Month: August 2025

  • महाविद्यालय दाड़लाघाट में विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न छात्रवृतियों के सन्दर्भ में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन

    महाविद्यालय दाड़लाघाट में विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न छात्रवृतियों के सन्दर्भ में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न छात्रवृतियों के सन्दर्भ में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। स्कॉलरशिप प्रभारी डॉ भावना आजाद ने बताया कि इस वर्कशॉप में विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्तियों की जानकारी देने के साथ स्कॉलरशिप फॉर्म ऑनलाइन भरने की विधि बताई गई। प्राचार्या ने बताया कि विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा में कोई आर्थिक बाधा न उत्पन हो इसके लिए सरकार विद्यार्थियों को छात्रवृति देती है। इसका लाभ सभी विद्यार्थियों को उठाना चाहिए। प्रियंका,दीपक,मयंक,मनप्रीत व करिश्मा ने अपने अनुभव को सांझा करते हुए बताया कि यह वर्कशॉप उनके लिए बेहद सहायक सिद्ध हुई।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    21-08-2025

    ♈ मेष :

    आज का दिन आपके लिए प्रेरणा और ऊर्जा से भरा रहेगा। आप नई योजनाओं पर विचार करेंगे और उन्हें आगे बढ़ाने का साहस भी पाएंगे। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। परिवार में स्नेह और आपसी समझ बनी रहेगी। यात्रा के योग हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें, खासकर नींद पूरी लें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: लाल

    वृष
    21-08-2025

    ♉ वृषभ :

    आर्थिक मामलों में सुधार होगा और रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है। आज आप अपने परिवार के लिए कुछ खास खरीद सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक सोच आपकी सफलता का कारण बनेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ हंसी-खुशी में बीतेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन खानपान संतुलित रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफेद

    मिथुन
    21-08-2025

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन योजनाओं को अमल में लाने का है। आप अपने पुराने कार्य पूरे करेंगे और नए कामों की शुरुआत भी कर पाएंगे। छात्रों के लिए समय अच्छा है—पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ मुलाकात पुरानी यादें ताज़ा कर देगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। यात्रा के समय सतर्क रहें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हरा

    कर्क
    21-08-2025

    ♋ कर्क :

    आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप कठिन कार्य भी आसानी से कर पाएंगे। परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों में मधुरता लाएगा। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन मानसिक शांति बनाए रखें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: चाँदी

    सिंह
    21-08-2025

    ♌ सिंह :

    आज आपका व्यक्तित्व सबसे अलग और आकर्षक रहेगा। लोग आपकी बातों और विचारों से प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलों में अच्छा लाभ होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी पुराने विवाद का समाधान आपके पक्ष में होगा। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा

    कन्या
    21-08-2025

    ♍ कन्या :

    लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन बेहतरीन है। सहकर्मी और वरिष्ठ आपका समर्थन करेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। परिवार में सुकून का माहौल रहेगा। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक तनाव से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: भूरा

    तुला
    21-08-2025

    ♎ तुला :

    तुला राशि के लोगों के लिए यह दिन रचनात्मकता और कला के क्षेत्र में सफलता का है। नए प्रोजेक्ट में हाथ डाल सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे। प्रेम जीवन में नयापन और रोमांस बढ़ेगा। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। सेहत में सुधार होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी

    वृश्चिक
    21-08-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आपको अपने कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय बिताना मानसिक शांति देगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: लाल

    धनु
    21-08-2025

    ♐ धनु :

    धनु राशि के लिए यह दिन उपलब्धियों से भरा होगा। नए अवसर प्राप्त होंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध और प्रगाढ़ होंगे। छोटी यात्रा लाभदायक होगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: पीला

    मकर
    21-08-2025

    ♑ मकर :

    आज धैर्य और संयम से कार्य करें। योजनाओं में थोड़ी देरी हो सकती है लेकिन परिणाम आपके पक्ष में होंगे। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आराम के लिए समय निकालें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: स्लेटी

    कुंभ
    21-08-2025

    ♒ कुंभ :

    आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आप नए कार्य शुरू करने का मन बनाएंगे। साझेदारी में लाभ मिलेगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा। धार्मिक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: आसमानी

    मीन
    21-08-2025

    ♓ मीन :

    भाग्य आपके साथ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सफलता मिलेगी। छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक होगी। आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: नीला

  • राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं विटामिन-ए सप्लीमेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 21 अगस्त से किया जायेगा::डॉ रस्तोगी

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं विटामिन-ए सप्लीमेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 21 अगस्त से किया जायेगा::डॉ रस्तोगी

    अर्की

    खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी के मार्गदर्शन में कल 21अगस्त को स्वस्थ्य खंड अर्की में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित किया जायेगा!

    इस अवसर पर स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी । वहीं 1वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी । डॉ. रस्तोगी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाना, कुपोषण एवं एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को रोकना और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाना है।

    डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि “सभी अभिभावक अपने बच्चों को इस अभियान का लाभ अवश्य दिलाएँ, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और सशक्त बन सके।”

  • राजकीय महाविद्यालय जयनगर में विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटो प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय जयनगर में विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटो प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय जयनगर में विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटो प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर मुद्रित छाया चित्र प्रस्तुत किए।

    छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और फोटोग्राफी कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर आधारित छाया चित्र प्रस्तुत किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ० अंजना सूद जी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल की प्रशंसा की।

    कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की कला से परिचित कराना और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर महाविद्यालय में एक छाया चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्राकृतिक व स्थानीय पर्यटन स्थलो के मुद्रित किए गए छाया चित्रों का प्रदर्शन किया गया।

    महाविद्यालय प्रशासन ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी और आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।

  • राजकीय महाविद्यालय सुबाथू में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय सुबाथू में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

    सोलन ( सुबाथू )
    पवन कुमार सिंघ

    राजकीय महाविद्यालय सुबाथू में फ्रेशर पार्टी का आयोजन एक उत्साहपूर्ण और रंगारंग कार्यक्रम था, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने मिस्टर एवं मिस फ्रेशर को सम्मानित किया। बी.ए. प्रथम वर्ष के अक्षत को मिस्टर फ्रेशर के रूप में चुना गया। बी.ए. प्रथम वर्ष की अंजली को मिस फ्रेशर के रूप में चुना गया। प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कश्यप ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और मिस्टर एवं मिस फ्रेशर को सम्मानित किया।
    कार्यक्रम में उपस्थिति महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और सभी छात्र-छात्राएँ फ्रेशर पार्टी का आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव था, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और नए साथियों के साथ मेलजोल बढ़ाया। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

  • पुलिस हेड क्वार्टर में करीब 3 महीने से स्थाई डीजीपी की नियुक्ति नहीं की जा रही है।

    पुलिस हेड क्वार्टर में करीब 3 महीने से स्थाई डीजीपी की नियुक्ति नहीं की जा रही है।


    कुनिहार
    प्रदेश जिला सोलन पुलिस पैनशर वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर एवं जिला कार्यकारणी के प्रधान श्यामलाल ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष नेकीराम चमन लाल धर्म सिंह ठाकुर पुष्पा सूद बेद ठाकुर संतराम चंदेल पतराम पवर नागेंद्र ठाकुर दीप राम ठाकुर रतिराम शर्मा सतपाल शर्मा जसबीर सिंह दिला राम प्रेम कंवर शाम लाल भाटिया निर्मल ठाकुर विनोद कुमार जीत सिंह बीना देवी लेखराम काईथ जीत सिंह इत्यादि ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि आज तक हमने अपनी बड़ी लंबी सर्विस के दौरान ऐसा कभी नहीं देखा था कि प्रदेश में महिनो से पुलिस महानिदेशक का पद स्थाई ना किया गया हो जबकि पिछले डीजीपी को रिटायर हुए 31 मई के बाद करीब 3 महीने होने जा रहे हैं जिनकी जगह सरकार ने कार्यकारी डीजीपी का चार्ज तिवारी जी को दिया है जबकि कुछ ऐसे कार्य व फैसले किए जाने होते हैं जिसे केवल स्थाई डीजीपी ही कर सकते हैं जोकि पता नहीं किस कारण से करीब तीन महीना से इस पद पर स्थाई नियुक्ति क्यों नहीं हो रही है जबकि इतना लंबा समय में कभी भी कोई डीजीपी साहब कार्यकारी तौर पर नहीं रहे
    इसलिए सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्दी स्थाई डीजीपी साहब की नियुक्ति की जाए क्योंकि यह प्रदेश पुलिस मुखिया की पोस्ट है जो पूरे प्रदेश के कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी जिम्मेवार होते हैं और बहुत से ऐसे फैसले लिए जाने होते हैं जिन्हें कार्यकारी डीजीपी नहीं कर सकते।

  • 30 वर्षीय युवक ज्यालंग गांव के पास गंबर खड्ड के तेज बहाव में बहा ।

    30 वर्षीय युवक ज्यालंग गांव के पास गंबर खड्ड के तेज बहाव में बहा ।


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश से नदी नाले जंहा उफान पर है ,तो वही प्रदेश के सड़क मार्ग भी लैंडस्लाइड के कारण प्रभावित है ।ऐसे में जन जीवन पर भी इसका प्रभाव देखा जा सकता है ।ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के कारण फ़सले तबाह हो चुकी है व लोगो को रोजी रोटी के लिए मजबूरन दिहाड़ी लगाकर गुजर बसर करनी पड रही है ।
    परिवार की रोजी रोटी के लिए कुनिहार क्षेत्र के साथ लगती मान पंचायत के कांडी गांव का 30 वर्षीय युवक ज्यालंग गांव के पास गंबर खड्ड को पार करते हुए पानी के तेज बहाव में बह गया ।सूत्रो से मिली सूचना के अनुसार मंगलवार को कांडी गांव का युवक ज्यालंग गांव के पास उफान पर चड़ी गंबर खड्ड को पार करते हुए पानी के तेज धारा में बह गया।अभी तक युवक का कोई अता पता  नहीं चल पाया है । क्षेत्र में फौजी नाम से जाना जाने वाला यह युवक रोजी रोटी के लिए अक्सर खड्ड को क्रॉस करता था,मंगलवार को खड्ड में तेज बहाव था व लोगो ने इसे खड्ड पार न करने को भी कहा,परंतु युवक पानी की तेज धारा में उतर गया व अपनी जीवन को पानी की तेज धारा की भेंट कर दिया ।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    नित्रा

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    20-08-2025

    ♈ मेष :

    आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों उच्च स्तर पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं को मान्यता मिलेगी। पुराने अटके काम तेजी से पूरे होंगे। दोस्तों से मुलाकात से मन प्रसन्न होगा। यदि व्यापार करते हैं तो नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा होगी। निवेश के लिए समय ठीक है, लेकिन जल्दबाज़ी न करें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: मरून

    वृष
    20-08-2025

    ♉ वृषभ :

    आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखना ज़रूरी है। सहकर्मियों के साथ मतभेद सुलझेंगे। किसी करीबी की सलाह से लाभ होगा। परिवार में बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको नई ऊर्जा देगा। यात्रा की योजना सफल रहेगी। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

    मिथुन
    20-08-2025

    ♊ मिथुन :

    आज का दिन व्यापारिक मामलों में सफलता देने वाला होगा। नई डील से अच्छा मुनाफा हो सकता है। मित्रों के साथ मनोरंजन में समय बितेगा। सामाजिक पहचान बढ़ेगी। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी

    कर्क
    20-08-2025

    ♋ कर्क :

    आज आपकी रचनात्मकता उभरकर सामने आएगी। कार्यस्थल पर नए प्रयोग सफल होंगे। परिवार में बच्चों के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: चांदी जैसा सफेद

    सिंह
    20-08-2025

    ♌ सिंह :

    आज का दिन महत्वाकांक्षी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल है। सहयोगियों से भरपूर समर्थन मिलेगा। प्रेम जीवन में समझदारी से रिश्ते और मजबूत होंगे। आय में वृद्धि संभव है। किसी यात्रा से अच्छा लाभ मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा पीला

    कन्या
    20-08-2025

    ♍ कन्या :

    आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। मेहनत का तुरंत परिणाम न मिले, लेकिन धैर्य रखें। नौकरी में स्थानांतरण या बदलाव के संकेत हैं। घरेलू जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें। सेहत पर ध्यान दें, विशेषकर पाचन से संबंधित समस्या हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: हरा

    तुला
    20-08-2025

    ♎ तुला :

    आज आपकी कूटनीति और संवाद कौशल से मुश्किल हालात भी आसान हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आर्थिक मामले में नए अवसर सामने आएंगे। कला, संगीत या लेखन में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: पिंक

    वृश्चिक
    20-08-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज का दिन सावधानी से काम करने का है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी, लेकिन आप स्थिति को संभाल लेंगे। आर्थिक मामले में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: लाल

    धनु
    20-08-2025

    ♐ धनु :

    आज आपके उत्साह और सकारात्मक सोच से कार्य जल्दी पूरे होंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी नए कौशल को सीखने का अवसर मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: पीला

    मकर
    20-08-2025

    ♑ मकर :

    आज आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए। समय का सही उपयोग करने से लाभ होगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी पुराने दोस्त से मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: ग्रे

    कुंभ
    20-08-2025

    ♒ कुंभ :

    आज का दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता देगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन में सुखद मोड़ आएगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: नीला

    मीन
    20-08-2025

    ♓ मीन :

    आज आपका आत्मबल बढ़ेगा और महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधि में समय बितेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: आसमानी

  • राज्य स्तरीय सायर महोत्सव 16, 17 व 18 सितम्बर को होगा आयोजित – संजय अवस्थी

    राज्य स्तरीय सायर महोत्सव 16, 17 व 18 सितम्बर को होगा आयोजित – संजय अवस्थी

    अर्की
    अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की उपमण्डल का ऐतिहासिक राज्य स्तरीय सायर महोत्सव का आयोजन 16, 17 व 18 सितम्बर, 2025 को अर्की के चौगान मैदान में किया जाएगा। संजय अवस्थी आज यहां राज्य स्तरीय सायर महोत्सव के सफल आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक कर रहे थे।
    संजय अवस्थी ने कहा कि सभी विभाग तथा स्थानीय लोगों के समन्वय से मेले का सफल आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय मेले में सांस्कृतिक संध्याएं मुख्य आकर्षण रहेंगी। सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश व स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
    उन्होंने उपमंडलाधिकारी अर्की को मेले के सफल आयोजन के लिए शीघ्र विभिन्न उप समितियों का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने व नशे से दूर रखने के लिए मेले में विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
    विधायक ने कहा कि मेले में सफाई व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि किसी भी नागरिक को असुविधा न हो। उन्होंने परिवहन विभाग को मेले के दौरान यात्रियों को लाने व उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रात्रि बस सुविधा चलाने के निर्देश भी दिए।
    संजय अवस्थी ने विभिन्न विभागों को मेले के दौरान प्रदर्शनियां लगाने व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में लगाई गई उत्कृष्ट प्रदर्शनियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
    उपायुक्त एवं राज्य स्तरीय सायर मेला के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
    इस अवसर पर नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, बाघल लैंड लूजर सोसायटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, महाप्रबंधक उद्योग सुरेन्द्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव सोनी, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अजय शर्मा सहित विभिन्न विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • सोलन के युवा निशानेबाज सुशांत ठाकुर ने ट्रैप शूटिंग सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता

    सोलन के युवा निशानेबाज सुशांत ठाकुर ने ट्रैप शूटिंग सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता

    सोलन
    पवन कुमार सिंघ

    धौलाकुआं में आयोजित 30वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में सोलन के युवा निशानेबाज सुशांत ठाकुर ने ट्रैप शूटिंग सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 25 में से सभी 25 लक्ष्य भेदकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। सुशांत इससे पहले जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, जो उनकी प्रतिभा और निरंतर प्रगति को दर्शाता है।
    ट्रैप शूटिंग सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर सुशांत ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। सुशांत जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, जो उनकी प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है।सुशांत की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और जिले में जश्न का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुशांत की मेहनत और लगन आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से लगभग 1200 पंजीकृत निशानेबाजों ने भाग लिया था