Month: April 2025

  • लक्ष्य काॅन्वेंट स्कूल मंजयाट में मनाया गया अर्थ डे

    लक्ष्य काॅन्वेंट स्कूल मंजयाट में मनाया गया अर्थ डे

    अर्की

    लक्ष्य काॅन्वेंट स्कूल मंजयाट में अर्थ डे मनाया गया ! इस अवसर पर छात्रों के लिए इटर हाउस प्रतियोगिताऐं आयोजित की गईं ! पोस्टर मेकिंग मेें मर्करी हाउस पहले स्थान पर रहा जबकि अर्थ हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ! इसी प्रतियोगिता मे मार्स हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ! स्लोगन राईटिंग में अर्थ हाउस ने पहला,मार्स हाउस ने दूसरा तथा जुपिटर हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ! लक्ष्य शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डा.पीएल गुप्ता ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया !

  • राजकीय उच्च विद्यालय पकोटी ( बांजन) की आठवीं कक्षा की छात्रा कनिका ने एन०एम०एम०एस० की परीक्षा में हासिल किया जिला भर में 12 वां स्थान

    राजकीय उच्च विद्यालय पकोटी ( बांजन) की आठवीं कक्षा की छात्रा कनिका ने एन०एम०एम०एस० की परीक्षा में हासिल किया जिला भर में 12 वां स्थान

    अर्की

    राजकीय उच्च विद्यालय पकोटी ( बांजन) की आठवीं कक्षा की छात्रा कनिका ने एन०एम०एम०एस० की परीक्षा में जिला सोलन भर में 12 वां स्थान हासिल कर अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया है । इस विद्यालय के छात्र हर वर्ष इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर यह पाठशाला का गौरव बढ़ते रहे हैं I
    पाठशाला प्रांगन में कनिका को सम्मानित किया तथा कनिका के माता पिता रंजना देवी व हरीश कुमार
    का विद्यालय परिवार कि ओर से भव्य स्वागत किया गया I इस अवसर पर इस मेधावी छात्रा को एस एम सी अध्यक्षा, अडाप्टर समूह व जनप्रतिनिधियों ने बधाईयाँ दीI
    विद्यालय के मुख्य अध्यापक दिनेश कुमार ने इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यापकों व कनिका के परिजनों अडाप्टर समूह जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय की उपलब्धियों का श्रेय विद्यार्थियों कि कड़ी मेहनत के अलावा कर्मठ अध्यापकों के निरंतर अनथक पर्यास को जाता है I विद्यालय की इस परंपरा को निरंतर जारी रखने का आह्वान करते हुए विशेष शुभकामनाएं प्रदान की। इस विद्यालय के छात्र हर वर्ष इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर यह पाठशाला का गौरव बढ़ते रहे हैं उन्होंने इस उपलब्धि को जारी रखने के लिए कनिका एवं अन्य छात्रों को भी अपने कनिष्ठ छात्रों को प्रेरित करने तथा उनके मार्गदर्शन का भी आग्रह किया।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंज्याट में पृथ्वी दिवस पर स्काउट एंड गाइड व इको क्लब के विधार्थियों द्वारा की गई गतिविधियां

    अर्की

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंज्याट में पृथ्वी दिवस पर स्काउट एंड गाइड व इको क्लब के विधार्थियों द्वारा अनेक प्रकार की गतिविधियां की गयी, जिनमे जागरुकता रैली , पौधा रोपण, नारा लेखन, कला प्रतियोगिता, स्वछता रैली का आयोजन किया गया | इन सभी प्रतियोगिताओं में सभी स्काउट एवं गाइड व इको क्लब के विघार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया| इस उप्लक्षय पर विद्यालय प्रधानचार्य मती रीटा कश्यप ने विधार्थियों को सम्बोधित किया |स्काउट मास्टर सुमीत शर्मा एवं गाइड कैप्टन जय श्री , इको क्लब प्रभारी बंदना शर्मा ने विधार्थियो को पृथ्वी दिवस की बधाई दी ।

  • एस्पायर एकेडमी के छात्रों ने JEE Main परीक्षा में किया बेहतर प्रदर्शन

    एस्पायर एकेडमी के छात्रों ने JEE Main परीक्षा में किया बेहतर प्रदर्शन

    एन टी ए ने जेईई मेन परीक्षा के दूसरे चरण के नतीजे 19 अप्रैल को घोषित किए, जिसमें एस्पायर अकादमी के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बेहतर परिणाम आने पर संस्थान ने बच्चों के साथ अपने परिसर में जश्न मनाया। एस्पायर इंस्टीट्यूट के 3 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, 41 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और 76 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।आव्या मेहता ने 99.76 percentile हासिल करके Aspire मे शीर्ष स्थान प्राप्त किया, प्रत्युष ठाकुर 99.66, युवराज सिंह परमार 99.21 प्रणव शारदा 98.49, मनंत महाजन 98.3, नमन बिष्ट 98.22, कनक भारद्वाज 98.07, दीक्षित 97.92, यश पांडे 97.83, अर्पित ठाकुर 97.82, Arnav सिंह 97.47 सानिध्य sirkeck 97.41, विक्रम वर्मा 97.4, suryansh ठाकुर 97.4, anshika Galeria 97.21, अनिरुद्ध 97.21, bhavya शर्मा 97.12, अनीश 97.04, तनिष्क जोशी 96.86, आदित्य चौधरी 96.86, abhijay Rana 96.79, सुमित वर्मा 96.78, वरुण ठाकुर 96.61, रिया शर्मा 96.57, divyansh batish shrma 96.57, शशांक 96.03, divyansh पाटिल 96.03, क्षितिज ठाकुर 96.02, शौर्य शर्मा 96, आदित्य ठाकुर 96, priyanshu 95.88, उत्कर्ष शर्मा 95.8, विदुषी शर्मा 95.69, राघव नेगी 95.64, rijul kondal 95.6, दीक्षांत धीमान 95.2, अंतरिक्ष वर्मा 95.2, सरिता कुमारी 95.18, प्रशांत वर्मा 95.16, गुंजन शर्मा ने 95.09 percentile अंक हांसिल किये.

    एस्पायर संस्थान के डायरेक्टर योगेन्द्र मीना ने बताया कि JEE 2025 मे संस्थान के छात्रों का ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी है। उन्होंने इस बात पे भी जोर दिया कि हिमाचल में parents को अपने बच्चों को छोटी कक्षा से ही आईआईटी जेसे परीक्षा के लिए तैयारियां करानी चाहिए तभी हिमाचल के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर में बच्चों के साथ प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे.

  • अवेध रूप से उगाई अफीम के पौधों को उगाने वाला शख्स पुलिस की गिरफ्त में

    अवेध रूप से उगाई अफीम के पौधों को उगाने वाला शख्स पुलिस की गिरफ्त में

    अर्की

    पिछले बुधवार को थाना अर्की की पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान गाँव तनसेटा में एक खेत से अवैध रूप से उगाये गये 140 पौधे अफीम के ब्रामद किये गये। जिस पर पुलिस थाना अर्की में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था । *उक्त मामले की जांच के दौरान पाया गया कि जिस खेत में अफीम के पौधे उगे हुये ब्रामद किये गये थे उसे उक्त खेत के मालिक महिन्द्र सिंह द्वारा पिछले एक वर्ष से एक नेपाली मूल के व्यक्ति को ठेके पर दे रखा था जो उस खेत में फसल उगाता था तथा बरामद किये गये अफीम के पौधे भी उक्त नेपाली द्वारा ही उगाये जाने पाये गये, जिस पर दिनांक 21-4-2025 को मामले में संलिप्त आरोपी अमर पुत्र श्री साहाबीर निवासी गाव, डा०खा०, तह० व जिला देलख नेपाल हाल रिहाईश गाँव तनसेटा डा0खा० जोबडी, तह० अर्की, जिला सोलन हि०प्र० उम्र 46 वर्ष को गिरफतार किया गया। गिरफतार आरोपी को आज दिनाक 22-04-2025 को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।*

  • बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने मनाया पृथ्वी दिवस

    बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने मनाया पृथ्वी दिवस

    कुनिहार
    बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया |
    जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया की दिनांक 22 अप्रैल को विद्यालय में पृथ्वी दिवस मनाया गया I
    उन्होंने बताया की विद्यालय की अलग अलग इकाईयो जैसे एव इको क्लब, एन०एस०एस०, एन०सी०सी० एवं स्कोउट एंड गाइड के बच्चो , विद्यालय के अन्य सभी बच्चों और सभी अध्यापकों ने अनेक गतिविधियों में भाग लेकर पृथ्वी को स्वच्छ रखने के लिए व् पर्यावरण सुरक्षा के बारे में शपथ ली | उनोहोने बताया की पृथ्वी दिवस पर बच्चों विभिन्न गतिविधियों जेसे नारा लेखन , चित्र कला , भाषण आदि सभी गतिविधियों में भाग लिया I सभी इकाइयों के बच्चों ने रैली के माध्यम से लोगों को पृथ्वी सरंक्षण के प्रति जागरूक किया I इस अवसर पर बच्चो ने विद्यालय सौन्द्रिय्करण के तहत विद्यालय की सफाई की | इस अवसर पर बायोलॉजी प्रवक्ता कम इको क्लब प्रभारी दिनाक्षी ने बच्चो को पृथ्वी सरंक्षण और पर्यावरण संतुलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी | स्कुल के छात्रों में दिशिता , वैशाली , मन्नत, रिधिमा ने भी पृथ्वी दिवस पर भाषण और कविता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये I विद्यालय अध्यक्ष ने भी सभी अध्यापों और बच्चों को पृथ्वी दिवस की बधाई दी I इस कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल , मुख्याधापिका सुषमा शर्मा ने बच्चो को प्रकृति के महत्व से अवगत कराया | इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक वर्ग और बच्चे उपस्थिति रहे I

  • अयोध्यावासियों द्वारा सुबह का इंतजार

    अयोध्यावासियों द्वारा सुबह का इंतजार

    संक्षिप्त रामायण(अध्याय63)

    सुबह का इंतजार

    पहली कथा में आपने पढ़ा की भरत जी राजसभा में कहते हैं की हमारा हित तो श्री रामजी की सेवा में हैं। ये बात जानकार सभी हर्षित हुए और सभी राम जी को लेने के लिए वन में जाने के लिए तैयार हो रहे हैं।

    रात हो गई है और सब सुबह का इंतजार कर रहे हैं कब सुबह हो और हम राम जी से मिलने चलें। घर-घर लोग अनेकों प्रकार की सवारियाँ सजा रहे हैं। अयोध्या में रहने के लिए कोई तैयार नही है।

    लेकिन भरत जी ने कहा की नहीं, कुछ यहाँ भी रहो। सब नहीं चलेंगे। यदि सब चले गए और पीछे से किसी दुष्ट राजा ने आक्रमण कर दिया तो अयोध्या लूट जाएगी। और फिर मेरे राम राज्य कहाँ करेंगे? इसलिए कुछ लोग सुरक्षा में यहाँ रहो।

    सारी रात जागते-जागते सबेरा हो गया। तब भरतजी ने चतुर मंत्रियों को बुलवाया और कहा- तिलक का सब सामान ले चलो। वन में ही मुनि वशिष्ठजी श्री रामचन्द्रजी को राज्य देंगे, जल्दी चलो। यह सुनकर मंत्रियों ने वंदना की और तुरंत घोड़े, रथ और हाथी सजवा दिए॥

    सब माताएं, गुरुमाता, गुरुदेव और नगर के सब लोग रथों को सजा-सजाकर चित्रकूट को चल पड़े। जिनका वर्णन नहीं हो सकता, ऐसी सुंदर पालकियों पर चढ़-चढ़कर सब रानियाँ चलीं॥

    श्री सीताजी-रामजी वन में हैं, मन में ऐसा विचार करके छोटे भाई शत्रुघ्नजी सहित भरतजी पैदल ही चले जा रहे हैं॥

    सबने कहा की भरत आप पैदल कैसे चल पाओगे? बहुत लम्बा रास्ता है।

    भरत जी महाराज कहते हैं जब स्वामी इस मार्ग से पैदल जा सकते है तो क्या सेवक नहीं जा सकते? जब रघुनन्दन पैदल जा सकते है तो मैं भी पैदल ही जाऊंगा।

    लेकिन माताओं ने कहा की भरत यदि तुम पैदल चलोगे तो सारा परिवार दुःखी हो जाएगा।

    तुम्हारे पैदल चलने से सभी लोग पैदल चलेंगे। माता की आज्ञा को सिर चढ़ाकर और उनके चरणों में सिर नवाकर दोनों भाई रथ पर खड़े हो गए हैं।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    22-04-2025

    ♈ मेष :

    स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने बड़ों की राय लें, नहीं तो वे आपसे नाखुश और नाराज हो सकते हैं। आज के दिन प्यार की कली चटककर फूल बन सकती है। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

     

    वृष
    22-04-2025

    ♉वृषभ :

    आज आपका दिन आपका उत्साह से भरा रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, इस राशि के बेरोजगार लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिलने के चांस बन रहे है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। काली गाय की सेवा करें, सेहत ठीक रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    मिथुन
    22-04-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। थोड़ा संयम मे रहें। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। आज का दिन बहुत खुशिहाली पूर्वक बीतेगा। दांपत्य जीवन में सुख संतोष की भावना अनुभव करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार की ओर से लाभ होने की संभावना है। आपका पुराना रोग उभर सकता है। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। आमदनी बढ़ने के आसार हैं। आप धैर्य रखें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कर्क
    22-04-2025

    ♋ कर्क :

    सेहत से जुड़ी परेशानियां असहजता का कारण बन सकती हैं। हंसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाजी में फैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की जरूरत हो। आज आप खुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज से आज का दिन बहुत खूबसूरत रहेगा। मुमकिन है कि आपके वरिष्ठ आपके साथ जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश आएं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

     

    सिंह

    22-04-2025

    ♌ सिंह :

    आज आपका का दिन खुशनुमा रहेगा। आज बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां से अप-एण्ड- डाउन करने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स आज जितनी मेहनत करेंगे उतनी सफलता हासिल करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपको सारे कामों में सफलता मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

     

    कन्या
    22-04-2025

    ♍ कन्या :

    आज पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। मानसिक रूप से भी ताजगी का अहसास होगा और मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। आप खुद का व्यवसाय भी प्रारंभ कर सकते हैं। धन का लाभ होगा। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें। आप अपने व्यापार को और बढ़ाने के लिए तत्पर रहेगे। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक खूबसूरत बदलाव से गुजरेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    तुला
    22-04-2025

    ♎ तुला :

    आज के दिन ऐसी चीजों पर काम करने की जरूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। शाम के समय कुछ हंसी-खुशी भरा वक्त अपने बच्चों के साथ गुजारें। रोमांस को झटका लगेगा और आपके कीमती तोहफे भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। मोबाइल फोन आपके काम में बाधा खड़ी कर सकता है। इसके ज्यादा इस्तमाल से बचें। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

     

    वृश्चिक
    22-04-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ और उम्मीदे भी ज्यादा रहेंगी। आज ऑफिस में काम का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर, आपको गिफ्ट दे सकते है। टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन हो सकता है। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान भी बन सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले शेयर मार्केट से जानकार के विचार विमर्श करें। लक्ष्मी मां के आगे घी का दीपक जलाने से आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

     

    धनु
    22-04-2025

    ♑ धनु :

    आज कुछ जरूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक मुनाफा पहुँचाएंगी। कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। लोन संबंधी मामले निपटेंगे। मोटापे से आपको काफी परेशानी हो सकती है। यह समय शारीरिक रूप से चुस्त रहने का है। इसलिए आप कुछ क्रियाएं करनी शुरु करें जिससे आप शारीरिक और मानसीक तौर पर विकसित हो जीवन का आनंद उठाएं। बिना वजह तनाव न लें। आपको अपने जीवन साथी के साथ सुखस समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    मकर
    22-04-2025

    ♑ मकर :

    किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और खुशनुमा बना देगा। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बताएंगी। लगता है कि आपके विरष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर गौर करने की जरूरत है। आंखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    कुंभ
    22-04-2025

    ♒ कुंभ :

    आज करियर शुरू करने के लिए दिन काफी अच्छा है। आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। नतीजे के रूप में आपका तनाव बढ़ सकता है। आज ऑफिस में आपकी राय से सीनियर्स बेहद प्रभावित होंगे। आज खर्च बढ़ सकता है इसलिए सिर्फ़ जरूरी सामान खरीदें। इस राशि के विवाहित आज घर में सभी के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे। मंदिर की साफ-सफाई करें, मन को शांति मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    मीन
    22-04-2025

    ♓ मीन :

    आज नौकरी तथा व्यवसाय में परिश्रम से लाभ के योग हैं। आज आप थोड़ा तनाव में रहेंगे। थोड़ा सय्यम रखें। आप अपने भविष्य के लिए सकारात्मक होकर निर्णय लें। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। आपके जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका मार्गदर्शक एवं सहयोगी व्यक्तित्व आपके प्रियजनों के लिये बहुत अच्छा साबित होगा। आपके प्रभावशाली स्वभाव के कारण मिलने वाला सहकार्य केवल उनके लिये मददगार ही साबित नही होगा परंतु आपके लिये भी सकारात्मक साबित होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: गहरा हरा

  • बिलासपुर लाइन ने दमदार बल्लेबाज़ी करते हुए जीता फाइनल मुकाबला

    बिलासपुर लाइन ने दमदार बल्लेबाज़ी करते हुए जीता फाइनल मुकाबला

    अर्की

    अर्की उपमण्डल की ग्राम पंचायत डुमैहर में हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस की ओर से आयोजित दो दिवसीय हिंदुजा प्रीमियर लीग का आयोजन करवाया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रविंदर कौशल मौजूद रहे। इस टूर्नामेंट में बिलासपुर लाइन, नालागढ़ हंटर और मंडी पेंथर की टीमों ने हिस्सा लिया।

    फाइनल मुकाबला बिलासपुर लाइन और नालागढ़ हंटर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नालागढ़ हंटर ने 12 ओवरों में 116 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से वाजिद अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 64 रन बनाए। बिलासपुर लाइन की ओर से प्रशांत, धर्मपाल, देशराज और अजय ने एक-एक विकेट चटकाया।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए बिलासपुर लाइन ने दमदार बल्लेबाज़ी की। देव ने नाबाद 50 रन, प्रशांत ने 43 रन और तिलक ने 10 रन बनाए। टीम ने एक ओवर शेष रहते नौ विकेट से जीत दर्ज की।

    पुरस्कार वितरण समारोह में मैन ऑफ द मैच का खिताब देव को, बेस्ट बॉलर का खिताब अजय शर्मा को, बेस्ट बैट्समैन वाजिद अली को, बेस्ट कीपर ख़ेम को और बेस्ट सिक्सर प्रशांत को चुना गया।

    आयोजक जयपाल और बिलासपुर लाइन के हेड कोच अश्वनी ने सभी टीमों को बधाई दी और इस आयोजन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

  • सिंगापुर से लौटे शिक्षकों के अनुभवों से निखरेगा हिमाचल का शिक्षा तंत्र, अर्की के बॉयज स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार गौतम भी रहे सहभागी

    सिंगापुर से लौटे शिक्षकों के अनुभवों से निखरेगा हिमाचल का शिक्षा तंत्र, अर्की के बॉयज स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार गौतम भी रहे सहभागी

    अर्की

    हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की दिशा में शुरू किए गए सिंगापुर एक्सपोजर टूर कार्यक्रम के अंतर्गत 14 से 19 अप्रैल तक प्रदेश के प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक, प्रवक्ता और उपनिदेशक स्तर के अधिकारियों का एक दल सिंगापुर की यात्रा पर गया। इस शैक्षणिक दल ने सिंगापुर की प्रिंसिपल अकैडमी में भाग लेकर वैश्विक शिक्षा पद्धतियों, आधुनिक शिक्षण तकनीकों और कौशल विकास के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया।

    इस दौरे का उद्देश्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाना था। इस दल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की के प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम भी शामिल रहे, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सिंगापुर की शिक्षा प्रणाली का गहन अध्ययन किया और यह जाना कि कैसे गुणात्मक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, ज़िम्मेदारी और आत्मनिर्भरता का विकास किया जा सकता है।

    राजकुमार गौतम ने बताया कि इस दौरे से उन्हें यह समझने का अवसर मिला कि शिक्षा और कौशल विकास का आपसी संबंध किस प्रकार एक सशक्त और विकसित समाज की नींव रख सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को रोजगारपरक और जीवनोपयोगी कौशल देना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और प्रभावशाली शिक्षण पद्धतियों को अपनाना समय की मांग है।

    सिंगापुर से लौटने के बाद यह शिक्षक दल अब हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक व्यावहारिक, छात्र केंद्रित और आधुनिक बनाने की दिशा में काम करेगा। इस पहल से निश्चित रूप से प्रदेश की शैक्षणिक गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस सिंगापुर एक्सपोजर टूर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी थीं।