27/07/2024 8:01 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

डा.राजीव बिंदल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपे जाने से अर्की में खुशी की लहर

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक (ब्यूरो)

दाड़लाघाट

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल को भाजपा की फिर से प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपे जाने से अर्की में खुशी की लहर है। अर्की भाजपा मंडल प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी धर्मपाल शर्मा धर्मा,भाजपा अर्की युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, महामंत्री हेमराज ठाकुर,विजय शर्मा,उपाध्यक्ष राजेश पूरी,नवनीत शर्मा,बृजलाल,विकास कौशल,हरीश शर्मा,सचिव हरीश गौतम,अनिल कुमार,संजीव कुमार,जय किशन,राकेश कुमार,मनोज ठाकुर,जितेंद्र कुमार,केशव ठाकुर,मदन ठाकुर,सोशल मीडिया से प्रेम कंवर,मनोज गौतम,सदस्य भूपेंद्र भारद्वाज,कुलदीप ठाकुर,मनोज ठाकुर,देवी,विशाल,नागेंद्र सेन,गौरव,प्रदेश सदस्य योगेश गौतम,भीम शर्मा,सोनू सोनी,जिला पदाधिकारी जयदेव शर्मा,भूपेंद्र शर्मा,हेमराज शर्मा व भाजपा नेता नरेंद्र हांडा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल व भाजपा के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन को बधाई दी है। वही,पर इन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का विशेष आभार प्रकट किया है। अर्की भाजपा मंडल प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी धर्मपाल धर्मा व भाजपा अर्की युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने संयुक्त बयान में बताया कि डा.राजीव बिंदल की ताजपोशी से प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इन नेताओं ने कहा कि डा. राजीव बिंदल को संगठन चलाने का काफी लंबा अनुभव है। इतना ही नहीं डा. राजीव बिंदल बहुत ही ऊर्जावान नेता है इसलिए उनकी क्षमता को देखते हुए पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply