02-04-2025

    ♌ सिंह :

    नए लोगों से मुलाकात और बातचीत होने के योग बन रहे हैं। कुछ नए मौके भी आपको मिल सकते हैं। आपके लिए दिन बहुत अच्छा है। किसी भी मामले में ज्यादा जिद न करें। अपने दायरे के लोगों में आपका सम्मान बढ़ सकता है। मेहनत का फल भी आपको मिल सकता है। आमदनी बढ़ाने के कुछ बहुत अच्छे मौके मिलने के योग हैं। पैसों में मामलों में व्यावहारिक रहें। बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    कन्या
    02-04-2025

    ♍ कन्या :

    आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। शाम के वक़्त अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार की ख़ुशी और उत्साह की वजह साबित होगी। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है। करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

     

    तुला
    02-04-2025

    ♎ तुला :

    आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। निगेटिव लोगों से थोड़ी दूरी बनाएं रखें। लंबे समय से रूका काम आज पूरा हो जाएगा। बहते जल में काली उड़द प्रवाहित करें, परेशानियां दूर होंगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

     

    वृश्चिक
    02-04-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आपका पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। काम सोच समझकर करें और बातचीत के दौरान कुछ भी गलत कहने से बचें। इससे आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। कोई प्रिय वस्तु आपसे छिन सकती है या नष्ट हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। आज कुछ खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आपको कार्यालय में अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वाहनादि सुख मिलेगा। अपने कार्य में व्यवस्थित रूप से आप आगे बढ़ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। दोस्त और प्रेमीजन आपके लिए मददगार रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    धनु
    02-04-2025

    ♑ धनु :

    धन लाभ के योग हैं। कुछ ऐसी बातें आपके सामने आ सकती हैं, जिनमें आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह विचार करें। किसी जानकार व्यक्ति से सलाह करें। ऑफिस में अधिकारियों से भी आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। सुख-सुविधा की कोई वस्तु खरीदने का विचार हो सकता है। अपनी सेहत पर भी ध्यान दें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    मकर
    02-04-2025

    ♑ मकर :

    किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। कलाकार और कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन काफ़ी उत्पादक साबित होगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: मोर नीला

     

    कुंभ
    02-04-2025

    ♒ कुंभ :

    आज बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, ये यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब ऑफर आ सकता है, घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। अविवाहितों के लिए दिन शुभ है, विवाह के लिए सुयोग्य रिश्ता आ सकता है । शारीरिक और मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। छात्रों को आज कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। बड़ों का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरूआत करें। वैवाहिक जीवन के कई फ़ायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते हैं। आप अपने कार्यालय में बेहतर कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में लगे रहेगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

     

    मीन
    02-04-2025

    ♓ मीन :

    आज प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में परेशानी रहेगी अर्थात खर्च रहेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज आप मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। व्यवसाय में वृद्धि होने के साथ अच्छा मुनाफा होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

  • दशरथ और कैकई कथा,कैकई द्वारा राजा से दो वरदान मांगना

    दशरथ और कैकई कथा,कैकई द्वारा राजा से दो वरदान मांगना

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

    दशरथ और ककई कथा

    अब ककई कोपभवन में जाकर लेट गई। जब राजा ने पूछा की ककई कहाँ है? तब पता चल की ककई तो कोप भवन में हैं।

    कोपभवन सुनि सकुचेउ राऊ। कोप भवन का नाम सुनकर राजा सहम गए। डर के मारे उनका पाँव आगे को नहीं पड़ता। राजा डरते-डरते अपनी प्यारी कैकेयी के पास गए। कैकेयी जमीन पर पड़ी है। पुराना मोटा कपड़ा पहने हुए है। कुछ संत तो कहते हैं की ये कपडे और किसी के नही मंथरा के ही हैं। शरीर के आभूषणों को उतारकर फेंक दिया है।

    राजा उसके पास जाकर कोमल वाणी से बोले- हे प्राणप्रिये! किसलिए रूठी हो? तुम्हे कुछ चाहिए? क्या मुझसे कोई गलती हो गई? हे प्रिये! किसने तेरा अनिष्ट किया? कह, किस कंगाल को राजा कर दूँ या किस राजा को देश से निकाल दूँ?॥ तू अपनी मनचाही बात माँग ले लेकिन हे प्रिये! जल्दी इस बुरे वेष को त्याग दे।

    अब ककई बोली है- हे प्रियतम! आप माँग-माँग तो कहा करते हैं, पर देते-लेते कभी कुछ भी नहीं। आपको याद है आपने 2 वरदान देने को कहा था। जब मैंने आपकी जान युद्ध में बचाई थी।

    राजा कहते है-हाँ प्रिये मुझे याद है तुम दो के बदले चार माँग लो। रघुकुल में सदा से यह रीति चली आई है कि प्राण भले ही चले जाएँ, पर वचन नहीं जाता। रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्रान जाहुँ परु बचनु न जाई॥

    ककई कहती है नही,मुझे भरोसा नही है, क्या पता तुम दो या ना दो। पहले आप राम की सौगंध खाओ और फिर वचन दो।

    ककई के 2 वरदान

    अब राजा दशरथ ने राम की सौगंध खा ली है तेहि पर राम सपथ करि आई। सुकृत सनेह अवधि रघुराई॥ और बोल दिया है जो मांगना है तू मांग ले।

    अब ककई ने मांग लिया – पहला तो ये की – राम का राज्यभिषेक रोक दिया जाये और मेरे पुत्र भरत का राजतिलक हो। देहु एक बर भरतहि टीका॥

    और दूसरा – तापस बेष बिसेषि उदासी। चौदह बरिस रामु बनबासी॥

    तपस्वियों के वेष में विशेष उदासीन भाव से राम को 14 वर्ष का वनवास हो जाये।

    जब राजा दशरथ ने सुना तो काँप गए है और कहते हैं की तू तो राम से प्रेम करती है इतना प्रेम तो मैं भी नही करता जितना तू करती है। ये तू कह रही है। मुझे मालूम है की तू मजाक कर रही है।

    ककई बोली – नही, महाराज मेरा एक एक शब्द खरा है। मैं किसी तरह का कोई मजाक नही कर रही हूँ।

    राजा बोले- देख मैं भरत को राजा बना दूंगा उसे गद्दी पर भी बिठा दूंगा पर तू दूसरा वर मत मांग। और रो पड़े हैं। दशरथ जी कहते हैं-

    जिऐ मीन बरु बारि बिहीना। मनि बिनु फनिकु जिऐ दुख दीना॥ कहउँ सुभाउ न छलु मन माहीं। जीवनु मोर राम बिनु नाहीं॥

    अर्थ: मछली चाहे बिना पानी के जीती रहे और साँप भी चाहे बिना मणि के दीन-दुःखी होकर जीता रहे, परन्तु मैं स्वभाव से ही कहता हूँ, यदि राम वन में चले गए ना तो मैं जीवित नही रह पाउँगा। मेरा जीवन श्री राम के दर्शन के अधीन है। बहुत समझाया हैं ककई को। और दशरथ जी ने चरण तक पकड़ लिए हैं। लेकिन ककई नही मानी हैं।

    अब ककई ने साफ़ कह दिया – होत प्रात मुनिबेष धरि जौं न रामु बन जाहिं। मोर मरनु राउर अजस नृप समुझिअ मन माहिं॥

    सबेरा होते ही मुनि का वेष धारण कर यदि राम वन को नहीं जाते, तो हे राजन्‌! मन में निश्चय समझ लीजिए कि मेरा मरना होगा और आपका अपयश!

    राजा करोड़ों प्रकार से बहुत तरह से समझाकर और यह कहकर कि तू क्यों सर्वनाश कर रही है, पृथ्वी पर गिर पड़े। राजा राम-राम रट रहे हैं और ऐसे व्याकुल हैं, जैसे कोई पक्षी पंख के बिना बेहाल हो। मन में सोच रहे हैं की सवेरा ना हो और कोई जाकर श्री रामचन्द्रजी से यह बात न कहे॥ दशरथ जी मूर्छित हो गए हैं।

    आज विलाप करते-करते ही राजा को सबेरा हो गया! राज द्वार पर वीणा, बाँसुरी और शंख की ध्वनि होने लगी। भाट लोग विरुदावली पढ़ रहे हैं और गवैये गुणों का गान कर रहे हैं। सुनने पर राजा को वे बाण जैसे लगते हैं॥

    लेकिन सभी सोच रहे हैं की ऐसा क्या हो गया की अवधपति दशरथजी अभी तक नहीं जागे? अब सुमंत्र राजा को जगाने के लिए राजमहल में गए। पर महल को भयानक देखकर वे जाते हुए डर रहे हैं। ऐसा लगता है मानो दौड़कर काट खाएगा, उसकी ओर देखा भी नहीं जाता। पूछने पर कोई जवाब नहीं देता। वे उस महल में गए, जहाँ राजा और कैकेयी थे। राजा की दशा देखकर तो वे सूख ही गए॥

    तब कैकेयी बोली- राजा को रातभर नींद नहीं आई, इसका कारण जगदीश्वर ही जानें। इन्होंने राम राम रटकर सबेरा कर दिया, परन्तु इसका भेद राजा कुछ भी नहीं बतलाते॥ तुम जल्दी राम को बुला लाओ।

    सुमंत्र राम को लेने जा रहे हैं पर उनके पैर आगे नही बढ़ रहे है सोच से व्याकुल है की महाराज दशरथ ऐसी क्या बात कहेंगें? जैसे तैसे सुमत्र वहां पहुंचे हैं और रामजी को कहा- आपके पिताजी महाराज दशरथ ने आपको याद किया है।

  • बी० एल पाठशाला कुनिहार में अध्यापकों के लिए सेमिनार का आयोजन

    बी० एल पाठशाला कुनिहार में अध्यापकों के लिए सेमिनार का आयोजन

    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    बी.एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में अध्यापकों के लिए तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन 1 अप्रैल 2025 से 3 अप्रैल 2025 तक किया जा रहा है । जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की विद्यालय में अध्यापकों के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया है जिसमे 32 अध्यापक व अध्यापिकाएं भाग ले रहे हैं I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय में नया सत्र आरम्भ होने से पहले हर वर्ष अध्यापकों
    के मार्ग दर्शन के लिए प्रतिवर्ष यह सेमिनार आयोजित किया जाता है ताकि अध्यापक शिक्षा के नए तरीकों से अवगत हो सके और शिक्षा में गुणवत्ता ला सके और पढाई के क्षेत्र में नवीनतम व् आधुनिक जानकारी हासिल कर सके I दिनांक 1 अप्रैल 2025 सुबह के सत्र में हरदेव सिंह सेवानिवृत उप शिक्षा निदेशक निरिक्षण जिला सोलन व् सांयकाल सत्र में सतीश शर्मा लेखक सह शिक्षक गणित चंडीगढ़ श्रोत व्यक्ति के रूप में मौजूद रहे I उन्होंने सभी शिक्षकों को छात्रों का नियंत्रण , शिक्षण की गुणवत्ता में स्मार्ट कार्य , अध्यापकों का समाज में भूमिका , शिक्षा की आधुनिक तकनीकों और नए –नए तौर -तरीकों की जानकारी प्रदान की I विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने श्रोत व्यक्ति हरदेव सिंह व् श्रोत व्यक्ति सतीश शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया I विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की यह सेमीनार 3 अप्रैल तक चलेगा जिसमे राज्य और राष्ट्रिय स्तर के अव्वार्ड से सम्मनित श्रोत व्यक्ति अध्यापकों को अपना ज्ञान साँझा करेंगे I इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम गुलेरिया ,मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा व् अन्य सभी अध्यापक वर्ग मौजूद रहे I

  • अर्की पुलिस ने पकड़ी 20 पेटी देशी शराब

    अर्की पुलिस ने पकड़ी 20 पेटी देशी शराब

    अर्की

    पुलिस थाना अर्की की पुलिस टीम ने 31 मार्च 2025 को बछाली गांव में गश्त के दौरान एक गाड़ी को रोककर चेक किया, जिसमें 20 पेटियां शराब देसी पाई गईं। यह शराब कुल 240 बोतलों के बराबर थी।
    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया की
    बनिया देवी -ध्यानपुर की तरफ से एक गाड़ी न० एच-64बी-9724 आई *जिसे पुलिस टीम ने रोक कर चैक किया गया तो उसमे शराब मिली जब पूछताछ की तो चैक करने के दौरान बरामद शराब के बारे में कोई भी परमिट / वैध कागजात पुलिस के समक्ष पेश न कर सका। जिस पर पुलिस थाना अर्की में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में सलिप्त गाडी गाड़ी न० एच-64बी-9724 को
    पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक को बी०एन०एस०एस०, 2023 के प्रावधानों के अनुसार धारा 35(3) BNSS के तहत पाबन्द किया गया है। मामले में जांच जारी है और आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है।