27/07/2024 8:17 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

केसा होगा आपका आज का दिन आइये देखें

[adsforwp id="60"]

देखे क्या कहता है आपका आजका राशिफल (30-04-2023)

मेष
30-04-2023

आज आपके मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। अचानक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। आपके किसी अपने को आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी। आपको आगे बढ़की उसकी मदद करनी चाहिए। इससे न सिर्फ आपको अच्‍छा लगेगा बल्कि किसी और का भी भला होगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अपनी स्थिति बनाए रखने के जबरदस्त प्रयासों ने आपको अपनी महत्वपूर्ण ऊर्जा से दूर कर दिया है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

—————————————

वृष
30-04-2023

आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार पर जान छिड़केंगे और परिवार की जरूरतों को समझते हुए आज अपना सारा दिन उन्हीं के नाम कर देंगे। इससे आपका पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें आज कुछ अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी और आप अपने अंदर एक अलग सी स्फूर्ति महसूस करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

मिथुन
30-04-2023

आप घर पर ही ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। दिनभर के काम से आपको शाम को थकान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। अविवाहितों को विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आयेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

—————————————

कर्क
30-04-2023

धन लाभ के योग बन रहे हैं। ससुराल से किसी की मुलाकात आपको प्रसन्न कर देगी। आज आपको वाहन भी सावधानी से चलाने की जरूरत है। एक वित्तीय लेन-देन आपके पक्ष में होगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ नई पहल भी आप कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य चिंता का कारण बन सकता है।

भाग्यशाली दिशा :पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

सिंह
30-04-2023

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।आप अपने जरूरी कामों को निपटाना पसंद करेंगे, जिससे आपको मदद मिलेगी। कहीं से धन की आवक होगी। खर्चों में निरंतरता अभी बनी रहेगी जिसकी वजह से आप थोड़े चिंतित जरूर रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आपको परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। उनकी सलाह से काम करना आपके लिए फलदायक रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कन्या
30-04-2023

आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है । परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। किसी दोस्तों के साथ फ़ोन पर लम्बी बात होगी। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी । कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

तुला
30-04-2023

आज आपके आत्मविश्वास में तेजी से कमी आ सकती है। विवाद को लेकर आपको सचेत रहना पड़ सकता है। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए साधारण रह सकता है। आपके सहयोगी आपको अन्य दिनों की तुलना में अधिक समझने की कोशिश करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

—————————————

वृश्चिक
30-04-2023

आप आज के दिन को अच्छा बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। परिवार और काम के बीच तालमेल बिठा लेंगे, इससे दोनों ही जगह अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन में आपको अपने परिजनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन परिवार में बुजुर्गों अथवा किसी छोटे बच्चे की तबीयत बिगड़ सकती है। थोड़ा ध्यान रखें। आपकी सेहत मजबूत रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : गहरा हरा रंग

—————————————

धनु
30-04-2023

अधिकारियों से खास मामलों पर फ़ोन पर बातचीत होगी। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। अचानक धन लाभ होने का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। ऑफिस के किसी काम में फ़ोन से सहकर्मियों से मदद मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

मकर
30-04-2023

आज कोई रुका हुआ पैसा वापिस मिलने में देरी हो सकती है। जल्दबाज़ी में प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई डील ना करें। आज आपके पहले किये गये प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को थोडी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। साझेदारी में किए गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की ज़िम्मेदारियों आपके कंधों पर आ सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

—————————————

कुंभ
30-04-2023

आप आज के दिन अपने जीवनसाथी और दांपत्य जीवन पर पूरा ध्यान देंगे। उनकी समस्याओं को सुनेंगे और आपसी बातचीत से किसी भी समस्या का समाधान निकालेंगे। इससे आप का रिश्ता खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय प्यारी मीठी बातें करेगा। परिवार में सुख रहेगा। लोग एक दूसरे से प्यार करेंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। अधिक प्रयास का सुखद नतीजा मिलेगा। आपका कोई सहायक कर्मचारी आपके बहुत काम आ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

—————————————

मीन
30-04-2023

आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके काम समय से पुरे हो जायेंगे। आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। बच्चे कुछ खाने की फरमाइश करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

————————————

Leave a Reply