Month: April 2025

  • डीएसपी संदीप शर्मा ने नशे, यातायात और साइबर क्राइम पर विद्यार्थियों को किया जागरूक।

    डीएसपी संदीप शर्मा ने नशे, यातायात और साइबर क्राइम पर विद्यार्थियों को किया जागरूक।

    अर्की

    पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की ) में डीएसपी संदीप शर्मा ने विद्यालय में विद्यार्थियों को नशाखोरी, यातायात और साइबर क्राइम बारे सचेत किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के लिए करना चाहिए। उन्होंने साइबर क्राइम को बहुत ही सरल और रोचक ढंग से बच्चों के समक्ष रखा। उन्होंने यातायात नियमों को भी बच्चों से सांझा करते हुए सभी से उनका पालन करने का आवाह्न किया। डीएसपी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आस- पड़ोस में कोई बच्चा यदि नशा कर रहा है तो उसके घर और विद्यालय में जानकारी जरूर दें। ऐसा करना हमारा सामाजिक उत्तरदायित्व है। गौरतलब हो कि डीएसपी संदीप शर्मा ने इस विद्यालय को गोद भी लिया है। प्रधानाचार्या अमिता कौशल ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

  • नालागढ़ विधायक हरदीप सिंघ बावा नवविवाहिता नेहा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों और स्थानीय लोगों को शांत करने पंहुचे

    नालागढ़ विधायक हरदीप सिंघ बावा नवविवाहिता नेहा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों और स्थानीय लोगों को शांत करने पंहुचे

    नालागढ़ /पवन कुमार सिंघ

    नवविवाहिता नेहा की संदिग्ध मौत के मामले में नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा के आश्वासन के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत हो गया। विधायक बावा ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करेगी और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी। इसके बाद परिजनों ने हाईवे से चक्का जाम हटाया और नेहा का मृत शरीर अपने गांव ले गए।

    *मामले की मुख्य बातें:*

    – *विधायक का आश्वासन*: नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करेगी।
    – *पुलिस कार्रवाई*: पुलिस को कार्रवाई के लिए थोड़ा समय दिया गया है, ताकि निष्पक्ष तरीके से सभी आरोपियों को पकड़ा जा सके।
    – *परिजनों की उम्मीद*: परिजन अब इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि पुलिस जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और नेहा को न्याय मिलेगा।
    – *स्थानीय लोगों का सहयोग*: अनमोल सिंह राणा, भूपेंद्र सिंह, दर्शन चौधरी, इंद्रजीत सिंह राणा, नरेश कुमार और डी.डी. राणा सहित अन्य स्थानीय लोगों ने इस पूरी प्रक्रिया में अहम सहयोग दिया।

    एसपी बद्दी और विधायक बावा ने भी लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से समझाया और घर भेजा। थाना प्रभारी राकेश रॉय ने भी लोगों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।

  • गुरु बृहस्पतिजी और देवराज इंद्र संवाद

    गुरु बृहस्पतिजी और देवराज इंद्र संवाद

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

    गुरु बृहस्पतिजी और देवराज इंद्र संवाद(अध्याय66)

    भरतजी की यह दशा देखकर देवता फूल बरसाने लगे। पृथ्वी कोमल हो गई और मार्ग मंगल का मूल बन गया। रस्ते में वे लोग हैं जिन्होंने राम का दर्शन किया था, अब भरतजी के दर्शन ने तो उनका भव जन्म-मरण रूपी रोग मिटा ही दिया।

    भरतजी के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है, जिन्हें श्री रामजी स्वयं अपने मन में स्मरण करते रहते हैं। जगत्‌ में जो भी मनुष्य एक बार राम कह लेते हैं, वे भी तरने-तारने वाले हो जाते हैं।

    भरतजी के इस प्रेम के प्रभाव को देखकर देवराज इन्द्र को सोच हो गया कि कहीं इनके प्रेमवश श्री रामजी लौट न जाएँ और हमारा बना-बनाया काम बिगड़ जाए। उसने गुरु बृहस्पतिजी से कहा- हे प्रभो! वही उपाय कीजिए जिससे श्री रामचंद्रजी और भरतजी की भेंट ही न हो।

    श्री रामचंद्रजी तो प्रेम के वश हैं और भरतजी प्रेम के समुद्र हैं। बनी-बनाई बात बिगड़ना चाहती है, इसलिए कुछ छल ढूँढकर इसका उपाय कीजिए।

    इंद्र के वचन सुनते ही देवगुरु बृहस्पतिजी मुस्कुराए। उन्होंने हजार नेत्रों वाले इंद्र को मूर्ख समझा और कहा- हे देवराज! माया के स्वामी श्री रामचंद्रजी के सेवक के साथ कोई माया करता है तो वह उलटकर अपने ही ऊपर आ पड़ती है॥ पिछली बार तो श्री रामचंद्रजी का रुख जानकर ही कुछ किया था, परन्तु इस समय कुचाल करने से हानि ही होगी।

    जो अपराधु भगत कर करई। राम रोष पावक सो जरई॥ लोकहुँ बेद बिदित इतिहासा। यह महिमा जानहिं दुरबासा॥

    हे देवराज! श्री रघुनाथजी का स्वभाव सुनो, वे अपने प्रति किए हुए अपराध से कभी रुष्ट नहीं होते॥ पर जो कोई उनके भक्त का अपराध करता है, वह श्री राम की क्रोधाग्नि में जल जाता है। लोक और वेद दोनों में इतिहास प्रसिद्ध है। इस महिमा को दुर्वासाजी जानते हैं॥

    भरत सरिस को राम सनेही। जगु जप राम रामु जप जेही॥

    सारा जगत्‌ श्री राम को जपता है, वे श्री रामजी जिनको जपते हैं, उन भरतजी के समान श्री रामचंद्रजी का प्रेमी कौन होगा?

    हे देवराज! रघुकुलश्रेष्ठ श्री रामचंद्रजी के भक्त का काम बिगाड़ने की बात मन में भी न लाइए। ऐसा करने से लोक में अपयश और परलोक में दुःख होगा और शोक का सामान दिनोंदिन बढ़ता ही चला जाएगा॥ भगवान सम हैं। उनमें न राग है, न रोष है और न वे किसी का पाप-पुण्य और गुण-दोष ही ग्रहण करते हैं।

    करम प्रधान बिस्व करि राखा। जो जस करइ सो तस फलु चाखा॥ उन्होंने विश्व में कर्म को ही प्रधान कर रखा है। जो जैसा करता है, वह वैसा ही फल भोगता है॥

    भक्त को प्रेम से गले लगा लेते हैं और अभक्त को मारकर तार देते हैं। गुणरहित, निर्लेप, मानरहित और सदा एकरस भगवान्‌ श्री राम भक्त के प्रेमवश ही सगुण हुए हैं॥ भरतजी तो भक्तों के शिरोमणि हैं, उनसे बिलकुल न डरो। तुम व्यर्थ ही स्वार्थ के विशेष वश होकर व्याकुल हो रहे हो। इसमें भरतजी का कोई दोष नहीं, तुम्हारा ही मोह है॥

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    25-04-2025

    ♈ मेष :

    आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में आप ख़ुद को ख़ुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम वाक़ई सबसे बेहतरीन है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

     

    वृष
    25-04-2025

    ♉वृषभ :

    आज आपका दिन आपका उत्साह से भरा रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, इस राशि के बेरोजगार लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिलने के चांस बन रहे है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। काली गाय की सेवा करें, सेहत ठीक रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

     

    मिथुन
    25-04-2025

    ♊ मिथुन :

    अपने आपको आत्मविश्वास बनाए रखना पड़ेगा तभी आप कोई कार्य में अच्छा कर पाएंगे। आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद दूर होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कर्क
    25-04-2025

    ♋ कर्क :

    आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें। इस बारे में बिना देर किए बातचीत करें, क्योंकि एक बार इस समस्या के हल हो जाने पर घर में जीवन बहुत आसान हो जाएगा और परिवार के लोगों को प्रभावित करने में आपको कोई कठिनाई नहीं आएगी। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: मोर नीला

     

    सिंह

    25-04-2025

    ♌ सिंह :

    आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई विदेश में करना चाहते है। उनकी पढ़ाई के मामले में विदेशी यूनिवर्सिटी से बातचीत करने के लिए आज अच्छा दिन है। साथ ही परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरते, हो सकता है आपका थोड़ा नुकसान हो। हनुमान मंदिर में बूंदी का भोग लगाने से आपके घर की सारी परेशनियों का निवारण होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

     

    कन्या
    25-04-2025

    ♍ कन्या :

    सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। पूर्णतः लाभदायक दिन है। यदि कोई नया कारोबार पार्टनरशिप में करने का प्लान बना रहे हैं तो उचित रहेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। मित्रों और परिजनों से आत्मीयता प्रगाढ़ होगी। किसी मुश्किल का हल निकलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

     

    तुला

    25-04-2025

    ♎ तुला :

    दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका लुत्फ़ ले सकते हैं। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का सबब साबित होगा। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिणपूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    वृश्चिक
    25-04-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज तीर्थ यात्रा पर जीवनसाथी के साथ जाने से शुभफल होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर है। आज मंदिर में भंडारे के लिए आलू दान दें, पारिवारिक समृद्धि बढ़ेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: गेरू रंग

     

    धनु
    25-04-2025

    ♑ धनु :

    सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। इनपर नियंत्रण रखना आवश्यक है। पारिवारिक स्थितियाँ सामान्य रहने वाली है। परिवार वालों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा। बच्चों और परिवार के साथ हर्षित वातावरण में समय व्यतीत होगा। आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें। आप किसी अच्छी-भली बात को बहस का मुद्दा न बनाएं।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: गहरा हरा

     

    मकर
    25-04-2025

    ♑ मकर :

    बेकार का तनाव और चिंताएँ ज़िंदगी का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। रिश्तेदारों से अचानक तोहफ़ा मिल सकता है, लेकिन पूरी संभावना है कि वे इसके बदले में आपसे कुछ चाहते हों। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्वोत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

     

    कुंभ
    25-04-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपका दिन राहत देने वाला है। कई सालों से चल रहे जमीन के डिसप्यूट में जीत मिलेगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में शादी पर सहमति बनेगी। लोहे के व्यापारियो के लिए आज दिन अच्छा है। डिमांड ज्यादा होने से आमदनी बढ़ेगी। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज परेशानी कम होगी ,आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा। गाय को हरी घास खिलाने से पढ़ाई में लाभ का योग है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

     

    मीन
    25-04-2025

    ♓ मीन :

    नौकरी पर कर्मचारी की तरफ से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। फिजूलखर्ची करने से आने वाले दिनों में आपकी समस्या बढ़ सकती है। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। किसी नुकसान के कारण धन अधिक खर्च करने से बचें। शाम को किसी रचनात्मक कार्य को लेकर किसी के साथ मिलकर योजना बनाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

  • जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में शर्मनाक ओर निंदनीय कृत्य

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में शर्मनाक ओर निंदनीय कृत्य

    अर्की

    पहलगाम में आतंकी हमले में जिसमें कई निहत्थे पर्यटकों पर गोलियां बरसा कर शहीद कर दिया गया। इस नृशंस हत्याकांड की निंदा करते हुए अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सी डी बंसल, अनुसूचित जाति ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष राकेश चौहान, महासचिव ओम प्रकाश भाटिया तथा उपाध्यक्ष गंगा राम सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने केंदीय सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह इस हमले के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी सजा दे। यह हमला न केवल पर्यटकों के लिए बल्कि पूरे देश के भाईचारे के लिए एक बड़ा खतरा है। इसलिए सरकार को आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस जघन्य मामले में पक्ष विपक्ष को एकजुट हो कर इस मसले पर सरकार का साथ देने की भी अपील की और उन्होंने कहा कि यह समय देश की एकता अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने में सभी को सरकार को इस दिशा में कड़े कदम उठाने के लिए एकजुट हो जाने की भी अपील की।

  • भरत जी और मुनि भारद्वाज मिलन

    भरत जी और मुनि भारद्वाज मिलन

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

    भरत जी और मुनि भारद्वाज मिलन(अध्याय65)

    इसके बाद भरत जी मुनिश्रेष्ठ भरद्वाजजी के आश्रम पर आये हैं। भरत जी ने मुनि को दंडवत प्रणाम किया है। उन्होंने दौड़कर भरतजी को उठाकर हृदय से लगा लिया और आशीर्वाद देकर कृतार्थ किया। भरतजी के शील और संकोच को देखकर ऋषि बोले- भरत! सुनो, हम सब खबर पा चुके हैं। विधाता के कर्तव्य पर कुछ वश नहीं चलता।

    सारे अनर्थ की जड़ तो श्री रामचन्द्रजी का वनगमन है, जिसे सुनकर समस्त संसार को पीड़ा हुई। हे भरत! सुनो, श्री रामचन्द्र के मन में तुम्हारे समान प्रेम पात्र दूसरा कोई नहीं है। हे तात! तुम व्यर्थ ही हृदय में ग्लानि कर रहे हो। पारस पाकर भी तुम दरिद्रता से डर रहे हो!

    भरद्वाज मुनि ने यहाँ तक कह दिया – सुनहु भरत हम झूठ न कहहीं। उदासीन तापस बन रहहीं॥ सब साधन कर सुफल सुहावा। लखन राम सिय दरसनु पावा॥

    भरत मैं आपसे झूठ नही कहूँगा। आज तक मैंने जीवन में जितनी भी साधना की उसका फल था राम, लक्ष्मण और जानकी जी का दर्शन पाना । और उनके दर्शनों का फल ये मिला की मुझे आज तुम्हारा दर्शन हो गया। तेहि फल कर फलु दरस तुम्हारा। सहित प्रयाग सुभाग हमारा॥

    यानि भगवन के दर्शन का फल है भरत जैसे महापुरुष का दर्शन। ये केवल भगवन के दर्शनों का फल है।

    अब भरत जी महाराज बोले हैं- हे गुरुदेव! यहाँ मुनियों का समाज है और फिर तीर्थराज है। अगर में कुछ भी असत्य कहूँगा तो आपसे छिपा नही रहेगा। मुझे माता कैकेयी की करनी का कुछ भी सोच नहीं है और ना इस बात का दुःख है कि जगत मुझे नीच समझेगा॥

    न ही मुझे पिताजी के मरने का ही शोक है, क्योंकि उन्होंने श्री रामचन्द्रजी के विरह में अपने क्षणभंगुर शरीर को त्याग दिया। पर जानते हो की मुझे क्या दुःख है?

    भरत जी कहते हैं – दुःख है तो इस बात का है श्री रामजी, लक्ष्मणजी और सीताजी पैरों में बिना जूती के मुनियों का वेष बनाए वन-वन में फिरते हैं॥ वे वल्कल वस्त्र पहनते हैं, फलों का भोजन करते हैं, पृथ्वी पर कुश और पत्ते बिछाकर सोते हैं और वृक्षों के नीचे निवास करके नित्य सर्दी, गर्मी, वर्षा और हवा सहते हैं।

    इसी दुःख की जलन से निरंतर मेरी छाती जलती रहती है। मुझे न दिन में भूख लगती है, न रात को नींद आती है। मैंने मन ही मन समस्त विश्व को खोज डाला, पर इस कुरोग की औषध कहीं नहीं है। और जानते हो यह दुःख कब मिटेगा?

    ये दुःख तभी मिट सकता है जब श्री रामचन्द्रजी वापिस अयोध्या लौट आएं और तभी अयोध्या बस सकती है, दूसरे किसी उपाय से नहीं॥

    मुनि जी भरत जी महाराज कहते हैं – हे तात! अधिक सोच मत करो। श्री रामचन्द्रजी के चरणों का दर्शन करते ही सारा दुःख मिट जाएगा॥

    फिर मुनि ने सबको खाने के लिए कंद-मूल और फल दिए हैं। मुनि ने सोचा की भरत जी महाराज बहुत बड़े-बड़े लोगों के साथ यहाँ आये हैं। माताये भी हैं और नगरवासी भी हैं। मुनि कहते हैं अब जैसा देवता हो, वैसी ही उसकी पूजा भी होनी चाहिए।

    यह सुनकर ऋद्धियाँ और अणिमादि सिद्धियाँ आ गईं हे गोसाईं! जो आपकी आज्ञा हो सो हम करें॥ मुनिराज ने प्रसन्न होकर कहा- छोटे भाई शत्रुघ्न और समाज सहित भरतजी श्री रामचन्द्रजी के विरह में व्याकुल हैं, इनका आतिथ्य सत्कार करके इनके श्रम को दूर करो॥

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    24-04-2025

    ♈ मेष :

    धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    वृष
    24-04-2025

    ♉वृषभ :

    आज खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगें। हमेशा की तरह आप स्वयं पर भरोसा रखें। इससे आप अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे। आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन करियर में नए बदलाव का होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। आज सेहत के प्रति सतर्क रहें। कुछ नये वर्कआउट को नियमित एक्सरसाइज में शामिल करें, फायदाजरूर होगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो कारोबार में आपके लिए मददगार साबित होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    मिथुन
    24-04-2025

    ♊ मिथुन :

    आज कोई भी काम न टालें। आज आपको अपने नौकरी या बिजनेस के टारगेट पर ही पूरा ध्यान देना चाहिए। एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करें। नए व्यक्ति से मुलाकात या दोस्ती होने के योग हैं। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा, परिवार की मदद से ही आपकी आर्थिक समस्या सुलझ सकती है। दिल और दिमाग पर कंट्रोल करने की कोशिश करें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

     

    कर्क
    24-04-2025

    ♋ कर्क :

    आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आज के दिन अपने प्रिय से कोई तल्ख़ बात न कहें। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत कर चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    सिंह
    24-04-2025

    ♌ सिंह :

    आज का दिन तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा। आज आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अहम काम में किसी अनुभवी की मदद प्राप्त होगी। जिसका परिणाम आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार के साथ कोई एक्जीबिशन देखने जा सकते हैं। आज पैसों के लेन-देन से दूर रहें। आज मिली हुई खुशियों को माता-पिता से जरूर शेयर करें । इससे उन्हें महसूस होगा कि आपके जीवन में उनकी कितनी अहमियत है। अनाथ आश्रम में चावल दान करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: गहरा ग्रे

     

    कन्या
    24-04-2025

    ♍ कन्या :

    आज आप कोई अनबन या उलझा हुआ मामला सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। इसमें सफलता मिलने के भी योग हैं। पुरानी बातें छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। कोई ऐसी बात या परिस्थिति आपके सामने आ सकती है जिससे आपकी सोच बदल जाएगी। यह बदलाव आपके लिए शुभ रहेगा। आपके लिए दिन सकारात्मक हो सकता है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि आपके नाम होने की भी संभावना बन रही है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

     

    तुला
    24-04-2025

    ♎ तुला :

    आपको जल्द-से-जल्द अपने जज़्बात को क़ाबू में करने और डर से आज़ादी पाने की ज़रूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर ख़राब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मज़ा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    वृश्चिक
    24-04-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज का दिन चिंताओं से मुक्ति का है। आज आपकी उम्मीद एक फूल की तरह खिलेगी। पारिवारिक मतभेद आज खत्म हो जाएगा। रिश्तों की शुरुआत नए सिरे से कर सकते हैं। आज थोड़ा सा दिमाग लगाकर अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो उस पर विचार करें सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय होगा। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। मंदिर के बाहर जरुरतमंदों को कुछ गिफ्ट दें, परिस्थितियां अनुकूल बनेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

     

    धनु
    24-04-2025

    ♑ धनु :

    किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। समझदारी से काम लें। काम के प्रति अपनी एकाग्रता भंग न होने दें। ऑफिस में आपको कोई नया काम भी दिया जा सकता है। खुद को तैयार रखें। परिवार से पूरा समर्थन मिलेगा। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। किसी पुराने विवाद में समझौता हो सकता है। संतान और शिक्षा की तरफ आपका ध्यान रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

     

    मकर
    24-04-2025

    ♑ मकर :

    तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। आपको अपनी ओर से सबसे अच्छा बर्ताव करने की ज़रूरत है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड बहुत अनिश्चित होगा। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

     

    कुंभ
    24-04-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपका मन आध्यात्म की ओर लगेगा। किसी धार्मिक समारोह में जाने का प्लान बनेगा। आस-पास का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए समय ठीक है। इस राशि के नौकरी-पेशा लोगों को आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। पयर्टन से जुड़े लोगों को आज धन की प्राप्ति होने वाली है। अगर आप नया बिजनेस करने की सोच रहें है तो किसी अनुभवी की राय जरूर लें। आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बंदर को केले खिलाएं, सभी काम बनेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    मीन
    24-04-2025

    ♓ मीन :

    दिन अच्छा रहेगा। आज आप ज्यादातर समस्याओं से निपट सकेंगे। आप सफल हो सकते हैं। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। किसी उलझी हुई स्थिति में बाकी लोगों से बातचीत करने से आपको उसका समाधान मिल सकता है। आपको पैसों के क्षेत्र में कुछ नए मौके मिलने के योग हैं। कोई भी काम सोच-समझ कर ही करें। कुछ कारणों से पुरानी बातें आपको याद आ सकती हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

  • भगवान की महिमा अवर्णनीय एवं अतुलनीय है – – हरीश गर्गाचार्य

    भगवान की महिमा अवर्णनीय एवं अतुलनीय है – – हरीश गर्गाचार्य

    चंडी से पवन कुमार सिंघ

    ग्राम पंचायत बढलग के अंतर्गत ग्राम नीर( समानू )में आज पांच दिवसीय श्री मार्कंडेय पुराण कथा के अंतिम दिन कथा वाचक हरीश गर्गाचार्य ने अपने मुखारविंद से कथा रूपी ज्ञान गंगा को प्रवाही त करते हुए भक्तों को बताया कि भगवान की महिमा अवर्णनीय एवं अतुलनीय है l भगवान भक्तों की भक्ति एवं धैर्य की परीक्षा अवश्य लेते हैं परंतु उसका साथ कदापि नहीं छोड़ते l आज का मानव आधुनिकता एवं दिखावे की वजह से अधर्म और अन्याय के रास्ते पर चल पड़ा है l इस अवसर पर कथावाचक ने श्री मार्कंडेय पुराण की कथा की महिमा का विस्तृत वर्णन कथा पंडाल में किया l उन्होंने कहा कि मानव को अपना कर्म निष्काम भाव से करते रहना चाहिए ,जिससे जीवन में सफलता अवश्य मिलती है l कथा आयोजनकर्ता प्रभु दयाल शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया इस पांच दिवसीय कथा का आयोजन शुक्रवार 18 अप्रैल से आज मंगलवार 22 अप्रैल तक प्रतिदिन किया गया l इस कथा के अंतर्गत प्रत्येक दिन कथा व्यास द्वारा दोपहर 1:00 से 4: 00 बजे तक सभी को कथा का रसास्वादन करवाया गया एवं मूल पाठ प्रातः 6:00 बजे से 11:00 बजे तक हुआ l कथा के उपरांत प्रतिदिन सभी भक्तों को नारायण सेवा के रूप में प्रसाद वितरित किया गया l इस कथा को सुनने के लिए गांव के आसपास के सैकड़ो लोग ने प्रतिदिन कथा का श्रवण किया l आज कथा के अंतिम दिवस पर यज्ञ में पूर्ण आहुति के साथ इस कथा को विराम दिया गया और सभी भक्त जनों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया l इस अवसर पर पवन शर्मा ,बलविंदर शर्मा , संजू शर्मा ने निष्काम एवं भक्तिभाव से कथा में प्रतिदिन अपनी पुण्य सहभागिता सुनिश्चित की l

  • भरत और निषादराज गुह मिलन

    भरत और निषादराज गुह मिलन

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

    भरत और निषादराज गुह मिलन(अध्याय64)

    सब श्रृंगवेरपुर के समीप जा पहुँचे। निषादराज ने सब समाचार सुने, तो वह दुःखी होकर हृदय में विचार करने लगा- क्या कारण है जो भरत वन को जा रहे हैं? कहीं वो श्री राम से युद्ध करने तो नहीं जा रहे हैं? फिर मन में विचार करते हैं की भरत जी चाहते होंगे कि छोटे भाई लक्ष्मण सहित श्री राम को मारकर सुख से निष्कण्टक राज्य करूँगा।

    ऐसा विचारकर गुह ने अपनी जाति वालों से कहा कि सब लोग सावधान हो जाओ। भरत से युद्ध में लड़कर मरने के लिए तैयार हो जाओ। युद्ध में मरण, फिर गंगाजी का तट, श्री रामजी का काम और क्षणभंगुर शरीर , भरत श्री रामजी के भाई और राजा और मैं नीच सेवक- बड़े भाग्य से ऐसी मृत्यु मिलती है॥

    निषादराज ने मुनिराज वशिष्ठजी को देखकर अपना नाम बतलाकर दूर ही से दण्डवत प्रणाम किया। मुनीश्वर वशिष्ठजी ने उसको राम का प्यारा जानकर आशीर्वाद दिया और भरतजी को समझाकर कहा ॥

    यह श्री राम का मित्र है, इतना सुनते ही भरतजी ने रथ त्याग दिया। वे रथ से उतरकर प्रेम में उमँगते हुए चले। निषादराज गुह ने भरत जी को दंडवत प्रणाम किया। दण्डवत करते देखकर भरतजी ने उठाकर उसको छाती से लगा लिया।

    फिर इस गुह को तो स्वयं श्री रामचन्द्रजी ने हृदय से लगा लिया और कुल समेत इसे जगत्पावन बना दिया॥

    राम सखा निषादराज से प्रेम के साथ मिलकर भरतजी ने कुशल, मंगल और क्षेम पूछी।

    भरतजी का शील और प्रेम देखकर निषाद प्रेममुग्ध होकर देह की सुध भूल गया॥ फिर धीरज धरकर भरतजी के चरणों की वंदना करके प्रेम के साथ हाथ जोड़कर विनती करने लगा- हे प्रभो!

    कुशल के मूल आपके चरण कमलों के दर्शन कर मैंने तीनों कालों में अपना कुशल जान लिया। मैं कपटी, कायर, कुबुद्धि और कुजाति हूँ और लोक-वेद दोनों से सब प्रकार से बाहर हूँ। पर जब से श्री रामचन्द्रजी ने मुझे अपनाया है, तभी से मैं विश्व का भूषण हो गया॥

    अब भरत जी महाराज पूछते हैं की आप मुझे उस जगह लेके जाओ जहाँ पर मेरे राम सोये थे। जहाँ पर मेरे प्रभु ने एक रात गुजारी थी। अब निषादराज भरत जी को उस जगह पर ले गए हैं। तो क्या देखते हैं की जिन पत्तों पर, जिन तिनकों पर राम सोये थे वहां तो मंदिर बन गया था। चारों और से उस स्थान को संरक्षित कर दिया था। कोई छुए ना, कोई छेड़े ना वो स्थान वैसा का वैसा था।

    लोग वहां पर मस्तक टेक रहे थे। जब भरत जी ने उस स्थान को देखा तो साष्टांग प्रणाम है और वे उस स्थान की परिक्रमा करके प्रणाम करते हैं। कहते हैं यहाँ मेरे राम सोये हैं तो ये स्थान मेरे लिए एक अयोध्या से कम नही है।

    इस प्रकार रातभर सब लोग जागते रहे। सवेरा होते है यहाँ से फिर चले हैं। निषादराज को आगे करके पीछे सब माताओं की पालकियाँ चलाईं। छोटे भाई शत्रुघ्नजी को बुलाकर उनके साथ कर दिया।

    फिर ब्राह्मणों सहित गुरुजी ने गमन किया॥ प्रेम में उमँग-उमँगकर सीताराम-सीताराम कहते हुए भरतजी ने तीसरे पहर प्रयाग में प्रवेश किया। उनके चरणों में छाले कैसे चमकते हैं, जैसे कमल की कली पर ओस की बूँदें चमकती हों। भरतजी आज पैदल ही चलकर आए हैं, यह समाचार सुनकर सारा समाज दुःखी हो गया। सब लोगों ने यहाँ पर स्नान किया है।

    भरत जी ने यहाँ अपने आप को कोसा है। भरत जी के मन में केवल यही बात है की राम मेरे कारण वन में गए हैं। भरत जी कहते हैं -मुझे न अर्थ की रुचि है, न धर्म की, न काम की और न मैं मोक्ष ही चाहता हूँ। जन्म-जन्म में मेरा श्री रामजी के चरणों में प्रेम हो, बस, यही वरदान माँगता हूँ, दूसरा कुछ नहीं॥

    भरतजी के वचन सुनकर बीच त्रिवेणी में से सुंदर मंगल देने वाली कोमल वाणी हुई। हे तात भरत! तुम सब प्रकार से साधु हो। श्री रामचंद्रजी के चरणों में तुम्हारा अथाह प्रेम है। तुम व्यर्थ ही मन में ग्लानि कर रहे हो। श्री रामचंद्रजी को तुम्हारे समान प्रिय कोई नहीं है॥

    त्रिवेणीजी के अनुकूल वचन सुनकर भरतजी का शरीर पुलकित हो गया, हृदय में हर्ष छा गया। भरतजी धन्य हैं, कहकर देवता हर्षित होकर फूल बरसाने लगे॥

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    23-04-2025

    ♈ मेष :

    प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफ़ी वक़्त गुज़ारने का मौक़ा मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

     

    वृष
    23-04-2025

    ♉वृषभ :

    आज आपका दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से रूका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। आज आप अपने काम करने के तरीके में कुछ नयापन लाएंगे, इस बदलाव से आपको लाभ होगा । इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, कोई बड़ी बिजनेस डील हाथ लग सकती है। इस राशि के रिसर्च स्कॉलर का पेपर पब्लिस होगा, जिससे खुशी होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, सारे काम सिद्ध होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

     

    मिथुन
    23-04-2025

    ♊ मिथुन :

    सितारों की स्थिति आपके लिए खास हो सकती है। आज आप सक्रिय रहेंगे। ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। लव पार्टनर की मदद से धन लाभ के योग हैं। आपको भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। ताजगी और स्फूर्ति महसूस होगी। सेहत में सुधार होने के योग हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    कर्क
    23-04-2025

    ♋ कर्क :

    गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। कामकाज के दौरान आप पूरे दिन काफ़ी हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    सिंह
    23-04-2025

    ♌ सिंह :

    आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। रूका हुआ पैसा वापिस मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। परिवार के सदस्यों में आपसी अनबन हो सकती है, बैठकर बातचीत करने से सब ठीक हो जाएगा। उनके सुख-दुख के भागीदार बनेंगे, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख्याल रखते हैं। बायोलॉजी के स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल पर ध्यान देंगे , वरना आगे चलकर दिक्कतें होंगी। आज आप अपने बिजनेस पार्टनर को कोराबार में जुड़े रहने के लिए काफी मान मनौवल करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    कन्या
    23-04-2025

    ♍ कन्या :

    आज बिजनेस और नौकरी के बड़े मामलों पर कुछ फैसले हो सकते हैं या प्लानिंग भी बन सकती हैं। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आमदनी बढ़ाने और खर्चों में कटौती करने पर विचार कर सकते हैं। आज आप नौकरी या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में बदलाव और पदोन्नति की संभावना है। आज आप किसी को बिना मांगे राय देने से बचें। आपकी सेहत में पहले से थोड़ा सुधार भी हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

     

    तुला
    23-04-2025

    ♎ तुला :

    सड़क पार करते वक़्त सावधान रहें, ख़ास तौर पर लाल बत्ती पार करते समय। किसी और की लापरावाही का ख़ामियाज़ा आपको भुगताना पड़ सकता है। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। आज आराम के लिए बहुत कम समय है, क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    वृश्चिक
    23-04-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। अगर आपका बच्चा परीक्षा में बहुत अच्छा न कर सके तो उसे फटकारें नहीं, बल्कि अगली बार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करें। आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ टाइम स्पेंड करने की संभावना बन रही हैं। आज आराम के लिए बहुत कम समय है, क्योंकि पेंडिंग काम को पूरा करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    धनु
    23-04-2025

    ♑ धनु :

    नौकरीपेशा लोगों के काम में रुकावटें आ सकती हैं। बिजनेस करने वाले लोग सावधान रहें। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। फालतू कामों में समय खराब होने के योग हैं। स्थान में बदलाव संबंधी कोई प्लान बन सकता है। कामकाज के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी लव लाइफ में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। सेहत के मामलों में भी संभलकर रहें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    मकर
    23-04-2025

    ♑ मकर :

    वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। घरेलू ज़िम्मेदारियों से किसी भी क़ीमत पर पल्ला न झाड़ें। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    कुंभ
    23-04-2025

    ♒ कुंभ :

    आज का दिन आपका रचनात्मक कार्यों में लगेगा।आज आप किसी नए रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आज आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि कोई ऐसा जिसपर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है। साथ ही आज आपका सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। पीपल के पेड़ में जल अर्पित करने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    मीन
    23-04-2025

    ♓ मीन :

    अचानक फायदा मिलने के योग हैं। पार्टनर भी आपकी मदद करेगा तो धन लाभ हो सकता है। पुराना कर्जा खत्म हो सकता है। फालतू खर्चों पर कंट्रोल हो सकता है। नए इनकम सोर्स मिलने के भी योग हैं। ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप कोई भी बात सावधानी से बोलें। सेहत को लेकर सावधान रहें। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग