08/09/2024 6:24 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज के लिए आपका राशिफल (27-07-2024)

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक

मेष
27-07-2024

आज दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। दिन आपका आनंददायक साबित हो सकता है। कार्य क्षेत्र में बड़ी तरक्की आपको देखने को मिल सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग


वृष
27-07-2024

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज टूट चुके संबंधों को दोबारा से जोड़ने का दिन है। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। आपकी सोच में साकारात्मकता आपको बहुत आगे ले जायेगी। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। इस राशि के जो जातक नौकरी चेंज करना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है। आज आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : आसमानी रंग


मिथुन
27-07-2024

आज आपका दिन ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज बड़ो से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरुरत है। अपने आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रयोग करेंगे। कोई भी नया बिजनेस शुरू करने से पहले अनुभवी लोगो से सलाह जरूर लें। संयम व धैर्य के साथ अपने काम पर ध्यान लगायें तो आपके लिए अच्छा होगा। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : नीला रंग


कर्क
27-07-2024

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज टूट चुके संबंधों को दोबारा से जोड़ने का दिन है। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। आपकी सोच में साकारात्मकता आपको बहुत आगे ले जायेगी। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। इस राशि के जो जातक नौकरी चेंज करना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है। आज आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग


सिंह
27-07-2024

आज आप का दिन बेहतरीन रहने वाला है। पहले से बनाई गई योजनाओं को अमली-जामा पहनाने के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी सामजिक संगठन या किसी एनजीओ से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। जिन कन्याओं के विवाह के लिये वर की तलाश की जा रही है, उनका रिश्ता किसी अच्छे परिवार में हो सकता है। धन-संबंधी दिक्कतों का आज समाधान निकलेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने के योग बन रहा है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : लाल रंग


कन्या
27-07-2024

आज का दिन आपके निवेश करने के लिए रहेगा। यदि आज आपने किसी कार्य में निवेश करने का मन बनाया है, तो वह आपको उत्तम फल देगा। आज आप अपने भविष्य की योजनाओं के लिए भी कुछ निवेश करेंगे। जीवन साथी के साथ आज यदि कोई तनाव चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप किसी जमीन जायदाद में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपको लाभ ही देगा। यदि आज आप अपने रोजगार में बदलाव की सोच रहे हैं, तो वह कतई ना करें, नहीं तो उसमें आप को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग


तुला
27-07-2024

आज आप धार्मिक कार्यो में शामिल हो सकते हैं। सह कर्मचारियों के साथ आप कोई बड़ा कार्य कर सकते है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास जारी रखेंगे। नए लोगों से संपर्क लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। कार्यकुशलता का विकास होगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग


वृश्चिक
27-07-2024

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आपके रचनाओं की हर तरफ तारीफ की जायेगी। जो लोग फिल्म या डायरेक्शन की लाईन में स्ट्रगल कर रहे हैं उनके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। आज आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बहुत दिनों से रिश्तो में आ रही कड़वाहट दूर होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग


धनु
27-07-2024

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज नौकरी में अपने किसी सहयोगी से परेशान हो सकते हैं, जिसके कारण आप का मन कार्य करने में नहीं लगेगा, लेकिन सायंकाल के समय सब कुछ ठीक हो जाएगा। यदि आज पिताजी को कोई रोग परेशान कर रहा है, तो आज उसके कष्टों में कमी आएगी। यदि आपका लंबे समय से रुक हुआ धन आपको प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह भी आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिससे मन में प्रसन्नता होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग


मकर
27-07-2024

आज अगर किसी से प्यार का इजहार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। इन पर तुरंत कोई कदम भी उठा सकते हैं। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या की वजह से आपका जीवनसाथी खुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जो व्यापारी काम-काज को लेकर अधिक निवेश करने की सोच रहें है, तो आज इससे बचना चाहिए।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग


कुंभ
27-07-2024

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रखें जो आपके लिए कारगर साबित होगा। इस राशि के इंजीनियर के लिये दिन आर्थिक रुप से बेहतर रहेगा। ऑफिस में आज सीनियर्स से आपको वाहवाही मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। आज पार्टनर से गिफ्ट मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को भी शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मिठास आयेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : गहरा हरा रंग


मीन
27-07-2024

आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल परिस्थितियां लेकर आएगा। क्रोध भी अधिक रहेगा। यदि आज किसी से वाद-विवाद होगा, तो आप अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं बना पाएंगे। किसी गलतफहमी के कारण आपका मनमुटाव हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप अकेले में कुछ समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक बिजनेस के लिए आज आपको अपने भाई के साथ में सहयोग की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति बिगड़ने से आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग


Leave a Reply