08/09/2024 5:28 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

कैसा रहेगा आपका आज का दिन देखिये अपना राशिफल

[adsforwp id="60"]

क्या कहता है आपका आजका राशिफल (29-04-2023)

मेष
29-04-2023

आज आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुये है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले इस दिन आप की उलझने वाले है। माता-पिता के सेहत में सुधार आने वाला है। आने वाले कुछ दिन आपके लिए बहुत ही अहम साबित होने वाले है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

वृष
29-04-2023

आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार और जिम्मेदारियों का अच्छे से पोषण करेंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। इससे आपकी इनकम प्रभावित तो होगी लेकिन आपको खुशी भी होगी। परिवार के लोगों का स्नेह और प्रेम देखते ही बनेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार वर्ग को मेहनत का नतीजा मिलेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

मिथुन
29-04-2023

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे । कुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज दिमाग से नवाजा है। इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी । आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी । आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा । घरेलू जिम्मेदारियां निभाने में भाई-बहन का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : सुनहरा रंग

—————————————

कर्क
29-04-2023

आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। दुविधायुक्त मनोदशा के कारण निर्णय नहीं ले पाएंगे। आसपास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। आज से आप नयी जीवनशैली की शुरूआत करेंगे जिसमें आपके प्रयास फलीभूत होंगे।सफलता के लिये काफी जोश और धैर्य की आवश्यकता है। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झुल्लाहट की वजह बनेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

सिंह
29-04-2023

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अंदर आत्म सम्मान और आत्मबल दोनों बढोत्तरी की ओर रहेंगे, जिससे हर काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। आपको अपने काम में आनंद आएगा और आगे बढ़ चढ़कर कार्य संपन्न करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी भी चुनौती से घबराएंगे नहीं और मेहनत करेंगे। विरोधियों से आप जीत जायेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

—————————————

कन्या
29-04-2023

आज पूरान विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे । विद्याथियों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने मनपसंद खाना खाने को मिलेगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, तो उन्हे जल्द ही अच्छा अवसर प्रप्त होगा । अगर आप अपने जीवनसाथी से दूर है, तो फ़ोन या सोशल साईट द्वारा समय दें, रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

तुला
29-04-2023

विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काकी सम्वेदनशील होंगे। आत्मसंयत रहें। आप कुछ हद तक विचलित हो सकते हैं क्योंकि चीजें आपके आस-पास मौलिक रूप से बदल जाती हैं, इसलिए जितना हो सके उतना ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें। मन की उदासी दूर होगी, चित्त में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों से विशिष्ट पहचान बनेगी और कार्यों में यश भी मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

वृश्चिक
29-04-2023

आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे क्योंकि पिछले कुछ समय से उसमें कुछ कमियां निकलती आ रही हैं, अब उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। इसका असर भी आपको देखने को मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है। आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशी बरकरार रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

धनु
29-04-2023

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा । इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है उन्हें थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा । लवमेटस आज अपनी शादी की बात घर पर करें, तो बात बन सकती है। आज आप अपने विचारों से घरवालों सहमत कराने में सफल होंगे। घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बन रहा है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

—————————————

मकर
29-04-2023

आज दाम्पत्य सम्बन्ध मजबूत रहेंगे। घर में कुछ बदलाव लाने के लिए पहले बाक़ी लोगों की राय भली-भांति जान लें। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। आज आपकी मेहनत का प्रयास रंग लाएगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आप अपने जीवन में तेज गति से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने में कामयाब रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कुंभ
29-04-2023

आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपको कुछ परेशानी होगी। इनकम सामान्य रूप बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अपने जीवन साथी की क्रिएटिविटी को देखकर आपको काफी खुशी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने किसी मित्र से कुछ सहायता मिल सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

—————————————

मीन
29-04-2023

आज का दिन खास रहने वाला है । आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा । कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आज घर पर बच्चों के साथ कोई गेम खेलेंगे। घरेलु महिलाएं आज घर की साफ सफाई में व्यस्त रहेंगी। घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। बच्चों को आज अपने पढ़ाई के प्रति सिरियस होने की जरूरत है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : चाँदी का रंग

————————————–

Leave a Reply