कुनिहार अर्की आज तक (अक्षरेश शर्मा)
मौनसून ने अभी प्रदेश में दस्तक ही दी है,परन्तु इस पहली बारिश से लोग में खोफ हो गया हैं। वीरवार रात्रि हुई भयंकर बारिस ने एक बार फिर जंहा हाटकोट पंचायत के वार्ड नम्बर 1 के वाशिंदों की नींद उड़ा दी है,तो वन्ही खण्ड विकास कार्यालय व केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला के साथ का रास्ते का एक बड़ा भाग भी खटनाली नाले में समा गया,जिससे उद्यान विभाग की नर्सरी व प्राकृतिक जल स्त्रोत को जाने वाला रास्ता बंद हो गया।
विदित रहे,कि पिछली बरसात में विद्यालय की ओर से काफी बड़ा भू भाग खिसकने से विद्यालय के शौचालय नाले में गिर गए थे व सरकार की ओर से अर्की विधायक व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने मौके का दौरा कर एसडीएम अर्की को इसके रोकथाम सम्बधी जरूरी दिशा निर्देश दिये थे,परन्तु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी विद्यालय के बचाव हेतु प्रशासन की ओर से कोई भी कार्यवाही आज तक नही हुई।
उपपयुक्त सोलन की ओर से करीब 60 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी व डीआरडीओ सोलन की तकनीकी टीम ने मौके का मुआयना करके इस मिट्टी की रोकथाम हेतु सर्वे किया था,परन्तु यह सर्वे भी फाइलों में ही सिमट कर रह गया।वार्ड नम्बर 1 में देवी राम,अनिल कुमार के खेत मे बड़े बड़े गड्ढे पड़ गए हैं व खेत नाले में हर वर्ष समा रहे हैं।रॉकी, अनिल,मानक चंद,अक्षरेश शर्मा ,सुभाष आदि वाशिंदों के मकान भी नाले से मात्र 200 फ़ीट की दूरी पर रह गए हैं।नाले के साथ कि जमीन हर बरसात में धंसने से नाले का रुख वार्ड नम्बर 1 की ओर भी तेजी से हो रहा है।भूमि कटाव को देख कर तो ऐसा लगता है,कि किसी दिन यंहा कोई बड़ी घटना घटेगी।सरकार व प्रशासन के उदासीन रवैये को देख कर तो यही लगता है कि किसी बड़ी घटना होने का इंतजार हो रहा है।हर बरसात में मीडिया के द्वारा इस मसले को उठाया जाता है व यंहा के विधायक महोदय भी इस बारे वाकिफ है,फिर भी ईश्वर के रहमोकरम पर लोग जिंदगी जी रहे हैं।
Tag: अर्की आज तक
-

खतरे की जद में केंद्र प्राथमिक स्कूल कुनिहार व हाटकोट पंचायत का 1 वार्ड ।
-

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय
शिमला अर्की आज तक(ब्यूरो)
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में पुलिस विभाग में आरक्षी (कांस्टेबल) के 1226 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतमत आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने को स्वीकृति प्रदान की गई। इस छूट के साथ अब सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 18 से 26 वर्ष की आयु तक, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, गोरखा, प्रतिष्ठित खिलाड़ी 18 से 28 वर्ष तक और होमगार्ड 20 से 29 वर्ष की आयु तक पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद की भर्ती के लिए पात्र होंगे।
मंत्रिमण्डल ने नौनिहालों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा विभाग में 6297 प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षकों की नियुक्ति सहित विभिन्न सरकारी विभागों में 6630 से अधिक पद सृजित कर इन्हें भरने को स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के 200 पद सृजित करने और भरने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, मंत्रिमण्डल ने राज्य के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर तथा सहायक प्रोफेसर के 22 पद भरने को मंजूरी प्रदान की। लोगों को घर-द्वार के निकट बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नाहन में प्रोफेसर के तीन तथा एसोशिएट प्रोफेसर के दो पद, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नैरचौक, मंडी में प्रोफेसर के दो तथा एसोशिएट प्रोफेसर का एक पद, पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में विभिन्न विभागों में प्रोफेसर के चार तथा एसोशिएट एवं सहायक प्रोफेसर के पांच-पांच पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में आपाकालीन चिकित्सा अधिकारी के आठ पद सृजित कर भरने तथा चंबा चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पांच पद सृजित कर भरने सहित दोनों चिकित्सा महाविद्यालयों में ट्रॉमा सेंटर क्रियाशील बनाने के लिए स्टाफ नर्स, ऑपरेशन थियेटर सहायक, तकनीशियन, मल्टी टास्क वर्कर इत्यादि सहायक स्टाफ को नियुक्त करने को स्वीकृति प्रदान की गई।
मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में विभिन्न श्रेणियों के 84 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।
बैठक में राज्य में नवगठित फोर लेन नियोजन क्षेत्रों के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 13 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की गई।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में युवा आयोजकों के चार पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
राज्य सरकार और राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बोर्डों, निगमों, स्थानीय निकायों के अंतर्गत ग्रुप सी के पदों की सीधी भर्ती को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के तहत लाने का निर्णय लिया।
मंत्रिमण्डल ने जिला कांगड़ा के देहरा में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोलने को स्वीकृति प्रदान की। हालांकि देहरा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस संबंध में अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी। बैठक में जिला ऊना के हरोली में विद्युत बोर्ड का मण्डलीय कार्यालय खोलने को भी मंजूरी प्रदान की गई।
मंत्रिमण्डल ने प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहन प्रदान करने और होम-स्टे का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में एक मंत्रिमण्डलीय उप-समिति भी गठित करने का निर्णय लिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी इस समिति के सदस्य होंगे। इसके अलावा संसाधनों के सृजन के लिए सुझाव देने के उद्देश्य से उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डलीय उप-समिति को स्वीकृति प्रदान की गई। कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी इस उप-समिति के सदस्य होंगे।
मंत्रिमण्डल ने प्रदेश में वनों की आग, सूखे की स्थिति, जल संकट और मानसून की स्थिति की भी समीक्षा की। -

श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला
मिडिया से मिली जानकारी के अनुसार यह आतंकी हमला रियासी जिले के कंदा इलाके में पेश आया, जहां पर आतंकियों ने श्रद्धालुओं से भरी एक बस पर अचानक से फायरिंग कर दी । फायरिंग से घायल हुए बस ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिर गईं । बस के खाई में गिरने से कई श्रद्धांलुओं कई मौत हो गई । और कुछ लोग गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार बस श्रद्धालुओं को लेकर कटरा से शिव खोड़ी मंदिर की तरफ जा रही थी। तभी बीच रास्ते में ही आतंकियों ने बस पर फायरिंग कर दी ।
-

शिमला के मशोबरा में टफमैन मैराथन का किया गया आयोजन।
अर्की आज तक (ब्यूरो ):
राजधानी शिमला के मशोबरा के समीप सिपुर में मशोबरा ग्रीन एडवेंचर और साहसिक गतिविधियों को लेकर समय-समय पर कई आयोजन किए जाते हैं। इसी कड़ी में देश के कोने-कोने से टफमैन मैराथन के आयोजकों ने मशोबरा ग्रीन में अपना दसवां संस्करण पूरा किया। आयोजकों ने कहा कि टफमैंन मैराथन के इस 10वें संस्करण में प्रतिभागियों के लिए 80,50,30,21,10 और बच्चों के लिए 4 किलोमीटर मैराथन आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि मैराथन का उद्देश्य लोगों को शारिरिक रूप से स्वस्थ रखने का सन्देश देना था। इस मैराथन में बाहरी राज्यों के अलावा विदेशी प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को सड़कों व घने जंगलों के बीच एनर्जी ड्रिंक्स,फल व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई गई। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने आयोजकों व आयोजन की सराहना की। प्रतिभागियों ने कहा कि टफमैन मैराथन आयोजक लगातार स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण मैराथन का आयोजन देश के कोने-कोने में करते रहते हैं। -
शारडाघाट विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे गए मेधावी।
अर्की आज तक कुनिहार(ब्यूरो):
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारड़ाघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्षा पुष्पा देवी ने शिरकत की। विद्यालय प्रधानाचार्य मनजीत सिंह और विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग द्वारा उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना से हुआ। स्वागत गीत के बाद प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि और सभी एस एम सी कार्यकारिणी सदस्यों व अभिभावकों का स्वागत किया । मंच संचालन ज्ञान दास टीजीटी आर्ट्स ने किया तथा मुख्य अतिथि की अनुमति लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम को करने के लिए बच्चों को मंच पर आमंत्रित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए हिमाचली,पंजाबी, हरियाणवी सहित कई राज्यो की संस्कृति से रूबरू करवाते हुए खूब वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक और अशैक्षणिक दोनों गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में अध्यापक गीता, पार्वती, नंदलाल, ललित, ज्ञान दास, हरिता, दिव्या, राधिका, कुसुम, निर्मला, धीरज,राजीव वर्मा, कमलेश आदि उपस्थित रहे।
-

बी एल स्कूल कुनिहार की गुंजन ठाकुर राष्ट्रीय स्तरीय खेल कूद स्पर्धा में प्रदेश का करेगी नेतृत्व
अर्की आज तक,(ब्यूरो): बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार की छात्रा गुंजन ठाकुर का राष्ट्रीय स्तरीय खेल कूद स्पर्धा शॉट पुट व् डिस्कस थ्रो में चयन हुआ है । जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की गुंजन ठाकुर ने राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो और शॉट पुट में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल अपने नाम किया जिससे गुंजन ठाकुर का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद स्पर्धा के लिए हुआ जो की महाराष्ट्र में 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक आयोजित की जाएगी । उन्होंने बताया की गुंजन ठाकुर राष्ट्रीय सतरीय खेल कूद सर्प्धा के लिए प्रशिक्षण शिविर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में 19 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक भाग लेगी जिसमे विभिन्न प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षक इनको प्रशिक्षण देंगे । विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर ने इस उपलब्धि के लिए उच्च उप शिक्षा निदेशक सोलन जगदीश नेगी , खेल प्रभारी जिला सोलन, गुंजन ठाकुर व उनके अभिभावक रविंदर सिंह एवं मीना कुमारी , शारीरिक शिक्षक अरुणा शर्मा और अमर देव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की गुंजन ठाकुर लगातार 5 वर्षो से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हो चुकी हैं और वह एक बहुत ही उम्दा ख़िलाड़ी है । उन्होंने बताया की इस वर्ष गुंजन हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करके मराष्ट्र में शॉट पुट व् डिस्कस थ्रो में अपना दम दिखाएगीI इस उप्लब्धि से विद्यालय और क़स्बा कुनिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है । छात्रा गुंजन ठाकुर को प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल , मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा , और समस्त अध्यापक वर्ग ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाये दी ।
-

विकसित भारत संकल्प यात्रा 140 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा : प्रतिभा कंवर
अर्की आज तक, कुनिहार(ब्यूरो)
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सचिव प्रतिभा कंवर ने जानकारी देते हुए कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा 140 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है। भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी द्वारा लिया गया और उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। इस प्रकार की अनेक योजनाएं चलाकर गरीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा काम शुरू हुआ।
प्रतिभा कंवर ने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के उद्देश्य से यह विकसित भारत संकल्प यात्रा हर पंचायत में चलाई जा रही है ताकि हर वर्ग को इन योजनाओं की जानकारी हो। इस अवसर पर अनिल गर्ग,सुरेश जोशी,अभिनव झांझी,अंकुश,विनोद तनवर,प्रवीण कालिया,धर्म सिंह,प्रतीक गौतम आदि मौजूद रहे।
-
विकसित भारत संकल्प यात्रा 140 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा : प्रतिभा कंवर
अर्की आज तक, कुनिहार(ब्यूरो):
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सचिव प्रतिभा कंवर ने जानकारी देते हुए कहा की आज विकसित भारत संकल्प यात्रा अर्की विधानसभा के हाटकोट पंचायत पहुंची है। विकसित भारत संकल्प यात्रा 140 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है।
भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी द्वारा लिया गया और उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। इस प्रकार की अनेक योजनाएं चलाकर गरीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा काम शुरू हुआ।
प्रतिभा कंवर ने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के उद्देश्य से यह विकसित भारत संकल्प यात्रा हर पंचायत में चलाई जा रही है ताकि हर वर्ग को इन योजनाओं की जानकारी हो। इस अवसर पर अनिल गर्ग,सुरेश जोशी,अभिनव झांझी,अंकुश,विनोद तनवर,प्रवीण कालिया,धर्म सिंह,प्रतीक गौतम आदि मौजूद रहे।
-
विकसित भारत संकल्प यात्रा 140 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा : प्रतिभा कंवर
अर्की आज तक, कुनिहार(ब्यूरो):
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सचिव प्रतिभा कंवर ने जानकारी देते हुए कहा की आज विकसित भारत संकल्प यात्रा अर्की विधानसभा के हाटकोट पंचायत पहुंची है। विकसित भारत संकल्प यात्रा 140 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है।
भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी द्वारा लिया गया और उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। इस प्रकार की अनेक योजनाएं चलाकर गरीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा काम शुरू हुआ।
प्रतिभा कंवर ने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के उद्देश्य से यह विकसित भारत संकल्प यात्रा हर पंचायत में चलाई जा रही है ताकि हर वर्ग को इन योजनाओं की जानकारी हो। इस अवसर पर अनिल गर्ग,सुरेश जोशी,अभिनव झांझी,अंकुश,विनोद तनवर,प्रवीण कालिया,धर्म सिंह,प्रतीक गौतम आदि मौजूद रहे।
-

11 दिसम्बर को कांग्रेस सरकार बनाएगी एक साल का जश्न ओर भाजपा करेगी विरोध प्रदर्शन।
बुधवार को भाजपा अर्की मंडल की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग अर्की के विश्राम गृह में अर्की मंडल के अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान काँग्रेस सरकार का एक वर्ष 11 दिसम्बर को पूर्ण होगा। प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में किसी भी सरकार का इतना नाकारा समय नहीं रहा जितना वर्तमान कांग्रेस सरकार का रहा। सुखविन्द्र सिंह की सरकार जिसने एक वर्ष में प्रदेश के विकास कार्य को बन्द कर दिया, कानून व्यवस्था पूरी तरह तार-तार कर दी, सब ओर नशे की प्रवृत्ति का फैलाव हो रहा है। डीजल, पैट्रोल, खाद्य तेल, दाले व बिजली मंहगी करके जनता पर महंगाई का बोझ तले दबा दिया है । पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा खोले गए 1500 संस्थान बंद कर दिए गए है। गारंटियों के नाम पर प्रदेश की जनता को धोखा दिया, बेरोजगार युवकों को एक लाख सरकारी नौकरियां और 5 लाख रोजगार देने का झूठा वायदा किया, 22 लाख बहनों को 1500 रुपये महीना देने की झूठी गारंटी दी, किसानो को, बेरोजगारों को, झूठे वायदे करके ठगा। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार का यह एक वर्ष पूरी तरह से नाकामयाबियों और विफलताओं से भरा हुआ वर्ष रहा है। इस एक वर्ष में कांग्रेस की सारी गारंटियां फेल हो गई और सरकार इस एक साल के पूर्ण होने का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। यह एक साल विकास के मामले में काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा। भारतीय जनता पार्टी 11 दिसम्बर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन करेगी। मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि अर्की विधानसभा में भी जिन्ह कार्यालयों को सुख्खू सरकार द्वारा बंद किया गया है जिसके खिलाफ जनता में भी काफी रोष है और अब जनता सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरकर सरकार का विरोध करेंगी । 11 दिंसबर को अर्की मंडल से भी लगभग 500 लोग जिला मुख्यालय सोलन में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे । इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद राम शर्मा, ओ.पी गांधी, जयनंद शर्मा, जिला सचिव राकेश गौतम, मंडल महामंत्री पुरूषोतम ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष नीमचंद ठाकुर, यशपाल, मंडल सचिव अनूप चौहान, बाबूराम , रमेश, ओ.बी.सी मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश चौधरी, ओ.बी.सी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुन्तराम, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार और भुवनेश्वरी शर्मा, सोशल मीडिया जिला संयोजक आसिफ चौधरी , जिला सह संयोजक अभिषेक कौड़ल, मंडल सोशल मीडिया संयोजक देव शर्मा, आई.टी सैल संयोजक सागर शर्मा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जुग्गल किशोर और राजेशपूरी, योगेश गौतम, जगदीश गर्ग, मनसा राम, अश्वनी, मदन, मनसा, करतार, नरेश बबलू व पिंका ठाकुर सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।