27/07/2024 1:32 pm

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

आज के लिए राशिफल (08-04-2023)

मेष
08-04-2023

आज परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति से संबंधित विवाद हल होंगे। क्रोध को अपने ऊपर हावी ना होने दें। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेनें से बचें। संयुक्त व्यवसाय में रहने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। यह परिवार के साथ एक मस्ती भरा दिन होगा। जल्दबाजी और लालच के रूप में किया गया कार्य शुभ फलदाई नहीं होगा। इसलिए लालच से दूर रहे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

वृष
08-04-2023

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। कोई खास प्रॉफिट आपके हाथ लग सकता है। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। नौकरी के सिलसिले में भी नतीजे अच्छे रहेंगे। ट्रांसफर के योग बनेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

मिथुन
08-04-2023

आज कारोबार संबंधी यात्राओं से बचें। आज घर के किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। उनसे आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी के प्रति अपनी राय को आज अपने तक ही सीमित रखें। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर गलत असर पड़ सकता है। मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, आय के नये स्त्रोत बनेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

कर्क
08-04-2023

आज का दिन परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यतीत होगा। प्राचीन यादों को ज़ेहन में ज़िंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताज़ा करने का वक़्त है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। मानसिक संतुलन रखें, सफलता मिल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

सिंह
08-04-2023

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार पर ध्यान देंगे। घरेलू खर्चों में धन अच्छा खासा जाएगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।विरोधियों से सावधान रहें और सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। किसी से भी बिना बात उलझना आपके लिए दुखदाई रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए हादसे दिन अच्छा है लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है। आज जीवनसाथी का मूड अच्छा होगा। वहीं प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

कन्या
08-04-2023

आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार में सब लोग खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे आपको अपने ऊपर गर्व करने का वजह देंगे। इस राशि के कारोबारियों के लिए दिन समान्य है। आज आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। शनि देव के मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जप करें, रुके हुए कार्य पुरे होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

तुला
08-04-2023

आज मानसिक संतुलन बनाये रखें। करियर और प्रोफेशन के लिए समय सामान्य है। शाम का वक़्त मित्रों के साथ बिताना रोचक तो रहेगा ही, इसके साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। स्टूडेंट्स सावधान रहें। दौड़-भाग के साथ किसी बात की टेंशन भी हो सकती है। किसी पुराने दोस्त के मिलने से मन में उत्साह बना रहेगा, पुरानी यादें ताजा होंगी। आज आप भावुक कम और व्यावहारिक ज्यादा हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

वृश्चिक
08-08-2023

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए बेहद खास दिन रहेगा। आपके प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ेगी, जिससे इनकम अच्छी होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी दिनमान अच्छा रहेगा। आपकी कार्यकुशलता आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगी। सेहत मजबूत रहेगी। परिवार के किसी छोटे की सेहत बिगड़ सकती है, थोड़ा ध्यान रखें।

 

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

धनु
08-04-2023

आज किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। परिवार के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आपका काम और मेहनत देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मकर
08-04-2023

आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे। तनाव कम करने के लिए आपको अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए। आपके बच्चे किसी महत्वपूर्ण चीज़ पर आपकी राय लेंगे। आप अपने भाई-बहनों की आर्थिक मदद कर सकते हैं क्योंकि वे विदेश में बसने की योजना बना रहे होंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। आज पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। आपका नसीब भी अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

कुंभ
08-04-2023

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। खर्चे तो जरूर रहेंगे लेकिन फिर भी और दिनों के मुकाबले कुछ कम होंगे। इनकम थोड़ी बढ़ेगी जिससे आपको खुशी भी होगी। कामों में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको फायदा देंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें होंगी लेकिन शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

मीन
08-04-2023

आज आपको परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। इससे आपका ही नुकसान हो सकता है। आज निवेश के मामले में आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। सवा किलो काली उड़द दान करने का संकल्प लें और कोरोना की परिस्थितियां पूरी तरह ठीक होने के बाद किसी मंदिर में दान कर दें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

Leave a Reply