March 7, 2026 8:11 am

छात्र पाठशाला अर्की में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

[adsforwp id="60"]

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र अर्की में सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य राम चंद शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने अनेक गतिविधियों में भाग लिया, जिनमें विद्यालय परिसर की सफाई प्रमुख रही।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं व्यक्तित्वों से संवाद किया और उनसे महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय भावना और सेवा भावना के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राज कुमार गौतम ने कार्यक्रम अधिकारी लाल चंद वर्मा को शिविर के सफल संचालन के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में एन.एस.एस. योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करती है।

यह शिविर विद्यार्थियों के लिए एक अनुभवपूर्ण और प्रेरणादायक अवसर रहा, जिसने उनमें समर्पण, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Recent News

मंहगाई भत्ते व मेडिकल बिल पर सरकार द्वारा कोई भी स्थाई समाधान नहीं ।भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ 16 मार्च से जिला स्तर पर करेगा प्रदर्शन ।30 मार्च को हजारों पेंशनर्ज शिमला में करेंगे उग्र आंदोलन —इन्द्र पाल शर्मा

मंहगाई भत्ते व मेडिकल बिल पर सरकार द्वारा कोई भी स्थाई समाधान नहीं ।भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ 16 मार्च से जिला स्तर पर करेगा प्रदर्शन ।30 मार्च को हजारों पेंशनर्ज शिमला में करेंगे उग्र आंदोलन —इन्द्र पाल शर्मा

Advertisement