कुनिहार
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर,संयोजक व भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपा अध्यक्ष घनश्याम शर्मा,महा सचिव इंद्रपाल शर्मा,अतिरिक्त महा सचिव भूप राम वर्मा ,प्रेस सचिव सेन राम नेगी ने धर्मशाला में संघर्ष समिति के द्वारा राज्य स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल सभी संगठनों के पदाधिकारियों, तथा उनके संगठन में हजारों पेंशनरो के द्वारा किए गए ऐतिहासिक आंदोलन के लिए उनका अत्यंत आभार व्यक्त किया है।
कुनिहार में आयोजित प्रेस वार्ता में महा सचिव इन्द्र पाल शर्मा ने कहा,कि इस ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन में प्रदेश के किन्नौर से लेकर चंबा भरमौर सभी 12जिलों से संघर्ष समिति के सभी 19संगठनों के करीब 10हजार पैंशनरो ने जिस जोश और उत्साह के साथ अपने अपने जथों के साथ रेली में भाग लिया तथा तपोवन में सरकार तथा विपक्ष के नेताओं का घेराव कर चका जाम कर 5बजे तक धरना देकर सरकार को घुटनों पर ला दिया।
शर्मा ने कहा कि सरकार को मजबूर हो कर संघर्ष समिति के शीर्ष नेताओं को मुख्य मंत्री को वार्ता के लिए बुलाना पड़ा।उन्होंने कहा कि न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश के इतिहास में पहली बार हजारों की संख्या में पेंशनरो ने एक जुट होकर सरकार के खिलाफ सड़को पर उतर कर संघर्ष किया।
1980के कर्मचारी आंदोलन के बाद ये वरिष्ठ नागरिकों का आंदोलन हुआ है।इन्द्र पाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि आपकी जायज मांगे हैं सरकार इसको गंभीरता से ले रही है मुझे 4महीने का समय देदो अप्रैल के बजट में इसे पूरा कर दूंगा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से इस बजट सत्र के बाद दिसंबर में विधिवत रूप से वार्ता के लिए समिति को बुलाए जाने को कहा है। इसके बाद संघर्ष समिति ने 11दिसंबर तक अपने संघर्ष को रोकने का निर्णय लिया है।यदि सरकार इस समय अवधि में वार्ता के लिए आमंत्रित नहीं करेगी तो उसके बाद संघर्ष को जिला व ब्लॉक स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।
Month: November 2025
-

धर्मशाला धरना प्रदर्शन में शामिल प्रदेश के सभी संगठनों का सयुंक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने जताया आभार ।
-

सत् साहिब सेंटर सेरीघाट द्वारा भव्य पुरस्कार वितरण समारोह ।
कुनिहार
सत साहिब सेंटर सेरीघाट द्वारा आज भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत मामलीग के उप प्रधान संदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीडीसी कंडाघाट के पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह ठाकुर तथा सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता बलदेव सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सत साहिब सेंटर की सह-समन्वयक डॉ. रीता परिहार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के समक्ष केंद्र का विज़न प्रस्तुत किया। उन्होंने केंद्र की शैक्षिक गतिविधियों, छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों एवं समाजहित में किए जा रहे योगदान की जानकारी दी। डॉ. परिहार ने सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए रमा परिहार का विशेष रूप से आभार प्रकट किया, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट स्टेनो शिक्षण कौशल से छात्रों को प्रशिक्षित किया और उन्हें नई दिशा प्रदान की।इस अवसर पर सभी अभ्यर्थी (aspirants) एवं उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। समारोह का संचालन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
-

हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति की निःशुल्क वृंदावन यात्रा में महिलाओं में निरंतर बड़ रहा उत्साह।ग्राम पंचायत जयनगर,चण्डी व बखालग के 124 श्रद्धालुओं को किया यात्रा पर रवाना ।
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति द्वारा चलाई जा रही निशुल्क वृंदावन यात्रा के दौरान विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत आने वाली पंचायतो की महिलाओं में उत्साह निरंतर बढ़ता ही जा रहा है।
राधा कृष्ण के भजनों सहित राजू भाई के इस पावन कार्य को भी गीतों के माध्यम से महिलाएं नाच गा कर आभार जाता रही है ।
सुबह नाश्ता करवाकर सभी श्रद्धालुओं को तिलक व मीठा खिला कर इस धार्मिक यात्रा पर आज दो बसो व एक ट्रैवलर को रवाना किया गया,जिसमें ग्राम पंचायत जयनगर ,चंडी व बखालग के 124 श्रद्धालुगण शामिल थे।राजेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया ,कि यह पांच दिवसीय धार्मिक यात्रा जोकि पहले सीधा वृंदावन जाती थी,उसमे तबदीली करते हुए अब श्रद्धालु पहले हरिद्वार में माँ गंगा के दर्शन व स्नान के पश्चात दूसरे दिन गोवर्धन परिक्रमा व बरसाना में राधा रानी के दर्शन कर के रात्रि में वृंदावन पहुँचेगे,जंहा पर बांके बिहारी,प्रेम मंदिर इस्कॉन,जमुना सहित मुख्य मंदिरों के दर्शन करने के पश्चात मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि रमण रेती व गोकुल में भगवान कृष्ण के बचपन की अटखेलियो का दीदार करेंगे ।यात्रा के पांचवे दिन श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर दर्शन एवं स्नान के पश्चात रात्रि में कुनिहार पहुँचेगे।
संयोजक अर्की विकास समिति राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि हरिशील फाउंडेशन एवं अर्की विकास समिति के सयुंक्त तत्वाधान से चलाई जा रही निःशुल्क वृंदावन धार्मिक यात्रा के दौरान आज दो बसों व एक ट्रेवलर को रवाना किया गया,जिसमें ग्राम पंचायत जयनगर ,चण्डी व बखालग के 124 श्रद्धालुगण मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह सब भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी के आशीर्वाद से संभव हो सका है व जब तक राधा रानी का आशीर्वाद बना रहेगा तब तक अर्की उपमंडल की सभी ग्राम पंचायतों की महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से निःशुल्क वृंदावन धार्मिक यात्रा जारी रहेगी । -

आज का राशिफल
भार्गव
मेष
30-11-2025♈ मेष :
आज ऊर्जा और साहस दोनों बढ़ेंगे। किसी नए कार्य या योजना को शुरू करने का यह सही समय है।
कामकाज में सकारात्मकता और तेजी आएगी। प्रियजनों से पूरा सहयोग मिलेगा।
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और किसी रुके हुए कार्य में प्रगति दिखाई देगी।
मन की उलझनें दूर होंगी और नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं।भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: लाल–सुनहरा
वृष
30-11-2025♉ वृषभ :
आज धैर्य और संयम आपके लिए सफलता की कुंजी होगा।
अनावश्यक खर्चों से बचें और धन योजनाओं में स्थिरता बनाए रखें।
परिवार के साथ समय सुखद रहेगा और कोई पुरानी चिंता दूर होगी।
किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है।भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 14
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
मिथुन
30-11-2025♊ मिथुन :
संचार कौशल शानदार रहेगा।
नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और इससे आपको बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं।
यात्रा लाभदायक और ज्ञानवर्धक होगी।
मानसिक शांति के लिए ध्यान या संगीत का सहारा लें।
आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी पर प्रभाव डालेगा।भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 30
भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला
कर्क
30-11-2025♋ कर्क :
भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
कार्य में अपेक्षित परिणाम मिलेंगे लेकिन धैर्य जरूरी होगा।
परिवार से सहयोग मिलेगा और पुराने मित्रों से संपर्क होगा।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर अधिक तनाव से बचें।
आज आपका व्यवहार आपको लोगों से जोड़ेगा।भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: मोती सफेद
सिंह
30-11-2025
♌ सिंह :
नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।
कार्यस्थल में आपकी प्रशंसा होगी।
आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा लेकिन जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।
परिवार के साथ समय खुशियों से भरा रहेगा।
किसी नए योजना की नींव रखने के लिए उत्तम दिन।भाग्यशाली दिशा: पश्चिम–दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 19
भाग्यशाली रंग: चमकीला पीला
कन्या
30-11-2025♍ कन्या :
किसी अधूरे कार्य को पूरा करने का सही समय है।
मेहनत और अनुशासन से बड़ा लाभ मिल सकता है।
परिवार के साथ संतुलन बनाए रखें।
शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के संकेत हैं।
आज आपका विश्लेषण कौशल सबसे बड़ा हथियार होगा।भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: क्रीम–नीला
तुला
30-11-2025♎ तुला :
दिन संतुलित और सकारात्मक रहेगा।
आर्थिक लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं।
कला, सौंदर्य और डिजाइन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी।
सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।भाग्यशाली दिशा: पूर्व–दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 22
भाग्यशाली रंग: पीला
वृश्चिक
30-11-2025♏ वृश्चिक :
आज आपका तेज दिमाग और रणनीति आपको आगे बढ़ाएंगे।
रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएं।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
पुरानी गलती सुधारने का अवसर मिलेगा।भाग्यशाली दिशा: पश्चिम–उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 32
भाग्यशाली रंग: मैरून
धनु
30-11-2025♐ धनु :
आज भाग्य आपका साथ देगा।
यात्रा शुभ और लाभकारी रहेगी।
नौकरी व शिक्षा में बड़ी सफलता के योग हैं।
किसी खास व्यक्ति से मिलकर मन प्रसन्न होगा।
नए अनुभव आपको आगे बढ़ाएंगे।भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 24
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
मकर
30-11-2025♑ मकर :
अनुशासन, धैर्य और मेहनत आपको बड़ी सफलता दिलाएंगे।
कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा।
परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
निवेश सोच-समझकर करें।
आज आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी।भाग्यशाली दिशा: दक्षिण–पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
कुंभ
30-11-2025♒ कुंभ :
नई सोच और रचनात्मकता आपके काम आएगी।
सामाजिक संबंध मजबूत होंगे।
पुराना भ्रम दूर होगा और मन में शांति आएगी।
किसी नए आइडिया से आपको लाभ मिल सकता है।
आज आपकी सकारात्मकता दूसरों को भी प्रेरित करेगी।भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 18
भाग्यशाली रंग: नीला–सिल्वर
मीन
30-11-2025♓ मीन :
आज आपकी कल्पनाशक्ति और अंतर्ज्ञान मजबूत रहेगा।
कला और रचनात्मकता से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी।
धन लाभ के योग हैं और परिवार में प्रसन्नता बढ़ेगी।
ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को स्थिर रखेंगे।भाग्यशाली दिशा: दक्षिण–पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 12
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
-

दाड़लाघाट के स्यार में हाई मास्ट लाइट व स्ट्रीट लाइट कई दिनों से पड़ी बंद,लोगो को सड़क पर हो रही परेशानी
स्यार में जल शक्ति विभाग के सामने ग्राम पंचायत दाड़लाघाट द्वारा लाखों रुपये की लागत से लगाई गई हाई मास्ट लाइट पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है। हैरानी की बात है कि इस ओर न तो ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों का ध्यान जा रहा है और न ही प्रशासन कोई संज्ञान ले रहा है। इसके अलावा पंचायत द्वारा सड़क किनारे लगाई गई स्ट्रीट लाइटें भी लंबे समय से बंद हैं। लाइटें बंद होने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को रात के समय सड़क पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। कई दिनों से शिकायतों के बावजूद न ग्राम पंचायत दाड़लाघाट और न ही विद्युत विभाग के अधिकारियों की ओर से इस समस्या को दूर करने के लिए कोई कदम उठाया गया है। स्थानीय लोगों एवं दुकानदारो नीरज कपिला, प्रदीप, सुमन, भरत, मुकेश, हेमराज और कमल का कहना है कि कस्बे को रोशन करने के उद्देश्य से लगाई गई हाई मास्ट लाइटें तथा सड़क किनारे की लाइटें पंचायत की अनदेखी के कारण अब अंधेरे में बुत की तरह खड़ी हैं। जिस लाइट से पूरे क्षेत्र में उजाला होता था, वह अब शोपीस बनकर रह गई है। लोगों ने बताया कि लाइटें ठीक न होने से चोरी जैसी वारदातों की आशंका बढ़ गई है। वहीं तेज रफ्तार वाहनों के बीच हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या का खामियाजा आम जनता, दुकानदारों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत तथा संबंधित विभागों से जल्द से जल्द लाइटें ठीक करवाकर क्षेत्र में पूर्व की भांति रोशनी बहाल करने की मांग की है।

कनिष्ठ अभियंता विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट हितेश गौतम का कहना है कि हाई मास्ट लाइट का रख-रखाव ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के अधीन है। वहीं सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य विद्युत विभाग द्वारा किया जा रहा है और इन्हें जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।
प्रधान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट बंसी राम भाटिया का कहना है कि इस मास्ट लाइट को कई बार ठीक करवाया जा चुका है, लेकिन यह बार-बार खराब हो जाती है। पंचायत के पास इसे लगातार दुरुस्त करने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है। उन्होंने बताया कि अब पंचायत ने इस हाई मास्ट लाइट को सोलर सिस्टम में कन्वर्ट करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही क्षेत्र में सोलर लाइटें भी स्थापित की गई हैं ताकि रोशनी बनी रहे।
-

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में प्रोजेक्ट एक पहल के तहत विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने और सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अध्यक्ष एलएमसी एवं सीएमओ (नॉर्थ) एसीएल
मुकेश सक्सेना के सुझाव व मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में युवा वर्ग के बीच बढ़ रहे मादक पदार्थों के सेवन और उसके दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना था। विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर, पर्यवेक्षक हरदीप सिंह तथा अन्य शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए परामर्श सत्र आयोजित किए गए, जिनमें नशे के दुष्परिणामों एवं इससे दूरी बनाए रखने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में दृश्य प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नशे से समाज और परिवार पर पड़ने वाले प्रभावों को भी प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। इस अवसर पर मुकेश सक्सेना सहित विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की तथा ऐसे जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने की अपील की, ताकि युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़ते हुए देश के जिम्मेदार और श्रेष्ठ नागरिक बन सके। -

हिमाचल प्रदेश: राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर का बीजेपी-कांग्रेस पर तीखा हमला, 68 विधायकों से मांगा इस्तीफा
हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घमासान के बीच राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी (आरडीपी) के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी दोनों को आड़े हाथों लिया है। ठाकुर ने दोनों दलों पर जनता के साथ धोखा करने और आपसी नूरा कुश्ती करने का आरोप लगाते हुए 2027 में अपनी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में पेश करने का ऐलान किया।
ठाकुर ने कहा, “सुक्खू सरकार हर रोज कर्ज लेकर प्रदेश चला रही है, लेकिन जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं। विधानसभा सत्र में जनता के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस सदन के बाहर ड्रामा कर रहे हैं।”
केंद्र से मिली राशि पर झूठ का पर्दाफाश करें
बीजेपी के दावे कि केंद्र से 5500 करोड़ रुपये आए और कांग्रेस के जवाब कि एक रुपया भी नहीं मिला, पर ठाकुर ने दोनों को झूठा करार दिया। उन्होंने मांग की, “बीजेपी और कांग्रेस मिलकर श्वेत पत्र जारी करें कि केंद्र से कितनी राशि मिली या नहीं मिली। जनता के साथ मखौल बंद हो।”
पंचायत चुनाव टालने पर सवाल
ठाकुर ने कांग्रेस पर आपदा का बहाना बनाकर पंचायत चुनाव टालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “जब विधायकों की सैलरी और भत्ते बढ़ाए गए, तब आपदा नहीं थी? जब 100 करोड़ रुपये अपने आवासों के लिए मंजूर किए गए, तब भी आपदा नहीं थी? लेकिन जनता की चुनी हुई पंचायतें बनाने में आपदा आड़े आ रही है।”
जनता टेंट में, नेता कुश्ती में
उन्होंने कहा कि “जनता कड़कड़ाती ठंड में टेंटों में रहने को मजबूर है, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के नेता सदन के बाहर नूरा कुश्ती लड़ रहे हैं। ये चोर-चोर मौसेरे भाई हैं।”
68 विधायकों से इस्तीफे की मांग
ठाकुर ने बीजेपी और कांग्रेस के सभी 68 विधायकों से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की और चेतावनी दी कि “2027 में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में जनता के सामने आएगी और जनता इन पारंपरिक दलों के विधायकों को घर बैठाने का काम करेगी।”
रूमित सिंह ठाकुर का यह बयान हिमाचल की राजनीति में नया तूफान ला सकता है, जहां जनता लंबे समय से दोनों बड़ी पार्टियों से निराश चल रही है।
-

बी० एल० वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ने छेड़ा नशा व चिट्टा के खिलाफ अभियान
कुनिहार
बी० एल० वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सभी छात्रों ने नशा व चिट्टा छोड़ो अभियान के तहत सलोगन , पेंटिंग ,भाषण प्रतियोगिता तथा जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें स्कूल अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की इसमें सभी इकाईयों के छात्रों द्वारा रैली के दौरान स्कूली छात्रों द्वारा लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के खिलाफ जागरूक किया जाएगा । छात्रों ने स्कूल परिसर से बाज़ार तक नशे के खिलाफ रैली के माध्यम से जागरूक किया। इस दौरान छात्रों ने लोगों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा व चिट्टा एक धीमा जहर है और इसके सेवन से मनुष्य धीरे धीरे समाप्त हो जाता है और सलोगन , पेंटिंग ,भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से भी यह सन्देश दिया गया I स्कूल अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा यह पहल प्रदेश व क्षेत्र को नशे से मुक्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है और हम सभी को नशे के खिलाफ एकजूट व सामाज में अपना सहयोग देना चाहिए । इस रैली के माध्यम से समाज को नशे के खिलाफ एक जूट होने का सन्देश भी दिया और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।इसके साथ ही छात्रों को चुनाव के बारे में बताया की आप कैसे अपने क्षेत्र, ज़िला, प्रदेश और देश के लिए देश का नेतृत्व करने वाला लीडर चुन सकते है छात्रों को मतदान करने, मतदाता की पात्रता और इसके महत्त्व से अवगत कराया गया I -

आज का राशिफल
भार्गव
मेष
29-11-2025♈ मेष :
आज आपके आत्मविश्वास और सक्रियता से कार्य आसानी से पूरे होंगे। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक संबंध मधुर और सहयोगात्मक रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
आज का दिन नए संपर्क और योजनाओं के लिए शुभ है।
साथ ही, पुराने मित्रों से मिलने का समय लाभकारी रहेगा और किसी पुराने प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। निवेश सोच-समझ कर करें, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
वृष
29-11-2025♉ वृषभ :
धैर्य और समझदारी से आज किसी विवाद को टाला जा सकता है। आर्थिक मामले में निवेश सोच-समझ कर करें। पुराने प्रोजेक्ट पूर्ण होने की संभावना है। मित्र और सहयोगी मदद करेंगे।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ध्यान और योग लाभकारी हैं। परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा। आज आप किसी नए कार्य या सीखने के अवसर पर ध्यान दें, यह भविष्य में लाभकारी रहेगा।भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 21
भाग्यशाली रंग: हरा–सफ़ेद
मिथुन
29-11-2025♊ मिथुन :
संचार और नेटवर्किंग में सफलता मिलेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक अवसर आज अनुकूल रहेंगे। परिवार और मित्रों के साथ समय सुखद बीतेगा। रचनात्मक प्रोजेक्ट पर कार्य लाभकारी रहेगा।
मनोबल और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से साझा करने का समय है, आज नए संपर्क और साझेदारी में लाभ होगा।भाग्यशाली दिशा: पश्चिम–उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 16
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
कर्क
29-11-2025♋ कर्क :
भावनात्मक समझदारी और धैर्य आज महत्वपूर्ण रहेगा। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, हल्का व्यायाम और पोषण लाभकारी रहेगा।
आज पुराने मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा। मानसिक शांति बनाए रखना और अनावश्यक तनाव से दूर रहना लाभकारी रहेगा। नए शौक या रचनात्मक कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा है।भाग्यशाली दिशा: पूर्व–उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 12
भाग्यशाली रंग: सफेद–नीला
सिंह
29-11-2025♌ सिंह :
सृजनात्मक ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता आज बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वित्तीय मामलों में सावधानी रखें। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर्याप्त आराम जरूरी है।
नई योजनाओं और संपर्कों में सफलता संभव है। आप अपने लीडरशिप कौशल से टीम या परिवार में सहयोग और समर्थन प्राप्त करेंगे। यात्रा लाभकारी और मनोरंजन में समय व्यतीत करने योग्य रहेगा।भाग्यशाली दिशा: पश्चिम–उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 33
भाग्यशाली रंग: सुनहरा पीला
कन्या
29-11-2025♍ कन्या :
आज अनुशासन और मेहनत से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मानसिक विश्राम आवश्यक है।
शिक्षा और प्रोजेक्ट में सफलता के संकेत हैं। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। नए संपर्क और योजनाओं में लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में विवेकपूर्ण निर्णय लें।भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 11
भाग्यशाली रंग: गुलाबी–सफेद
तुला
29-11-2025♎ तुला :
संतुलन और समझदारी से निर्णय लाभकारी रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। कला या सौंदर्य से जुड़े कार्य लाभ देंगे। मित्र और सहयोगी मदद करेंगे।
साझेदारी और नए संपर्क सफल होंगे। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। मानसिक स्पष्टता से निर्णय लेना लाभकारी रहेगा।भाग्यशाली दिशा: दक्षिण–पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 25
भाग्यशाली रंग: नीला
वृश्चिक
29-11-2025♏ वृश्चिक :
रणनीति और बुद्धिमत्ता से लाभ मिलेगा। आर्थिक निर्णय सोच-समझ कर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मानसिक तनाव से बचें। परिवार और मित्र सहयोग करेंगे।
आज निवेश और भविष्य की योजना पर ध्यान देना लाभकारी है। पुरानी देनदारी या लंबित कार्य आज पूरा हो सकते हैं। यात्रा लाभकारी और लाभ के अवसर देंगे।भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 28
भाग्यशाली रंग: गहरा काला
धनु
29-11-2025♐ धनु :
भाग्य आपके पक्ष में है। यात्रा लाभकारी होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार और मित्रों के साथ समय सुखद बीतेगा। शिक्षा/परीक्षा में सफलता संभव है।
नई आर्थिक और सामाजिक गतिविधियाँ लाभदायक रहेंगी। मनोबल ऊँचा रहेगा और किसी चुनौती को आसानी से हल कर पाएंगे। नए मित्र और साझेदार लाभ देंगे।भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 17
भाग्यशाली रंग: गहरा नीला
मकर
29-11-2025♑ मकर :
अनुशासन और मेहनत से लाभ मिलेगा। नौकरी और पेशेवर क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। वित्तीय निर्णय सोच-समझ कर लें। परिवार का सहयोग रहेगा।
पुराने प्रोजेक्ट पूर्ण होने की संभावना है। स्वास्थ्य और मानसिक शांति बनाए रखें। निवेश और नए अवसर पर ध्यान दें।भाग्यशाली दिशा: पश्चिम–उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 20
भाग्यशाली रंग: भूरा–क्रीम
कुंभ
29-11-2025♒ कुंभ :
सृजनात्मक सोच और सहयोगी दृष्टिकोण लाभकारी रहेंगे। नए प्रोजेक्ट और निवेश पर ध्यान दें। स्वास्थ्य और सामाजिक संबंध अच्छे रहेंगे। मानसिक विश्राम आवश्यक है।
आज आप नए विचारों को क्रियान्वित करेंगे। पुरानी गलतफहमियों को सुलझाना संभव है। सामाजिक संपर्क लाभकारी होंगे।भाग्यशाली दिशा: दक्षिण–पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 26
भाग्यशाली रंग: नीला–सफ़ेद
मीन
29-11-2025♓ मीन :
कल्पनाशक्ति और संवेदनशीलता आज बढ़ेंगी। कला और रचनात्मक कार्य सफल होंगे। आर्थिक अवसर सकारात्मक रहेंगे। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे।
सपनों और लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित करेंगे तो लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग विशेष रूप से मिलेगा। आध्यात्मिक ध्यान और मानसिक शांति लाभदायक रहेगी।भाग्यशाली दिशा: पूर्व–दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 12
भाग्यशाली रंग: गुलाबी–बैंगनी
-

आज का राशिफल
भार्गव
मेष
28-11-2025♈ मेष :

आज आपके प्रयासों का परिणाम तुरंत दिखाई देगा। नौकरी और व्यवसाय में अचानक अवसर लाभदायक रहेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद और सहयोगात्मक रहेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, हल्की सैर फायदेमंद होगी। मनोबल ऊँचा रहेगा और आत्मविश्वास से निर्णय सही होंगे।
आज मित्रों और परिवार के साथ बिताया समय आनंददायक रहेगा। नए विचार और योजनाएँ आज लाभकारी साबित हो सकती हैं।भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: नीला
वृष
28-11-2025♉ वृषभ :
धैर्य और संयम से आज विवाद टालेंगे। आर्थिक मामले में निवेश सोच-समझ कर करें। कार्यक्षेत्र में पुराना प्रोजेक्ट पूरा होने की संभावना है। मित्र और सहयोगी मदद करेंगे। स्वास्थ्य में ऊर्जा बनी रहेगी, योग या ध्यान लाभकारी रहेगा।
आज आपके संकल्प और मेहनत से किसी पुराने मसले का समाधान संभव है। यात्रा सुखद और लाभकारी रहेगी।भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 19
भाग्यशाली रंग: पिस्ता हरा
मिथुन
28-11-2025♊ मिथुन :
आज आपकी संचार कला और नेटवर्किंग क्षमता बढ़िया रहेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक मामलों में अचानक लाभ संभव है। परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा। किसी रचनात्मक प्रोजेक्ट पर कार्य करने से सफलता मिलेगी।
सफलता पाने के लिए नए अवसरों को आज तुरंत पकड़ना लाभकारी रहेगा। मनोबल और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।भाग्यशाली दिशा: पश्चिम–उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 23
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
कर्क
28-11-2025♋ कर्क :
भावनात्मक समझदारी और धैर्य आज महत्वपूर्ण होगा। पारिवारिक मामलों में आप संतुलित निर्णय लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, हल्का व्यायाम और संतुलित आहार करें। नौकरी में स्थिरता और लाभ के संकेत हैं।
आज का दिन मानसिक रूप से सुखद रहेगा, पुराने मित्रों से मिलने का समय मिलेगा।भाग्यशाली दिशा: पूर्व–उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: सफेद–नीला
सिंह
28-11-2025♌ सिंह :
आपकी रचनात्मक ऊर्जा आज नई योजनाओं में मदद करेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वित्तीय मामलों में सावधानी रखें। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर रात में पर्याप्त आराम लें।
आज आपके व्यक्तित्व की चमक बढ़ेगी और सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। यात्रा और नए संपर्क लाभकारी होंगे।भाग्यशाली दिशा: पश्चिम–उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 31
भाग्यशाली रंग: सुनहरा–पीला
कन्या
28-11-2025♍ कन्या :
आज अनुशासन और मेहनत से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नये अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मानसिक विश्राम आवश्यक है। शिक्षा/प्रोजेक्ट में सफलता के संकेत हैं।
सकारात्मक सोच से कार्यों में आसानी रहेगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 14
भाग्यशाली रंग: हल्का गुलाबी
तुला
28-11-2025♎ तुला :
आज आपके संतुलन और कूटनीति से काम सरल होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। सौंदर्य या कला से जुड़े कार्य लाभकारी रहेंगे। मित्र और सहयोगी मदद करेंगे।
सकारात्मक संबंध और साझेदारी आज सफलता दिलाएंगे। नए संपर्क लाभकारी होंगे।भाग्यशाली दिशा: दक्षिण–पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 21
भाग्यशाली रंग: रजत–नीला
वृश्चिक
28-11-2025♏ वृश्चिक :
आज आपकी रणनीति और बुद्धिमत्ता लाभ देंगी। आर्थिक फैसले सोच-समझ कर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर मानसिक तनाव से बचें। मित्र और परिवार सहयोग करेंगे।
आज की मेहनत आने वाले समय में फायदा देगी। सोच-समझ कर निवेश लाभकारी रहेगा।भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 27
भाग्यशाली रंग: गहरा लाल
धनु
28-11-2025♐ धनु :
भाग्य आपके पक्ष में है। यात्रा लाभकारी होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार और मित्रों के साथ सुखद समय बीतेगा। शिक्षा/परीक्षा से जुड़े लोग सफलता पाएंगे।
आज का दिन नए अवसर और आर्थिक लाभ के लिए शुभ रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना लाभकारी रहेगा।भाग्यशाली दिशा: उत्तर–पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 13
भाग्यशाली रंग: गहरा नीला
मकर
28-11-2025♑ मकर :
अनुशासन और मेहनत से आज लाभ मिलेगा। नौकरी में सम्मान और प्रगति के संकेत हैं। वित्तीय निर्णय सोच-समझ कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या जरूरी है।
आज का दिन पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखने का है। पुराने प्रोजेक्ट पूर्ण होने के संकेत हैं।भाग्यशाली दिशा: पश्चिम–उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 18
भाग्यशाली रंग: भूरा–क्रीम
कुंभ
28-11-2025♒ कुंभ :
आज आपकी रचनात्मक सोच और सहयोगी दृष्टिकोण लाभकारी रहेंगे। नए प्रोजेक्ट और निवेश पर ध्यान दें। स्वास्थ्य और सामाजिक संबंध ठीक रहेंगे। मानसिक विश्राम जरूरी है।
आज आप नए विचारों और योजनाओं को कार्य रूप देने में सफल होंगे। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे।भाग्यशाली दिशा: दक्षिण–पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 24
भाग्यशाली रंग: नीला–स्लेटी
मीन
28-11-2025♓ मीन :
आज आपकी कल्पनाशक्ति और संवेदनशीलता चमकेंगी। रचनात्मक और कला से जुड़े कार्य सफल होंगे। आर्थिक अवसर सकारात्मक रहेंगे। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे।
सपनों और लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित करेंगे तो लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग आज विशेष रूप से मिलेगा।भाग्यशाली दिशा: पूर्व–दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 10
भाग्यशाली रंग: गुलाबी–बैंगनी