Month: August 2025

  • पटटा महलोग में आयोजित वित्तीय समावेशन संतृप्ति एवं Re-KYC का अभियान सफल

    पटटा महलोग में आयोजित वित्तीय समावेशन संतृप्ति एवं Re-KYC का अभियान सफल

    सोलन (पट्टा महलोग )
    पवन कुमार सिंघ

    ग्राम पंचायत बाड़ियां पटटा महलोग में आयोजित वित्तीय समावेशन संतृप्ति एवं Re-KYC अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और लोगों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं से जोड़ना है। इस अभियान के तहत, ग्रामीणों को न केवल बैंक खातों के बारे में जानकारी दी गई, बल्कि बीमा और पेंशन योजनाओं में भी नामांकन किया गया। Re-KYC की अनिवार्यता: आरबीआई के उपमहाप्रबंधक पीताम्बर अग्रवाल ने डिजिटल वित्तीय लेनदेन में सावधानी और धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

    • वित्तीय योजनाओं की जानकारी: यूको बैंक के एलडीएम ऑफिस सोलन से स्वर्ण दीप नेगी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी प्रमुख वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी।
    • बैंकों की भागीदारी: जोगिंद्रा कोऑपरेटिव बैंक बरोटीवाला शाखा और पंजाब नेशनल बैंक पट्टा शाखा ने Re-KYC और विभिन्न वित्तीय योजनाओं में एनरोलमेंट के लिए काम किया। देश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक शिविर आयोजित कर जनधन योजना, बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन योजनाओं, Re-KYC और डिजिटल सुरक्षा संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना। ग्रामीणों को अपने नजदीकी बैंक शाखा या बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट से संपर्क कर इन योजनाओं का लाभ उठाने और वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करना ।
  • पिछले कई दिनों पानी की किल्लत से झूझ रहे कई गांवों के ग्रामीण

    पिछले कई दिनों पानी की किल्लत से झूझ रहे कई गांवों के ग्रामीण

    अर्की

    जन कल्याण समिति माँझू – पलोग – राहू ने अधिशासी अभियन्ता जलशक्ति मण्डल को पत्र लिखकर जलापूर्ति की अनियमितता की समस्या के समाधान की मांग की है। समिति के अध्यक्ष के सी शर्मा ने बताया कि ग्राम मांजु कावली, नेर, कुफरो विऊली, बतीवां, पलोग व राहु आदि गांव में पेयजल आपूर्ति पिछले कई दिनों से अनियमित है, जिससे स्थानीय लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि अधिशासी अभियन्ता और सहायक अभियन्ता से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

    समिति ने निम्नलिखित मुद्दे उठाए हैं।

    • पेयजल योजना की अनियमितता: जलापूर्ति 10-15 दिन बाद की जा रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
    • पाइप लाइन की समस्या: पाइप लाइन जगह-जगह से लीक हो रही है, जिससे पानी की भारी मात्रा में बर्बादी हो रही है।
    • पुराने स्टोरेज टैंक की समस्या: स्टोरेज टैंक लीक हो रहे हैं और आबादी बढ़ रही है, जबकि पानी की उपलब्धता कम हो रही है।

    समिति ने अधिशासी अभियन्ता से मांग की है कि समस्या का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और पेयजल योजना को नियमित और सुचारु रूप से चलाया जाए।

  • राजकीय महाविद्यालय अर्की में विद्यार्थियों को दी गयी नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी

    राजकीय महाविद्यालय अर्की में विद्यार्थियों को दी गयी नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी

    अर्की

    राजकीय महाविद्यालय अर्की में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी प्रदान की गई। प्राध्यापकों ने विद्यार्थियो को जागृत करते हुए कहा कि नशा जान लेवा रोग है। नशे की लत पड़ने पर व्यक्ति उसमें डूबता ही चला जाता है। व उससे मुक्ति की चाह रखने पर भी बच नहीं पाते । विद्यार्थियों को इसके भयावह दुष्परिणामों के संबंध में सोचते हुए इससे दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर नशा निरोधक समिति के संयोजक डॉ मस्तराम, डॉक्टर हेमराज सूर्या , डॉक्टर अंजन कौर ,डॉ वीना शर्मा, डॉ पारूल बेरी तथा डॉ राजन तंवर ने विद्यार्थियों को जागृत किया।

    महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने कहा कि नशा जानलेवा रोग है। इससे बचाव ही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए।
    नशे ने कई परिवारों को तबाह करके रखा है इसलिए विद्यार्थियों को इससे दूर ही रहना चाहिए तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना चाहिए।

  • बी० एल० स्कूल कुनिहार में मनाया प्रेरणा दिवस

    बी० एल० स्कूल कुनिहार में मनाया प्रेरणा दिवस


    कुनिहार
    बी० एल० सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में में प्रेरणा दिवस धूमधाम से मनाया गया I जानकारी देते हुए विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने बताया की यह प्रेरणा दिवस विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है I इस वर्ष भी यह दिवस प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है I इस समारोह में विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की इनके साथ डा० गीतांश शर्मा सहायक प्रोफेसर शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन व् किरण लेखा सह सचिव विद्यालय प्रबंधन समिति वशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे I मंच का सञ्चालन करते हुए शिवानी शर्मा व् विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चों ने फूल मालाओं के साथ विद्यालय अध्यक्ष का भाव स्वागत किया I मुख्यातिथि ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई I उसके उपरान्त कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये I विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा व् सुषमा शर्मा को सभी अध्यापकों ने भेंट देकर सम्मानित किया और सभी अध्यापकों ने विद्यालय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी I मुख्यातिथि विद्यालय अध्यक्ष ने सभी बच्चों को प्रेरणा दिवस की बधाई और इस आयोजन के लिए सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस प्रेरणा दिवस पर सभी बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए भंडारे के आयोजन किया गया था I इस अवसर पर उप- प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल , सभी अध्यापक वर्ग और सभी बच्चे मौजूद रहे I

  • ग्राम सुधार सभा दाड़लाघाट की बैठक  आयोजित,फसलें बर्बाद,सरकार से मुआवजे की मांग

    दाड़लाघाट,

    ग्राम सुधार सभा दाड़लाघाट की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें हाल ही में आई भारी बारिश और तुफान के कारण बर्बाद हुई फसलों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार से आग्रह किया जाएगा कि माल महकमें से फसल मुआवजे का आंकलन करवाया जाए। बैठक में ग्राम वासियों ने अपना-अपना पक्ष रखा और बताया कि कैसे भारी बारिश और तुफान ने उनकी खड़ी मक्की की फसलें बर्बाद कर दी हैं। इसके अलावा सब्जियां और दालें भी इस तुफान की वजह से प्रभावित हुई हैं। ग्राम वासियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए ताकि वे अपने जीवन को पटरी पर ला सकें। बैठक में महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि जल्द ही इस मुद्दे पर सरकार से बातचीत की जाएगी और ग्राम वासियों की मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में बाबु राम शर्मा,तुलसी राम,रोशन,बलीराम,दिला राम,विनोद कुमार,प्रेम ठाकुर,सोहनलाल,कमलेश शर्मा,मनोज शर्मा,नरेंद्र,लोकराम,हेत राम,हीरु राम,भगत राम,परस राम और मनसा राम मौजूद रहे।

  • रफ़ी नाइट सीज़न 10–दाड़लाघाट ऑडिशन सफ़लता पूर्वक सम्पन्न

    रफ़ी नाइट सीज़न 10–दाड़लाघाट ऑडिशन सफ़लता पूर्वक सम्पन्न

    दाड़लाघाट

    रफ़ी नाइट सीज़न 10–दाड़लाघाट ऑडिशन सफ़लता पूर्वक सम्पन्न हुआ। दाड़लाघाट के शिव मंदिर में आयोजित रफ़ी नाइट सीज़न 10 के ऑडिशन में स्थानीय बच्चों ने अपनी प्रतिभा और सुरों का अद्भुत प्रदर्शन किया। स्वर परीक्षा के इस आयोजन में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी शानदार गायकी से सबका मन मोह लिया। चयनकर्ताओं ने इनमें से 8 बच्चों का चयन फ़ाइनल राउंड के लिए किया गया है,जो 13–14 सितम्बर को सोलन के मुरारी मार्केट हॉल में आयोजित होगा। यह बड़े गर्व का विषय है कि दाड़लाघाट जैसे छोटे क्षेत्र से इतनी अद्भुत प्रतिभाएँ सामने आ रही हैं। आयोजकों ने हिमाचल की प्रसिद्ध गायिका ज्योति शर्मा का इस सफल आयोजन हेतु धन्यवाद किया है जिनके प्रयास से पहली बार दाड़लाघाट में यह आयोजन सम्भव हो पाया। यह कदम यहाँ के बच्चों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। यह आयोजन न केवल संगीत की शक्ति को दर्शाता है,अपितु आने वाली पीढ़ियों को मंच देने का एक सुंदर प्रयास भी है। आशा है आने वाले वर्षों में भी ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़े अपना सम्पूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़े अपना सम्पूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    18-08-2025

    ♈ मेष :

    आज का दिन मेष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा रहेगा। नई शुरुआत का शुभ समय है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। सेहत में सुधार महसूस करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: केसरिया

    वृष
    18-08-2025

    ♉ वृषभ :

    आज वृषभ राशि वालों को धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। नौकरी या व्यापार में बदलाव की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी पुराने मित्र से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर गले की समस्या से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी

    मिथुन
    18-08-2025

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा के योग हैं। करियर में तरक्की के संकेत हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। सेहत में सकारात्मक बदलाव दिखेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हरा

    कर्क
    18-08-2025

    ♋ कर्क :

    आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए भावनात्मक रूप से संतुलित रहने का है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौती आ सकती है, लेकिन समाधान मिल जाएगा। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। ध्यान और योग लाभकारी रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: सिल्वर

    सिंह
    18-08-2025

    ♌ सिंह :

    सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। नई नौकरी या प्रमोशन के संकेत हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा

    कन्या
    18-08-2025

    ♍ कन्या :

    आज का दिन संयम से चलने का है। कानूनी मामलों से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। काम में मन कम लगेगा, लेकिन शाम तक परिस्थिति बेहतर होगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। घर में किसी से मतभेद हो सकता है, धैर्य रखें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा

    तुला
    18-08-2025

    ♎ तुला :

    तुला राशि वालों को आज कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। सहकर्मियों और वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। नए लोगों से जुड़ाव होगा जो भविष्य में लाभ देगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: आसमानी

    वृश्चिक
    18-08-2025

    ♏ वृश्चिक :

    वृश्चिक राशि के जातकों को आज नई दिशा में सोचने की जरूरत है। कारोबार में लाभ हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ध्यान या संगीत का सहारा लें। पारिवारिक रिश्तों को समय देना लाभदायक रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

    धनु
    18-08-2025

    ♐ धनु :

    धनु राशि वालों के लिए दिन उत्साहजनक रहेगा। विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार में मेल-मिलाप का माहौल रहेगा। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। छात्रों को नई दिशा मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: पीला

    मकर
    18-08-2025

    ♑ मकर :

    मकर राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा धीमा रह सकता है। कार्य में विलंब होगा, लेकिन धैर्य से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। संतान से जुड़ी कोई योजना सफल हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: स्लेटी

    कुंभ
    18-08-2025

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता देने वाला है। कला, संगीत, लेखन आदि में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के संकेत हैं। नौकरी में सराहना मिलेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नीला

    मीन
    18-08-2025

    ♓ मीन :

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक उन्नति का है। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम जीवन में खुशहाली रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभकारी समय है। छात्रों के लिए दिन उत्तम है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी

  • गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में शिक्षकों के लिए मूल्य आधारित शिक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

    गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में शिक्षकों के लिए मूल्य आधारित शिक्षा पर कार्यशाला का आयोजन


    कुनिहार
    17 अगस्त, 2025 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई )के तत्वावधान में गुरुकुल इंटरनेशनल विद्यालय परिसर कुनिहार में “शिक्षा में मूल्य” विषय पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम की शुरुआत पावन दीप प्रज्वलन एवं गायत्री मंत्र के उच्चारण से हुई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता कौंडल, विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग तथा अदिति गर्ग ने सभी शिक्षकों एवं विशेष रूप से आमंत्रित संसाधन व्यक्तियों वीना और विजय वर्मा का फ्लावर पॉट भेंट कर स्वागत किया।

    इस अवसर पर विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागी शिक्षकों का भी तालियों के साथ स्वागत किया।

    संसाधन व्यक्तियों ने शिक्षा में मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा केवल ज्ञान प्रदान करने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है। कार्यशाला के दौरान विभिन्न गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से यह समझाया गया कि किस प्रकार मूल्याधारित शिक्षा विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायता करती है।

    अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या श्वेता कौंडल ने सभी संसाधन व्यक्तियों एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया और यह आशा व्यक्त की कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।

  • नही रहे कोठी जमोगी बथालँग तहसील अर्की के रहने वाले भगत सिंह वर्मा

    नही रहे कोठी जमोगी बथालँग तहसील अर्की के रहने वाले भगत सिंह वर्मा

    अर्की

    कोठी जमोगी बथालँग तहसील अर्की के रहने वाले भगत सिंह वर्मा (78) के आकस्मिक निधन पर पूरे गांव में  दुःख का माहौल है। उन्होंने परिवार के बीच सुबह 4:43 पर अपनी जीवन यात्रा की अंतिम सांस ली। भगत सिंह वर्मा ने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली से की और ग्रेजुएशन करते ही इनकी Posting CISF department में Sub Inspector Post पर हुई। जल्दी ही इन्होंने अपनी मेहनत और ईमानदारी से DSP (Deputy Superintendent of Police) का पद हासिल किया। कामयाबी का ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहा। 2007 में भगत सिंह वर्मा Senior Commandent की Post से Retire हुए। परिवार, गांव के साथ साथ ये अर्की क्षेत्र की शान भी रहे। इनके जाने से परिवार के साथ-साथ पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। इनके मिलनसार और खुशनुमा स्वभाव की यादें हमेशा हमारे साथ रहेगी।

  • याचना नहीं अब प्रदेश सरकार से सीधा संघर्ष होगा —इन्द्र पाल शर्मा

    याचना नहीं अब प्रदेश सरकार से सीधा संघर्ष होगा —इन्द्र पाल शर्मा


    कर्मचारियों व पेंशनरों की करोड़ो रू की देनदारियों पर 15 अगस्त पर मुख्यमंत्री द्वारा कोई भी घोषणा न करने पर पेंशनरों में रोष कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू जी के द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों तथा पेंशनरों के बकाया राशि व महंगाई राहत की करोड़ों रुपयों की देनदारियां को लेकर कोई भी घोषणा न किए जाने पर समस्त कर्मचारी व पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है।
    यहां आयोजित प्रेस वार्ता में हिमाचल प्रदेश पेंशनरज सयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव इंद्र पाल शर्मा ने कहा कि ऐसा करके मुख्य मंत्री ने कर्मचारियों के ज़ख्मों पर न सिर्फ नमक छिड़कने का काम किया है , बल्कि कांग्रेस की अपनी सरकार के ताबूद में आखिरी कील ठोकने का काम किया है। शर्मा ने कहा कि सरकार पर कर्मचारियों व पेंशनरों के नए वेतनमान तथा 13प्रतिशत महंगाई भत्तों की किश्तों के 11हजार करोड़ रुपयों की देन दारिया तथा 300करोड़ से भी अधिक के मेडिकल बिलों का भुगतान करना बाकी है।सरकार के पास हमें देने के लिए उनके पास पैसा नहीं है लेकिन अपने लिए अपने वेतन में अढ़ाई गुना से भी अधिक बढ़ोतरी से विधायकों की मासिक आय 2लाख 95हजार व मंत्रियों की करीब 4लाख कर ली है और वो भी प्रदेश में आई भारी आपदा के बीच में।दर्जनों सलाहकार चेयरमेन उन्हें कैबिनेट का दर्ज देकर आए रोज नई नियुक्तियां कर के उन पर हर माह जनता की गाड़ी कमाई को लुटाया जा रहा है। सरकार ने पेंशनरों को सड़को पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है।अभी गत दिनों प्रदेश के प्रमुख 11संगठनों की सयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया है तथा शेष अन्य सभी छोटे बड़े संगठनों को इसमें शामिल करने के किए 15दिनों के अंदर बैठक आयोजित की जा रही है,जिसमें शामिल सभी संगठनों के शीर्ष नेताओं को संघर्ष समिति में दायित्व दिया जाएगा और उसी दिन सरकार को नोटिस जारी कर के संघर्ष की आगामी घोषणा कर दी जाएगी ।शर्मा ने कहा कि अब याचना नहीं सरकार से सीधा संघर्ष होगा,जिसे न केवल प्रदेश तक बल्कि दिल्ली तक इस लड़ाई को लड़ा जाएगा और केंद्र सरकार से प्रदेश में वित्तीय आपात घोषित कर यहां राष्ट्रपति राज लगाए जाने की मांग भी की जाएगी। क्यू कि प्रदेश सरकार 1लाख करोड़ के कर्ज में डूब चुकी है और आने वाले समय में प्रदेश को गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ेगा।इस अवसर पर आर,पी,जोशी,ओम प्रकाश गर्ग,ओमप्रकाश राणा , दिनेश भारद्वाज, मनोहर लाल, सोहन लाल गोपाल कृष्ण शर्मा,उपस्थिति रहे।