16/02/2025 8:40 pm

ग्राम पंचायत सरयांज में नमसा परियोजना के सौजन्य से किसानों को पौधे किये वितरण

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक (ब्यूरो)

दाड़लाघाट

ग्राम पंचायत सरयांज में नमसा परियोजना के सौजन्य से पंचायत सरयांज में किसानों को पौधे वितरण किए गए।इस मौके पर नमसा परियोजना के प्रधान संतराम भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे।ग्राम पंचायत सरयांज के प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया की इस परियोजना के तहत आज लगभग चार लाख तक के पौधे मुफ्त में किसानों को बांटे गए।उन्होंने बताया की ये परियोजना लगभग एक करोड़ रूपये की है ओर 2024 तक सरयांज पंचायत में इस परियोजना के तहत पौधे वितरण किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि किसानों को पहाड़ी नस्ल की गायों,नील गिर रैडसींधी साहीवाल आदि किस्मों की गाय लेने के लिए 50 फिसदी राशि परियोजना द्वारा मुहैया करवाई जाएगी।इस मौके पर परियोजना के प्रधान संतराम भारद्वाज,पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर,उप प्रधान प्रकाश गौतम,कृषि प्रसार अधिकारी दयाचंद ठाकुर,ग्राम पंचायत सरयांज के प्रगतिशील किसान धनीराम,हरीश ठाकुर, अमरसिंह ठाकुर,मधु ठाकुर,हेमराज,संतराम ठाकुर,विशाल ठाकुर,महिला मंडल प्रधान प्रोमिला ठाकुर,प्रियंका ठाकुर,पुष्पा ठाकुर,गांव पट्टा से शकुंतला,गांव बुईला से लता देवी,कमला देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply