Tag: अर्की आज तक

  • देखे क्या क्या रहे हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो)

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक आयोजित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया।
    बैठक में सरकारी महिला कर्मचारियों को प्रसव के दौरान बच्चे की मृत्यु पर या नवजात शिशुओं की मौत होने पर 60 दिन का विशेष मातृत्व अवकाश प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
    मंत्रिमंडल ने ‘टेंटिड’ पदों को छोड़कर छः पोस्ट कोड के 699 पदों के लम्बित परिणामों को घोषित करने की स्वीकृति प्रदान की। इनमें मार्केट सुपरवाइजर (पोस्ट कोड-977), फायरमैन (पोस्ट कोड-916), ड्राइंग मास्टर (पोस्ट कोड-980), लिपिक (हिमाचल प्रदेश सचिवालय पोस्ट कोड-962), लाइनमैन (पोस्ट कोड-971) और स्टेनो टाइपिस्ट (पोस्ट कोड-928) शामिल हैं।
    मंत्रिमंडल ने संजौली पुलिस चौकी को पुलिस स्टेशन में स्तरोन्नत करने सहित विभिन्न श्रेणियों के 20 पद सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की।
    बैठक में जिला शिमला के नेरवा में अग्निशमन चौकी खोलने तथा इसमें विभिन्न श्रेणियों के 17 पद सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की गई।
    मंत्रिमंडल ने राजस्व विभाग में तहसीलदार के 09 पद सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की।
    बैठक में जिला शिमला में कोटखाई के पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हाल ही में खोले गए बागी पुलिस चौकी में विभिन्न श्रेणियों के छः पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की गई।
    बैठक में योजना विभाग में विभिन्न श्रेणियों के तीन पद भरने की स्वीकृति प्रदान की गई।
    मंत्रिमण्डल ने कोषागार, लेखा एवं लॉटरी विभाग में कोषागार अधिकारियों के तीन पद भरने का निर्णय लिया।
    बैठक में सोलन जिले के बशील में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के तीन पदों को सृजित कर भरने को मंजूरी दी गई।
    बैठक में कांगड़ा जिले के कांगड़ा में जल शक्ति विभाग का नया मंडल खोलने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
    बैठक में बिलासपुर जिले के श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के जगातखाना में जल शक्ति विभाग का नया मंडल खोलने तथा इसके संचालन के लिए आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया गया।
    बैठक में सोलन जिले के लोहारघाट में नई उप-तहसील खोलने तथा आवश्यक पदों को सृजित कर भरने को मंजूरी दी गई।
    बैठक में हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय शिमला के विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर के 16 स्वीकृत पदों को एसोसिएट प्रोफेसर में स्तरोन्नत करने को मंजूरी दी गई।
    इसके अतिरिक्त, बैठक में कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में विभिन्न श्रेणियों के आठ पदों को सृजित करने और भरने के साथ बी.टेक (आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस और डेटा सांइस) और बी.टेक (कंप्यूटर साईंस) पाठ्यक्रम शुरू करने को भी मंजूरी दी गई।
    बैठक में शिमला जिले के प्रगतिनगर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में बी.टेक (सिविल इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के सात पदों को सृजित कर भरने की मंजूरी दी गई।
    मंत्रिमंडल ने जिला मंडी के राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय सुन्दरनगर में कम्प्यूटर साईंस और इंजीनियरिंग (आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग) में एक नया डिप्लोमा कोर्स शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की।
    बैठक में मंडी जिला के श्री लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में न्यूक्लियर मेडिसन विभाग स्थापित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा, बैठक में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर, न्यूक्लियर मेडिसन टेक्नोलॉजिस्ट और रेडिएशन सेफ्टी अधिकारी जैसे पदों को सृजित कर भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
    मंत्रिमंडल ने जिला सिरमौर के डॉक्टर वाई.एस. परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग के अंतर्गत इम्यूनोहेमेटोलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूज़न विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद को भरने को स्वीकृति प्रदान की।
    बैठक में एलोपैथिक चिकित्सकों को भारत या विदेश में अध्ययन अवकाश (स्टडी लीव) के दौरान पूरा वेतन प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
    मंत्रिमंडल ने राज्य के सभी 135 पुलिस थानों को जनसंख्या, क्षेत्रफल, बड़े अपराध, यातायात, अंतर्राज्यीय सीमाओं और पर्यटकों की आवाजाही जैसे मानकों के आधार पर छः श्रेणियों में वर्गीकृत करने का निर्णय लिया है। पुलिस थानों में स्टाफ की तैनाती को उनकी श्रेणियों के अनुसार संशोधित किया जाएगा ताकि फील्ड कार्यालयों को सुदृढ़ किया जा सके और जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।
    बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रवेश कर (एन्ट्री टैक्स) की वसूली के लिए नीलामी-कम-निविदा प्रक्रिया को मंजूरी प्रदान की गई, जिससे वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 11.56 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित होने की संभावना है। इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने राज्य में सभी एन्ट्री टॉल बैरियर्ज पर चरणबद्ध तरीके से फास्टैग सुविधा लागू करने का निर्णय लिया। पहले चरण में यह सुविधा गरामोड़ा (बिलासपुर), परवाणु (मेन) और टियारा बाईपास (सोलन), गोविन्दघाट (सिरमौर), कंडवाल (नूरपुर), मैहतपुर (ऊना) और बद्दी (सोलन) के टोल बैरियर्ज पर शुरू की जाएगी।
    मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिला की सदर तहसील के आठ पटवार वृतों को नम्होल उप-तहसील में शामिल कर इसका पुनर्गठन करने का निर्णय लिया।

  • प्रदेश की नम्बर वन एकेडमी एस्पायर शिमला के बच्चों ने JEE Main परीक्षा मे किया उम्दा प्रदर्शन।

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो) शुक्रवार को शिमला में एस्पायर एकेडमी ने JEE Main परीक्षा के प्रथम चरण मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया समान्नित किया।  NTA ने JEE Main परीक्षा के पहले चरण का का परिणाम 11 फरवरी को घोषित किया जिसमे एस्पायर एकेडमी के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बेहतर परिणाम आने पर संस्थान ने बच्चों के साथ अपने कैम्पस में जशन मनाया गया । इस समारोह मे संस्थान ने JEE परीक्षा में बेहतर प्रदर्श करने वाले विद्यार्थियों को समानित भी किया। एस्पायर संस्थान के 3 विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशत से अधिक, 28 बच्चों विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक और 59 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।


    आव्या मेहता ने 99.75 प्रतिशत हासिल करके एस्पायर मे शीर्ष स्थान प्राप्त किया, प्रत्युष ठाकुर 99.66, युवराज सिंह परमार 99.21,प्रणव शारदा 98.49, मनंत महाजन 98.31, कनक ,98.07, दीक्षित 97.92, अर्पित ठाकुर 97.82, विक्रम वर्मा 97.4, भाव्या शर्मा 97.12, अनीश 97.04, आदित्य चौधरी 96.9, तनीष्क 96.86, अभिजय राणा 96.79, सुमित वर्मा 96.78, शशांक 96.27, दिव्यांश पाटिल 96.03, क्षितिज ठाकुर 96.02, आदित्य ठाकुर 96, उत्कर्ष शर्मा 95.8, राघव नेगी 95.64, रिजुल कौंडल 95.6, वरुण 95.6, सूर्यान्श ठाकुर 95.49, सनिधय सिर्केक 95.3, नमन 95.2, दिव्यांश और रिया शर्मा 95 प्रतिशत अंक हासिल किए।

    एस्पायर संस्थान के डायरेक्टर योगेन्द्र मीना ने बताया कि JEE 2025 मे संस्थान के छात्रों का ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी है। उन्होंने इस बात पे भी जोर दिया कि हिमाचल में पेरेंट्स को अपने बच्चों को छोटी कक्षा से ही आईआईटी जेसे परीक्षा के लिए तैयारियां करानी चाहिए तभी हिमाचल के बचे भी राष्ट्रीय स्तर में बच्चों के साथ प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे।

    ईस समारोह में मुख्य अतिथि प्रत्युश राठौर थे जो IIT मुंबई से पासआउट रहे है और अपने समय में IIT की परीक्षा में आल इंडिया रैंक में 13 वां स्थान हासिल किया था। उन्होंने बच्चों के साथ अपने विचार और अनुभव साँझा किये। उन्होंने बताया की बच्चे की शिक्षा के लिए मुख्य रूप से चार स्तंभ काम करते है अध्यापक, माता – पिता, विद्यार्थी और प्रबंधन, ईन सबका बहुत योगदान रहता है। उन्होंने कहां बच्चों को अपने अध्यापकों का हमेशा सम्मान करना चाहिए और  असफलता से कभी भी निराश नहीं होना चाहिए। आप तभी सफल होंगे जब कभी असफल हुए होंगे इसलिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

  • भाजपा को नहीं युवाओं की चिंता, नशे पर मात्र राजनीति कर रहे। संजय अवस्थी

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो)

    अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि भाजपा नेता नशे के मुद्दे पर भी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को युवाओं की चिंता नहीं है, क्योंकि सत्ता में रहते हुए जयराम ठाकुर ने नशा माफिया के खिलाफ न तो कोई सख्त कार्रवाई की और न ही सख्त कानून बनाने की दिशा में कदम उठाए। भाजपा सरकार के 5 साल में पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट लंबित रहा, जबकि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही इसकी अधिसूचना जारी की और नशा माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू की। अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने नशा माफिया की धरपकड़ तेज कर दी है। उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया है और उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त किया है।

  • केन्द्रीय बजट में हिमाचल के लिए आर्थिक मदद की मांग करे जयराम ठाकुर : अवस्थी

    अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर राज्य सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाना छोड़कर, इस वर्ष के केन्द्रीय बजट में हिमाचली हितों की पैरवी करें। आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में अवस्थी ने कहा कि जयराम ठाकुर मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए रोज नया तथ्यहीन बयान जारी करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे हिमाचल और हिमाचल के लोगों के हितों के प्रति इतने ही संवेदनशील हैं तो उन्हें केन्द्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए आर्थिक मदद की मांग करनी चाहिए।
    अवस्थी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने वर्ष, 2023 में आई आपदा के 10,000 करोड़ रुपये भी अभी तक जारी नहीं किए हैं। इसके अलावा कर्मचारियों के एनपीएस में लगभग 9000 करोड़ रुपये केन्द्र सरकार के पास पड़े हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार से यह पैसा हिमाचल प्रदेश को दिलवाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर दिल्ली जाकर हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद में रोड़ा अटकाने का काम करते हैं।
    संजय अवस्थी ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार की फिजूलखर्ची के कारण प्रदेश पर आर्थिक बोझ बढ़ा। इसी कारण पिछली भाजपा सरकार ने वर्तमान सरकार को 75,000 करोड़ रुपये का ऋण और कर्मचारियों की देनदारियों के रूप में 10,000 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ विरासत में छोड़ा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज हिमाचल प्रदेश को ऋण का मूलधन और उसका ब्याज चुकाने के लिए भी ऋण लेना पड़ रहा है। वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में जितना भी ऋण लिया है उसका 63 प्रतिशत हिस्सा पिछली सरकार द्वारा लिए गए ऋण के मूलधन और उसके ब्याज को चुकाने के लिए खर्च करना पड़ रहा है।
    विधायक ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने राज्य के संसाधनों में बढ़ौतरी करने के लिए भी कोई कदम नहीं उठाए, जबकि पूरे पांच साल तक डबल इंजन की सरकार का नारा दिया जाता रहा। हकीकत यह है कि डबल इंजन की सरकार के कारण हिमाचल प्रदेश डबल स्पीड से कर्ज के दलदल में फंसता चला गया और जयराम सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
    संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लिए आय के संसाधन जुटाने पर विशेष ध्यान दे रही है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

  • अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बस दुर्घटना पर किया दुःख व्यक्त।

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो)

    महाकुम्भ में स्नान के लिए सोलन ज़िला के अर्की उपमण्डल के दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार ज़िला प्रशासन सोलन उत्तर प्रदेश के ज़िला कौशाम्बी के प्रशासन के साथ निरंतर सम्पर्क में है तथा घायलों की समयबद्ध चिकित्सीय सहायता सुनिश्चित बनाई जा रही है।
    अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने इस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही ज़िला प्रशासन को उचित स्तर पर सम्पर्क स्थापित कर सभी घायलों को त्वरित उपचार एवं राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वह निरंतर ज़िला प्रशासन कौशाम्बी के सम्पर्क में हैं और घायलों की उचित सहायता के लिए हर स्तर पर समन्वय स्थापित कर रहे हैं ताकि घायलों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    उन्होंने घायलों के परिजनो से आग्रह किया कि धैर्य बनाए रखें। प्रदेश सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए निरंतर संवेदनशील है और सभी घायलों के समुचित उपचार का प्रबंध किया गया है।
    उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित किए जा रहे महाकुम्भ में भाग लेने के लिए सोलन ज़िला के अर्की उपमण्डल से निजी बस के माध्यम से जा रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना ग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ था।
    उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में कौशाम्बी ज़िला के सिराथू के उपमण्डलाधिकारी से सूचना प्राप्त हुई थी। प्राप्त सूचना के अनुसार दुर्घटना में कुल 24 व्यक्तियों के घायल होने का समाचार है। 23 व्यक्तियों को मामूली चोट लगने तथा एक व्यक्ति के अधिक घायल होने की सूचना है। दुर्घटना में अर्की उपमण्डल के धार ब्राहमणा के 75 वर्षीय तुलसी राम शर्मा को अधिक चोट लगने की जानकारी प्राप्त हुई है। यह सघन चिकित्सा इकाई में उपचाराधीन हैं।
    उपायुक्त ने कहा कि बस में दुर्घटना के समय कुल 32 व्यक्ति सवार थे। 14 घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू तथा 10 घायल व्यक्ति ज़िला अस्पताल कौशाम्बी में उपचाराधीन हैं।
    मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला प्रशासन सोलन इस सम्बन्ध में ज़िला प्रशासन कौशाम्बी के साथ निरंतर सम्पर्क में है और सभी घायलों का समुचित उपचार व देखभाल सुनिश्चित बनाई जा रही है।

  • अर्की:-सानन स्कूल के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने चंडीगढ़ का किया एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण।

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो ): राजकीय माध्यमिक पाठशाला सानण के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने चंडीगढ़ का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया ।इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ के कई ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थानों का भ्रमण किया। विद्यालय के अध्यापक हेमराज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम विद्यालय के प्राइमरी स्कूल व मिडल के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया जिसमें 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
    इस दौरान विद्यार्थियों को छतबीर चिड़ियाघर के साथ साथ अन्य ऐतिहासिक स्थानों का भी भ्रमण करवाया गया। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण का खूब आनंद उठाया और बहुत कुछ सीखा। इस दौरान विद्यालय की मुख्याध्यापिका ( रा० कें० प्रा० पा० सानण ) रीनू शर्मा , मुख्याध्यापक ( रा० मा० पा० सानण ) तिलक राज शर्मा व हेम राज शर्मा सहित लता शर्मा मौजूद रहे।

  • सोलन में शाम-ए-ग़ज़ल” का आयोजन

    फ़ील्फोट फोरम सोलन द्वारा होटल पैरागोन पैलेस में “शाम-ए-ग़ज़ल” का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया। फ़ील्फोट फ़ोरम की टीम द्वारा मुख्यातिथि को शॉल,टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया किया ।इस दौरान वशिष्ठ अतिथि रहे सिविल सप्लाईज के निदेशक जतनी साहनी, समाजसेवी कृपाल सिंह पसरीचा, समाजसेवी कुलराकेश पंत, नगर निगम सोलन की मेयर उषा शर्मा, डिप्टी मेयर मीरा आनंद,समाजसेवी सुरेंद्र सेठी,समाजसेवी राजन जैन,समाजसेवी
    अशोक सूद,समाजसेवी दिनेश कश्यप,समाजसेवी
    मुकेश गुप्ता,मोनिका बंसल,रोहताश , जया कपूर, शीतल गुप्ता,अंचल वर्मा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को भी आयोजकों की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    शाम ए ग़ज़ल कार्यक्रम में रवि कांत सूद, विपुल गोयल , नरेंद्र दत्त शर्मा, आर्मान, परविंदर सिंह नमधारी, राजिंदर सिंह, सोहन सिंह, पारस वर्मा,हरिश शर्मा, मोंटी राजा, पंकज चौहान और कैलाश शर्मा सहित अन्य प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी गायकी और ग़ज़ल प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया व खूब वाहवाही लूटी ।
    इस दौरान मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने अपने संबोधन में सभी कलाकारों और आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, “ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का माध्यम बनते हैं। यह मंच संगीत और साहित्य प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने आयोजकों और सभी कलाकारों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी ।
    फ़ील्फोट सोलन के अध्यक्ष विजय पुरी ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन न केवल समाज में सकारात्मकता लाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम भी करते हैं। उन्होंने कहा कि फ़ील्फोट सोलन का उद्देश्य हमेशा से कलाकारों को एक मंच प्रदान करना रहा है। हमारी कोशिश है कि स्थानीय और उभरते हुए कलाकार अपनी कला को निखार सकें और लोगों के सामने प्रस्तुत कर सकें। ऐसे आयोजन समाज में संस्कृति और कला के प्रति प्रेम को बढ़ावा देते हैं।”
    वहीं, चेयरमैन विपुल गोयल ने कहा कि “शाम-ए-ग़ज़ल” जैसे कार्यक्रमों से समाज में साहित्य और संगीत के प्रति जागरूकता बढ़ती है।कार्यक्रम का मंच संचालन उत्तम कुमार और मोहिनी सूद ने किया।कार्यक्रम के दौरान सभी मेंबर्स और गणमान्य अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान रशिमधर सूद,मनोज गुप्ता,भेदराम वर्मा,गुलाब सिंह नामधारी,धर्मपाल शर्मा ,विक्रम मट्टू,नीलम राणा,रक्षा प्रभा शर्मा, रोहिनी, रुचि,राजिंद्र शर्मा व रवि कंवरपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

  • अर्की के लोकप्रिय विधायक संजय अवस्थी 23 व 24 दिसम्बर को अर्की प्रवास पर।


    अर्की के लोकप्रिय विधायक संजय अवस्थी 23 व 24 दिसम्बर को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं

    संजय अवस्थी 23 दिसम्बर को सुबह 11बजे ग्राम पंचायत पलोग के मांझू में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की आधारशिला रखेंगे।
    उसके बाद विधायक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांझू के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
    वहीं संजय अवस्थी 24 दिसम्बर  को सुबह 11 बजे डुमैहर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की 29वीं वरिष्ठ एवं 24वीं कनिष्ठ राज्य स्तरीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे ।

  • राकेश शर्मा को चुना गया एस एम सी डुमैहर स्कूल का प्रधान

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में एस एम सी की बैठक प्रधानाचार्य अरूण की अध्यक्षता में आयोजित की गईं । इस दौरान एस एम सी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक मै मौजूद सभी सदस्यों ने एक सहमति के साथ लाधी के राकेश शर्मा को एस एम सी का नया अध्यक्ष चुना । इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी गईं है इसे वो सच्ची निष्ठां और ईमानदारी से निभाएगे। और स्कूल की हर एक समस्याओं के निपटारे के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्कूल अध्यापकों से आवाहन किया है की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेल खेलकूद के लिए भी प्रेरित करे ताकि मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास भी हो सके।

  • वृक्षारोपण वर्तमान का भविष्य के लिए एक बेहतरीन उपहार – संजय अवस्थी

    वृक्षारोपण वर्तमान का भविष्य के लिए एक बेहतरीन उपहार – संजय अवस्थी

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो) अर्की

    मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है और पौधों की देखभाल करना समाज के सभी लोगों का कर्तव्य है ताकि आने वाला कल हरा-भरा बन सके। संजय अवस्थी आज ग्राम पंचायत सरयांज के पम्बड़ क्षेत्र में वन विभाग के वन मण्डल कुनिहार, वन परिक्षेत्र दाड़लाघाट द्वारा आयोजित 75वें मण्डल स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे थे।
    संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री वन सम्वर्धन योजना के अंतर्गत पम्बड़ क्षेत्र का 05 हैक्टेयर क्षेत्र चिन्हित कर वर्ष 2024-25 में विभिन्न प्रजातियों जैसे दाडू, आम्बला, बेहड़ा, देवदार, बाण इत्यादि के लगभग 5500 पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक ही दिन पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण करने का, एक ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण निर्णय है जिससे जहां वन संरक्षण में सहायता मिलेगी तथा वहीं लोग पौधे रोपित करने के लिए प्रोत्साहित भी होंगे।
    उन्होंने कहा कि पौधा रोपित करने से न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा बल्कि आज लगाए गए पौधे भविष्य में पेड़ बनकर भावी पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ वातावरण तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण वर्तमान का भविष्य के लिए एक बेहतरीन उपहार साबित होगा। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही आवश्यक नहीं बल्कि पौधे की देखभाल भी आवश्यक है ताकि वह पौधे भविष्य में पेड़ बनकर पर्यावरण को हरा-भरा बना सके। उन्होंने स्थानीय लोगों से रोपित किए गए पौधों की देखभाल करना का आग्रह भी किया।
    संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास की अनेक योजनाएं आरम्भ की गई हैं। उन्होंने कहा कि पिपलूघाट के समीप सवावा गांव से बाड़ीधार तक रोप-वे एवं केबल कार की स्थापना पर लगभग 150 करोड़ रुपए व्यय होंगे जिसकी शीघ्र की डी.पी.आर. बनकर तैयार हो जाएगी। यह परियोजना रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी और अर्की विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेगी।
    उन्होंने कहा कि 2.10 करोड़ रुपए से इंप्रूवमेंट और डिस्ट्रीब्यूशन सरयांज एंड मैटरनी पेयजल योजना का प्रारूप बनाकर नाबार्ड को प्रेषित कर दिया गया है। इस पेयजल योजना से लोगों की पेयजल समस्या का निदान होगा। उन्होंने कहा कि मनोल-ठोल-पम्बड़ मार्ग के 1.57 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके है और इसका निर्माण कार्य शीघ्र ही आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने बाड़ीधार मेले को ज़िला स्तरीय करवाने का आश्वासन भी दिया।
    संजय अवस्थी ने ठंगर गांव तक मार्ग की एन.ओ.सी. उपलब्ध करवाने के उपरांत सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की।
    मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, ग्राम पंचायत सरयांज के प्रधान रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत धुन्धन की प्रधान शकुंतला, ग्राम पंचायत सरयांज के उप प्रधान प्रकाश गौतम, जिला कांग्रेस के महासचिव राजेंद्र रावत, ब्लॉक कांग्रेस अर्की के पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, महिला मण्डल पम्बड़ की प्रधान कांता शर्मा, बीडीसी सदस्य रीता ठाकुर, अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी (ना.) अर्की यादविंदर पाल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की तारा चंद नेगी, पुलिस उपाधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा, वनमण्डलाधिकारी राज कुमार शर्मा, डीएफओ कुनिहार राजकुमार शर्मा, सहायक संरक्षक सोलन विक्रम, रैंज ऑफिसर संयम तथा किशोर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित थे।