27/07/2024 8:06 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आपतक राशिफल

[adsforwp id="60"]

आजतक राशिफल (10-04-2023)

मेष
01-02-2023

आज कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी। आपको नए विचारों और योजनानों से फायदा उठाने का अवसर दे रहे हैं। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। भाइयों के बीच में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा। कोई कलात्मक काम आज कर सकते हैं। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज के दिन विदेश से लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

वृष
10-04-2023

आपके लिए आज का दिन कमजोर रहने वाला है क्योंकि मानसिक रूप से आप तनाव मुक्त होने का प्रयास तो करेंगे लेकिन स्थिति आपको बाहर निकलने नहीं देंगी लेकिन शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। बेवजह की चिंता को खुद पर हावी ना होने दें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्यार के अवसर मिलेंगे और परिवार का माहौल भी शांति प्रदान करेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

मिथुन
10-04-2023

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के योग बन रहे है। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आज परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रुझान आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाले है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी परेशानियों का हल मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

कर्क
10-04-2023

आज आपकी काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होगी। आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर पर गुजरेगा अपने दोस्तों और परिवार के छोटों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। खूब बातें होंगी, जिनसे मन हल्का रहेगा। आज माता-पिता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। कोई मानसिक तनाव नहीं होगा। आपके निजी मित्र और दोस्त भी कुछ सकारात्मक रुख लेकर आपसे मिल सकते हैं। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

सिंह
10-04-2023

आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अपनी संतान पर ध्यान देंगे। यदि आप विद्यार्थियों की शिक्षा को महत्व देंगे लेकिन आपका मन एकाग्र नहीं होगा, जिससे दिक्कतें आएंगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन ठीक रहेगा लेकिन जीवन साथी बीमार हो सकता है। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। आध्यात्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार के लिए दिन नाजुक है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

कन्या
10-04-2023

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उनके काम में थोड़ा रुकवाट आएगी। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। मिट्टी के बरतन में पक्षियों के लिए पानी रखें, घरेलू कलेश दूर होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

तुला
10-04-2023

निजी क्षेत्र के लोगों के लिए व्यस्त दिन रहेगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। कार्य में संतोष का अनुभव होगा। प्रभावशाली लोगों से फोन पर बात होने की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। परिवार और समाज में स्त्री पक्ष से सहयोग और सम्मान मिलने का योग है। मोटापे से आपको काफी परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपको प्रेम प्रस्ताव भी दे सकते हैं। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

वृश्चिक
10-04-2023

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत बढ़िया रहेगी, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। आपके अंदर जीवन ऊर्जा काफी होगी, जिससे कामों में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यात्रा पर जाने से समस्या हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : गहरा हरा रंग रंग

—————————————

धनु
10-04-2023

आज नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी।आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। मंदिर में इत्र चढ़ाएं, आपके सभी काम बनेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

मकर
10-04-2023

शिक्षार्थियों के लिए यह दिन अच्छा है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कम मेहनत से भी काम बनेंगे। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुनना चाहिए। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

कुंभ
10-04-2023

आपके लिए आज का दिन बहुत बेहतरीन रहने वाला है। आपकी इनकम में जबरदस्त तरीके से बढ़ोतरी होगी, जो आपको बहुत खुशी देगी। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा है। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ तनाव जरूर देखने को मिल सकता है। परिवार का माहौल प्रेम पूर्ण रहेगा। सब एक दूसरे से मिलजुल कर रहेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। काम के सिलसिले में आपको अधिक प्रयास करने की जरूरत पड़ेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

—————————————

मीन
10-04-2023

आज आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ फॉन पर किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दामपत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। कई तरह के अनुभव आपको मिल सकते हैं। सुर्य देव के मंत्र ॐ सूर्याय नम: का 11 बार जाप करे, धन धान्य में की वृद्धि होगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

Leave a Reply