Tag: अर्की आज तक

  • कुनिहार में हुआ स्वर्ण समाज स्वाभिमान महाकुम्भ का आयोजन।

    कुनिहार में हुआ स्वर्ण समाज स्वाभिमान महाकुम्भ का आयोजन।


    अर्की आज तक , कुनिहार (अक्षरेश शर्मा):
    स्वर्ण समाज द्वारा जातिगत आरक्षण के विरोध में पूरे प्रदेश में 100 दिवसीय अन्न त्याग यात्रा के पूरे होने पर आज समाज द्वारा कुनिहार के तालाब मैदान में स्वर्ण समाज स्वाभिमान महाकुम्भ का भव्य आयोजन किया गया। विदित रहे कि 27 अगस्त 2023 से कुनिहार से आरम्भ हुई अन्न त्याग यात्रा पूरे प्रदेश का भृमण करते हुए आज कुनिहार पहुंची।इस दौरान अनेक वक्ताओ ने आरक्षण के मुद्दे पर अपने विचार रखे।इस यात्रा के दौरान जातिगत आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश में देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर को बेतहासा समर्थन मिला। कांगड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी आरक्षण को जातिगत आधार पर करने का समर्थन किया व इसी तरह प्रदेश के जिलों में बुद्धिजीवी वर्ग व मातृ शक्ति का भरपूर समर्थन व स्नेह मिला।कुनिहार तालाब स्टेडियम में इस 100 दिवसीय अन्न त्याग यात्रा रुमित सिंह की अगुवाई में पहुंचने पर स्वर्ण समाज के हजारों लोगों ने जोरदार स्वागत किया व जातिगत रूपी आरक्षण के पुतले को जलाकर प्रदेश सरकार को सन्देश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में ठाकुर पूर्ण सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन,विनोद राणा अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन हरियाणा,मनीष राणा पंचकूला,ठाकुर कृष्ण पाल उत्तर प्रदेश,पुष्पेंद्र राणा सहारनपुर,संजीव कुमार जिला प्रभारी यमुनानगर,रिंकू राणा जींद हरियाणा,अजय राणा कैथल,प्रथम राणा पंचकूला,यश प्रताप सहारनपुर,गौरव प्रताप सिंह करनाल,विनोद राणा सहारनपुर,नीरज राणा सहारनपुर,धनी राम तनवर,भागमल तनवर सहित हजारों स्वर्ण समाज के लोग मौजूद रहे।

  • सुबाथू कुनिहार मार्ग पर फिर हुआ भीषण ट्रक हादसा।

    सुबाथू कुनिहार मार्ग पर फिर हुआ भीषण ट्रक हादसा।


    अर्की आज तक ,कुनिहार(अक्षरेश शर्मा):
    सुबाथू कुनिहार मार्ग पर हादसे रुकने का नाम नही ले रहे। रविवार देर सायं कुनिहार की एक फर्म की दाले लेकर आ रहा ट्रक ककड़हट्टी की उतराई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस अनवरत उतराई में हादसे थमने का नाम ही नही ले रहे। जानकारी के अनुसार लगातार उतराई में गत दिनों हुई बारिश के मलबे को उठाने के लिए लगी पोक लाइन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी,कि ट्रक के केबिन के परखनचें उड़ गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में चालक व परिचालक मौजूद थे व 34 वर्षीय चालक पवन करीब एक से डेढ़ घण्टे तक स्ट्रेरिंग मे फंसा रहा व गम्भीर रूप से घायल हो गया व परिचालक को भी मामूली चोटें आई। डीएसपी परवाणू परनव चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया,कि सुबाथू कुनिहार मार्ग पर ककड़हट्टी गम्बरपुल की उतराई में सड़क के साथ खड़ी पोकलाइन से ट्रक के हादसे की सूचना मिली है,जिसमे चालक की मौत हो गई है।पुलिस दर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
    विदित रहे कि सुबाथू कुनिहार मार्ग पर ककड़हट्टी से गम्बरपुल तक लगातार उतराई है।हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा जगह जगह स्पीड कंट्रोल के लिये चेतावनी बोर्ड लगा रखे हैं।गम्बर पुल तक हुए कई हादसों ने कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं।हालांकि नए पुल का निर्माण गम्बरपुल पर विभाग करवा रहा है,लेकिन वाहन चालक इस लगातार उतराई के कारण होने वाले हादसों के रोकथाम के लिए विभाग से इस सड़क मार्ग पर अनवरत उतराई के समाधान के लिए भी कुछ जरूरी कदम उठाने की मांग की है,ताकि हादसों को रोका जा सके।

  • राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई : देवांश चंदेल।

    राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई : देवांश चंदेल।

    अर्की आज तक, बिलासपुर (ब्यूरो): पिछले कल पांच राज्यों के चुनाव के पश्चात चार राज्यों के चुनाव परिणाम आए है जिसमें भाजपा ने तीन बड़े राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मीडिया को जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष देवांश चंदेल ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत आगामी लोकसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ का सहारा ले रही थी जिसकी वास्तविकता हिमाचल से उजागर हुई है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है जब जनता से किए हुए झूठे वादे कांग्रेस पूरे न कर पाई तो बाहरी राज्यों की जनता ने भी कांग्रेस से विश्वास तोड़ दिया है। देवांश ने कहा कि यह जश्न का अवसर है सभी कार्यकर्त्ता को इन परिणामों से ऊर्जा प्राप्त हुई है। देश ने एक बार पुनः मोदीजी पर विश्वास जताया है जिसका मुख्य कारण है मोदीजी के नेतृत्व में देश में अपार विकास और जनप्रिय योजनाओं का क्रियान्वयन है।हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए यह गौरवमयी क्षण है जंहा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी हिमाचल प्रदेश के ही मूल निवासी है। यह परिणाम मोदीजी के नेतृत्व और नड्डा जी की मेहनत के परिणाम है। जंहा नड्डा जी स्वयं प्रचार-प्रसार कर रणनीति बनाकर चुनावों को जीत का रूप दिया है। देवांश ने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और अधिक सीटों के साथ मजबूती से जीत दर्ज करेगी और केंद्र में पुनः भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

  • राष्ट्रीय  खेल में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी बी एल स्कूल कुनिहार की वंशिका ठाकुर ।

    राष्ट्रीय खेल में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी बी एल स्कूल कुनिहार की वंशिका ठाकुर

    अर्की आज तक, कुनिहार(अक्षरेश शर्मा): बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्रा वंशिका ठाकुर राष्ट्रीय स्तरीय खेल कूद स्पर्धा शॉट पुट में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी I जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षिका अरुणा ने बताया की हमे यह बड़े गर्व की बात है की वंशिका ने राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता शॉट पुट में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल सोलन जिले के नाम किया जिससे वंशिका का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद सपर्धा के लिए हुआ है जो की लखनऊ मे 16 से 20 दिसम्बर 2023 तक आयोजित की जाएगी I उन्होंने बताया की इस स्पर्धा के लिए प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश के मार्ग दर्शन से जिला बिलासपुर में 6 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमे अनेक प्रशिक्षित कोच इन्हें प्रशिक्षण देंगे I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की वंशिका ठाकुर के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से विद्यालय के लिए बड़े हर्ष की बात है उन्होंने बताया की वंशिका ठाकुर एक बहुत उम्दा ख़िलाड़ी है I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए सहायक निदेशक स्पोर्ट्स हिमाचल प्रदेश , प्रारम्भिक उपशिक्षा निदेशक सोलन का धन्यवाद व्यक्त किया है और कहा की इनके मार्ग दर्शन से वंशिका हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व कर विद्यालय का, इलाके का और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगी I वंशिका की इस उपलब्धि के लिए एडीपीओ महेंदर , शारीरिक शिक्षक अरुणा शर्मा और अमर देव ,अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर व् सभी सदस्यों ने, वंशिका व उनके अभिभावक माता को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है I वंशिका के माता –पिता को वंशिका पर गर्व हे की वह राष्ट्रीय स्तर पर खेल कूद स्पर्धा में भाग ले रही है I छात्रा वंशिका को प्रधानाचार्य पुर्शोतम गुलेरिया , उप-प्रधानाचार्य किरण जोशी , मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा और समस्त अध्यापक वर्ग ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया

  • शिमला ग्रामीण में हरशिंघ महाराज के दरबार पहुंचा संकल्प यात्रा का मोदी रथ

    शिमला ग्रामीण में हरशिंघ महाराज के दरबार पहुंचा संकल्प यात्रा का मोदी रथ

    अर्की आज तक,शिमला (ब्यूरो): विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे शिमला ग्रामीण मंडल में चल रही है। यात्रा का मकसद लोगों के बीच जाकर केंद्र की योजनाओं को जन जन तक लाना है। इसी कड़ी में शिमला ग्रामीण मंडल में ग्राम पंचायत चनावग व ग्राम पंचायत नेहरा खंड बसंतपुर पहुंची। यहां पर हरशिंघ महाराज के दरबार में लोगों ने यात्रा में जुड़ कर सहयोग किया।हिमाचल प्रदेश में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शिमला जिला के 13 ब्लॉकों में से 10 ब्लॉकों में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत आज लोगों को अलग-अलग पंचायतों में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी ‘मेरी जुबानी मेरी कहानी’ भी बयां कर रहे हैं। इस दौरान लोगों को ड्रोन का डेमो भी दिया गया और बताया गया कि कैसे ड्रोन के माध्यम से किसान कृषि बागवानी में इसका प्रयोग करके लाभ उठा सकते हैं।ग्राम पंचायत चनावग में कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा शर्मा ने की। इसमें करीब 120 लोगों ने भाग लिया व स्वास्थ्य मेले का भी आयोजन किया गया।
    इनमें रवि मेहता, यशपाल ठाकुर, कमलेश शर्मा, पारुल शर्मा, रोशनलाल, बीआर वर्मा, एनएस वर्मा, जगदीश शर्मा, खेमराज, जितेंद्र भारद्वाज, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सावित्री, मीनाक्षी, मीरादेवी, रीता देवी, संतोषी, ठाकुर दास, हेतराम सहित डॉ. मोनिका धीमान, हैल्थ वर्कर कुमारी नेहा, आशा वर्कर गोदावरी ने आभा कार्ड भी बनाए। स्थानीय प्रधान सुनीता शर्मा, निशा शर्मा, तारा शर्मा, रीना, मोनिका, सरोज, सुनीता आदि मौजूद रहे।लोगों ने वाहन में लगी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्हें लेखन सामग्री भी प्रदान की गई, जिसमें अनेक योजनाओं के बारे में उल्लेख किया गया है। इसके इलावा उन्हें अलग से केंद्र सरकार की योजनाओ बारे बताया गया व संकल्प शपथ भी दिलाई गई। साथ ही लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मातृ वंदन योजना आदि केन्द्रीय योजनाओं से बहुत लाभ मिल रहा है।

  • आपदा प्रभावितों को समयबद्ध राहत प्रदान कर रही प्रदेश सरकार । संजय अवस्थी

    आपदा प्रभावितों को समयबद्ध राहत प्रदान कर रही प्रदेश सरकार । संजय अवस्थी

    अर्की आज तक (ब्यूरो): मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं यह सुनिश्चित बना रहे हैं कि इस वर्ष भारी आपदा के कारण त्रस्त प्रदेशवासियों को समय पर राहत मिले और उनका पुनर्वास सुनिश्चित हो। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की में स्थानीय लोगों की समस्याओं का निकारण करने के उपरांत उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं अन्य से विचार-विमर्श कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री सोलन पहंुचे और उन्होंने विशेष राहत पैकेज के अंतर्गत आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान की। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सोलन ज़िला के आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सही मायनों में आम आदमी की सरकार है और सरकार पूर्ण रूप से जन कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में मुख्यमंत्री ने 377 ऐसे आपदा प्रभावित परिवारों को 11.31 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि प्रदान की जिनकी मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन प्रभावितों के खातों में पहली किश्त के रूप में 3-3 लाख रुपए हस्तातंरित किए गए। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन के आपदा प्रभावितों को अब तक 42.53 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ज़िला में 783 ऐसे परिवार है जिनके मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन्हें भी विशेष राहत पैकेज के अनुरूप राशि प्रदान की जा रही है। सोलन ज़िला में इस वर्ष आपदा से लगभग 653 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने आशा जताई कि सभी के सहयोग से हिमाचल आपदा से उभर कर पुनः प्रगति पथ पर अग्रसर होगा।
    मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 500 करोड़ रुपए की हिम गंगा योजना क्रांतिकारी सिद्ध होगी। 680 करोड़ रुपए की लागत से आरम्भ की गई स्टार्ट अप योजना के प्रथम चरण से प्रदेश के युवाओं को स्वरोज़गार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसी व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने पर बल दे रही है जो युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करे।
    मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाड़ीधार क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए 200 करोड़ रुपए की मास्टर योजना तैयार की गई है। विधानसभा क्षेत्र में बेहतर सड़क सम्पर्क, सिंचाई सुविधा एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य प्रगति पर है।उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारी को इनके उचित निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की उचित समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान ।

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान ।

    अर्की आज तक(ब्यूरो) चंडी (अर्की) विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता गतिविधियों का आयोजन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसका थीम था ‘नशे में गाड़ी चलाने के दुष्परिणाम’। ‘वाहन प्रदूषण का पर्यावरण पर प्रभाव’। ‘बिजली वाहन और पर्यावरण’। इस प्रतियोगिता में नवम एवं दसवीं कक्षा से प्रथम प्रियंका, द्वितीय धीरज ठाकुर एवं राहुल तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार प्लस वन एवं प्लस टू से पल्लवी प्रथम , मानवी द्वितीय एवं धीरज तृतीय स्थान पर रहा। इसी तरह स्लोगन प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग से रितेष शर्मा प्रथम, निवेदिता द्वितीय एवं गीतांजली तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में योगेश कुमार प्रथम, रिया ठाकुर द्वितीय एवं कशिश तृतीय स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग से खुशबू प्रथम, लक्ष्य शर्मा द्वितीय एवं सूरज तृतीय स्थान पर रहा। वरिष्ठ वर्ग में मानवी प्रथम, ममता द्वितीय एवं पुनीत शर्मा तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन सड़क सुरक्षा प्रभारी कुमारी अमिता कौशल, सड़क सुरक्षा सदस्य दिनेश कुमार एवं हेमलता ने आयोजित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को ईनाम बांटे एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में जागरूकता लाना अत्यंत आवश्यक है ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

  • अभिनेत्री कंगना रनौत आएंगी बिलासपुर, ‘हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट’ में लेंगी हिस्सा।

    अभिनेत्री कंगना रनौत आएंगी बिलासपुर, ‘हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट’ में लेंगी हिस्सा।

    अर्की आज तक शिमला(ब्यूरो): विश्व संवाद केन्द्र, न्यास, हिमाचल, 12 दिसंबर को प्रदेशभर के प्रतिभावान सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बिलासपुर में ‘हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट-2023’ आयोजित कर रहा है। प्रदेश में विभिन्न आयामों में सक्रिय प्रभावकों को एक मंच के माध्यम से एकत्रित करने और राष्ट्र, समाज व प्रदेश के लिए सार्थक संवाद पर बल देने के उद्देश्य से आयोजित हो रही ‘हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट 2023 में फ़ेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय 100 से अधिक प्रभावक भाग लेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अम्बेकर, हिमाचल प्रांत कार्यवाह डॉ क़िस्मत कुमार तथा अभिनेत्री सुश्री कंगना रनौत मुख्य वक्ता होंगे।अपने ध्येय वाक्य – संवादात सौहार्दम – अर्थात् ‘संवाद से सौहार्द’ के अनुरूप, विश्व संवाद केन्द्र हिमाचल इस कार्यक्रम के माध्यम से देवभूमि के प्रतिभाशाली प्रभावकों, जो अपने गाँव-शहर से लेकर प्रदेश और यहाँ तक कि देशभर में अपनी रचनात्मक विधा से एक अनूठी छाप छोड़ रहे हैं, उन्हें एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। इस सोशल मीडिया मीट के माध्यम से प्रभावकों को परस्पर जानकारी साझा करने और संगठित होकर अपने चयनित क्षेत्र में कार्य करने में मदद मिलेगी।‘हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट-2023’ बिलासपुर स्थित पूर्णम् मॉल में मंगलवार, 12 दिसंबर को आयोजित होगी। कार्यक्रम सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। सोशल मीडिया मीट हेतु प्रतिभागियों को विश्व संवाद केन्द्र, हिमाचल द्वारा प्रसारित ऑनलाइन फॉर्म इस लिंक:(https://t.ly/hCZAK ) के माध्यम से पंजीयन अनिवार्य है।समाज के सभी वर्गों में सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के बीच, राष्ट्रीय विचारों और सामाजिक सरोकार से लेकर, ख़ान-पान, वेश-भूषा, कला, भाषा, संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन, आदि क्षेत्रों में सक्रिय प्रदेश के प्रतिभावान सोशल मीडिया क्रियेटर्स आज समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तत्पर हैं।‘हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट-2023’, प्रदेश का इस तरह का पहला मंच होगा, जो विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक भूमिका निभा रहे सोशल मीडिया क्रिएटर्स को एकीकृत कर उन्हें परस्पर विचार-विमर्श व सहयोग हेतु एक परितंत्र विकसित करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

  • अर्की में चार दिवसीय स्वास्थ्य एवम कल्याण प्रशिक्षण शिविर का समापन ।

    अर्की में चार दिवसीय स्वास्थ्य एवम कल्याण प्रशिक्षण शिविर का समापन ।

    अर्की आज तक(ब्यूरो): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की छात्र में अध्यापकों हेतु चल रहे चार दिवसीय स्वास्थ्य एवम कल्याण प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ । शिविर में विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों ने भाग लिया।
    इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राज कुमार गौतम शामिल हुए । इस अवसर पर विभिन रिसोर्स पर्सन द्वारा विभिन्न विषयों पर उपस्थित अध्यापकों के जानकारी दी गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ0 शिवांकी ने उपस्थित अधयापकों को मानसिक ,रोकथाम एवम पदार्थ प्रबंधन दुरुपयोग एवम एचआई वी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा सेवानिवृत्त उपनिदेशक स्वास्थ्य निदेशालय डॉ0 संतलाल शर्मा,प्रधानाचार्य मंजू पवन शर्मा , मुनीश कमल, भारतेन्दु भार्गव मुकेश भार्गव ने व्याख्यान दिया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे कि समस्त अद्यापको के अलावा रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद करते हए कहा इस शिविर में उपस्थित अध्यापकों का आह्वाहन करते हए कहा कि उपस्थित सभी अध्यापक आज से स्वास्थ्य एम्बेसडर बन गए है तथा इसके पश्चात उनकी जिम्मेवारी ज्यादा बढ़ गई है क्योकि अब वह विद्यालय के अन्य अध्यपको को स्वास्थ्य के साथ अन्य विषयों के बारे जागरूक करना होगा । जिसमे स्कूल में अध्यपको द्वारा बच्चों के साथ किया जाने वाले व्यवहार के बारे में भी बताया गया है। क्योंकि आजकल अध्यापक या बच्चों के बीच किसी प्रकार का दुर्व्यवहार , शब्द या मानसिक हिंसा बच्चे मानसिक तौर जल्दी ही कुंठित हो जाते है। इसलिए बच्चों की मानसिकता को समझते हुए बच्चों का मार्गदर्शन करे। तथा विधालय में इस प्रकार का वातावरण बनाया जाए जिससे इस प्रकार की गलत बातें न हो सके । तथा बच्चों उनके साथ दुर्व्यवहार ओर हिंसा के खिलाफ जो कानून व अधिकार है उनकी जानकारी दी जाए।