Month: August 2025

  • गोकुलधाम गौसदन अर्की के लिए देवेंद्र कौंडल ने दी दो गाड़ी तूड़ी

    गोकुलधाम गौसदन अर्की के लिए देवेंद्र कौंडल ने दी दो गाड़ी तूड़ी

    अर्की

    अर्की के वार्ड नं 2 में गोकुलधाम गौसदन में दानी सज्जनों द्वारा हमेशा किसी न किसी मौके पर दान किया जाता रहा है। आज अधिशासी अभियंता देवेंद्र कौंडल नालागढ़ में कार्यरत हैं व अर्की क्षेत्र से सम्बंध रखते हैं ने उनके पिता जी के चतुरवार्षिक श्राद्ध के मौके पर गोकुल धाम गौसदन को 2 गाड़ी तूड़ी दान की। व उनकी माता जी द्वारा गौसदन में पूजा पाठ किया गया। कौंडल की माताजी ने कहा कि इस प्रकार के दान से जहां गौसेवा का पुण्य प्राप्त होता है वहीं इनका आशीर्वाद भी मिलता है।

  • अर्की के इन क्षेत्रों में रहेगी इस दिन विद्युत आपूर्ति बाधित

    अर्की के इन क्षेत्रों में रहेगी इस दिन विद्युत आपूर्ति बाधित

    अर्की

    विद्युत उपमंडल अर्की के अधीन 11 के वी एच टी लाइन के रखरखाव कार्य के चलते विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित तिथियां को बिजली आपूर्ति सुबह 9:00 से शाम 6:00 तक बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत मंडल के सहायक अभियंता ई नीरज कुमार कतना ने दी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को बातल, गाहर, अर्की टाउन स्कीम, पोखटू व उनके आसपास के क्षेत्र । 21 और 23 अगस्त को जोलँग, आईपीएच ऑफिस, डोरी, गरेड़ा, समोती व सैंज, सुझाइला, चम्यावल, दसल व इसके आसपास के क्षेत्र। 22 अगस्त को सिविल हॉस्पिटल अर्की साइड, ओल्ड बस स्टैंड साइड, बनेड़ी, 33केवी सब स्टेशन अर्की साइड विद्युत आपूर्ति दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी। चौगान साइड वार्ड नं 7 वार्ड नं 3 में विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। 26 अगस्त को जावरा, पौड़ी, घाट, जाबल, धरेल, बंगोरा, बांदी, खिड़ीघाटटी व इसके आसपास के क्षेत्र व 25 अगस्त व 27 अगस्त को मांझू, नेर, खनलग,रोड़ी व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

  • कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के शूटरों ने 30वीं हिमाचल प्रदेश स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के शूटरों ने 30वीं हिमाचल प्रदेश स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    सोलन (कसौली)
    पवन कुमार सिंघ

    कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के शूटरों ने 30वीं हिमाचल प्रदेश स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस चैम्पियनशिप में स्कूल के सात विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न श्रेणियों में पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रियांशी अरोड़ा ने राइफल एन.आर. यूथ वीमेन इंडिविजुअल में स्वर्ण पदक जीता, 379/400 अंक प्राप्त किए। गरिमन ने10 मीटर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ मेन चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया, 545/600 अंक प्राप्त किए। रौनक गुलिया ने10 मीटर पिस्टल एन.आर. यूथ मेन इंडिविजुअल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, 374/400 अंक प्राप्त किए। वीरेन गुलिया ने10 मीटर पिस्टल एन.आर. यूथ मेन इंडिविजुअल वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया, 370/400 अंक प्राप्त किए। गिरीश कुमार ने प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया, 353/400 अंक अर्जित किए। अंश कौशल और लक्ष्य कौशल ने नॉर्थ ज़ोन ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया. विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इन छात्रों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह सफलता विद्यालय की उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रणाली और खेलों के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

  • बी एल स्कूल में जिला सतरीय स्वंत्रता परेड में भाग लेने वाले छात्रों को किया सम्मानित

    बी एल स्कूल में जिला सतरीय स्वंत्रता परेड में भाग लेने वाले छात्रों को किया सम्मानित


    कुनिहार
    बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में जिला सतरीय स्वंत्रता परेड में भाग लेने वाले 8 छात्रों को किया सम्मानित किया गया I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की विद्यालय से 7 स्काउट्स राघव , शिवम् ,अभिनव ,आयुष , पारस, पारुल , आदित्य और एक एन एस एस सवयंसेवक निशांत ठाकुर का जिला सतरीय स्वंत्रता परेड के लिए चयन हुआ था I जिसका चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उप- निदेशक स्कूल शिक्षा (उच्च) जिला सोलन के मार्ग दर्शन से थोडो ग्राउंड सोलन में 11 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित किया गया था I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की हमे बड़ी गर्व बात है की इन बच्चों ने जिला स्तर पर 15 अगस्त स्वंत्रता परेड में भाग लिया है I उन्होंने बताया की बताया की स्वंत्रता परेड के उपरान्त इन सभी इकाइयों के बच्चों को स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनि राम शाण्डिल द्वारा प्रश्त्री प्रत्र भी प्रदान किये गये I विद्यालय आने पर विद्यालय अध्यक्ष द्वारा इन सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया I उन्होंने इन सभी बच्चों , एन एस एस प्रभारी पूनम शर्मा, पुर्शोतम लाल , स्काउट्स एंड गाइड्स प्रभारी संजय शर्मा व् पिंकी कुमारी को इस उपलब्धी के लिए बधाई दी I विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा , उप-प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल व सभी अध्यापकों ने इन सभी बच्चों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी I

  • वृंदावन हरिद्वार यात्रा पर पट्टा जयनगर पंचायत के 50 राधा कृष्ण प्रेमी रवाना ।विकास समिति अर्की के सौजन्य से करवाई जा रही यात्रा ।

    वृंदावन हरिद्वार यात्रा पर पट्टा जयनगर पंचायत के 50 राधा कृष्ण प्रेमी रवाना ।विकास समिति अर्की के सौजन्य से करवाई जा रही यात्रा ।


    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    अर्की विधान सभा के अंतर्गत विकास समिति के सौजन्य से वृंदावन हरिद्वार की यात्रा समिति सयोंजक राजेंद्र ठाकुर द्वारा निशुल्क व पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ अनवरत जारी है।अर्की विधान सभा की 72 पंचायतों के लोगो को वृंदावन यात्रा करवाने का संकल्प को पूरा करते हुए मंगलवार 19 अगस्त को चौथे चरण में
    वृंदावन हरिद्वार यात्रा पर पाँचवी बस में पट्टा जयनगर पंचायत के करीब 52 राधा कृष्ण प्रेमी श्रद्धालुओं को सुबह नाश्ता करवाकर ठाकुर परिवार द्वारा तिलक व मीठा मुँह करवा कर यात्रा पर रवाना किया ।
    इस पाँच दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर दर्शन एव स्नान के पश्चात रात्रि में वृंदावन पहुँचेगे ।
    कृष्ण भक्त वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों सहित यमुना जी के दर्शन करेंगे ।मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि ,द्वारिकाधीश जी के दर्शन के पश्चात गोवर्धन,बरसाना ,गोकुल व रमण रेती होते हुए यात्रा 22 अगस्त की शाम को हरिद्वार पहुंचेगी ।23 अगस्त को सुबह की गंगा आरती दर्शन के पश्चात कृष्ण भक्त पावंटा साहिब होते हुए शाम को कुनिहार पहुंचेगे ।
    समिति सयोंजक राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि गंगा मैया व राधा कृष्ण जी के आशीर्वाद से वृंदावन हरिद्वार यात्रा 25 जुलाई से आरंभ हुई थी व आज चौथे चरण में पट्टा जयनगर पंचायत के 52 राधा कृष्ण भक्तों को यात्रा पर भेजा गया ।आगे भी जब तक गंगा मैया व राधारानी सहित भगवान कृष्ण का आशीर्वाद बना रहेगा इसी तरह बुजुर्ग महिलाओं सहित यात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए यात्रा जारी रहेगी ।

  • दाड़लाघाट में हुई हिमाचल अनुसूचित जाति ,जनजाति संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक

    दाड़लाघाट में हुई हिमाचल अनुसूचित जाति ,जनजाति संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक

    दाड़लाघाट


    हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा अर्की मंडल की बैठक का आयोजन आज शिव मंदिर दाड़लाघाट में गंगा राम की अध्यक्षता में किया गया ।बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई जिसमें संयुक्त संघर्ष मोर्चा की जिला परिषद वार्ड और पंचायत स्तर पर मोर्चा को मजबूत स्थिति में पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया इसी कड़ी में मंडल अध्यक्ष गंगा राम ने जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट से उमेश कुमार को वार्ड अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया जिसे सभी मौजूद सदस्यों द्वारा समर्थन कर उन्हें दाड़लाघाट जिला परिषद वार्ड अध्यक्ष मनोनीत करने की अनुशंसा प्रदेश प्रधान सचिव को भेजी। इस बैठक में मुख्य रूप से सी डी बंसल प्रदेश संगठन सचिव, ओम भाटिया प्रदेश संगठन संयुक्त सचिव, पी एन बंसल, जिला सोलन मुख्य संरक्षक, गंगा राम अर्की मंडल अध्यक्ष, राकेश चौहान और कमल कुमार, मंडल उपाध्यक्ष, बद्री दास, मुख्य सलाहकार, परस राम, उप सलाहकार, करम चंद चंदेल कोषाध्यक्ष और दिनेश कुमार, कमलजीत आदि उपस्थित रहे।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    19-08-2025

    ♈ मेष :

    आज आपकी कार्यक्षमता चरम पर होगी। कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरे होंगे। वरिष्ठों से तारीफ़ मिलेगी और नए अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। संतान के प्रति गर्व महसूस होगा। शाम के समय धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आर्थिक रूप से लाभ का दिन है, लेकिन फ़िज़ूलखर्ची पर ध्यान दें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: लाल

    वृष
    19-08-2025

    ♉ वृषभ :

    आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे। सहकर्मियों के साथ संबंध और बेहतर होंगे। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को पूरा करने में संतोष मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें, खानपान में लापरवाही न करें। यात्रा के योग बन रहे हैं जो फायदेमंद होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफेद

    मिथुन
    19-08-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आपको किसी बड़ी डील या प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताकर मन हल्का होगा। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है, पढ़ाई में प्रगति होगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हरा

    कर्क
    19-08-2025

    ♋ कर्क :

    आज का दिन व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों मामलों में संतुलन लाने का है। माता-पिता के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति या वेतनवृद्धि के संकेत हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग है। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन देर रात तक जागने से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: मोरपंखी

    सिंह
    19-08-2025

    ♌ सिंह :

    सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन नए अवसरों से भरपूर है। कामकाज में गति आएगी और आपके विचारों की सराहना होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी मित्र के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। आर्थिक लाभ के योग हैं। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। शाम का समय परिवार के साथ बिताएँ।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा

    कन्या
    19-08-2025

    ♍ कन्या :

    आज आपको किसी लंबित कार्य को पूरा करने का मौका मिलेगा। भागदौड़ अधिक हो सकती है लेकिन नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे। पारिवारिक मामलों में धैर्य और समझदारी से काम लें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर त्वचा संबंधी समस्या से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: भूरा

    तुला
    19-08-2025

    ♎ तुला :

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कला, मीडिया या रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नए संपर्क और दोस्ती भविष्य में लाभ देंगे। प्रेम जीवन में रोमांस और निकटता बढ़ेगी। घर में कोई उत्सव का माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी

    वृश्चिक
    19-08-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आपको कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में निर्णय न लें। पुराने निवेश से लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: लाल

    धनु
    19-08-2025

    ♐ धनु :

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति का है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यात्रा से लाभ संभव है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: पीला

    मकर
    19-08-2025

    ♑ मकर :

    आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। कार्यों में विलंब हो सकता है लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: स्लेटी

    कुंभ
    19-08-2025

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। साझेदारी में लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। धार्मिक यात्रा का योग है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: आसमानी

    मीन
    19-08-2025

    ♓ मीन :

    आज मीन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान प्राप्त होगा। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ देगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: नीला

  • इन स्थानों पर रहेगी इस दिन विद्युत आपूर्ति ठप्प

    इन स्थानों पर रहेगी इस दिन विद्युत आपूर्ति ठप्प

    दाड़लाघाट

    विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत विद्युत अनुभाग नवगांव के विभिन्न गांव में 20 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ई.विमल अत्रि ने बताया कि 11 केवी नवगांव फीडर के तहत पारनू,ठेरा,चाखड़,बुघार, चमरोल,फ्लोदन,असलू व इसके आस-पास के क्षेत्रों बिजली के आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत हेतु सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइनों का मरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा।

  • संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सौजन्य से एकत्व वन अभियान के तहत दाड़लाघाट शाखा में पौधरोपण का आयोजन

    संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सौजन्य से एकत्व वन अभियान के तहत दाड़लाघाट शाखा में पौधरोपण का आयोजन

    दाड़लाघाट,

    संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सौजन्य से एकत्व वन अभियान के तहत दाड़लाघाट शाखा में पौधरोपण का आयोजन किया गया। जिसमें शाखा के सदस्यों ने करीब 50 पौधे लगाए। इस मौके पर मिशन के अनुयायियों व सेवादारों ने ईएसआई अस्पताल से अंबुजा चौक दाड़लाघाट तक एक जागरूकता रैली भी निकाली। मिशन के स्थानीय मुखी विद्यासागर ठाकुर ने बताया कि संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन दाड़लाघाट के तत्वावधान में आयोजित संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दाड़लाघाट में वृक्षारोपण किया। उन्होंने बताया कि जहां नए पौधे लगाए गए,वहीं पिछले वर्ष लगाए गए वृक्षों की देखभाल एवं रखरखाव का कार्य भी किया गया।

  • वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चंडी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया जाएगा आयोजन

    वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चंडी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया जाएगा आयोजन

    सोलन ( चंडी )
    पवन कुमार सिंघ

    श्री बालमुकंद एपेक्स अस्पताल सोलन द्वारा वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चंडी में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 24 अगस्त 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञों से निःशुल्क परामर्श लें। ECG, ब्लड शूगर, बीएमडी (हड्डियों में कैल्शियम की जांच), नर्व कंडक्शन (नसों की जांच) जैसी जांचें निःशुल्क की जाएंगी। जांच के बाद आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की जाएंगी। कैम्प के मरीजों को एमआरआई, सीटी स्कैन और अन्य टेस्टों में 25% तक की छूट मिलेगी। रोगी अपनी पुरानी पर्ची, रिपोर्ट और दवाइयां साथ लेकर आएं अधिक जानकारी और समय लेने के लिए श्री बालमुकंद एपेक्स अस्पताल, सोलन के नंबर 9418384981/80912182 पर सम्पर्क करें यह शिविर सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान की जाएगी।