Month: August 2025

  • राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान में  कॉलेज परिसर में लगाए 50 पेड़।

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान में  कॉलेज परिसर में लगाए 50 पेड़।

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान में राष्ट्रीय स्तर पर चलाई जा रही एक अनोखी पहल एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत कॉलेज परिसर में 50 पेड़ लगाए। इस अवसर पर एनएसएस इकाई के प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और हमें अपने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण है,बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना भी है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ रुचि रमेश ने इस पहल की सराहना की और एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से न केवल पर्यावरण संरक्षित होता है,बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी जागृत होती है। इस अवसर पर सह- आचार्य मारग्रेट सेबेस्टियन,सहायक आचार्य पुनीत ठाकुर,डॉक्टर भावना आज़ाद,सहायक आचार्य अक्षय कुमार और सहायक आचार्य भुवि शर्मा और स्टाफ के सभी अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे l

  • हेमराज के परिवार को आर्थिक सहयोग के लिए आगे आयी अर्की हेल्पिंग पीपल

    हेमराज के परिवार को आर्थिक सहयोग के लिए आगे आयी अर्की हेल्पिंग पीपल

    दाड़लाघाट

    अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था ने धुन्दन पंचायत के गांव दांव में हेमराज के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। हेमराज एक किसान हैं जो सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और पिछले दो वर्षों से बिस्तर पर हैं। उनकी दोनों टांगे फैक्चर हो गई थीं,जिसके कारण वह अपने परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ हो गए थे। संस्था ने हेमराज के परिवार को 5100 रुपये की राहत राशि और कुछ राशन प्रदान किया। संस्था के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि भविष्य में भी संस्था परिवार की सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है और हम इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। हेमराज के परिवार ने संस्था के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के मुख्य सलाहकार बालक राम शर्मा,सचिव मदन शर्मा,कैलाश महाजन,ओम प्रकाश शर्मा,देवेंद्र पाल,नथु राम और देवेंद्र रघुवंशी उपस्थित रहे।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    24-08-2025

    ♈ मेष :

    आज आपके लिए आत्मविश्वास और साहस सफलता की कुंजी रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों के बावजूद आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार के साथ आनंददायक समय बीतेगा। मित्रों के साथ कोई यादगार पल साझा होगा। सेहत में ऊर्जा बनी रहेगी और आप नई शुरुआत करने का मन बनाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: चटख लाल

    वृष
    24-08-2025

    ♉ वृषभ :

    आज आपका ध्यान लंबे समय से अधूरे कार्यों को पूरा करने पर रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार में सहयोग और प्रेम मिलेगा। जीवनसाथी का साथ आत्मबल बढ़ाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन खानपान पर ध्यान दें। आपके धैर्य और मेहनत का फल शीघ्र मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

    मिथुन
    24-08-2025

    ♊ मिथुन :

    आज का दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता देगा। नए विचारों से लाभ होगा। विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षा देने वाले अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी लाएगी। छोटी यात्रा मन को ताजगी देगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला

    कर्क
    24-08-2025

    ♋ कर्क :

    आज का दिन मेहनत और धैर्य का है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं को मान्यता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें और तनाव से दूर रहें। आध्यात्मिक कार्यों में मन लग सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: मोती सफेद

    सिंह
    24-08-2025

    ♌ सिंह :

    आपकी मेहनत आज रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में स्नेह और एकजुटता बनी रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा पीला

    कन्या
    24-08-2025

    ♍ कन्या :

    आज का दिन योजना और अनुशासन से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए सतर्क रहें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

    तुला
    24-08-2025

    ♎ तुला :

    आज का दिन आपके लिए उन्नति और प्रगति के अवसर लेकर आया है। कला, लेखन और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा से लाभ के संकेत हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी

    वृश्चिक
    24-08-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज धैर्य और संयम से काम लें। कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत का ध्यान रखें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

    धनु
    24-08-2025

    ♐ धनु :

    आज का दिन अवसर और सफलता से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके विचारों की सराहना होगी। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मबल बढ़ेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: केसरिया

    मकर
    24-08-2025

    ♑ मकर :

    आज योजनाओं में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ मिलकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन आराम का समय भी निकालें। निवेश से लाभ संभव है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: गहरा ग्रे

    कुंभ
    24-08-2025

    ♒ कुंभ :

    आज नए अवसर मिलेंगे जो आपके करियर को नई दिशा देंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। यात्रा से लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नीला

    मीन
    24-08-2025

    ♓ मीन :

    आज भाग्य आपका साथ देगा। छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। नए परिचय भविष्य में लाभदायक रहेंगे। आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव होंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

  • लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक व नाट्य प्रस्तुति

    लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक व नाट्य प्रस्तुति

    अर्की

    लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में बी.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।

    बी.एड. प्रशिक्षुओं ने जीवंत अभिनय, सशक्त संवादों और भावनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से यह दिखाया कि नशा किस प्रकार से जीवन को विनाश की ओर ले जाता है। और इससे बचाव के लिए परिवार व समाज की भूमिका कितनी अहम होती है। नाटक में दर्शाया गया कि किस प्रकार साथियों का दबाव और अनजाने में की गई गलतियां युवाओं को नशे की लत में धकेल सकती हैं, लेकिन सही मार्गदर्शन और समर्थन से उन्हें इससे बाहर निकाला जा सकता है।

    कार्यक्रम के अंत में संस्थान की प्राचार्या ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी को संबोधित किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं की सराहना करते हुए कहा कि एक शिक्षक समाज का निर्माता होता है और ऐसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों की सराहना की और इस सामाजिक पहल की सराहना की। सभी ने इस प्रयास को एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

  • होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर कोटली में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम51 प्रतिभागियों ने लिया “नशा मुक्त भारत – टीबी मुक्त भारत – एचआईवी मुक्त भारत” का संकल्प

    होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर कोटली में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम51 प्रतिभागियों ने लिया “नशा मुक्त भारत – टीबी मुक्त भारत – एचआईवी मुक्त भारत” का संकल्प

    अर्की

    खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ मुक्ता रस्तोगी के मार्गदर्शन में ग्राम कोटली स्थित होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में एचआईवी/एड्स, टीबी, यौन संचारित रोग (एसटीआई), हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार शांडिल काउंसलर एचआईवी काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सर्विसेज, सिविल अस्पताल अर्की ने उपस्थित होमगार्ड अधिकारियों व ग्रामीणों को इन रोगों के लक्षण, रोकथाम एवं समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जागरूकता ही इन गम्भीर बीमारियों से बचाव का सबसे कारगर उपाय है।

    डॉ. शांडिल ने प्रतिभागियों को यह भी संदेश दिया कि असुरक्षित जीवनशैली, नशे की लत और लापरवाही से समाज को केवल नुकसान होता है। सुरक्षित व्यवहार और समय पर जांच कराकर हम स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं।

    इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को “नशा मुक्त भारत – स्वस्थ भारत, टीबी मुक्त भारत – एचआईवी मुक्त भारत” का शपथ दिलाई गई।

    इस जागरूकता अभियान में 51 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और जागरूक समाज निर्माण के लिए दृढ़ संकल्प लिया।

  • बी एल स्कूल कुनिहार की सृष्टि बदन ने जिला सतरीय सलोगन प्रतियोगिता में झटका पहला स्थान

    बी एल स्कूल कुनिहार की सृष्टि बदन ने जिला सतरीय सलोगन प्रतियोगिता में झटका पहला स्थान


    कुनिहार
    बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के लायन एको क्लब की छात्रा सृष्टि बदन ने जिला सोलन में कनिष्ट वर्ग सलोगन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की उप निदेशक स्कूल शिक्षा प्रारम्भिक के मार्ग दर्शन से जिला स्तर पर सलोगन प्रतियोगिता करवाई गई थी जिसमे विद्यालय से छात्रा सृष्टि बदन ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है I उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम का आयोजन आयशर पब्लिक स्कूल परवानू में किया गया था I इस दौरान स्लोगन विजेता सृष्टि बदन जिला सोलन के बेस्ट 20इको क्लब स्कूलों में स्कूल प्रबंधक गोपाल शर्मा व इको क्लब प्रभारी दिनाक्षी ठाकुर को उप निदेशक स्कूल शिक्षा उच्च सोलन, प्रारम्भिक उप स्कूल शिक्षा निदेशक सोलन , जिला उप शिक्षा अधिकारी व जिला साइंस सुपरवाइसर अमरीश शर्मा द्वारा पारितोषिक व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया ।I विद्यालय अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए लायन एको क्लब प्रभारी दिनाक्षी ठाकुर और बताया की विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं और जिला और राज्य स्तर पर अपना परचम लहराता है I विद्यालय अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर , उप- प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, मुख्याध्यापिका
    सुषमा शर्मा और सभी अध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है I

  • दाड़लाघाट के कोटला आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण और स्वास्थ्य दिवस का किया गया आयोजन

    दाड़लाघाट के कोटला आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण और स्वास्थ्य दिवस का किया गया आयोजन

    दाड़लाघाट

    अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के कोटला आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण और स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गर्भवती और धात्री महिलाओं एवं 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के साथ पोषण और स्वास्थ्य की महत्ता पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक अंबुजा फाउंडेशन दाड़ला संजय शर्मा ने कहा कि स्वस्थ जीवन की शुरुआत पोषण युक्त भोजन में परिपूरक आहार को जोड़ने से होती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ विभाग,समेकित बाल विकास परियोजना और स्वस्थ सखियों के संयुक्त प्रयास से पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाई जा सकती है। स्वास्थ्य परियोजना समन्वयक अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट अजीत कुमार सिंह ने बताया कि नियमित रूप से पोषण और स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाएगा और स्वस्थ शिशु और स्वस्थ मातृत्व कार्यक्रम को संपादित किए जाएंगे। इस परियोजना के तहत 42 से अधिक गांवों में कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण का महत्व,उद्देश्य और कार्यान्वयन के लिए पोषण संबंधी परिणामों में सुधार हेतु जनजागृति के माध्यमों से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में स्वस्थ सखी सीता नेगी,पूजा शर्मा,स्नेहलता शर्मा,नीलम ठाकुर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा शर्मा और सहायिका राधा देवी सहित 35 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

  • दाड़लाघाट पुलिस ने गाड़ी से की अवेध शराब बरामद

    दाड़लाघाट पुलिस ने गाड़ी से की अवेध शराब बरामद

    दाड़लाघाट

    पुलिस थाना दाड़लाघाट में अवैध रूप से शराब ले जाने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार जब पुलिस गश्त पर थी तो उन्होने धुन्दन की तरफ से आ रही एक गाड़ी नंबर एचपी- को चेकिंग के लिए रोका। गाड़ी की चैकिंग के दौरान उसमें से 3 गता पेटी देशी शराब कुल 36 बोतलें बरामद हुआ। पूछताछ में गाड़ी चालक गांव कुंद, डाकघर भराड़ीघाट,तहसील अर्की बताया। जब उससे शराब ले जाने का परमिट व लाइसेंस मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसको लेकर पुलिस ने आबकारी व कराधान एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने की है।

  • राजकीय उच्च विद्यालय कंस्वाला में अंबुजा सीमेंट फाऊंडेशन द्वारा हेल्थ हाइजिन,पानी की उपयोगिता और पोषण पर दी जानकारी

    राजकीय उच्च विद्यालय कंस्वाला में अंबुजा सीमेंट फाऊंडेशन द्वारा हेल्थ हाइजिन,पानी की उपयोगिता और पोषण पर दी जानकारी

    दाड़लाघाट

    राजकीय उच्च विद्यालय कंस्वाला में अंबुजा सीमेंट फाऊंडेशन द्वारा हेल्थ हाइजिन,पानी की उपयोगिता और पोषण संबंधित जानकारी दी गई। विद्यालय के मुख्य अध्यापक रामस्वरूप गौतम ने बताया कि अंबुजा सीमेंट फाऊंडेशन से कार्यक्रम समन्वयक आरती सोनी तथा डॉक्टर एसपी गांधी द्वारा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य हाइजीन जल की उपयोगिता तथा पोषण संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यालय के लगभग 30 बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इस जानकारी को हासिल किया। इस मौके पर मुख्य अध्यापक रामस्वरूप गौतम ने अपने विचार सांझा करते हुए बताया कि आज के समय में विशेष कर बरसात में हमें जल तथा खाद्य पदार्थ का सेवन बड़ी सफाई व सावधानी के साथ करना चाहिए,तभी हम इस मौसम में विभिन्न रोगों से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने अंबुजा फाउंडेशन का इस महत्वपूर्ण जानकारी को देने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    23-08-2025

    ♈ मेष :

    आज आपका उत्साह ऊँचा रहेगा और आप नए विचारों को रूप देने की क्षमता रखेंगे। कार्यक्षेत्र में महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर ध्यान जा सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक संबंधों में मीठी बातचीत से दूरियाँ घटेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर व्यायाम न छोड़ें। सामाजिक संपर्कों से लाभ और नए अवसर मिलेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल नारंगी

    वृष
    23-08-2025

    ♉ वृषभ :

    आज आपके लिए व्यवहारिकता लाभदायक रहेगी। आर्थिक योजनाओं पर पुनर्विचार कर लाभ उठाएँ। कार्यस्थल पर अपने अनुभव साझा करने से सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी या परिवार का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। शाम के समय कोई सुखद सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य में छोटी-छोटी आदतों का ध्यान रखें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: हलका पीला

    मिथुन
    23-08-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आपकी बुद्धि और वाणी काम आएगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। विद्यार्थी और शोधकर्ता अपने लक्ष्य के करीब पहुँचेंगे। छोटी यात्रा व्यावहारिक रूप से लाभ दे सकती है। खर्चों में संयम बनाए रखें। रचनात्मक गतिविधियाँ मन को ताजगी देंगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: आसमानी

    कर्क
    23-08-2025

    ♋ कर्क :

    आज पारिवारिक जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देना होगा। घर के वातावरण में सामंजस्य बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और समर्पण से तीव्र प्रगति की संभावना है। सेहत के प्रति सतर्क रहें और समय पर आराम लें। धार्मिक या आध्यात्मिक क्रियाओं में मन शांत होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हल्का गुलाबी

    सिंह
    23-08-2025

    ♌ सिंह :

    आपका आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करेगा। करियर में हल्की-सी बूस्ट मिल सकती है। रचनात्मक और सार्वजनिक कार्यों में सफलता के संकेत हैं। परिवार में किसी खुशनुमा आयोजन की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर संयम रखें। प्यार-मोहब्बत में स्पष्टता बनाए रखें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा

    कन्या
    23-08-2025

    ♍ कन्या :

    आज आपकी सूझ-बूझ आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी। कार्यस्थल पर छोटे-छोटे सुधार आपके पक्ष में काम करेंगे। आर्थिक रूप से बचत की ओर ध्यान दें। पारिवारिक चर्चा से चिंताएँ दूर होंगी। सेहत अच्छी रहेगी, पर मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय स्वयं को दें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: जैतून हरा

    तुला
    23-08-2025

    ♎ तुला :

    आज संतुलन और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। कला, संवाद और सौहार्द से आप अच्छा प्रभाव डालेंगे। किसी पुराने संपर्क से नयी पेशकश मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। छोटी-सी यात्रा से मन प्रसन्न होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: पीच

    वृश्चिक
    23-08-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज धैर्य और रणनीति से काम लें—यह लाभ देगा। कार्यों में थोड़ी प्रतिस्पर्धा हो सकती है पर आपका फोकस विजयी बनाएगा। आर्थिक मामलों में विवेक जरूरी है। पारिवारिक रिश्तों में कोमलता बनाए रखें। स्वास्थ्य में छोटे ध्यान से बड़ा लाभ होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

    धनु
    23-08-2025

    ♐ धनु :

    उत्साह और अवसर साथ हैं—नई पहल पर विचार करें। कार्यस्थल पर आपके विचारों को प्रशंसा मिल सकती है। यात्रा से व्यावसायिक लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य ऊर्जावान रहेगा पर संतुलित भोजन करें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: समुद्री हरा

    मकर
    23-08-2025

    ♑ मकर :

    आज आपके निर्णय व्यावहारिक और लाभकारी सिद्ध होंगे। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर सहमति बन सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। काम के साथ संतुलन बनाना आवश्यक है ताकि स्वास्थ्य प्रभावित न हो। निवेश में जल्दबाजी न करें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: कोयल ग्रे

    कुंभ
    23-08-2025

    ♒ कुंभ :

    आज नवीन विचारों और तकनीकी पहल से फायदा मिलेगा। टीम वर्क आपको आगे बढ़ाएगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर नई जान-पहचान बन सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा पर पर्याप्त नींद जरूरी है। कंट्रैक्ट या दस्तावेजों पर ध्यान दें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    मीन
    23-08-2025

    ♓ मीन :

    आज आपके लिए सहजता और सहानुभूति लाभकारी रहेगी। रचनात्मक व आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक मामलों में छोटे-छोटे लाभ मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन में सफलता के संकेत हैं। मन शांत रखने के लिए ध्यान उपयोगी रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: गहरा नीला