23/10/2024 3:54 am

मिशन रिपीट के लिए जन जन तक पहुंचेगा भाजपा का हर कार्यकर्ता : राणा

[adsforwp id="60"]

शिमला, अर्की आजतक(ब्यूरो):-

हिमाचल प्रदेश का यह चुनावी वर्ष है और भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी को पुनः सत्तासीन करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर राज्य के कोने-कोने तक जाएंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। यह बात भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने कही। वे यहां हिमाचल भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ जुब्बल नावर कोटखाई की 11 सदस्यीय कमेटी के गठन के अवसर पर उपस्थित रहे। दौरान कही। उनके साथ प्रदेश चुनाव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र गगरोकटा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसमें संजीव कुमार धरमैईक धरौक को जुबल नावर कोटखाई का चुनाव प्रकोष्ठ संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा कमेटी के अन्य सदस्यों में राम किशन समरामता धाली कोटखाई, ज्ञान ठाकुर रतनाड़ी बागी, कुलदीप तांटा मिहाना जुब्बल, धर्मेंद्र टेगटा कशैणी टिक्कर, शिव कुमार शर्मा नंदपुर हाटकोटी, भाग चंद रौंटा कलबोग बागी, त्रिलोचन सिंह देष्टा खागटा टिक्कर, हरविंद्र करेवटा रेयोघाटी कोटखाई, संजय धरमैईक बेडर कोटखाई तथा रिकम बरागटा को शाशन जुब्बल का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply