अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि भविष्य को सफल बनाने के लिए छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है ताकि समाज के विकास में वह सहयोगी बन सके। संजय अवस्थी आज अर्की विधायक क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोंघाट सहित कलस्टर के 08 विद्यालयों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने इससे पूर्व 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित पटवार वृत्त दानोंघाट का लोकार्पण भी किया।
विधायक ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करें। भविष्य को सफल बनाने के लिए लक्ष्य का निर्धारण आवश्यक है। इससे जहां छात्र लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एकाग्र होकर कार्य योजना तैयार करेंगे वहीं सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर भी होंगे।
उन्होंने कहा कि आज नशा एक चुनौती बना हुआ है। नशे जैसी कुरीति से निपटने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि विशेषकर अभिभावकों को अपने बच्चों का ध्यान रखना होगा ताकि वह नशे की ओर न जाएं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं, उनकी कठिनाओं और उनकी संगत पर ध्यान दें ताकि बच्चे किसी भी गलत आदत में न पड़े।
संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और मज़बूत बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में 5वें स्थान पर आ गया है। यह उपलब्धि प्रदेश सरकार के सकारात्मक प्रयासों, अध्यापकों की लगन और बच्चों के परिश्रम का परिणाम है।
विधायक ने कहा कि दानोंघाट से सेरी सड़क मार्ग केे लिए 34.67 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है। उन्होंने कहा कि दानोंघाट से साझाहाडा सड़क मार्ग के लिए लगभग 07 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हो गई है। इसका कार्य शीघ्र आरम्भ हो जाएगा। इससे आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में ग्राम पंचायत दानोघाट में विकास कार्यों के लिए लगभग 50 लाख रुपए की राशि दी गई है।
उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
संजय अवस्थी ने विद्यालय के परीक्षा भवन, शौचालय व टाइल कार्य के लिए 08 लाख रुपए, खेल मैदान के विस्तारीकरण के लिए 03 लाख रुपए, विद्यालय के कबड्डी मेट के लिए 2.5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने ग्राम पंचायत दानोघाट में सामुदायिक भवन के अतिरिक्त निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए 01 लाख रुपए, मेला मैदान में इंटरलॉक टाइल कार्य के लिए 01 लाख रुपए, आयोजन समिति को 21 हजार रुपए तथा छात्रों के लिए 2100 रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने फुट ब्रिज निर्माण के लिए प्राकलन के आधार पर पूरी राशि देने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने इस अवसर पर सभी ज़िला व प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत दानोघाट की प्रधान मंजू ठाकुर, दी बाघल लैंड लूजर सोसाइटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, अम्बुजा-दाड़ला-कसलोग-मांगू परिवहन सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, कांग्रेस पार्टी के संदीप रावत, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, पुलिस उपाधीक्षक नवीन झालटा, खण्ड विकास अधिकारी तन्मय कंवर, जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता के.के. चौहान, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेम लाल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोघाट की कार्यकारी प्रधानाचार्य कुसुम शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सहित विद्यालय के अध्यापक, अभिभावक, छात्र व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Month: December 2025
-

छात्रों को भविष्य सफल बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक -संजय अवस्थी12 लाख रुपए से निर्मित पटवार वृत्त दानोंघाट का किया लोकार्पण
-

एसवीएन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार ने मनाया अपना 37वाँ वार्षिक पुरस्कार वितरण दिवस
कुनिहार
एस.वी.एन. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार में विद्यालय का 37वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साहपूर्ण वातावरण में विद्यालय परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह के अवसर पर पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की बड़ी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ईशानी शर्मा, सिविल जज कम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अर्की ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में के.के. यादव, प्रधानाचार्य पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता मानद अतिथि राजकुमार शर्मा, डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर कुनिहार ने की।
विद्यालय के चेयरमैन टी.सी. गर्ग, निदेशक लूपिन गर्ग, पद्मनाभम तथा हेमंत शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन टी.सी. गर्ग ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और अभिभावकों में गर्व की झलक साफ दिखाई दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य, लोकनृत्य, समूहगान एवं लघु नाटिकाओं ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।
मुख्य अतिथि ईशानी शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पंजाब, गुजरात सहित विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली, जो विद्यार्थियों की प्रतिभा और विविधता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह समारोह केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के पूरे वर्ष के कठिन परिश्रम का उत्सव है। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि समाज को केवल तेज़ दिमाग ही नहीं, बल्कि संवेदनशील हृदय वाले नागरिकों की भी आवश्यकता है—शिक्षा व्यक्ति को ऊँचे पदों तक पहुँचा सकती है, लेकिन करुणा उसे महान इंसान बनाती है।
मुख्य अतिथि ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार के दबाव में गलत राह न चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और नशा इस भविष्य को अंधकार की ओर ले जाता है। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, धैर्य और स्वयं से प्रतिस्पर्धा करने का संदेश दिया।
अंत में मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी तथा अन्य विद्यार्थियों को निराश न होने का संदेश देते हुए इसे नई शुरुआत का संकेत बताया। समारोह के समापन पर विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य एवं विद्यार्थियों की सफलता की कामना की गई तथा सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ दी गईं।
वर्षभर की उपलब्धियों के लिए कनिया तंवर, सौरव, कृतिका, ऋक्स ठाकुर, अंचल, आदित्य, मानसी सिंह, ऐश्वर्या, सृष्टि, दिशा शर्मा, सजल, ठाकुर, ज्योति, वेदिका, जतिन गौरव, दिव्यांश, आयुष गुप्ता, अलीशा सहित अनेक विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में टी.सी. गर्ग, लूपिन गर्ग, पुष्पा गर्ग, सोना गर्ग, पद्मनाभम, सिमरन खान, कांति लाल, पुरुषोत्तम शर्मा, हेमंत शर्मा, सत्या कंवर सहित विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-

नव वर्ष 2026 के आगमन पर वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी के विद्यार्थीओ ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर किया स्वागत
चंडी
पवन कुमार सिंघनव वर्ष 2026 आगमन से पूर्व एक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्रांगण में किया l जिसमें बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं , वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ के समस्त सदस्यों ने डीजे पर पंजाबी भांगड़ा ,हिमाचली लोक नृत्य , नाटी की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर के नव वर्ष 2026 का भरपूर स्वागत किया l इस अवसर पर कॉलेज संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा , प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा एवं कॉलेज प्रधानाचार्य राज मणि शर्मा ने सभी को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की l इस अवसर पर वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी के विद्यार्थियों ने भी पाठशाला परिसर में अपनी मनमोहन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी l इस अवसर पर स्कूल एवं कॉलेज के समस्त स्टाफ के सदस्य ने इस कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर नव वर्ष का स्वागत किया l
-

अर्की के सुमेध बने एच. ए.एस.
(अर्की) नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर 2 के सुमेध शर्मा पदोन्नत होकर एच.ए.एस. अधिकारी बने हैं। उनके माता व पिता शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे जो आज इस दुनिया में नहीं है। सुमेध बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहते थे। वर्तमान में वे जिला राजस्व अधिकारी के पद पर शिमला में तैनात हैं । इससे पूर्व वे अध्यापक,नायब तहसीलदार, तहसीलदार व जिला राजस्व अधिकारी के पद पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों में अपनी सेवायें दे चुके हैं । उनके एच. ए. एस. बनने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
-

कुनिहार क्षेत्र के साथ लगते गावँ भाट की हट्टी के युवा मनीष राय ने पास की HAS की परीक्षा ।
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
ज़िन्दगी की असल उड़ान बाक़ी है ,
ज़िन्दगी के कई इम्तेहान बाक़ी है ।।
अभी तो मापी है मुट्ठी भर जमीन हमने ,
अभी तो सारा आसमान बाक़ी है ।।
ऐसा ही कुछ कर दिखाया है कुनिहार क्षेत्र के साथ लगते भाट की हट्टी गांव के युवा मनीष राय ने। HAS की परीक्षा परिणाम में उतीर्ण होने पर मनीष राय का सपना पूरा हुआ है। उन्हें अब विकास खण्ड अधिकारी (BDO) पर तैनात मिलेगी। 29 वर्षीय मनीष राय वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सचिवालय में बतौर क्लर्क तैनात है। इन्होंने दसवीं रावमापा बढ़लग व जमा दो बॉयज स्कूल सोलन से की है। वहीं अपनी बीएससी की डिग्री सोलन कॉलेज से पास की है। बता दे कि मनीष राय के पिता सोहन लाल वर्तमान समय में छोटा शिमला पुलिस थाना में बतौर उप निरीक्षक पद पर तैनात है। इनकी माता सुनीता देवी गृहणी है। वहीं इनके बड़े भाई सुनील राय भी पिता की तरह पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे है। मनीष राय ने कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,परिवारजनों व गुरुओं को देते है,जिनके मार्ग दर्शन से यह सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की है। जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि वह नशे से दूर रहकर अपने जीवन में एक लक्ष्य को निर्धारित करें। उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत कर उसे हासिल करें। उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक कार्यो व देश निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। -

पीएम श्री शहीद कैप्टन विजयंत थापर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय अर्की में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
शहनाज भाटिया
पीएम श्री शहीद कैप्टन विजयंत थापर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय अर्की में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हुआ । जिसमें बतौर मुख्यतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक उच्चतर शिक्षा शिमला डाॅ जगदीश चंद नेगी ने शिरकत की तथा कार्यक्रम मे विशेष अतिथि के तौर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सोलन व पूर्व प्रधानाचार्य व वर्तमान में डिप्टी डायरेक्टर ऑफिस सोलन में कार्यरत भूपेंद्र गुप्ता रहे । कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्यतिथि का भव्य स्वागत किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत शहीद कैप्टन विजन्यन्त थापर चित्र पर फूल माला अर्पित करने के पश्चात दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम के साथ हुई । स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्यतिथि व साथ आए अतिथियों को शाॅल, टोपी व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान स्कूल के छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । स्कूल की प्रधानाचार्य विमल वर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढी व वर्षभर की शैक्षणिक, शारीरिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से मुख्यतिथि को अवगत करवाया तथा स्कूल प्रबंधन में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया । मुख्यतिथि ने अपने संबोधन में छात्राओं को देश के हर क्षेत्र में भागीदारी के बारे में बताया उन्होंने कहा कि आज बेटियां निजी क्षेत्र के साथ ही रक्षा क्षेत्र में भी अपने कामयाबी के कदमो के साथ परचम लहरा रही है। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-2 खेलों में बढ-चढकर भाग लेने का आवाहन किया । कार्यक्रम के अंत में मुख्यतिथि द्वारा शिक्षा, खेलकूद व सांस्कृतिक सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पारितोषिक वितरित किए गए व अन्य को भी उनसे सीख लेने का आवाहन किया गया । इस अवसर पर कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्या विमला वर्मा, जिला केंद्र पाठशाला अर्की के मुख्याध्यापक महेश गर्ग,नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, प्रधान पदम् देव कौशल, पार्षद रुचिका गुप्ता, निर्मला देवी, धर्मपाल शर्मा, समाजसेवी रोशन लाल वर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सुनील धीमान व सदस्य, कमल शर्मा, स्कूल स्टाफ, अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे ।
सम्मानित हुई छात्राएं
तन्वी, हर्षिका, पयोधि, जागृति शर्मा, मानवी, रुचि, हियांशी, दीपांशी, उमंग, अंकिता, हर्षिका रावत, वैशाली, खुशी शर्मा, सानिया, अंजली, यशिका गुप्ता, देवांशी, कोमल, निकिता, योगिता गुप्ता, यशिका ठाकुर, नितिका, याचना, निखिता, भूमिका पंवर, अदिति जोशी, हिमानी शर्मा, शताक्षी गुप्ता, अर्पिता, प्रेरिका बंसल, हर्षिता पाल, स्नेहा, भारती, भावना, निहारिका, वृतिका, वैष्णवी, निहारिका, दीपाली, तेजस्वनी, पूनम, निधि जागृति, दिव्या तमांग, दीक्षिता, अंकिता, डिम्पल, तनीषा, पुरवा, भूमिका, ईशा ठाकुर, हिमांगी, परिधि
-

आईटीआई दाड़लाघाट में जनरल ड्यूटी सहायक के सातवें प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन समारोह आयोजित
दाड़लाघाट
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के अंतर्गत संचालित अम्बुजा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई दाड़लाघाट में जनरल ड्यूटी सहायक के सातवें प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नए प्रशिक्षुओं के साथ संस्थान का स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्य शिव नारायण ने कहा कि जनरल ड्यूटी सहायक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है और युवाओं को रोगियों की सेवा व देखभाल के लिए तैयार करता है। समारोह के दौरान नवप्रवेशी गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें भास्कर शर्मा को श्रेष्ठ नवप्रवेशी छात्र तथा रेखा को श्रेष्ठ नवप्रवेशी छात्रा घोषित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।
-

धुन्दन के पसल गांवों में राष्ट्रीय मिशन प्राकृतिक खेती के तहत कृषि विभाग कुनिहार द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन
दाड़लाघाट
पंचायत धुन्दन के गांव पसल में राष्ट्रीय मिशन प्राकृतिक खेती के तहत कृषि विभाग कुनिहार द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में कृषि विभाग कुनिहार से रजनी बंसल, बृजभूषण तथा ललित चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। किसान गोष्ठी में धुन्दन पंचायत के लगभग 100 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा प्राकृतिक खेती अपनाने के लाभ बताए। साथ ही विभाग एवं सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। धुन्दन पंचायत की कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन रूप लाल वर्मा व मनोहर लाल ठाकुर भी मौजूद रहे। रूप लाल वर्मा ने प्राकृतिक खेती के चार प्रमुख स्तंभों जीवामृत, बीजामृत, अच्छाधन आदि के बारे में किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने देसी गायों की विभिन्न स्वदेशी नस्लों जैसे पहाड़ी गाय, साहीवाल, रेड सिंधी, गिर, थारपारकर एवं राठी आदि के दूध, गोमूत्र और गोबर में पाए जाने वाले उपयोगी जीवाणुओं की गुणवत्ता एवं उनके महत्व पर भी प्रकाश डाला।
-

अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट द्वारा कोटलु पंचायत के गांव सेरा में जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
दाड़लाघाट
अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की ओर से कोटलु पंचायत के गांव सेरा में जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण, उसके उचित उपयोग तथा रखरखाव के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जल शक्ति विभाग अर्की के जयदेव उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में कृषि विभाग से सेवानिवृत्त एसएमएस मनोज शर्मा मौजूद रहे। मनोज शर्मा ने उपस्थित लोगों को जल के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पानी के बिना कृषि करना लगभग असंभव है। उन्होंने खेतों में बेहतर उत्पादन के लिए मिट्टी की जांच को आवश्यक बताया। मुख्य अतिथि जयदेव ने पानी की गुणवत्ता से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं तथा मौके पर पानी के नमूनों की जांच भी की। उन्होंने प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और उनमें जल स्तर बनाए रखने के लिए आवश्यक गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला। अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक संजय शर्मा ने बताया कि अंबुजा फाउंडेशन और नाबार्ड के सहयोग से क्षेत्र में विभिन्न जलागम परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनसे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, जलागम समिति के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधियों सहित करीब 200 लोगों ने भाग लिया।
-

दाड़लाघाट पंचायत में मनलोग बड़ोग गांव या अन्य गांव को पंचायत में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को लेकर पंचायत वासियों में भारी रोष
दाड़लाघाट
दाड़लाघाट पंचायत में मनलोग बड़ोग गांव अथवा किसी अन्य गांव को पंचायत में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को लेकर पंचायत वासियों में भारी रोष व्याप्त है। इसी मुद्दे को लेकर पंचायत प्रधान बंसी राम की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सोलन से उनके कार्यालय में मिला और अपनी आपत्तियां दर्ज करवाईं। इस प्रतिनिधिमंडल में पंचायत प्रधान बंसी राम, उप प्रधान हेमराज, सभी वार्ड सदस्य तथा पंचायत वासी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल में दाड़ला, कोटला, काकड़ा, जावी व स्यार गांवों के लोग मौजूद थे। पंचायत वासियों ने उपायुक्त सोलन को स्पष्ट रूप से अवगत कराया कि बिना जन सहमति के कोई भी निर्णय पंचायत पर थोपना स्वीकार्य नहीं होगा। पंचायत वासियों ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार का कोई भी निर्णय जबरदस्ती लागू किया गया, तो समस्त पंचायतवासी सामूहिक रूप से पंचायत चुनावों व विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे। साथ ही पंचायत वासियों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत के भीतर कुछ लोग उनके जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जिस पर समय आने पर उचित कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। पंचायत वासियों ने प्रशासन से मांग की कि पंचायत की भौगोलिक स्थिति, सामाजिक संरचना और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही कोई भी निर्णय लिया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे। उधर, पुष्टि करते हुए पंचायत प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम ने बताया कि पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सोलन से मुलाकात कर अपनी आपत्तियां दर्ज करवाई हैं।