19/01/2025 11:01 pm

महिला मंडल सहनाली की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक (ब्यूरो)

 

ग्राम पंचायत मांगल के महिला मंडल सहनाली की महिलाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने इकट्ठा होकर गांव की पेयजल स्त्रोत की बावड़ी,नालियों की सफाई की और गांव के रास्तों को सवारा। ग्राम पंचायत मांगल के उप प्रधान सीताराम ठाकुर ने पंचायत के सभी महिला मंडलों,युवक मंडलों व स्वयं सहायता समूह से आग्रह किया कि सभी अपने अपने नजदीक के पेयजल स्त्रोतों की देखरेख व उनकी सफाई समय-समय पर करते रहें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक स्त्रोतों का जल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभप्रद है व इसमें हमारे शरीर के लिए जरूरी सभी तत्व विद्यमान होते हैं। इस अवसर पर महिला मंडल सहनाली की सचिव लक्ष्मी देवी,छोटू देवी,लज्या देवी,अछरी देवी,कुसुमलता,संतराम,प्रेमलाल,तेज सिंह कपिल व भास्कर ने भी सफाई अभियान में महिला मंडल का सहयोग किया।

Leave a Reply