Month: April 2025

  • पीएम श्री शहीद कैप्टन विजयंत थापर रावमापा छात्रा अर्की में शैक्षणिक सत्र 2025_26 के लिए की गई सदन प्रणाली की शुरूआत

    पीएम श्री शहीद कैप्टन विजयंत थापर रावमापा छात्रा अर्की में शैक्षणिक सत्र 2025_26 के लिए की गई सदन प्रणाली की शुरूआत

    अर्की

    पीएम श्री शहीद कैप्टन विजयंत थापर रावमापा छात्रा अर्की में आज शैक्षणिक सत्र 2025_26 के लिए सदन प्रणाली की शुरूआत की गई। विद्यालय में चार सदनों का गठन किया जिसमें लक्ष्मीबाई सदन, कस्तूरबां सदन, सरोजनी सदन व इंदिरा सदन बनाये गए। स्थानीय विद्यालय प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि लक्ष्मीबाई सदन की हाऊस कप्तान जागृति ठाकुर उपकप्तान परिधि, कस्तूरबां सदन से वंदना को हाऊस कप्तान व दिवंशी को उपकप्तान, सरोजनी सदन से कोमल हाऊस कप्तान व ईशा को उपकप्तान व इंदिरा सदन से निकिता को हाऊस कप्तान व मन्नत को उपकप्तान चुना गया। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बताया कि विद्यालय में आज बैग फ्री डे भी मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई।

  • वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल में “सपना भविष्य का” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन l

    वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल में “सपना भविष्य का” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन l

    चंडी/पवन कुमार सिंघ

    26 अप्रैल 2025 शनिवार को वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में एसबीआई बैंक लाइफ बद्दी द्वार “सपना भविष्य का “पर स्कूल के बच्चों में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इसमें बच्चों ने चित्रों के माध्यम से अपने भविष्य के सपनों को सांझा एवं अभिव्यक्त किया l इस अवसर पर वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के समस्त स्टाफ के सदस्य इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे एसबीआई बैंक लाइफ बद्दी द्वार बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हे कुछ नया सीखने के लिए प्रोत्साहित किया गया

  • चंडी (अर्की) विद्यालय में आम सभा और पुस्तकालय प्रदर्शनी का आयोजन।

    चंडी (अर्की) विद्यालय में आम सभा और पुस्तकालय प्रदर्शनी का आयोजन।

    अर्की

    पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष टेकचंद शर्मा ने की। विद्यालय की अनेक गतिविधियों व वर्दी से संबंधित आमसभा में अभिभावकों द्वारा सहमति ली गई। इस अवसर पर आमसभा में अनेक मुद्दों पर विचार विमर्श किया। विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या अमिता कौशल ने सभी अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि एसएमसी अभिभावकों व अध्यापकों के बीच तालमेल से ही पढ़ाई में गुणात्मक सुधार लाया जा सकता है। इस अवसर पर पुस्तकालय प्रदर्शनी भी लगाई गई। पुस्तकालय प्रभारी मोहिंद्रा ने इस प्रदर्शनी का आयोजन किया। सभी अभिभावक व एसएमसी के सदस्यों तथा विद्यालय के बच्चों ने इस प्रदर्शनी को देखा व इसकी सराहना की। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

  • जामा मस्जिद सोलन के इमाम मोहमद आरिफ ने पहलगाम आतंकी हमले पर खेद किया व्यक्त

    जामा मस्जिद सोलन के इमाम मोहमद आरिफ ने पहलगाम आतंकी हमले पर खेद किया व्यक्त

    सोलन/ब्यूरो

    जामा मस्जिद सोलन के इमाम मोहमद आरिफ ने पहलगाम आतंकी हमले पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय आतंकवाद के खिलाफ है।
    जामा मस्जिद सोलन के इमाम मोहमद आरिफ ने बताया कि मुस्लिम समाज आंतकवाद के ख़िलाफ़ है व इसकी कड़ी निंदा करते है। उन्होंने सरकार से मांग कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

  • गोयला में कल नहीं लगेगा पावर कट

    गोयला में कल नहीं लगेगा पावर कट

    गोयला/ पवन कुमार सिंघ

    विद्युत उपमंडल गोयला के सहायक अभियंता सुभाष कपूर ने उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विद्युत प्रणाली मंडल हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड नालागढ़ के द्वारा 220/66/33/11 केवी सब स्टेशन काठा (बद्दी) का नियोजित सामान्य रखरखाव के कारण उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में 27 अप्रैल रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहनी थी, जिसे कुछ तकनीकी कारणों से स्थगित कर दिया है।

  • दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता में सोलन की 60 प्लस महिलाओं ने दिखाए अपने जौहर

    दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता में सोलन की 60 प्लस महिलाओं ने दिखाए अपने जौहर

    सोलन /शहनाज
    हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुई राष्ट्रीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता में सोलन की 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं ने जलवा दिखाया । एथलीट, कबड्डी हॉकी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में इन महिलाओ ने बेहतरीन प्रर्दशन कर सात गोल्ड मेडल 64 सिल्वर और 4 कांस्य पदक जीते है। सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान इन महिलाओं ने बताया कि खेलों से मनुष्य का स्वर्गिन विकास होता है। सभी महिलाओं को खेलो में आगे बढ़ना चाहिए ।
    हमारे संवाददाता से बात करते हुए हॉकी टीम की कप्तान शीला कौशल ने बताया कि दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता में उन्होंने भाग लिया व एथलिट , कब्डी सहित हॉकी जैसे खेल खेले जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सोलन की वरिष्ठ महिलाओ ने किया है व 7 स्वर्ण पदक भी हासिल किये है।

  • भरत जी और वनवासियों का मिलन

    भरत जी और वनवासियों का मिलन

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

    भरत जी और वनवासियों का मिलन(अध्याय67)

    भरत जी ने उस दिन यमुनाजी के किनारे निवास किया। सबेरे फिर स्नान किया है। और यमुनाजी का श्यामवर्ण जल देखकर सब लोग श्यामवर्ण भगवान के प्रेम में विह्वल हो गए। फिर नदी को सिर नवाकर निषादराज के साथ दोनों भाई चले। जहाँ-जहाँ श्री रामजी ने निवास और विश्राम किया था, वहाँ-वहाँ वे प्रेमसहित प्रणाम करते हैं।

    मार्ग में रहने वाले स्त्री-पुरुष यह सुनकर घर और काम-काज छोड़कर दौड़ पड़ते हैं और उनके रूप सौंदर्य और प्रेम को देखकर वे सब जन्म लेने का फल पाकर आनंदित होते हैं। गाँवों की स्त्रियाँ एक-दूसरे से प्रेमपूर्वक कहती हैं- सखी! ये राम-लक्ष्मण हैं कि नहीं?

    हे सखी! इनकी अवस्था, शरीर और रंग-रूप तो वही है। शील, स्नेह उन्हीं के सदृश है और चाल भी उन्हीं के समान है। परन्तु सखी! इनका न तो वह वेष है, न सीताजी ही संग हैं और इनके आगे चतुरंगिणी सेना चली जा रही है। फिर इनके मुख प्रसन्न नहीं हैं, इनके मन में खेद है। हे सखी! इसी भेद के कारण संदेह होता है।

    दूसरी सखी कहती है- ये राम जी के भाई हैं। देखो, ये भरतजी पिता के दिए हुए राज्य को त्यागकर पैदल चलते और फलाहार करते हुए श्री रामजी को मनाने के लिए जा रहे हैं।

    इनके समान आज कौन है? भरतजी का भाईपना, भक्ति और इनके आचरण कहने और सुनने से दुःख और दोषों के हरने वाले हैं। हे सखी! उनके संबंध में जो कुछ भी कहा जाए, वह थोड़ा है। श्री रामचंद्रजी के भाई ऐसे क्यों न हों।

    अपने गुणों सहित श्री रामचंद्रजी के गुणों की कथा सुनते और श्री रघुनाथजी को स्मरण करते हुए भरतजी चले जा रहे हैं। वे तीर्थ देखकर स्नान और मुनियों के आश्रम तथा देवताओं के मंदिर देखकर प्रणाम करते हैं। और मन ही मन यह वरदान माँगते हैं कि श्री सीता-रामजी के चरण कमलों में प्रेम हो।

    मार्ग में भील, कोल आदि वनवासी तथा वानप्रस्थ, ब्रह्मचारी, संन्यासी और विरक्त मिलते हैं। उनमें से जिस-तिस से प्रणाम करके पूछते हैं कि लक्ष्मणजी, श्री रामजी और जानकीजी किस वन में हैं? वे प्रभु के सब समाचार कहते हैं और भरतजी को देखकर जन्म का फल पाते हैं।

    उस दिन वहीं ठहरकर दूसरे दिन प्रातःकाल ही श्री रघुनाथजी का स्मरण करके चले। भरतजी का उस समय जैसा प्रेम था, वैसा शेषजी भी नहीं कह सकते। सब लोग श्री रामचंद्रजी के प्रेम के मारे शिथिल होने के कारण सूर्यास्त होने तक दो ही कोस चल पाए और रात को वहीं रह गए। रात बीतने पर श्री रघुनाथजी के प्रेमी भरतजी ने आगे गमन किया।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

     राशिफल (भार्गव)

    मेष
    26-04-2025

    ♈ मेष :

    आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज़्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

     

    वृष
    26-04-2025

    ♉वृषभ :

    आज अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। पार्टनर की वजह से समाज और रिश्तेदारों में उनका भी मान बढ़ेगा। पार्टनर की उपल्बधियों को सेलिब्रेट करने के लिये आज आप घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। आपको फायदा होगा। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें। आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    मिथुन
    26-04-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें, इससे जो निष्कर्ष निकलेगा, उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें जिनमे आप विश्वास नहीं रखते। इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएँ। इस राशि के जो स्टूडेंट्स आर्किटेक की तैयारी कर रहे है। आज उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के ऑफर आ सकते है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। साथ ही दोस्तों के साथ इधर-उधर की हांकना आपकी आदत नही है ,लेकिन कई बार आपको ना चाहते हुए भी यह करना पड़ता है। गायत्री मंत्र का जाप करने से मन शांत रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कर्क
    26-04-2025

    ♋ कर्क :

    परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमज़ोर कर सकती है। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    सिंह
    26-04-2025

    ♌ सिंह :

    आज आपका दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। कार्यशैली में बदलाव होगा। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। भवन बदलने के योग हैं। सांसारिक मोह माया से दूर रहें। अपने व्यवहार से लोगो को खुश करेंगे। दुसरो को अपने निजी मामलो में दखल न देने दें। आत्मविश्वाश की कमी दिखेगी। कर्म करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अपने पैसे की स्थिति को भली भांति समझेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे, अपनी परिस्थितियों का सही आंकलन ना करने से भी कई बार गलती हो जाती हैआप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। अचानक जरूरी काम शुरू करने पड़ेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

     

    कन्या
    26-04-2025

    ♍ कन्या :

    आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज आपकी कंपनी का किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील फाईनल हो सकती है। जिससे आप घर में छोटी-सी पीर्टी रखेंगे। आपकी तरक्की को देखकर पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान पहले की अपेक्षा ओर ज्यादा बढ़ जाऐगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स खेलकूद में इंटरेस्ट रखते है आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। किसी खेल अकेडमी में एडमिशन भी ले सकते है। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुवात होगी। आज लवमेट अपने पार्टनर को रिंग गिफ्ट कर सकते है। जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। मां दुर्गा को खीर का भोग लगाने से आपको धनलाभ होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

     

    तुला
    26-04-2025

    ♎ तुला :

    दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की ज़रूरत है। आपकी वजह से जिसे नुक़सान हुआ हो, उससे माफ़ी मांगने की ज़रूरत है। याद रखिए कि हर कोई ग़लती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ़ ही उन्हें दोहराते हैं। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

     

    वृश्चिक
    26-04-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आप सरकारी या गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। किसी दोस्त के साथ गलतफहमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है। कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएगा। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भौतिक साधनों के प्रति आकर्षित रहेंगे। खर्च की अधिकता हो सकती है। मित्रों से सावधान रहने की जरुरत है। जनसंपर्क उपयोगी सिद्ध होगा। निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। शिक्षा के क्षेत्र में दिक्कते आ सकती है। आज आप अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

     

    धनु
    26-04-2025

    ♑ धनु :

    आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आया है। आज कोई भी फैसला अपनी सोच-विचार से ही लें। किसी ओर के द्वारा लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इस राशि के जिन लोगों का सिंगिंग में रुझान है आज उन्हे किसी टी।वी शों में गाने का ऑफर आ सकता है। जिससे आपका मन खुश रहेगा। सामूहिक काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां रहेंगी। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब- खुद दूर हो जाएंगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा।~घर के चौखट पर दीप जलाने से घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    मकर
    26-04-2025

    ♑ मकर :

    वक़्त पर आपकी मदद किसी की ज़िंदगी बचा सकती है। यह बात आपके परिवार वालों को आपके ऊपर गर्व करने की वजह देगी और उन्हें प्रेरित करेगी। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

     

    कुंभ
    26-04-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपको अनैतिक कार्यों में न उलझने की सलाह देते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियाँ आएंगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आज आपका अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया खबर दे सकता है। लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा। आज आप कुछ नया भी करना चाहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    मीन
    26-04-2025

    ♓ मीन :

    आज आपके सोचे हुए कार्य आसानी से पूरे हो जाऐंगे। जिससे मन खुशनुमा रहेगा। आज आपका मन किताबें पढ़ने का करेगा। हो सकता है कि दोस्तों के साथ मूवी देखने भी जाएं। इस राशि के लोग आज आप किसी अपने की मदद कर सकते है। साथ ही आज आपको अपनी पिछली किसी गलती का एहसास होगा। साथ ही इसेस सबक लेकर आप आज इन गलतियों को करन से बचेंगे। इस राशि के लोग को आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज किसी इंटरव्यू में जाने से पहले हनुमान जी का दर्शन जरुर कर लें, निश्चित ही सफलता की प्राप्ति होगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

  • आईटीआई दाड़लाघाट में सोलहवीं जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

    आईटीआई दाड़लाघाट में सोलहवीं जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

    दाड़लाघाट ब्यूरो

    अंबुजा सीमेंट फाऊंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में सोलन जिला की सरकारी व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों की 16वीं जिला स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता शुक्रवार 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित की जा रही हैं।इस प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम अर्की यादविन्द्र सिंह पाल द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला सोलन की 9 आईटीआई की 204 महिला प्रतिभागी भाग ले रहीं हैं। इन प्रतियोगिताओं में वॉली बाल,खो-खो,कबड्डी,बेडमिंटन चार स्पर्धाओं में महिला खिलाड़ी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगी।
    इसके अतिरिक्त ही सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। अंबुजा प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने सभी मेहमानों का स्वागत किया तथा कहा कि इस संस्थान को इन प्रतियोगिताओं को करवाने का दूसरी बार मौका मिला है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम अर्की यादविंदर सिंह पाल को प्रतिभागियों ने मार्च-पास्ट करके सलामी दी। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से खिलाड़ियों में अनुशासन तथा प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है जो उसे अपने जीवन को सफल बनाने के लिए अत्यावश्यक है।
    इस अवसर पर डीएसपी संदीप शर्मा ने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने के लिए खेल को सबसे अच्छा माध्यम बताया। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के भूपेंद्र गांधी ने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया। अंबुजा यूनिट हेड राजेन्द्र कुर्मी ने अपने संदेश में कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग निवास करता है तथा स्वस्थ रहने के लिए खेलों में भाग लेना जरूरी है। इस मौके पर श्याम लाल प्रधानाचार्य दिग्गल,जिला खेल काउंसिल के सदस्य अजय ठाकुर,प्रवीण लखनपाल,ईश्वरम्मा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर, विक्रम सिंह,मनसा राम ठाकुर व विद्या सागर ठाकुर उपस्थित रहे।

  • हाटकोट में चल रहे शिवपुराण कथा के पांचवे दिन आचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने सुनाया शिवपार्वती विवाह का सुंदर प्रसंग ।

    हाटकोट में चल रहे शिवपुराण कथा के पांचवे दिन आचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने सुनाया शिवपार्वती विवाह का सुंदर प्रसंग ।

    कुनिहार
    हाटकोट कुनिहार बाजार मे जितेंद्र कुमार झांजी परिवार मे चल रही श्रीमद् शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन कथा ब्यास आचार्य नागेंद्र भारद्वाज ने शिव पार्वती विवाह के प्रसंग का सुंदर वर्णन सुनाया। उन्होंने बताया कि पर्वत राज महाराजा शैल की पत्नी मैना ने एक पुत्री को जन्म दिया इस अवसर पर महृषि नारद जी के वहा आने पर शैल राजा ने उनका स्वागत सत्कार किया और अपनी पुत्री के भविष्य के बारे मे उनसे पूछा तो नारद जी ने बताया कि यह बहुत ही भाग्यशाली, विलक्षण प्रतिभा वाली है। इसका विवाह एक जोगी बाबा से होगा। उधर भोले बाबा अनेक वर्षों से अपनी घोर तपस्या मे लीन है।एक विशाल काय महाशक्ति शाली राक्षस सभी देवताओ को पराजित करके तांडव मचा रखा सभी देवता ब्रह्मा के पास जाकर अपनी व्यथा सुनाते हैं।ब्रह्मा ने कहा कि इसके विनाश के लिए शिवजी को विवाह करना होगा और उनसे उत्पन्न पुत्र ही इस राक्षस का वध कर सकता है।इसके लिए शिवजी को मनाना होगा। देवताओ ने शिव की तपस्या को भंग करने के लिए कामदेव को भेजा,लेकिन शिव ने क्रोधित होकर तीसरा नेत्र खोल उसको भस्म कर दिया। सभी देवता शिव की शरण मे पहुँच कर उन्हे सारा वृतान्त सुनाया,जिस पर शिवजी विवाह करने को तैयार हो गए। उधर पार्वती शिव को पाने के लिए घोर तप कर रही है ।सप्तऋषियो ने महा राज शैल को बताया कि शिव विवाह को तैयार हो गए है ।लगन मुहूरत दिन निश्चित किया । सभी देवता अपने अपने वाहन मे और शिव अपने गणों के साथ नंदी पर सवार होकर शैल नगरी पहुँचे और इस प्रकार शिव पार्वती का विवाह संपन्न हुआ।से दौरान कथा पंडाल में हजारों शिवा भक्तों ने कथा का आनंद लिया ।