कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
कुनिहार की पावन धरा पर स्थित शिव तांडव गुफा में आज से 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। भक्ति के इस महोत्सव के पहले ही दिन श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा, जिससे पूरी घाटी “हर-हर महादेव” के जयघोष से सराबोर हो गई।
कथा के शुभारंभ पर प्रातः 10:00 बजे कोठी घाटी से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर नगर परिक्रमा की। यह यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई शिव तांडव गुफा पहुँची, जहाँ वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। इसके पश्चात मुख्य शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया और व्यास पीठ एवं शिव महापुराण ग्रंथ का विधिवत पूजन संपन्न हुआ।
दोपहर 2:00 बजे कथा का प्रवाह शुरू करते हुए सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य बलवंत शांडिल जी ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने अपनी मधुर वाणी से शिव पुराण के गूढ़ रहस्यों को सरल भाषा में भक्तों के समक्ष रखा।
शिव महापुराण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। जो मनुष्य श्रद्धापूर्वक इसका श्रवण करता है, उसके जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैँ
मंदिर कमेटी ने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे इस 11 दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें।
Month: February 2026
-

शिव महापुराण एक ग्रन्थ नहीं,बल्कि जीवन जीने की कला है -आचार्य बलवंत शांडिलशिव तांडव गुफा कुनिहार में गूंजी शिव महिमा11 दिवसीय महापुराण कथा का भव्य आगाज़
-

स्टाफ बैठक में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर मंथन, शिक्षकों को दिए दिशा-निर्देश
कुनिहार
एस.वी.एन. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार में विद्यालय स्टाफ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन टी.सी. गर्ग ने की। जबकि प्रधानाचार्य पदम नाभम सहित समस्त शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना और शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श करना रहा।बैठक के दौरान विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने पाठ्यक्रम की वर्तमान प्रगति शेष सिलेबस, विद्यार्थियों की शंकाओं के समाधान तथा पुनरावृत्ति कक्षाओं की रूपरेखा पर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इसके साथ ही परीक्षा-पूर्व विशेष मार्गदर्शन सत्र आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया और कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के समग्र विकास और बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सुनियोजित रणनीति अपनाने पर जोर दिया।
चेयरमैन टी.सी. गर्ग ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती हैं, ऐसे में शिक्षकों की भूमिका मार्गदर्शक के रूप में और भी अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने, सकारात्मक वातावरण तैयार करने तथा अनुशासन और नियमितता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
वहीं प्रधानाचार्य पदम नाभम ने बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित दिशा-निर्देश साझा करते हुए समयबद्ध पाठ योजना, नियमित टेस्ट और परिणामों की सतत समीक्षा की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता को पहचानते हुए व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया जाना चाहिए, ताकि सभी छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभिभावकों के साथ समय-समय पर संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों की प्रगति से अवगत कराया जाएगा। जिससे विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय मजबूत हो सके।
अंत में उपस्थित समस्त स्टाफ ने बोर्ड परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने और विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।
-

सतगुरु रविदास मंदिर छामला में मनाया गया श्री गुरु रविदास महाराज का 649वां प्रकाशोत्सव
श्री गुरु रविदास समाज सुधार सभा द्वारा संत गुरु रविदास महाराज का 649वां प्रकाशोत्सव सतगुरु रविदास मंदिर छामला में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रविदास समाज के लोगों द्वारा क्वारला से दाड़ला मोड़ होते हुए छामला तक शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर जालंधर पंजाब से आये रागी जत्थों द्वारा गुरूवाणी से पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर भीम आर्मी से रवि दलित मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभा के अध्यक्ष गीता राम बंसल ने गुरु रविदास महाराज के बारे में प्रकाश डालते हुए कहाकि गुरु रविदास जी मध्यकाल में एक भारतीय संत कवि सतगुरु थे। इन्हें संत शिरोमणि संत गुरु की उपाधि दी गई है। इन्होंने रविदासीया, पंथ की स्थापना की और इनके रचे गए कुछ भजन सिख लोगों के पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं। इन्होंने जात पात का घोर खंडन किया और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। इस मौके पर सभा के उप प्रधान श्यामलाल, सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष खेमराज, सी डी पंवर, अमर देव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया
-

ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के मनलोग बड़ोग वार्ड नंबर -2 के ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को दाडला घाट पंचायत में समायोजित न करने के लिए सौंपा ज्ञापन ।
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
हनुमान बड़ोग पंचायत के गांव मनलोग
वार्ड नम्बर -2 के ग्रामीणों ने आज खंड विकास कार्यालय कुनिहार में विकास खंड अधिकारी तन्मय सिंह कंवर को दाडला घाट पंचायत में समायोजित नहीं करने के लिए ज्ञापन सौंपा ।सरकार द्वारा जारी पंचायतो के पुनर्गठन संबंधित सूचना जारी होने के बाद ग्रामीणों में हनुमान बड़ोग पंचायत के मानलोग बड़ोग वार्ड के लोगो में नराजगी थी,कि उनके वार्ड को दाडला घाट पंचायत में समायोजित किया जा रहा है ।उनके गावँ से दाडला घाट की दूरी करीब छह किलोमीटर बनती है,जोकि ग्रामीण महिलाओं व बुजुर्गों के लिए पंचायत संबंधित कार्यो को करवाने के लिए बहुत दूर हो जाईगी,जबकि वर्तमान पंचायत में गांव से यह दूरी मात्र दो किलोमीटर है ।करीब 130 ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन मानलोग बड़ोग वार्ड नम्बर -2 के करीब 50 ग्रामीणों द्वारा खंड विकास अधिकारी कुनिहार के माध्यम से सरकार को भेजा गया व सरकार से आग्रह किया गया कि उन्हें हनुमान बड़ोग पंचायत में रहने दिया जाए ।
बीडीओ कुनिहार तन्मय सिंह कंवर ने बताया ,कि आज कार्यालय में मनलोग बड़ोग के ग्रामीणों ने अपनी पंचायत हनुमान बड़ोग से हटाकर दाडला घाट में समायोजित किए गए गांव को न हटाने बारे ज्ञापन दिया गया ।इनकी आपत्तियों को विकास खंड कार्यालय से जिला पंचायत अधिकारी सोलन को आज ही भेज दिया जायेगा ताकि समय पर इनकी आपत्तियों पर कार्यवाही हो सके । -

विकासखंड अधिकारी कार्यालय नालागढ़ परिसर में 6 फरवरी को शिव परिवार मूर्ति स्थापना पर क्षेत्रवासियों के लिए विशाल भंडारे का होगा आयोजन
रामशहर ।
विकासखंड अधिकारी कार्यालय नालागढ़ परिसर में 6 फरवरी को शिव परिवार मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य पर क्षेत्रवासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी हमें विकास खंड अधिकारी नालागढ़ ने एक प्रेस से विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने क्षेत्र वासियों से आह्वान किया है कि उक्त दिन कार्यालय परिसर में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं एवं प्रसाद में भिन्न-भिन्न व्यंजनों का स्वाद ग्रहण करें।
इस उप लक्ष्य पर मंदिर परिसर को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया सबारा गया है।
क्षेत्र वासियों के लिए भंडारे के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं -

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी अर्की में एन एस एस स्वयंसेवक द्वारा नशे के खिलाफ एक रैली का आयोजन
पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी अर्की में एन एस एस स्वयंसेवक द्वारा नशे के खिलाफ एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्कूल प्रांगण से होती हुई चंडी बाजार तक निकाली गई । रैली के द्वारा आसपास के गांव तथा समाज के लोगों को नशे के खिलाफ तथा इससे होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य अमिता कौशल द्वारा बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान व इससे दूर रहने के बारे में विस्तृत जानकारी दीं। उन्होंने कहा की हिमाचल सरकार तथा विभाग की तरफ से यह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विद्यालय के स्वयं सेवको तथा अन्य छात्र छात्राओं द्वारा सफल बनाया जा सकता है और प्रदेश की युवा पीढ़ी जो नशे की चपेट में आ रही है उनका जीवन सुरक्षित बन सके। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई भी की । इस अवसर पर एन एस एस इकाई के प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा तथा हेमलता के साथ नीलम शुक्ला प्रवक्ता जीव विज्ञान, पंकज कुमार प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, खेमचंद ठाकुर, हेमराज, पवन कुमार ,चंद्र प्रकाश, नीलम, सरला देवी तथा पाठशाला का समस्त अध्यापक वर्ग उपस्थित रहा।
-

माता एवं शिशु देखभाल तथा कुष्ठ रोग जागरूकता पर जागरूकता सत्र का आयोजन
सिविल अस्पताल अर्की, स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को माता एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल तथा कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) की रोकथाम एवं जागरूकता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी के कुशल नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में लगभग 45 लोगों ने भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सपना ठाकुर द्वारा माता एवं शिशु देखभाल विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को उचित पोषण, नियमित जांच, टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव तथा प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु की देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए, आयरन, कैल्शियम एवं आवश्यक पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
सपना ठाकुर ने नवजात शिशु के लिए स्तनपान के महत्व, टीकाकरण कार्यक्रम, स्वच्छता, संतुलित आहार तथा संक्रमण से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिशु के पहले 1000 दिन उसके संपूर्ण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए इस अवधि में विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डॉ. विजय कुमार शांडील, काउंसलर, एचआईवी काउंसलिंग एवं टेस्टिंग सेवाएं, सिविल अस्पताल अर्की द्वारा कुष्ठ रोग जागरूकता विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग एक संक्रामक बीमारी है, जो बैक्टीरिया के कारण होती है, लेकिन समय पर उपचार से यह पूरी तरह ठीक हो सकती है।
डॉ. शांडील ने बताया कि कुष्ठ रोग के शुरुआती लक्षणों में त्वचा पर सफेद या सुन्न धब्बे, हाथ-पैरों में सुन्नता, घाव का देर से भरना आदि शामिल हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि ऐसे कोई भी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुष्ठ रोग छूने, साथ बैठने, खाना खाने या सामाजिक संपर्क से नहीं फैलता, इसलिए इससे पीड़ित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने समाज से कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और मरीजों को सम्मान एवं सहयोग देने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कि माता एवं शिशु स्वास्थ्य तथा कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम जनता को निःशुल्क जांच, दवाइयां एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों द्वारा विशेषज्ञों से अपने प्रश्न पूछे गए।
-

सोलन में पुलिस पर सख्ती: रात 2 बजे SSP का औचक निरीक्षण, 4 निलंबित, 1 लाइन हाजिर
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए देर रात औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखी और मौके पर ही कड़े कदम उठाए।जानकारी के अनुसार, एसपी ने बुधवार तड़के करीब दो बजे के बाद परवाणु, धर्मपुर और सोलन के सदर थाना क्षेत्रों में अचानक दबिश दी। इस दौरान पांच पुलिसकर्मी और चार होमगार्ड जवान ड्यूटी में लापरवाही बरतते पाए गए। बताया जा रहा है कि देर रात के समय नाकाबंदी में ढिलाई की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते एसपी ने जानबूझकर रात्रि निरीक्षण की रणनीति बनाई।
निरीक्षण में कोताही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक हेड कांस्टेबल, एक एचएचसी (HHC) और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया, जबकि एक अन्य हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया। इसके अलावा चार होमगार्ड जवानों को बटालियन वापस भेजते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी करीब दो सप्ताह पूर्व ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक एएसआई को निलंबित किया जा चुका है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि सोलन पुलिस में अनुशासन से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एसपी गौरव सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि धर्मपुर और परवाणु जैसे थाने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है, जहां सुरक्षा में छोटी सी चूक भी गंभीर परिणाम ला सकती है।ऐसा फीडबैक होता है कि रात दो बजे तक पुलिसकर्मी चौकन्ने होते हैं, इसके बाद नाकाबंदी भी हट जाती है। लिहाजा ड्यूटी पर कोताही बरती जाती है। माना जा रहा है कि इसी के चलते पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण की योजना में बदलाव किया था। पुलिस अधीक्षक दो बजे के बाद ही निरीक्षण के लिए निकले थे। मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर कोताही बरतने वाले एक हेड कांस्टेबल, एक एचएचसी व दो कांस्टेबल निलंबित कर दिए गए हैं, जबकि एक हैड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले भी पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह द्वारा एक सहायक उप निरीक्षक को भी ड्यूटी पर कोताही बरतने पर निलंबित किया गया था। पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के बाद लाइन हाजिर भी कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि एसपी गौरव सिंह राज्य में एक तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी के तौर पहचान रखते हैं। नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई में भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
एसपी ने ये भी स्वीकार किया कि जानबूझकर रात्रि 2 बजे के बाद ही थानों में निरीक्षण किया गया।
पुलिस महकमे में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप है और इसे पूरे जिले में कड़ा संदेश माना जा रहा है।
-

आज का राशिफ़ल
भार्गव
मेष
04-02-2026♈ मेष :
आज आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी।
नए निर्णय लेने का मन बनेगा।
कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता सराही जाएगी।
अधूरे कार्य पूरे होने के योग हैं।
आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा।
क्रोध पर नियंत्रण रखें।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
किसी पुराने मित्र से लाभकारी बातचीत हो सकती है।
शाम के समय सकारात्मक समाचार मिलेगा।भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सिंदूरी
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
वृष
04-02-2026♉ वृषभ :
आज धैर्य और समझदारी से लाभ होगा।
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
कामकाज में स्थिरता आएगी।
भूमि या संपत्ति से जुड़े विचार बन सकते हैं।
मन प्रसन्न रहेगा।
खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
किसी करीबी से सहयोग मिलेगा।
दिन के अंत में राहत महसूस करेंगे।भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
मिथुन
04-02-2026♊ मिथुन :
आज बुद्धि और वाणी से सफलता मिलेगी।
साक्षात्कार या मीटिंग अनुकूल रहेगी।
नई जानकारी से लाभ होगा।
छोटी यात्रा संभव है।
मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
मन उत्साहित रहेगा।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे।
लेखन या संचार कार्य सफल रहेंगे।भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व
कर्क
04-02-2026♋ कर्क :
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं।
पुराने संबंधों में सुधार होगा।
कार्यस्थल पर संयम से काम लें।
धन संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें।
आध्यात्मिक विचार मन में आएंगे।
शाम शुभ समाचार दे सकती है।
मां या वरिष्ठ महिला से लाभ मिलेगा।
मन में स्थिरता बनी रहेगी।भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: दूधिया सफेद
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
सिंह
04-02-2026♌ सिंह :
आज नेतृत्व क्षमता उभरकर आएगी।
मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा।
नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
आत्मबल मजबूत रहेगा।
दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा।
समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी।
पुरानी मेहनत रंग लाएगी।भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
भाग्यशाली दिशा: पूर्व-दक्षिण
कन्या
04-02-2026♍ कन्या :
आज परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।
कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरे होंगे।
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
नई सीख और अनुभव प्राप्त होंगे।
दिन व्यस्त लेकिन संतोषजनक रहेगा।
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
काम में बारीकी से लाभ होगा।
धैर्य रखने से सफलता मिलेगी।भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
तुला
04-02-2026♎ तुला :
आज संबंधों में मधुरता आएगी।
साझेदारी में लाभ के योग हैं।
कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मन प्रसन्न रहेगा।
पुराना विवाद समाप्त हो सकता है।
समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
नए प्रस्ताव पर विचार होगा।
दिन संतुलन बनाए रखने का है।भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम
वृश्चिक
04-02-2026♏ वृश्चिक :
आज गोपनीय योजनाओं में सफलता मिलेगी।
धैर्य और आत्मसंयम आवश्यक है।
कार्यस्थल पर ध्यान केंद्रित रखें।
आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
भावनाओं में बहने से बचें।
दिन निर्णायक सिद्ध हो सकता है।
अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा।
जोखिम लेने से पहले सोचें।भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: गहरा लाल
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
धनु
04-02-2026♐ धनु :
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
नई शुरुआत के योग हैं।
यात्रा से लाभ संभव है।
गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।
मन सकारात्मक रहेगा।
विदेश से जुड़ा समाचार मिल सकता है।
आत्मविश्वास बढ़ेगा।भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
मकर
04-02-2026♑ मकर :
आज मेहनत और अनुशासन से सफलता मिलेगी।
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी।
धैर्य बनाए रखें।
दिन प्रगति देने वाला रहेगा।
निवेश से लाभ के संकेत हैं।
परिवार का सहयोग मिलेगा।भाग्यशाली अंक: 10
भाग्यशाली रंग: स्लेटी
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
कुंभ
04-02-2026♒ कुंभ :
आज नवीन विचार लाभ देंगे।
तकनीकी और बौद्धिक कार्य सफल होंगे।
मित्रों से सहयोग मिलेगा।
आर्थिक अवसर प्राप्त होंगे।
दिन उत्साहपूर्ण रहेगा।
नई पहचान बनने के योग हैं।
समूह कार्य में सफलता मिलेगी।
आत्मविश्वास बढ़ेगा।भाग्यशाली अंक: 11
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व
मीन
04-02-2026♓ मीन :
आज मन शांत और एकाग्र रहेगा।
आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा।
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
भावनात्मक संतुलन बना रहेगा।
परिवार से सुख मिलेगा।
दिन सुकून देने वाला रहेगा।
अंतर्ज्ञान सही निर्णय में मदद करेगा।
शुभ समाचार मिलने की संभावना है।भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: समुद्री हरा
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व
-

जनकल्याण समिति टीम द्वारा दिलाराम को दी गयी दस हजार रुपये की सहायता राशि
जनकल्याण समिति टीम द्वारा दिलाराम गांव थियोन तहसील नालागढ़ को दस हजार रु का चेक सहायता के रूप में दिया गया। दिलाराम काफी समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित है जिसके चलते उनकी दोनों किडनिया खराब हो गई है और वह शुगर के पेशेंट भी है और परिवार की स्थिति अच्छी न होने के कारण उन्हें यह सहायता दी गई यह जनकल्याण समिति टीम का यह 107 वां चेक था जो समिति विभिन्न प्रकार के कार्यों में अपना योगदान समाज में देती रहती है। जिसमें मुख्य तौर पर स्वास्थ्य शिक्षा से दूर रहना और अन्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में अपना योगदान देती रहती है। इस मौके पर परिवार के सदस्या दीपक शर्मा, मनु ठाकुर, जन कल्याण समिति अध्यक्ष विशाल परमार, मदनलाल, करमचंद, नरेश, हुकुम आदि उपस्थित थे।