27/07/2024 9:04 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आपतक राशिफल

[adsforwp id="60"]

आज तक राशिफल (12-04-2023)

मेष
12-04-2023

आज आपको आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। भाग्य पक्ष कमजोर लग रहा है। किसी को दिल दुखाने वाली बात न कहें। मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। आप जो पाना चाहते हैं उसकी ओर तेजी से बढ़ेंगे। आज आप अपने निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें। योजनाओं में गति आएगी और पुराने अटके काम भी पूरे हो सकते हैं। दूसरों के उकसावे में न आएं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

वृष
12-04-2023

आप अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आज संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने से घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। आज क्षिमें लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को अपना काम पूरा करने में थोडा समय लगेगा। शत्रु पक्ष से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। केसर का तिलक लगायें, कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

मिथुन
12-04-2023

आज का दिन सेहत का ध्यान रखने वाला दिन है क्योंकि आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से कमजोर और थकावट महसूस करेंगे। सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। व्यापारी लोगों को बहुत अच्छा लाभ होगा और समाज के किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मेल मुलाकात या बात करने का मौका मिलेगा। ससुराल में किसी की सेहत बिगड़ने से चिंता बढ़ेगी। खर्चे अधिक होंगे लेकिन इनकम भी अच्छी होगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

कर्क
12-04-2023

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। अपने आत्मविश्वास को बनाएं रखें इससे आप मजबूत रहेंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको बहुत फ़ायदा देंगे। आप में कुछ भ्रम और निर्णय लेने में देरी से परेशान हो सकते हैं। कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

सिंह
12-04-2023

किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना का मन बनायेंगे। किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात होगी, जिससे आप अपने कार्यों को ठीक से करने की सलाह लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज सब लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे । आज आप घर का कोई जरूरी काम निपटा सकते हैं। घर पर ही परिवार सहित पूजा करें, सबके साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

कन्या
12-04-2023

आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। व्यापार के दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा रहने वाला है ।आपको अच्छी सफलता हाथ लगेगी। परिवार में तनाव का सामना करना पड़ेगा और काम के सिलसिले में आपको कुछ जरूरी मीटिंग करनी पड़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बुखार से परेशान हो सकते हैं। प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो संतान की सेहत का ध्यान रखें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

तुला
12-04-2023

अपने क्रोध पर नियंत्रण करें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आप नए संपर्क स्थापित कर पाएंगे। दोस्त सहयोग करेंगे। कुछ लोगों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। किसी भी मामले में जल्दबाजी या अधिक तनाव आपके लिए विपरीत परिणाम देने वाला हो सकता है। आपको अपने मन के नकारात्मक भावों से मुक्त होना होगा। निजी मसलों पर भी नियंत्रण रखना होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

—————————————

वृश्चिक
12-04-2023

आपको किसी अपने से पैसों से जुड़ा कोई अच्छा सुझाव मिलेगा । किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आज आप सफल रहेंगे। आज आप अपने साथियों और आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए आज कोई बड़ा फैसला लेंगे। नई जगह निवेश करना चाह रहे है तो थोड़ा रूक जाय़े । नजदीकी रिश्तों के मामलों में आपकी अपेक्षाएं ज्यादा रहेंगी। छोटे बच्चे आज मस्ती के मूड में रहेंगे। भगवान विष्णु को पीले फुल अर्पित करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

धनु
12-04-2023

मानसिक रूप से कुछ तनाव महसूस करेंगे और यह तनाव सेहत पर भी असर डालेगा, जिससे कमजोरी का एहसास और पेट में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखें क्योंकि यह भी आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लोगों में एकजुटता रहेगी। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को दिक्कतें पेश आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को लेकर कुछ समस्याएं सामने आएंगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

—————————————

मकर
123-04-2023

व्यापारिक निर्णय लेने में आसानी रहेगी। अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर काम करेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धी होगी। बच्चों को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। चोट व रोग से बचें। आपके मन में नकारात्मक विचार आने के कारण आपका गलत कार्यों की तरफ मन भटकेगा। आज अतिरिक्त जिम्मेदारियों के मिलने का दिन है। आप थोड़ा तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कुंभ
12-04-2023

परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आप रोजगार के मामले में किसी व्यक्ति से फ़ोन पर सलाह लेंगे। आज आपकी सेहत तंदरुस्त बनी रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी काम के लिए दोस्तों से बेहतर सलाह मिलेगी। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे, साथ ही उनके नज़रों में आपका मान-सम्मान और बढेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। लवमेटस के रिश्तों में नयापन आयेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

मीन
12-04-2023

सेहत अच्छी रहेगी। दिमाग में कुछ अच्छे विचार आएंगे, जो आपके व्यापार और आपकी निजी जिंदगी के लिए बहुत अच्छे होंगे। नौकरी में मन कम लगेगा लेकिन फिर भी अपना काम अच्छे से करेंगे। अधिकारियों से बहस बाजी हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। परिवार के छोटों से प्रेम बढ़ेगा। किसी नए व्यक्ति से आपकी दोस्ती हो सकती है। खुद पर भरोसा रखें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

————————————

Leave a Reply