Month: December 2025

  • शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर धर्मार्थम संस्था का रक्तदान शिविर

    शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर धर्मार्थम संस्था का रक्तदान शिविर

    समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय एवं प्रेरणादायक भूमिका निभा रही धर्मार्थम संस्था द्वारा शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में वर्ष 2025 का दूसरा रक्तदान शिविर 21 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आई.जी.एम.सी.) शिमला का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
    शिविर के दौरान कुल 45 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगा।
    इस अवसर पर आई.जी.एम.सी. शिमला से डॉ. सुधीर कुमार एवं उनकी मेडिकल टीम ने उपस्थित रहकर तकनीकी व चिकित्सीय सहयोग प्रदान किया और रक्तदान प्रक्रिया को सुरक्षित व सुचारु रूप से संपन्न कराया।
    शिविर को सफल बनाने में संस्था के समर्पित स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय रही। जिनमें विशेष रूप से
    कुश (सबसे कम उम्र 11 वर्ष), गुरलीन, मुकुल के अलावा, प्रधान डॉ. निशा वर्मा पंवर, ध्रुव, एस.आर. चंदेल, वाणी, सुनीता शर्मा एवं रविंदर सोढ़ी जी सहित अन्य सदस्यों ने पंजीकरण, रक्तदाताओं की देखभाल, जागरूकता अभियान और व्यवस्थापन कार्यों में सक्रिय सहयोग दिया।
    संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र एवं नाश्ता प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
    इस अवसर पर डॉ. निशा वर्मा पंवर ने कहा,
    “रक्तदान जीवनदान है। यह केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता का सबसे बड़ा प्रतीक है। धर्मार्थम संस्था का प्रयास है कि समाज के अधिक से अधिक लोग इस दिशा में जागरूक हों और जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुँच सके।”
    धर्मार्थम संस्था केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निरंतर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का संचालन करती आ रही है। इनमें कपड़ा बैंक, अनाज बैंक, मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, सार्वजनिक स्वच्छता अभियान तथा पौधरोपण कार्यक्रम प्रमुख हैं।
    संस्था की आगामी योजनाओं में ग्रामीण क्षेत्रों तक चिकित्सा सेवाएं पहुँचाना, प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देना तथा परंपरागत खेती के प्रति जागरूकता फैलाना भी शामिल है।

  • अर्की में क्रीड़ा भारती की नई जर्सी का विमोचन, खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर बल

    अर्की में क्रीड़ा भारती की नई जर्सी का विमोचन, खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर बल

    अर्की में क्रीड़ा भारती की नई खेल जर्सी (किट्स) का विधिवत विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त सह-सेवा प्रमुख राजेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती अर्की के अध्यक्ष विकास कपिल ने की।

    विमोचन के अवसर पर राजेंद्र वर्मा ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्रीड़ा भारती का मुख्य उद्देश्य समाज में खेल भावना को जागृत करना और खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, अपितु ये युवाओं में अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना भी पैदा करते हैं।

    क्रीड़ा भारती अर्की के मंत्री आसिफ चौधरी ने इस अवसर पर संगठन की आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

    इस विशेष अवसर पर क्रीड़ा भारती के जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, वरिष्ठ मण्डल उपाध्यक्ष चेतन ठाकुर और आई.टी प्रमुख अमन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र में खेल गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने का संकल्प लिया।

  • हलफनामे को हिंदी में भी बनाने की मिले अनुमति : मस्तराम

    हलफनामे को हिंदी में भी बनाने की मिले अनुमति : मस्तराम

    प्रदेश एक पर्वतीय राज्य है, जो आदिकाल से पौराणिक परंपराओं, देवी-देवताओं में आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है। यहां शैव, शाक्त, वैष्णव, बौद्ध और जैन मतों की संस्कृतियां विकसित होती रही हैं। प्रदेश की अधिकांश आबादी ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी हुई है, जहां लोग सरल, भोले-भाले और सत्यनिष्ठ हैं। प्रदेश के नागरिकों को अपने भूमि व घरेलू कार्यों के लिए न्यायालयों, तहसीलों, एसडीएम और डीसी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इन कार्यों के लिए इच्छापत्र, पावर ऑफ अटॉर्नी, हलफनामे और अन्य दस्तावेज तैयार करवाने होते हैं, जो अधिकतर अंग्रेजी भाषा में बनाए जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर लोग अंग्रेजी भाषा से अनभिज्ञ होने के कारण इन दस्तावेजों की विषयवस्तु को समझ नहीं पाते, जिससे उन्हें कोर्ट-कचहरियों में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में पूर्व सचिव हिमाचल संस्कृत अकादमी डॉ. मस्तराम शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए हलफनामों को अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी तैयार करने की अनुमति दी जाए, ताकि आम किसान और ग्रामीण नागरिक यह समझ सकें कि दस्तावेजों में क्या लिखा गया है।
    उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन कागजातों को टाइप करवाने और हस्ताक्षरित करवाने के नाम पर लोगों से मनमाना और अत्यधिक पैसा वसूला जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। डॉ. शर्मा ने मांग की कि विभिन्न दस्तावेजों के लिए निश्चित शुल्क तय करने के स्पष्ट नियम बनाए जाएं, ताकि आम जनता का शोषण रोका जा सके। डॉ. मस्तराम शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है और प्रदेश की आम जनता की भाषा भी है। यदि हलफनामे हिंदी में तैयार करने की व्यवस्था की जाती है, तो इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और गरीब व ग्रामीण जनता को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

  • ईश्वरमा पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में लीड द्वारा करवाया गया एग्जीबिशन

    ईश्वरमा पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में लीड द्वारा करवाया गया एग्जीबिशन

    शनिवार को ईश्वररम्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाड़लाघाट में लीड के सहयोग से शैक्षणिक एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में एलकेजी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल तैयार कर प्रस्तुत किए।
    एग्जीबिशन के दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं अपने-अपने मॉडलों की जानकारी विद्यालय पहुंचे अभिभावकों को दी। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ विषयों को समझाते हुए अपनी सीखने की क्षमता और बोलने के हुनर का प्रदर्शन किया, जिससे अभिभावक भी काफी प्रभावित नजर आए।
    लीड से आए आयोजकों तथा विद्यालय के चैयरमैन सुरेश ठाकुर ने बताया कि इस एग्जीबिशन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके पसंदीदा विषयों के माध्यम से सीखने की क्षमता को बढ़ावा देना और उनके भीतर छिपे बोलने व प्रस्तुति कौशल को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा हर वर्ष इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं, ताकि बच्चों में आत्मविश्वास के साथ किसी भी विषय को प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित हो सके। ठाकुर ने बताया कि लीड के माध्यम से बच्चों को प्रैक्टिकल गतिविधियां करवाई जाती हैं, जिससे उनमें सीखने की प्रवृत्ति बढ़ती है। इससे बच्चों का ध्यान, एकाग्रता और समझने की क्षमता भी बेहतर होती है। कार्यक्रम को अभिभावकों का भरपूर सहयोग और सराहना मिली।

  • प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से क्लस्टर स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से क्लस्टर स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से क्लस्टर स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन से आरती गुप्ता द्वारा की गई। इस प्रतियोगिता में क्लस्टर के लगभग 150 विद्यार्थियों में से 6 टीमों का गठन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान प्रश्नोत्तरी मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने ज्ञान, समझ और टीमवर्क का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरायली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय व तृतीय स्थान राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट की टीम ने हासिल किया। इस आयोजन में दाड़लाघाट, बरायली एवं डवारू स्कूलों के विद्यार्थी और अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अध्यापक बृजलाल शर्मा ने इस प्रकार की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास और सीखने की रुचि भी बढ़ती है। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष चंद लाल, सुशीला, अंजना, चित्रा शुक्ला, कला, नेहा और उर्मिला ने भी भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

  • आज का राशिफल

    आज का राशिफल

    भार्गव

    मेष
    21-12-2025

    ♈ मेष :

    आज आत्मबल और साहस में वृद्धि होगी।
    कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय प्रभावशाली रहेंगे।
    नई जिम्मेदारियाँ मिलने के योग हैं।
    सरकारी या प्रशासनिक कार्य सफल होंगे।
    आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा।
    समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
    क्रोध पर नियंत्रण रखें।
    स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: सिंदूरी लाल

    वृष
    21-12-2025

    ♉ वृषभ :

    आज स्थिरता और धैर्य से लाभ होगा।
    धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
    परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
    दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
    घर से जुड़ा कोई कार्य पूरा होगा।
    भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
    खान-पान संतुलित रखें।
    मन शांत रहेगा।
    स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का गुलाबी

    मिथुन
    21-12-2025

    ♊ मिथुन :

    आज संवाद और बुद्धिमत्ता से लाभ होगा।
    नई जान-पहचान आपके काम आएगी।
    कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।
    व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं।
    छोटी यात्रा के योग हैं।
    मित्रों का सहयोग मिलेगा।
    मानसिक रूप से चुस्त रहेंगे।
    अनावश्यक विवाद से बचें।
    स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: तोतिया हरा

    कर्क
    21-12-2025

    ♋ कर्क :

    आज भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखें।
    परिवार से जुड़ा कोई निर्णय लेना पड़ सकता है।
    आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है।
    माता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।
    घर का वातावरण शांत रहेगा।
    आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
    मन चिंतनशील रहेगा।
    धैर्य से काम लें।
    स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: चांदी जैसा सफेद

    सिंह
    21-12-2025

    ♌ सिंह :

    आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
    कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता उभरेगी।
    उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
    नए अवसर प्राप्त होंगे।
    आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
    सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
    अहंकार से दूरी बनाए रखें।
    परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
    स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: सुनहरा पीला

    कन्या
    21-12-2025

    ♍ कन्या :

    आज योजनाबद्ध कार्य सफल रहेंगे।
    मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा।
    कार्यक्षेत्र में स्थिर प्रगति होगी।
    रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
    आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
    स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
    मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी।
    आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हल्का भूरा

    तुला
    21-12-2025

    ♎ तुला :

    आज संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
    दांपत्य जीवन के लिए दिन शुभ है।
    साझेदारी के कार्य सफल होंगे।
    कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
    पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं।
    आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
    खर्चों पर नियंत्रण रखें।
    मन प्रसन्न रहेगा।
    स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला

    वृश्चिक
    21-12-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज गुप्त योजनाएँ सफल हो सकती हैं।
    कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।
    जिम्मेदारियाँ बढ़ने के योग हैं।
    धन लाभ संभव है।
    जोखिम से बचना आवश्यक रहेगा।
    गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।
    योग-ध्यान लाभकारी रहेगा।
    मित्रों से सहयोग मिलेगा।
    मानसिक दबाव कम होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: गहरा बैंगनी

    धनु
    21-12-2025

    ♐ धनु :

    आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
    शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
    यात्रा से लाभ हो सकता है।
    धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
    गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा।
    आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।
    नए अवसर सामने आएंगे।
    आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
    मन उत्साहित रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: नारंगी

    मकर
    21-12-2025

    ♑ मकर :

    आज कार्य में निरंतरता आवश्यक है।
    जिम्मेदारियों के साथ सफलता मिलेगी।
    करियर में स्थिरता बनी रहेगी।
    वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
    धन संचय के योग बनेंगे।
    परिवार का सहयोग मिलेगा।
    भविष्य की योजनाएँ सफल होंगी।
    परिश्रम रंग लाएगा।
    स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 10

    भाग्यशाली रंग: स्लेटी ग्रे

    कुंभ
    21-12-2025

    ♒ कुंभ :

    आज नए विचार सफलता दिलाएंगे।
    सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
    तकनीकी कार्यों में लाभ मिलेगा।
    मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
    भविष्य की योजनाएँ बनेंगी।
    आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।
    नवाचार से लाभ होगा।
    स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
    मन प्रसन्न रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 11

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी

    मीन
    21-12-2025

    ♓ मीन :

    आज मन शांत और स्थिर रहेगा।
    आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा।
    रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
    पुराने तनाव दूर होंगे।
    आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
    परिवार के साथ समय सुखद रहेगा।
    भावनात्मक संतुलन बना रहेगा।
    आंतरिक शांति महसूस करेंगे।
    स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 12

    भाग्यशाली रंग: समुद्री नीला

  • वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों को लेकर के छात्रों को किया गया जागरूक

    वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों को लेकर के छात्रों को किया गया जागरूक

    चंडी सोलन
    पवन कुमार सिंघ

    वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में आज आरटीओ सोलन एवं नालागढ़ संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों पर हिमाचल लोक संपर्क विभाग के सौजन्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया l नुक्कड़ नाटक में कॉलेज संगीत विषय के अध्यापक नितिन तोमर और उनके साथ आए हुए कलाकारों ने इसके माध्यम से छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमो की विस्तृत जानकारी वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थीओ , कॉलेज के बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओ को प्रदान की गई l नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने मंच से यह संदेश देने का भरसक प्रयास किया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का सभी को सदैव पालन करना चाहिए , जिससे सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावना बहुत बहुत कम हो जाती है l सड़क पार करते हुए ज़ेबरा क्रॉसिंग का प्रयोग करना चाहिए l दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्यक पहनना चाहिए l इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य राजमणि शर्मा ने भी सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों पर अपने विचार सभी के साथ साझा किए l इस अवसर पर वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी एवं कॉलेज के समस्त स्टाफ के सदस्य सम्मिलित रहे l

  • आज का राशिफल

    आज का राशिफल

    भार्गव

    मेष
    20-12-2025

    ♈ मेष :

    आज आत्मविश्वास में स्पष्ट वृद्धि देखने को मिलेगी।
    निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी।
    कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती हैं।
    वरिष्ठ आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे।
    पुराने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।
    आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी।
    परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।
    सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
    स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: केसरिया

    वृष
    20-12-2025

    ♉ वृषभ :

    आज धैर्य और समझदारी से कार्य करने का दिन है।
    आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेना लाभदायक रहेगा।
    धन निवेश से जुड़े विषयों पर विचार करेंगे।
    परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है।
    दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
    घर का वातावरण सुखद रहेगा।
    खान-पान संतुलित रखें।
    आलस्य से दूरी बनाकर रखें।
    स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: क्रीम

    मिथुन
    20-12-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आपकी रचनात्मक सोच लोगों को प्रभावित करेगी।
    नए अवसर सामने आ सकते हैं।
    मित्रों के साथ लाभकारी चर्चा होगी।
    नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी संभव है।
    व्यवसाय से जुड़े निर्णय सफल रहेंगे।
    छोटी यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं।
    मानसिक रूप से सक्रिय और प्रसन्न रहेंगे।
    नई जान-पहचान फायदेमंद होगी।
    अनावश्यक विवादों से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 11

    भाग्यशाली रंग: आसमानी

    कर्क
    20-12-2025

    ♋ कर्क :

    आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आवश्यक रहेगा।
    परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।
    घरेलू मामलों में धैर्य से काम लें।
    आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी।
    अनावश्यक खर्च से बचना लाभ देगा।
    माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
    आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी।
    ध्यान और प्रार्थना से शांति मिलेगी।
    स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: मोती सफेद

    सिंह
    20-12-2025

    ♌ सिंह :

    आज नेतृत्व क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
    कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिलेगा।
    नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।
    मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
    धन लाभ के योग बन रहे हैं।
    सरकारी या प्रशासनिक कार्य सफल होंगे।
    अहंकार से दूरी बनाए रखें।
    परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
    स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: पीला

    कन्या
    20-12-2025

    ♍ कन्या :

    आज मेहनत का पूरा फल मिलने का दिन है।
    कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरे होंगे।
    कार्यक्षेत्र में प्रगति स्पष्ट दिखाई देगी।
    रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
    आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
    स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे।
    मानसिक संतुलन बना रहेगा।
    आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: जैतूनी हरा

    तुला
    20-12-2025

    ♎ तुला :

    आज संतुलन बनाकर चलना आपके लिए आवश्यक रहेगा।
    साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा।
    दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
    कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
    पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं।
    आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
    खर्चों पर नियंत्रण रखें।
    परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
    मन प्रसन्न रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    वृश्चिक
    20-12-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज गुप्त योजनाएँ सफल हो सकती हैं।
    कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी।
    जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं।
    धन लाभ के संकेत हैं।
    जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें।
    गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।
    योग और ध्यान लाभकारी रहेगा।
    पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा।
    मानसिक दबाव कम होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

    धनु
    20-12-2025

    ♐ धनु :

    आज भाग्य पूरी तरह आपका साथ देगा।
    शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
    यात्रा के योग बन सकते हैं।
    धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
    गुरु या वरिष्ठ का मार्गदर्शन मिलेगा।
    आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
    नए अवसर सामने आएंगे।
    आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
    मन उत्साहित रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 12

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

    मकर
    20-12-2025

    ♑ मकर :

    आज जिम्मेदारियों के साथ सफलता मिलेगी।
    कार्य में निरंतरता बनाए रखें।
    करियर में स्थिरता आएगी।
    वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
    धन संचय के योग बन रहे हैं।
    भविष्य की योजनाएँ सफल होंगी।
    परिश्रम रंग लाएगा।
    परिवार में सहयोग मिलेगा।
    स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: लाल

    कुंभ
    20-12-2025

    ♒ कुंभ :

    आज नए विचार आपको आगे बढ़ाएंगे।
    सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
    तकनीकी या नवाचार से जुड़े कार्य सफल होंगे।
    मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
    आर्थिक योजनाएँ लाभ देंगी।
    भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच बनेगी।
    नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।
    स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
    मन उत्साहित रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 14

    भाग्यशाली रंग: फिरोज़ी

    मीन
    20-12-2025

    ♓ मीन :

    आज मन शांत और भावनात्मक रूप से संतुलित रहेगा।
    रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
    आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
    पुराने तनाव दूर होंगे।
    आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
    परिवार के साथ समय सुखद रहेगा।
    मनचाहा सहयोग मिलेगा।
    स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
    आत्मिक शांति प्राप्त होगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: हल्का फिरोज़ी

  • राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ  समापन

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ  समापन

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से की गई। एनएसएस प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में सभी स्वयंसेवियों को चार समूहों में बांटा गया था। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर और कोटला गांव में जाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी के साथ स्वयंसेवियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक दिन विभिन्न विषयों पर वक्ताओं द्वारा व्याख्यान भी दिया गए। मुख्यातिथि मारग्रेट सेबस्टियन ने स्वयंसेवियों के उत्साह को सराहते हुए सात दिवसीय एनएसएस शिविर के सफल समापन समारोह की बधाई दी। मुख्यातिथि सह आचार्य मारग्रेट सेबस्टियन ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए एनएसएस मोटो नॉट मी बट यू की विस्तृत विवेचना करते हुए इसकी प्रासंगिकता बताई। स्वयंसेवियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुतियां भी दी। इस अवसर सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।

  • कोटला नुम्हाल में नशा उन्मूलन के तहत एन्टी चिट्टा रैली जा आयोजन

    कोटला नुम्हाल में नशा उन्मूलन के तहत एन्टी चिट्टा रैली जा आयोजन

    दाड़लाघाट

    पंचायत दाड़लाघाट के गांव कोटला नुम्हाल में नशा उन्मूलन को लेकर एक सराहनीय पहल करते हुए आशा कार्यकर्ता अनिता गौतम के नेतृत्व में महिला मंडल कोटला नुम्हाल एवं महिला मंडल कोटला नुम्हाल दयोठी की महिलाओं ने तंबाकू मुक्त अभियान व एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली के माध्यम से महिलाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण और पर्यावरण स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। महिला मंडल प्रधान भावना शुक्ला ने अपने संबोधन में बच्चों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में लज्जा गौतम, चंपा गौतम, तरुणा शुक्ला, पूर्णिमा शुक्ला, रीता गौतम, रजनी गौतम, नीलम गौतम, गीता गौतम और कृष्णा सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।